Chemical Seizure - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ड्रग्स लैब का पर्दाफाश: बाड़मेर में सिंथेटिक नशे की लैब पर एएनटीएफ का छापा, करोड़ों की एमडी ड्रग बनाने की तैयारी नाकाम
जयपुर। बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में एएनटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंथेटिक नशा बनाने की एक अवैध लैब का भंडाफोड़ किया है। टीम ने खेत में बनी टापरी में चल रही इस लैब से भारी मात्रा में केमिकल और उपकरण बरामद किए तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री से करीब 4.5 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग तैयार की जा सकती थी, जिसे समय रहते कार्रवाई कर नष्ट कर दिया गया।

एएनटीएफ महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बाड़मेर के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के सरहद जणियों का मगरा गांव में खेत में बने एक मकान के पास अवैध सिंथेटिक नशे की लैब चलने की सूचना मिली थी।

सूचना की तस्दीक के लिए पहुंची एएनटीएफ टीम ने खेत में बने मकान के पास पतरों के बने छपरे के पीछे पीले-नीले रंग के केमिकल के ड्रम देखे। टीम के पहुंचने पर वहां मौजूद एक व्यक्ति संदिग्ध हरकत करते हुए भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मौके से एमडी ड्रग बनाने में उपयोग होने वाले केमिकल टोलविन, एम.एम.ए (मोनो मिथाइलामीन) तथा अन्य उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी निम्बाराम (57) निवासी जणियों का मगरा, गडरा पुलिस थाना धोरीमन्ना है। वह कम पढ़ा-लिखा है और खेती-बाड़ी करता था। करीब 20-25 दिन पहले उसके भांजे ओमप्रकाश और उसके साथी शैतान ने उसे मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर नशे की फैक्ट्री लगाने के लिए तैयार किया था।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब 10-15 दिन पहले एमडी ड्रग बनाने के लिए केमिकल खरीदकर अपने खेत में रख लिया था और देशी जुगाड़ से बड़ी मात्रा में ड्रग तैयार करने की तैयारी कर रहा था। लेकिन उत्पादन शुरू होने से पहले ही एएनटीएफ ने छापा मारकर पूरी साजिश नाकाम कर दी।

पुलिस के मुताबिक जब्त सामग्री से करीब 15 किलो एमडी ड्रग बनाई जा सकती थी, जिससे लगभग 15 हजार खुराक तैयार होतीं और करीब 7,500 लोगों को नशे की लत का शिकार बनाया जा सकता था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 4.50 करोड़ रुपये आंकी गई है। मौके से 4 जरीकेन में 146.230 किलोग्राम टोलविन, 1 जरीकेन में 45.880 किलोग्राम एम.एम.ए (मोनो मिथाइलामीन) तथा दो स्टील के मथने वाले झेरना बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।