Karnataka Police - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिम बंगाल पुलिस का बड़ा एक्शन, 31 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; पूछताछ जारी
सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल पुलिस ने कर्नाटक पुलिस से 31 बंगलादेशी नागरिकों को अपनी हिरासत में लिया और मंगलवार देर रात उन्हें मालदा के इंग्लिश बाज़ार में बने एक अस्थायी हिरासत केन्द्र में भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह समूह कल रात करीब 11:30 बजे ट्रेन से मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पहुँचा और इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान उन्हें बस से हिरासत केन्द्र ले गए।

सूत्रों के मुताबिक इन बांग्लादेशी नागरिकों ने कथित तौर पर बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश किया था और वे बेंगलुरु में अलग-अलग जगहों पर काम कर रहे थे। भारत में रहने के लिए ज़रूरी वैध कागजात न होने के कारण कर्नाटक पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। खबरों के अनुसार इन 31 लोगों को बेंगलुरु शहर के कम से कम आठ पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में आने वाली अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया गया था। इस समूह पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हैं; मालदा लाए गए लोगों में कुछ परिवार भी हैं।

अधिकारियों ने अभी तक इनके वापस भेजने की प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बांग्लादेश वापस भेजने की औपचारिक प्रक्रिया से पहले उनकी पहचान और नागरिकता की पुष्टि की जाएगी। उन्होंने बताया कि कानूनी प्रक्रिया और इन्हें वापस भेजने की समय-सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

रील बनी मौत की वजह : तेज रफ्तार स्टंट फिल्माते समय भाजपा नेता वीरेश संगलाद के बेटे की मौत, छुट्टियां मनाने आया था घर
हुबली। कर्नाटक के हुबली में गुरुवार को एक दुर्घटना में स्थानीय भाजपा नेता वीरेश संगलाद के 15 वर्षीय बेटे नमिष संगलाद की सोशल मीडिया रील के लिए तेज रफ्तार स्टंट फिल्माते समय मौत हो गई। मैसूरु में कक्षा 9 में पढ़ने वाला नमिष हाल की छुट्टियां मनाने के लिए घर लौटा था। यह दुर्घटना तब हुई जब नमिष और उसके दोस्तों ने एक वायरल स्टंट करने की कोशिश की, जिसमें एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और एक 15 वर्षीय नाबालिग द्वारा चलाई जा रही एक लग्जरी ऑडी कार शामिल थी।

पुलिस ने बताया कि वीडियो बनाते समय कार अनियंत्रित हो गई और नमिष की मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हुबली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने बताया, एक कार और इलेक्ट्रिक स्कूटर के तेज गति से एक-दूसरे के पास आने और अचानक ब्रेक लगाने की क्रिया के दौरान, नाबालिग चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार स्कूटर से टकरा गई। दुर्भाग्यवश, नमिश की मौके पर ही मौत हो गई। विद्यानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नाबालिग चालक से पूछताछ कर रही है।

अधिकारी उन माता-पिता या अभिभावकों की कानूनी जिम्मेदारी की भी जांच कर रहे हैं जिन्होंने बिना लाइसेंस वाले नाबालिगों को महंगे वाहन चलाने की अनुमति दी, जिसके कारण यह घातक दुर्घटना हुई।