Election Day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव : बाइक पर वोट डालने पहुंचे सीएम रंगासामी, बोले-मताधिकार का प्रयोग करना सभी का कर्तव्य; लोकतंत्र की रक्षा के लिए डाले वोट
पुडुचेरी। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन और सत्तारूढ़ एआईएनआरसी के संस्थापक एवं मुख्यमंत्री एन. रंगासामी सहित कई नेताओं ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव में अपना वोट डाला। कैलाशनाथन ने अपनी माता लीना और पत्नी बीना के साथ डीएमएस कार्यालय के बूथ पर अपना वोट डाला। बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी को अपना वोट डालना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करना सभी का कर्तव्य है।

सीएम रंगासामी अपने घर से यामाहा बाइक पर थिलास्पेट सरकारी मिडिल स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे थे। गृह मंत्री ए नमसिवयम और उनकी पत्नी ने तिरुक्कनूर सरकारी स्कूल में वोट डाला। पीसीसी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद वी वैथिलिंगम, जो थट्टनचावडी निर्वाचन क्षेत्र से रंगासामी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने नेट्टापक्कम के मदुक्कराई सरकारी मिडिल स्कूल में मताधिकार का उपयोग किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने वीओसी स्कूल के मतदान केंद्र पर, एआईएडीएमके राज्य सचिव ए. अनबाझगन ने रेलवे स्टेशन के सामने गौबर्ट कल्याणमंडपम में और एलजेके के संस्थापक जोस चार्ल्स मार्टिन ने रेड्डियार पलयम इमैक्युलेट स्कूल के मतदान केंद्र पर वोट डाला।

पीएम मोदी ने विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की: बोले-भविष्य को आकार देने में हर वोट रखता है मायने, रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी लोकतांत्रिक भावना को और बनाएगी ज्यादा सशक्त
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम, केरल और पुड्डुचेरी के मतदाताओं से विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को एक्स पर तीनों राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाओं के लिए अलग-अलग संदेश में लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। असम के लिए उन्होंने लिखा, "असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही, मैं असम की जनता से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मुझे उम्मीद है कि राज्य के युवा और महिला मतदाता उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र एवं जन कर्तव्य का उत्सव बनाएंगे।"

उन्होंने पुडुचेरी के लिए लिखा, “पुडुचेरी विधानसभा चुनाव शुरू होने के उपलक्ष्य में, मैं सभी मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से हमारे युवाओं और महिला मतदाताओं से लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत करने की अपील करता हूं। पुडुचेरी के भविष्य को आकार देने में हर वोट मायने रखता है।” पीएम मोदी ने केरल के लिए लिखा, “केरल की जनता से 2026 के विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान करता हूं। रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी केरल की लोकतांत्रिक भावना को और ज्यादा सशक्त बनाएगी। मैं विशेष रूप से राज्य के युवाओं एवं महिलाओं से आगे आकर बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध करता हूं।” उल्लेखनीय है कि असम, पुड्डुचेरी और केरल विधानसभाओं के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो चुका है।

बिहार राज्यसभा चुनाव: जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कड़ी सुरक्षा के बीच किया मतदान, राजग की जीत का दावा
पटना। जेल में बंद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने सोमवार को बिहार से राज्यसभा के पांच सीटों के द्विवार्षिक चुनाव में मतदान किया। विधायक अनंत सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए आज आयोजित मतदान में भाग लेने के लिए अदालत से इजाजत ली थी। उसी सिलसिले में कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पुलिस कस्टडी में विधानसभा परिसर लाया गया, जहां उन्होंने राज्यसभा चुनाव में मतदान किया।

मतदाता के बाद बाहुबली विधायक ने कहा कि सभी पांच सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) की जीत होगी। विधायक अनंत सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान हुई जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में  जेल में बंद हैं। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में मतदान की अनुमति के लिए अदालत में याचिका दायर की थी और अनुमति मिलने के बाद वह मतदान में भाग लेने आये थे। मतदान के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि, बिहार से आज हो रहे राज्यसभा चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के दो-दो  उम्मीदवार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक-एक उम्मीदवार मैदान में हैं।

भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश राम, जदयू की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश और रामनाथ ठाकुर मैदान में हैं, जबकि राजग के पांचवे उम्मीदवार राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा हैं। विपक्ष के प्रतिनिधि के रूप में महागठबंधन ने अमरेंद्र धारी सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

उल्लेखनीय है कि, बिहार से राज्यसभा की पाँच सीटें खाली हो रही हैं, जिनमे जदयू के रामनाथ ठाकुर और हरिवंश नारायण सिंह, राजद के अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेमचंद गुप्ता तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नाम शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा और मतगणना के बाद आज ही परिणामों की घोषणा की होगी।