Election Victory - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा की निकाय जीत : जमीनी मुद्दों से मैदान में प्रचार, भजनलाल मॉडल ने बदली निकायों की चुनावी बयार
जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने निकाय चुनाव में इस बात को साबित कर दिया है कि यदि जमीनी मुद्दों और मजबूत संगठनात्मक रणनीति के साथ चुनाव लड़ा जाए तो सफलता मिलना तय है। प्रत्याशी सर्वे से लेकर टिकट वितरण में सीएम खुद सुपर एक्टिव रहे। पहली बार निकाय चुनाव प्रचार में रोड शो जैसा मॉडल स्थापित किया। इसी भजनलाल मॉडल का नतीजा है कि अब तक घोषित 303 निकायों में से 200 में भाजपा ने अपना प्रमुख बना लिया है। कांग्रेस केवल 95 निकाय प्रमुख ही जीत सकी है। भाजपा की कुल सफलता 66 फीसदी रही। आमतौर पर स्थानीय निकाय चुनावों में सत्ताधारी दलों को एंटी इन्कम्बेंसी और असंतोष का सामना करना पड़ता है लेकिन मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों, शहरी विकास की प्राथमिकताओं और सुशासन को चुनाव का मुख्य एजेंडा बनाकर सभी आकलन बदले।

आगामी पंचायत चुनावों में भी भाजपा इसी मॉडल पर काम करने का प्लान तैयार कर रही है।  भाजपा का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन जोधपुर में रहा है। इसे पूर्व सीएम अशोक गहलोत का गढ़ कहा जाता है। भाजपा ने यहां 87 प्रतिशत निकायों में बोर्ड बनाए है। इस संभाग के 41 निकायों में से 35 में बोर्ड बने। कांग्रेस 5 ही जीत सकी। पाली नगर निगम में पिछड़ने के बावजूद भाजपा ने निर्दलीयों के समर्थन से अपना बोर्ड बनाया। जोधपुर नगर निगम का परिणाम बाकी है।  सीएम भजनलाल भरतपुर संभाग से आते हैं। यहां की राजनीति वे ग्राउंड जीरो से जानते हैं। यहां 75 प्रतिशत निकायों में भाजपा ने बोर्ड बनाए। 32 में से 24 पर भाजपा ने कब्जा जमाया। कांग्रेस को 7 सीटें ही मिली। अजमेर संभाग में 69 प्रतिशत यानी कुल 52 निकाय प्रमुखों में से भाजपा ने 36 प्रमुख बनाए। कांग्रेस ने 14 सीटें जीतीं।  बीकानेर संभाग 66 प्रतिशत यानी 37 निकायों में से बीजेपी ने 24 में जबकि कांग्रेस ने 10 निकाय में बोर्ड बनाए। श्रीविजयनगर नगरपालिका का परिणाम आना बाकी है। उदयपुर संभाग में 64 प्रतिशत यानी 28 निकायों में से 18 पर भाजपा विजयी रही। कांग्रेस ने 9 सीटें हासिल की।

कोटा और जयपुर संभाग में आधे से अधिक निकायों में भाजपा के प्रमुख बने। कोटा संभाग में 55 फीसदी यानी 28 निकायों में से बीजेपी ने 15 और कांग्रेस ने 10 में अपना प्रमुख बनाया। कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका का परिणाम बाकी है। जयपुर संभाग में 54 फीसदी यानी 91 शहरी स्थानीय निकायों में से बीजेपी ने 48 और कांग्रेस ने 40 पर जीत दर्ज की है। जयपुर नगर निगम के अलावा खाटूश्यामजी नगर पालिका का परिणाम बाकी है।

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर, शाम को पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों को लेकर यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दफ्तर में जश्न का माहौल है और यहां पर करीब पांच सौ लोगों के खाने के लिए लजीज व्यंजन बन रहा है। मतगणना के रुझानों के अनुसार भाजपा जहां असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाते दिख रही है, वहीं पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

पार्टी को मिले जन समर्थन से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है और जश्न मनाने की तैयारी में जुट गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के दीन दयाल मार्ग पर स्थित भाजपा मुख्यालय में लगभग 400 से 500 लोगों के लिए भोजन बनाया जा रहा है। नाश्ते में सैंडविच, आलू पूरी, पोहा, जलेबी के साथ फ्रेश फ्रूट्स, लस्सी, रबड़ी और पारंपरिक मिष्टी दोई परोसा जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम करीब साढ़े छह बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और पार्टी को मिली जीत के जश्न में शामिल होंगे। श्री मोदी यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

वहीं, भाजपा कार्यकर्ता असम और बंगाल में जगह-जगह मिठाइयां बांट कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की भारी जीत तय दिख रही है। भाजपा कार्यकर्ता रंग-गुलाल उड़ा रहे हैं और एक-दूजे को बधाई दे रहे हैं।

अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर
जमुई। लोकजनशक्ति पार्टी(लोजपा-आर) के सांसद अरुण भारती ने रविवार को कहा कि बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। भारती ने संवाददाताओं से बात करते हुए विपक्ष के दावे को ख़ारिज किया और कहा कि बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर है और उनका दावा सिर्फ पांचवी सीट के लिए है, जिस पर उनकी हार होगी।

जमुई सांसद भारती ने आज अपने एक दिवसीय दौरे में अरुण भारती रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे में कई कार्यक्रमों में भाग लिया और जमुई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने स्टेशन परिसर में मौजूद कई समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। दिया। सांसद ने भी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा से जुड़ी जो भी कमियां हैं,उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि जमुई रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है,लेकिन इसके बावजूद स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। लोगों ने बताया कि दो साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अमृत भारत योजना के तहत बनने वाली बिल्डिंग और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े कई कार्य अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं।

सांसद अरुण भारती ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि अमृत भारत योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि कि रेल मंत्री और डीआरएम से बात कर इसका समाधान कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास की राह पर लाने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नीतीश कुमार दिल्ली जाना चाहते हैं तो राजग के बड़े नेताओं को उनकी इच्छा पूरी करनी चाहिए। सांसद ने कहा कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री का फैसला राजग गठबंधन के बड़े नेता करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाता है तो व्यक्तिगत तौर पर वह इसका स्वागत करेंगे और यदि ऐसा नही हुआ तब भी गठबंधन के निर्णय का सम्मान किया जाएगा। सांसद ने कहा कि चिराग पासवान हमेशा कहते रहे हैं कि वे बिहार लौटकर काम करना चाहते हैं और उनके पास “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” का विजन भी है।