Arms Seizure - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंजाब में आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : चार हैंड ग्रेनेड, 2 विदेशी निर्मित पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
चंडीगढ़/अमृतसर। एक महत्वपूर्ण काउंटर-टेरर ऑपरेशन में, पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित सीमा-पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) की अमृतसर और मोहाली इकाइयों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से चार हैंड ग्रेनेड, दो विदेशी निर्मित पिस्तौलें और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।

डीजीपी यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसका संबंध चंडीगढ़ में हाल ही में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल एक आतंकी मॉड्यूल से भी है। इस मामले में अमृतसर स्थित एसएसओसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मॉड्यूल के व्यापक नेटवर्क और अन्य सदस्यों का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध और आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पूर्वी चंपारण में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़: एक जवान शहीद; दो संदिग्ध ढेर, तलाशी अभियान जारी
मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में विशेष कार्य बल (एसटीएफ)का एक जवान शहीद हो गया तथा दो कुख्यात अपराधी ढ़ेर हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में सुबह करीब 2:30 बजे एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की, जिसमें दो अपराधी मारे गए। मारे गए अपराधियों की पहचान कुंदन ठाकुर और प्रियंशु दुबे के रूप में हुई है। दोनों पर आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। बताया जाता है कि मुठभेड़ से पहले कुंदन ठाकुर ने नेपाल के नंबर से चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष को फोन कर पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए कई पुलिसकर्मियों को मारने की धमकी दी थी।

सूत्रों ने बताया कि धमकी के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कॉल ट्रेसिंग के जरिए अपराधियों का लोकेशन हासिल किया और एसटीएफ के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया। घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में एसटीएफ के जवान राम यादव शहीद हो गये। घटनास्थल से पुलिस ने एक कार्बाइन, दो पिस्तौल , दो कट्टा, पांच कारतूस और 17 खोखा बरामद किए हैं। वहीं मौके से उज्ज्वल कुमार और संत कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है, जो पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ की सूचना मिलते ही उप पुलिस महानिरीक्षक( डीआईजी)और पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।