Player Injured - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईपीएल 2026 : केकेआर के हर्षित राणा बाहर, पथिराना भी चोटिल, दोनों का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी टीम
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा आईपीएल-2026 से बाहर हो गए हैं। 15 मार्च को दिल्ली में बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड में वह छड़ी के सहारे चलते नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हर्षित इस सीजन में नहीं खेलेंगे। उनके अलावा, श्रीलंका के मथीश पथिराना भी चोटिल हैं। दोनों गेंदबाज टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए थे।

कोलकाता नाइटराइडर्स ने दोनों गेंदबाजों के रिप्लेसमेंट नहीं लेने का फैसला किया है। मैनेजमेंट के अनुसार टीम के पास पहले से पर्याप्त तेज गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं। टीम में वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी और आकाश दीप शामिल हैं।

अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में घुटने में लगी चोट :

हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण भारत की टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में चोट लगी थी। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई। उन्हें पूरी तरह फिट होने में समय लगेगा। राणा ने आईपीएल 2024 में 19 और 2025 में 15 विकेट हासिल किए थे।

केकेआर को पथिराना के फिट होने की उम्मीद :

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी चोट के कारण फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि केकेआर उन्हें रिप्लेस नहीं करना चाहती क्योंकि फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वे आईपीएल के दौरान किसी समय टीम से जुड़ सकते हैं।

18 करोड़ में खरीदा था :

केकेआर ने मेगा ऑक्शन में पथिराना को 18 करोड़ रुपए में खरीदा था। सोमवार को उनके मैनेजर ने केकेआर की जर्सी में उनकी तस्वीर साझा की, जिससे उनके टूनार्मेंट में खेलने की उम्मीद बढ़ गई है। 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में  पथिराना के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।

मुजरबानी को चुना :

13 मार्च को केकेआर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने साथ जोड़ा था। उन्हें बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है।