haryana - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जम्मू कश्मीर में स्पा सेंटर पर छापेमारी, थाईलैंड की महिला कर्मचारी हिरासत में
जम्मू। जम्मू-पुलिस ने चन्नी हिम्मत इलाके में एक साथ छापेमारी के दौरान दो स्पा सेंटर से थाइलैंड की एक महिला कर्मचारी को हिरासत में लिया है और सेंटर के  मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया, एक विशेष जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शनिवार रात चन्नी हिम्मत इलाके में दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी करते हुए थाइलैंड की एक महिला कर्मचारी को हिरासत में लिया।

स्पा सेंटर का मालिक हरियाणा का रहने वाला है उसके खिलाफ भी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस  मामले की जांच कर रही है।

हरियाणा को भाजपा ने बर्बाद कर दिया : राहुल
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)पर शनिवार को जमकर हमला करते हुए कहा कि उसने पिछले एक दशक के दौरान हरियाणा की समृद्धि को ध्वस्त करके उसे बर्बाद कर दिया है।

राहुल गांधी ने एक्स पर कहा कि भाजपा ने एक दशक में हरियाणा से उसकी समृद्धि, उसके सपने और शक्ति छीन ली। अग्निवीर से देशभक्त युवाओं की आकांक्षाएं छीन ली, बेरोजगारी से परिवारों की हंसी छीन ली और महंगाई से महिलाओं की आत्मनिर्भरता। काले कानून लाकर किसानों का हक़ तक छीन लेने का प्रयास किया तो नोटबंदी और गलत जीएसटी से लाखों छोटे व्यापारियों का मुनाफा छीन लिया।

उन्होंने कहा कि अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए हरियाणा का आत्मसम्मान तक छीन लिया। कांग्रेस की आने वाली सरकार दर्द के दशक का अंत करेगी - हर हरियाणा वासी की उम्मीदों, आकांक्षाओं और ख्वाबों को पूरा करना हमारा संकल्प है।

राहुल गांधी ने कांग्रेस सरकार आने पर जो गारंटी देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कहा कि दो लाख पक्की नौकरियां, नशा मुक्त हरियाणा, 25 लाख तक का मुफ्त इलाज, महिलाओं को 2,000 रुपए हर माह, गैस सिलेंडर 500 में,गरीबों को 100 गज का प्लॉट, 3.5 लाख की लागत से दो कमरों का मकान, बुजुर्ग, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन 6,000 रुपये, पुरानी पेंशन की बहाली, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को एमएसपी की गारंटी, तत्काल फसल मुआवजा, जाति जनगणना, क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपये करने के साथ ही बचत से लेकर सेहत, अधिकारों की रक्षा से सामाजिक सुरक्षा, रोजगार की बहार, हंसता खेलता हर परिवार - ये है कांग्रेस की गारंटी।

किसानों, जवानों के मान सम्मान के साथ किया खिलवाड़, हरियाणा से भाजपा साफ होने वाली है: आप
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने भाजपा की हरियाणा सरकार पर किसानों, जवानों और माताओं और बहनों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी पहली बार हरियाणा में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है। अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कल 20 सितंबर से हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

अरविंद केजरीवाल कल यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा में अपना पहला रोड शो करेंगे। जगाधरी के बाद अरविंद केजरीवाल डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में भी चुनाव प्रचार करेंगे। फिलहाल अरविंद केजरीवाल 11 जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे, जहां पर उनके 13 कार्यक्रम होंगे।

पाठक ने कहा कि अगर आप हरियाणा की राजनीति को देखेंगे तो यह बड़ा स्पष्ट है कि भाजपा इस बार पूर्ण रूप से हरियाणा से साफ होने वाली है। पिछले 10 सालों से भाजपा की सरकार हरियाणा में चल रही है। भाजपा को खुद ही अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं था, इसलिए उन्होंने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया। यह सवाल तो बनता है कि भाजपा को आखिरी साल में नया मुख्यमंत्री लाने की क्या जरूरत पड़ गई ? इन्होंने किसानों के साथ अन्याय किया, उनका अपमान किया। जवानों का अपमान और उनके साथ अन्याय किया, हमारी माताओं और बहनों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ किया। हरियाणा में बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है, महंगाई रिकॉर्ड तोड़ है। चारों तरफ कुशासन और अव्यवस्था फैली हुई है। भाजपा को मालूम है कि इस बार हरियाणा से उनका सफाया होने वाला है।

उन्होंने कहा कि अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जब भाजपा हरियाणा से जा रही है, जनता बदलाव लेकर आ रही है तो फिर इस बदलाव में कौन सी पार्टी को मौका मिलेगा ? हरियाणा में पहले जनता ने पांच साल एक पार्टी को मौका दिया, फिर 10 साल दूसरी पार्टी मौका दिया और अभी 10 सालों से तीसरी पार्टी की सरकार है। सारी पार्टियों को हरियाणा की जनता ने मौका दिया है। हरियाणा में कोई भी ऐसी पार्टी नहीं है जो यह कह सके कि हमें यहां की जनता ने मौका नहीं दिया। अब सवाल यह उठता है कि क्या इन सभी पार्टियों ने अपनी जिम्मेदारियों का सही तरह से निर्वहन किया ? क्या इन्होंने जनता की वह सेवा की जो जनता इनसे चाहती थी ? इसका सीधी और सरल भाषा में उत्तर है कि इन्होंने हरियाणा की जनता की कोई सेवा नहीं की।

आप नेता ने कहा कि हरियाणा की जनता सभी पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है, अब वह बदलाव चाहती है। इस बार हरियाणा की जनता के सामने पहली बार अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी को लेकर उतरे हैं। अब हरियाणा की जनता के सामने बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी एक बेहतर विकल्प है।

BJP ने की महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्त
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चार राज्यों  महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड  और जम्मू कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

पार्टी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र  का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह से हरियाणा के लिए धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी और विप्लव कुमार देव को सह प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है, जबकि हिमंत विश्व शर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए जी किशन रेड्डी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा के पिछले  चुनाव अक्टूबर 2019 में कराये गये थे, जबकि झारखंड में उसी साल नवंबर-दिसंबर में चुनाव हुए थे। महाराष्ट्र में विस की 288, हरियाणा में 90 और झारखंड में 81 सीटें हैं। जम्मू-कश्मीर से संबंधित संविधान के अनुच्छे 370 और 35 ए को निरस्त किए जाने और राज्य को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर नाम से दो केंद्र शासित प्रदेश में तब्दील किये जाने के बाद पहली बार विस चुनाव होने वाले हैं।

सतीश पूनिया ने संभाली हरियाणा में लोकसभा चुनाव की कमान, भाजपा को विजय बनाने का किया आह्वान
जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा के चुनाव प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव-प्रचार की कमान संभाल रहे है। पूनिया ने भाजपा हरियाणा के बूथ संपर्क महाअभियान के तहत हिसार में भाजपा शहर मंडल के बूथ संख्या 29 पर जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान पूनिया ने कहा कि हरियाणा में भाजपा का कमल सभी सीटों पर प्रचंड बहुमत से खिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने तरक्की के नए आयाम स्थापित किए है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 4 दिन करेंगे हरियाणा में प्रचार
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली लोकसभा चुनावों के तहत हरियाणा में प्रचार करेंगे। जूली शुक्रवार से 4 दिवसीय दौरे पर हरियाणा में
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार करेंगे।

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवरों के समर्थन में होने वाली जनसभा में जूली 3 मई को महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र में रहेंगे और प्रत्याशी रावदान सिंह की नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। अगले दिन 4 मई को रोहतक लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा की नामांकन सभा को, 5 मई को महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा और जनसंपर्क करेंगे। जूली 6 मई को हिसार लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी जयप्रकाश की नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: यूएपीए की धाराओं में भी होगी हत्यारों की जांच, नेपाल, हरियाणा, पंजाब में टीमों की दबिश जारी
जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में राजस्थान एटीएस, क्राइम ब्रांच पुलिस मुख्यालय, एसआईटी, जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी समेत बनाई टीम और बीकानेर समेत एनसीआर से जुड़े जिलों की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। टीमों ने सूचना सूत्र के आधार पर नेपाल बॉर्डर, हरियाणा और पंजाब में गुरुवार को दबिश दी और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इधर, पुलिस ने सुखदेव सिंह की पत्नी शीला की दी हुई रिपोर्ट में हत्यारे रोहित व नितिन फौजी के साथ अन्य साथियों के खिलाफ धारा यूएपीए (गैर गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत भी जांच शुरू की है। इस पूरे प्रकरण पर खुद पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा निगरानी बनाए हुए हैं। एडीजी (क्राइम) दिनेश एमएन ने गुरुवार को आरोपितों की गिरफ्तारी पर 5-5 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है।

इन धाराओं में होगी जांच
सुखदेव हत्याकांड में आरोपित रोहित सिंह राठौड़ पुत्र गिरधर सिंह जूसरिया मकराना नागौर हाल चांद बिहारी जसवंत नगर जयपुर और नितिन फौजी पुत्र कृष्ण जाट निवासी गांव डूंगराजाट सदर महेंद्रगढ़ हरियाणा के विरुद्ध धारा 323, 341, 452, 307, 302, 34, 120बी, 427 आईपीसी 16, 18, 20 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 व आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

गाड़ी से छोड़ने वाले की तस्दीक शुरू
सूत्रों के अनुसार हत्या करने के बाद फरार हुए रोहित और नितिन को एक कार चालक ने डीडवाना से सुजानगढ़ छोड़ा था। पुलिस ने उस ड्राइवर से भी पूछताछ कर सबूत जुटाने का प्रयास किया है। बताया गया कि आरोपी बस में सवार होकर दिल्ली पहुंच गए थे।

जेलों से जुटाए जा रहे सबूत
सुखदेव के हत्यारों को पकड़ने के लिए टीमों ने हाई सिक्योरिटी जेल के अलावा प्रदेश की करीब एक दर्जन जेलों में बंद बदमाशों से पूछताछ शुरू की है। बताया जा रहा है कि पूर्व में हुए गोलीकांड में कौन-कौन लोग शामिल थे, उनमें से कितने गिरफ्तार हैं और कितने अभी फरार चल रहे हैं। किस बदमाश की क्या भूमिका रही है। इन सभी सवालों के जवाब को पुलिस जेलों से लगातार जुटा रही है। गोगामेड़ी के

परिवार व चार गवाहों को दी सुरक्षा
गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात गोगामेड़ी के परिवार के सदस्यों और मुख्य गवाहों की सुरक्षा के लिए गार्ड लगा दी है। इस संबंध में एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने आदेश जारी कर परिवार के अलावा बदमाशों द्वारा लूटी गई स्कूटी के मालिक हेमराज, गनमैन नरेंद्र, परिचित अजीत सिंह व एक अन्य सुरक्षाकर्मी, जो मुख्य गवाह हैं के साथ सुरक्षा गार्ड लगा दिए हैं।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लाख जब्त, नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर गाडी
लालसोट। पुलिस ने एक कार से 18 लाख रुपए की नगदी बरामद की है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़कापाडा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी में कार को रुकवाकर तलाशी तो नगदी मिली। लालसोट एएसपी रामचंद्र सिंह नेहरा ने बताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सक्रिय रहकर अवैध गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

वहीं हाईवे पर पुलिस की जगह-जगह नाकेबंदी लगी हुई है। जहां दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर बडकापाड़ा स्थित टोल नाके के पास से होकर गुजर रहे वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक हरियाणा नंबर कार से 18 लाख रुपए की नगदी जप्त की है। एएसपी रामचंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के चलते पुलिस की 24 घंटे नाकेबंदी के दौरान बनाई गई चैक पोस्ट पर तलाशी के दौरान शनिवार रात्रि को एक हरियाणा नंबर कार की डिक्की में 18 लाख रुपए की नकदी मिली है। कार चालक से पूछने पर उसने कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया।

पुलिस ने 102 सीआरपीसी में कार सहित 18 लाख रुपए की नगदी जब्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मामले में संबंधित विभाग आईटी को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जहां चैक पोस्ट पर तलाशी के दौरान थानाधिकारी नाथूलाल मीना, एएसआई प्रतापसिंह,बच्चू सिंह कान्स्टेबल सुजित, लखन, प्रवीण,महेश, रामभजन की भूमिका रही। पुलिस द्वारा आयकर विभाग को अवगत कराए जाने के बाद आयकर विभाग की टीम भी लालसोट थाने पहुंची तथा मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

Nuh Violence: राज्य सरकार के पास पूर्व में इनपुट था लेकिन प्रशासन ने की लापरवाही: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
नई दिल्ली। नूंह हिंसा मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खट्टर सरकार पर कई आरोप लगाए है। हुड्डा ने कहा कि नूहं में जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और अफसोसजनक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास पूर्व में इनपुट था लेकिन प्रशासन द्वारा इस मामले में लापरवाही बरती गई।

हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीआईडी का प्रभार सीएम खट्टर के पास है ना कि राज्य के गृह मंत्री के पास। यह सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना है लेकिन खट्टर इससे इंकार कर रहे हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। किसी का भी बचाव नहीं किया जाना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में कराई जानी चाहिए।

खट्टर सरकार ने क्या-क्या किया
राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। बुधवार को सीएम खट्टर ने कहा था कि नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से की जाएगी।  इस मामले में अब तक 176 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 19 आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी भी हुई जिन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

सरकार ने गुरुवार को दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक तीन घंटे के लिए इंटरनेट सेवा को बहाल किया था। इस छूट के पीछे का कारण CET टेस्ट है। इंटरनेट सेवा बहाल होने से परीक्षार्थी CET परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एपसी वरुण सिंगला के मुताबिक हालात को काबू करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 14 कंपनियां बुलाई गई हैं। इलाके में राज्य पुलिस की 21 कंपनियां तैनात हैं। साथ ही बीते 24 घंटों में 4 नई FIR भी दर्ज की गई हैं।

सोनिया-प्रियंका से घर पर मिली हरियाणा की किसान महिलाएं
नई दिल्ली। हरियाणा की किसान महिलाएं एवं पुरुषों का एक दल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से दस जनपथ पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें उपहार भी दिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुद यह जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के इस दल में उनके परिवार के लिए इतनी जबरदस्त आत्मीयता थी कि वे अपने साथ घर पर बना घी, अचार आदि उपहार लेकर के भी आए अत्यंत घुल मिलकर गांधी और प्रियंका से बातचीत की।

मां, प्रियंका और मेरे लिए एक यादगार दिन, कुछ खास मेहमानों के साथ!

सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर खाना, और खूब सारी मज़ेदार बातें।

साथ मिले अनमोल तोहफे - देसी घी, मीठी लस्सी, घर का अचार और ढेर सारा प्यार।

पूरा वीडियो यूट्यूब पर:https://t.co/2rATB9CQoz pic.twitter.com/8ptZuUSDBk

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 29, 2023

गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले जब भारत जोड़ो यात्रा को जारी रखते हुए हम सोनीपत के एक गांव पहुंचे तो वहां के किसानों से मुझे बहुत प्यार और अपनापन मिला - खास कर किसान बहनों से। उन्होंने घर से बना कर लाया  खाना खिलाया और परिवार के हिस्से की तरह सम्मान दिया। बस एक इच्छा जताई - दिल्ली देखने की। ये उनकी रोटी का ऋण था, उनके प्यार और सम्मान का कर्ज, चुकाता कैसे नहीं। सभी को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, सोनिया गांधी जी के घर पर आमंत्रित किया और सभी बहुत खुशी के साथ आईं, इसके लिए उनका बहुत आभारी हूं।

उन्होंने कहा कि गौर करने वाली बात है कि वे सब कुछ न कुछ उपहार भी ले कर आईं थीं - कोई शुद्ध देसी घी, तो कोई घर का बना अचार - ऐसा होता है हमारे देश के किसानों का प्यार। आते ही वो मां और प्रियंका से घुल मिल गईं, जैसे सालों से उन्हें जानती हों। उनका हाल पूछा, अपना हाल सुनाया, सबने साथ खाना खाया और उन्होंने दिल्ली दर्शन भी किए।

गांधी ने आगे कहा कि देश की समस्याओं से ले कर मेरे और प्रियंका के बचपन की नोक झोंक तक कई बातें हुई उनसे-और मुझे ये देख कर बहुत खुशी हुई कि वो हर बात से कितनी अवगत हैं, हर मुद्दे की जानकारी है। कानूनों से लेकर हर सरकारी नीति तक। जीएसटी और महंगाई से तो हर किसान परेशान है। हरियाणा में अग्निवीर के कारण युवाओं की परेशानी भी देख रहे हैं। वो मां और प्रियंका से प्रभावित थीं और मैं उन सभी की शक्ति देख कर - सच में, किसी भी काम को ले कर महिलाएं अगर मन बना लें, तो फिर उनके लिए कुछ नामुमकिन नहीं। भावुक हूं, सभी का प्यार पा कर, और उनकी मेजबानी करने के सौभाग्य से।

बॉक्सिंग चैंपियन नीतू, स्वीटी को हरियाणा सरकार से नौकरी का प्रस्ताव
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में नयी दिल्ली में आयोजित आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली नीतू घंघास और स्वीटी बूरा को गुरुवार को 40-40 लाख रुपये का चेक और नौकरी का प्रस्ताव पत्र दिया।

नीतू और स्वीटी ने मुख्यमंत्री से चंडीगढ़ में उनके आवास संत कबीर कुटीर में भेंट की, जहां मुख्यमंत्री ने प्रत्येक को 40 लाख रुपये का चेक सौंपा और दोनों खिलाड़यिों को हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम के तहत ग्रुप बी की नौकरी का प्रस्ताव पत्र पेश किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लोगों के लिये गर्व की बात है कि पिछले कुछ वर्षों में लड़कियों ने खेल के क्षेत्र में प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है।

गौरतलब है कि नीतू बीते रविवार को हुए फाइनल में 48 किग्रा का स्वर्ण पदक जीता था, जबकि स्वीटी ने 81+ किग्रा में खिताब हासिल किया था।

हरियाणा के डिप्टी सीएम चौटाला ने किये बालाजी दर्शन
मेहंदीपुर बालाजी। हरियाणा सरकार के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को हैलिकॉप्टर से मेहंदीपुर बालाजी पहुँचे जहॉ उन्होंने परिवार सहित स्वंमभू श्री बालाजी महाराज के दर्शन कर भगवान की विशेष पूजा की । चौटाला ने बालाजी महाराज को मनोकामना पूर्ण पर चाँदी का छत्र चढ़ाया । डिप्टी सीएम मे भैरव बाबा, प्रतेराज सरकार के ढोक लगा देश प्रदेश ख़ुशहाली की कामना की मंदिर पंडितों ने चौटाला को सोने की चोले का टीका व माला पहनाई वही मंदिर प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री को शाल व प्रसादी भेंट की ।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि बालाजी महाराज उनके आराध्य देव उनके दर्शन से आत्मिक शांति मिलती है बालाजी महाराज भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते है केन्द्र की अग्निपथ योजना पर बोले कि अग्निपथ योजना नौजवानों के लिए गोल्डन चांस है हरियाणा सरकार ने चार वर्ष के बाद प्रदेश के अग्नि वीरों को प्रदेश की सभी विभागों में नौकरियों में हिस्सेदारी देंगे । अग्निपथ योजना पर केन्द्र सरकार को मैंने भी ज़रूरी सुझाव दिये कि भविष्य एक्सीलरेशन एजुकेशन पार्ट 4 साल से स्वच्छा भी वापस आये भविष्य में एजुकेट करने लिए कैसे स्पोर्ट करे अग्निपथ जवान चार वर्ष बाद एजुकेशन विभाग में आये तो प्रदेश शिक्षा में ओर तरक़्क़ी करेगा ।