Nandigram - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिम बंगाल चुनावः तृणमूल की आक्रामक चुनावी अभियान की तैयारी; 24 मार्च को मैदान में उतरेंगी ममता, जन सभा को करेगी संबोधित
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में मुश्किल से एक महीना बचा है और ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी एक आक्रामक राज्यव्यापी अभियान की तैयारी कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सीएम ममता के 24 मार्च को माटीगाड़ा, मयनागुड़ी और अलीपुरद्वार में रैलियों के साथ अपने उत्तर बंगाल अभियान की शुरुआत करने की संभावना है। अलीपुरद्वार परेड ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा के साथ-साथ उसी दिन दो अतिरिक्त रैलियों की भी उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा, तृणमूल सुप्रीमो रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर से कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ अपना अभियान शुरू करेंगी और इसके बाद सीधे उत्तर बंगाल जाएंगी, जहां 23 अप्रैल को पहले चरण में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। लगभग एक महीना शेष है और पार्टी नेतृत्व इस क्षेत्र में जनसंपर्क प्रयासों को तेज कर रहा है। यह क्षेत्र पारंपरिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ रहा है, हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ दल को बढ़त मिली थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुश्री बनर्जी का खुद मैदान में उतरना खोई हुई जमीन वापस पाने और समर्थन को मजबूत करने का संकेत है।

इस बीच, अभिषेक बनर्जी 24 मार्च को दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा में एक जनसभा के साथ दक्षिण बंगाल में अभियान का नेतृत्व करेंगे। वह पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर में प्रचार करेंगे, दासपुर, केशयारी और नारायणगढ़ में रैलियों को संबोधित करेंगे और इसके बाद नंदीग्राम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

नंदीग्राम में इस चुनाव में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है, जहां विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का सामना तृणमूल उम्मीदवार पबित्रा कर से होगा। कर श्री अधिकारी के पूर्व करीबी सहयोगी रहे हैं और हाल ही में अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए हैं। यह निर्वाचन क्षेत्र 2021 के विधानसभा चुनावों में भी केंद्र बिंदु रहा था और इस बार भी एक प्रमुख युद्धक्षेत्र बना हुआ है। इसके अतिरिक्त, अभिषेक बनर्जी ने उत्तर बंगाल में एक व्यापक अभियान कार्यक्रम तैयार किया है, जिसमें 26, 28 और 31 मार्च को नौ निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियों और रोड शो की योजना है। उनके पूरे महीने कई जिलों में निरंतर जनसंपर्क कार्यक्रम चलाने की भी उम्मीद है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने 74 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा, चुनावी मैदान में 47 मुस्लिम प्रत्याशी
कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा पहली सूची जारी करने के अगले दिन सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को अपने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपने कालीघाट स्थित आवास से राज्य की कुल 294 में से 291 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की। घोषणा की कि 291 सीट पर तृणमूल चुनाव लड़ेगी जबकि पिछली बार की ही तरह दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र की तीन सीटें सहयोगी पार्टी अनित थापा के नेतृत्व वाली भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) के लिए छोड़ी गई है। तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता इस बार अपनी पारंपरिक सीट कोलकाता के भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी।

सुवेंदु के सामने उनके ही करीबी

भवानीपुर में ममता का मुकाबला भाजपा नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से होगा। भाजपा ने सुवेंदु को इस बार दो विधानसभा सीटों-नंदीग्राम के अलावा भवानीपुर से उम्मीदवार बनाया है। तृणमूल ने इस बार नंदीग्राम से सुवेंदु के खिलाफ उनके करीबी व पूर्व भाजपा नेता पवित्र कर को उम्मीदवार बनाया है। पवित्र मंगलवार दिन में ही तृणमूल में शामिल हुए। बताते चलें कि ममता 2021 के विधानसभा चुनाव में अपनी परंपरागत भवानीपुर से नहीं लड़कर सुवेंदु की चुनौती स्वीकार कर पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ी थीं, जहां उन्हें सुवेंदु से 1956 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। नंदीग्राम में हार के पश्चात ममता ने भवानीपुर से उपचुनाव में जीत दर्ज की थीं।

74 मौजूदा विधायकों के काटे टिकट

तृणमूल ने इस बार करीब 74 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है, जिनमें कई मंत्री भी शामिल हैं। साथ ही 15 विधायकों की सीट भी बदली है। पार्टी ने सामाजिक संतुलन पर जोर देते हुए इस बार 52 महिलाओं, अनुसूचित जाति (एससी) से 78, अनुसूचित जनजाति (एसटी) से 17 और मुस्लिम समुदाय से 47 लोगों को टिकट दिया है।

बंगाल के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा का चुनाव

ममता ने कहा कि यह चुनाव बंगाल के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा का है। 2026 के चुनाव में 226 से अधिक सीटें जीतने का विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा की सीटें इस बार पहले से कम हो जाएगी। कहा कि जिन विधायकों को इस बार टिकट नहीं मिला है, पार्टी उनका इस्तेमाल दूसरे तरीकों से करेंगी। पार्टी ने पहले की तरह कई बांग्ला फिल्मों के अभिनेता-अभिनेत्रियों को भी टिकट दिया है।

चर्चित हस्तियों की जगह जमीनी नेताओं को तरजीह

तृणमूल ने टिकट वितरण में चर्चित हस्तियों की जगह संगठन पर पकड़ रखने वाले जमीनी नेताओं को तरजीह दी है। पार्टी ने हिंदीभाषी समुदाय से आने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर व खेल राज्यमंत्री मनोज तिवारी को हावड़ा की शिवपुर सीट से इस बार टिकट नहीं दिया है। इसके अलावा चर्चित चेहरों में शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपित पार्टी से निलंबित विधायक पार्थ चटर्जी और विधायक जीवनकृष्ण साहा को टिकट नहीं दिया गया है। ओलंपिक में हिस्सा ले चुकीं और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन को राजगंज से मैदान में उतारा गया है, जबकि पूर्व क्रिकेटर शिव शंकर पाल को तूफानगंज से उम्मीदवार बनाया गया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की सूची, सुवेंदु अधिकारी को बनाया भवानीपुर से भी प्रत्याशी, जानें किस किस को मिला मौका?
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने श्री सुवेंदु अधिकारी को उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर सीट से भी उम्मीदवार बनाया है जहां से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस समय विधायक हैं। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार घोष को बोलपुर से टिकट दिया गया है।

इसके अलावा कूचबिहार उत्तर (एससी) सीट से सुकुमार रॉय, सीतलकुची (एससी) से सावित्री बर्मन, दिनहाटा से अजय रॉय और तूफानगंज से मालती रावा रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है। कुमारग्राम (एसटी) से मनोज कुमार ओरांव, कालचिनी (एसटी) से विशाल लामा और अलीपुरद्वार से परितोष दास को टिकट दिया गया है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की 12 मार्च को हुयी बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। विचार विमर्श के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गई।

भाजपा नेतृत्व का कहना है कि उम्मीदवारों का चयन संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की योजनाओं के आधार पर राज्य में उसे व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।