loss - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को आईटी कंपनियों में बड़ी बिकवाली देखी गयी जिससे प्रमुख सूचकांक करीब एक फीसदी टूट गये और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में तकरीबन 11 प्रतिशत की गिरावट रही। कमजोर वित्तीय परिणाम के कारण एचसीएल टेक्नोलॉजीज को करीब 11 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा। कंपनी को गत 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 900 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसकी मुख्य वजह विदेश में एक पुराने कर मामले में 5,733 करोड़ रुपये का भुगतान रहा। इसी मामले में वह 703 करोड़ रुपये का भुगतान पहली तीन तिमाहियों में कर चुकी है।

एचसीएल टेकनोलॉजीज के साथ दूसरी आईटी कंपनियों और बैंकों में बिकवाली से बीएसई का सेंसेक्स 756.84 अंक (0.95 प्रतिशत) गिरकर 78,516.49 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 198.50 अंक यानी 0.81 प्रतिशत टूटकर 24,378.10 अंक पर आ गया। दिग्गज कंपनियों के विपरीत वृहत बाजार में लिवाली का जोर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक में 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट रही जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.13 फीसदी ऊपर बंद हुआ।

आईटी सेक्टर का सूचकांक चार प्रतिशत के करीब लुढ़क गया। बैंकिंग, ऑटो, वित्त और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक भी टूट गये। एफएमसीजी, मीडिया, धातु, रियलटी, तेल एवं गैस और रसायन समूहों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के अलावा दूसरी आईटी कंपनियों में इंफोसिस का शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत, टीसीसीएस का तकरीबन तीन प्रतिशत और टेक महिंद्रा का ढाई प्रतिशत टूट गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा में तीन प्रतिशत की गिरावट रही। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, भारती एयरटेल, आईटीसी, इंडिगो और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत तक गिर गये। बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, बीईएल, मारुति सुजुकी, टाइटन, बजाज फाइनेंस और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी लाल निशान में रहे।

हिंदुस्तान यूनीलिवर में पौने तीन फीसदी की तेजी रही। एनटीपीसी का शेयर भी सवा दो प्रतिशत से अधिक चढ़ा। इटरनल और अल्ट्राटेक सीमेंट में एक से डेढ़ प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

सहकार भवन के कबाड़ में लगी आग, कोई जान माल का नुकसान नहीं
जयपुर। सहकारिता भवन में मलबे में अचानक आग लग गई। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा तफ़री मच गई। हालांकि आग पर फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पाया गया। हुआ यूं कि दोपहर में अचानक सहकार भवन के ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ियों में नीचे कबाड़ से धुआं उठने लगा, जो थोड़ी देर में पूरी बिल्डिंग में भर गया।

इससे कार्मिक बाहर आ गए। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और अग्निशमन को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुचे फायर ब्रिगेड दस्ते ने आग पर काबू पाया।

लॉस एंजिल्स जंगल की आग से 164 अरब डॉलर का नुकसान : इतिहास की सबसे विनाशकारी जंगल की आग रही, संपत्ति और पूंजी का हुआ नुकसान
लॉस एंजिल्स। अमेरिका की लॉस एंजिल्स काउंटी को तबाह करने वाली दो सबसे बड़ी जंगल की आग पर जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार इससे कुल 164 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति और पूंजी तक का नुकसान हुआ है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स (यूसीएलए) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पैलिसेड्स और ईटन की आग से होने वाली कुल संपत्ति और पूंजीगत हानि 95 अरब डॉलर से 164 अरब डॉलर के बीच हो सकती है, जिसमें बीमाकृत नुकसान 75 अरब डॉलर होने का अनुमान है। यूसीएलए एंडरसन फोरकास्ट के अर्थशास्त्री झियुन ली और विलियम यू द्वारा लिखित रिपोर्ट में 2025 के लिए काउंटी-स्तरीय सकल घरेलू उत्पाद में 0.48 प्रतिशत की हानि का अनुमान लगया गया है, जो लगभग 4.6 अरब डॉलर है और प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय व्यवसायों एवं कर्मचारियों की कुल वेतन हानि 29.7 करोड़ डॉलर है।

रिपोर्ट में कहा गया कि जंगल की आग का पर्याप्त एवं प्रभावी शमन और निवेश के बिना, कैलिफोर्निया वासियों को तेजी से उच्च बीमा प्रीमियम एवं उत्पन्न प्रदूषण के कारण बढ़ते स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करना पड़ेगा। लॉस एंजिल्स आवास बाजार विशेष रूप से किराये की इकाइयों के लिए तेजी से पहुंच से बाहर हो जाएगा। यूसीएलए एंडरसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की वेबसाइट के अनुसार, यूसीएलए एंडरसन पूर्वानुमान कैलिफोर्निया एवं देश के लिए सबसे व्यापक रूप से देखे जाने वाले और प्राय: उद्धृत आर्थिक दृष्टिकोणों में से एक है। अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाली काउंटी लॉस एंजिल्स ने पिछले महीने अपने इतिहास की सबसे विनाशकारी जंगल की आग देखी। दो घातक बड़ी जंगल की आग में कम से कम 28 लोग मारे गए और 16,000 से अधिक संरचनाएं नष्ट हो गईं। पैलिसेड्स और ईटन की आग में क्रमश: 23,700 एकड़ (95.9 वर्ग किमी) और 14,000 एकड़ (56.7 वर्ग किमी) क्षेत्र झुलस गया।

नुकसान में चल रही है रोडवेज
जयपुर। संचालन के बाद से ही लगातार नुकसान में चल रही राजस्थान रोडवेज के पास ना तो अधिकारी-कर्मचारी है और ना ही बसें है। ऐसे में जनता को कैसे सुविधा मिले। रोडवेज वर्तमान में करीब 6100 करोड़ रुपए के नुकसान में चल रही है। रोडवेज में 22 हजार 411 पद स्वीकृत है। इनमें से वर्तमान में केवल 11 हजार 974 ही कार्यरत है। वर्तमान में 10 हजार 437 पद रिक्त चल रहे है। रोडवेज प्रशासन ने 5200 पदों पर भर्ती करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी थी, जो अभी तक नहीं मिली। वहीं रोडवेज में करीब 5 हजार बसें होनी चाहिए। इनमें से वर्तमान में रोडवेज के पास 2915 ही बसें है। इनमें से 1522 बसें अवधिपार हो चुकी है। इन्हें मजबूरन संचालित किया जा रहा है।

प्रशासनिक अधिकारी व सुरक्षा प्रहरी एक भी नही
रोडवेज में प्रशासनिक अधिकारियों के 42 पद स्वीकृत है। इनमें से एक भी नहीं है। वहीं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 112 स्वीकृत पदों में से केवल 7 ही कार्यरत है। इसी प्रकार कार्यकारी निदेशक के 3, महाप्रबंधक के 2, संयुक्त महाप्रबंधक के 5, अधिशाषी अभियंता के 2, संभाग प्रबंधक के 12, भंडार नियंत्रक के 2, सहायक यांत्रिक अभियंता के 19, अतिरिक्त निजी सचिव के 15, आगार प्रबंधक के 4, कनिष्ठ अभियंता के 167, सहायक आगार प्रबंधक के 126, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 191, कनिष्ठ लेखाकार के 230, एटीआई के 253, उप भंडार निरीक्षक के 121, आर्टिजन ग्रेड प्रथम के 666, एलडीसी के 369, आर्टिजन ग्रेड द्वितीय के 922, आर्टिजन ग्रेड तृतीय के 1816, सुरक्षा प्रहरी के 300, परिचालक के 2839, चालक के 1302 पर खाली है।

हर माह 400 करोड़ का नुकसान
राजस्थान रोडवेज हर माह करीब 400 करोड़ रुपए के नुकसान में संचालित हो रही है। रोडवेज वर्तमान में करीब 6100 करोड़ रुपए के नुकसान में चल रही है। वहीं सरकार से हर साल अनुदान नहीं मिले, तो कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिल पाए।

राजस्थान रोडवेज में अधिकारी-कर्मचारियों की काफी कमी है। पदों की भर्ती का प्रस्ताव वित्त विभाग भेजा गया है। वहीं से अभी अनुमति नहीं मिली है। बसों की खरीद के लिए दोबारा टेंडर किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
- बृजेन्द्र सिंह ओला, परिवहन मंत्री

तूफान से तबाही, 96 किलोमीटर प्रति घंटे थी रफ्तार
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज बारिश के साथ आए तूफान ने भंयकर तबाही मचाई। सैकड़ों पेड़ टूट गए, बिजली के पोल गिर गए, मकानों की छत पर लगे सोलर पैनल उखड़ गए। दुकानों पर लगे बोर्ड उड़कर दूर जा गिरे। 96 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से आए तूफान से करोड़ों रुपए की सरकारी और निजी सम्पत्ति का नुकसान का अनुमान है। राज्य में वर्षाजनित हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें 12 लोग  टोंक जिले के हैं।  राज्य के विभिन्न हिस्सों में हादसों में 50 से अधिक लोग घायल होने की सूचना है। तूफान की रफ्तार इस कदर तेज थी कि मकान की छतों पर रखी प्लास्टिक की टंकियां उड़कर दूर चली गई। कच्चे मकान तूफान के दबाव को सहन नहीं कर पाए और ढह गए। मकानों पर रखे टीन-टप्पर और लोहे की टीन भी हवा में उड़ गई।

तूफान से करोड़ों का नुकसान
जयपुर शहर में तूफान ने भयंकर तबाही मचाई। तबाही का मंजर टूटे और उखड़े पेड़, मकानों से प्लास्टिक की टंकियां और टीन-टप्पर गायब होने के रूप में देखा जा सकता है। शहर के अनेक स्थानों पर पेड़ों के टूटने से शुक्रवार को भी यातायात प्रभावित हुआ। तूफान के समय गुल हुई बिजली शहर के कुछ हिस्सों और आस-पास के उपगनरों में दोपहर तक बहाल नहीं हो पाई। शहर के अनेक हिस्सों में बिजली के टूटे हुए तार देखे गए। शासन सचिवालय में भी एक पुराना पेड़ टूट कर गिर गया। बताया जा रहा है कि यदि पेड़ कार्यालय पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

अवैध बसों का डेरा, रोडवेज को हो रहा है राजस्व का नुकसान
जयपुर। सिंधीकैंप बस स्टैंड पर अवैध बसों का डेरा लगा रहता है। इस कारण लोगों को परेशानी के साथ रोडवेज प्रशासन को हर महीने लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। यह क्षेत्र नो पार्किंग जोन घोषित है। इसके बावजूद बसों का संचालन हो रहा है। परिवहन विभाग इन बसों पर नाम मात्र की कार्रवाई करता है। अधिक अवैध बसें दिल्ली रूट पर चलती है। इसकी डिपो मैनेजरों ने सूची बनाकर मुख्यालय को भी भेजी है। तत्कालीन कलेक्टर राजेश्वर सिंह ने 2006 मेंराजस्थान मोटर व्हीकल नियम के तहत जयपुर शहर में चांदपोल से रेलवे स्टेशन, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा से वनस्थली मार्ग को भारी वाहनों के लिए नो पार्किंग जोन घोषित किया था। इसी आदेश में चांदपोल से रेलवे स्टेशन के बीच मिनी बस (सिटी बस) व रोडवेज बसों के लिए सिंधीकैंप, पोलो विक्ट्री व खासा कोठी तथा गवर्नमेंट हॉस्टल से चांदपोल के बीच वनस्थली मार्ग तिराहा व सिटी सेंटर को बस स्टैंड घोषित किया था।

नहीं निकल सकती रोडवेज की बस
सिंधीकैंप बस स्टैंड के बाहर निजी व लोक परिवहन सेवा की बसें यहां-वहां रहती हैं। इन निजी बसों के कारण रोडवेज को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। रोडवेज प्रशासन को अधिक राजस्व दिल्ली रोड पर चलने वाली बसों से ही मिलता है।

सिंधीकैंप पर संचालित निजी बसों से रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इन पर कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
- नथमल डिडेल, एमडी रोडवेज

खेतों में तैयार खड़ी व कटी पड़ी फसलों को बारिश ने किया बर्बाद
मांगरोल। मांगरोल तहसील क्षेत्र में बरसात से फसलें तबाह हो गई। धान की फसल खेतों में आडी पड़ गई वहीं सोयाबीन, उड़द मूंग की फसलों की पक्की पकाई फलिया तने से टूटकर जमीदोज हो गई और जो फसल कटकर खेतों में सुखने के लिए रखी हुई थी वह पानी से पूरी तरह भीगकर खेतों की मिट्टी में चिपक गई है जिससे फसलों की फलियों में आई सीलन की वजह से उनके अंदर पक्के हुए दानों के गलने सड़ने के साथ अंकुरित होने की प्रबल संभावना बन गई है।ग्राम बोहत, ईश्वरपुरा, रूंडि,झाडवा,मोतीपुरा, भगवानपुरा हिंगोनिया,श्यामपुरा,महुवा, हरसौली, भटवाड़ा सिंधनिया, जेतलहेडि, महलपुर, मोरडी, जड़ाव दिया, रिंझिया, झारेला, भावगढ़, बालुंदा,जलोदा तेजाजी,बोरदा, माल बमोरी,मऊ,हरसोली, उदपुरीया, पापडली, चेनपुरिया, शाहपुरा, मुंडला मुंडली, भोज्याहेडी, सीमलिया, केकाखेडी सहित मांगरोल व सीसवाली क्षेत्र के दर्जनों गांवों में  गुरुवार रात से ही अचानक  हवाओं के साथ  हुई तेज  बारिश ने किसानों के खेतों में पक्की पकाई, खड़ी फसलों को काफी क्षति पहुंचाई है।

फसलों को ढकने व बचाने का भी नहीं मिला मौका
कही-कहीं जगह पर तो किसानों द्वारा अपनी तैयार फसलों की कटाई करके उन्हें अपने खेत, खलिहानों में खुले में सुखा रखा था लेकिन एकाएक रात में आई तेज बारिश ने किसानों को अपनी फसलों को ढकने व बचाने तक का मौका भी नहीं दिया।  जिसके कारण किसानों को पकी पकाई फसलों में बड़े पैमाने  पर नुकसान उठाना पड़ा है। सयुंक्त किसान संघर्ष समिति के संयोजक रामचन्द्र मीणा, राजेन्द्र सुमन मोतीपुरा, राम लखन मीणा, गंगाधर भगवानपुरा, विक्रम जाट, बोहत, महावीर हिंगोनिया ने बताया कि इस साल लगातार हो रही बारिश ने शुरूआती दौर से ही किसानों की फसलों पर कहर बरपाया है। समिति के मीडिया प्रभारी महावीर मूडली जगदीश मऊ, महावीर नागर शोभाग धाकड़, विनोद पापडली सहित दर्जनों किसानों का कहना है कि किसानों को कई बार धरना प्रदर्शन करने के बाद भी गत वर्ष खरीफ की फसलों का आज तक पूरा मुआवजा व बीमा क्लेम किसानों को नहीं मिल पाया है। ऊपर से वर्तमान में हुई इस बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। समिति से जुड़े किसानों ने मांग की है कि  जिला कृषि विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से पंचायत स्तर पर तैनात कृषि पर्यवेक्षकों को खराबे की ग्रामवाइज, रिपोर्ट बनाने के लिए निर्देशित करे तथा खराब हुई फसलों का बीमा क्लेम व मुवावजा क्षेत्र के किसानों को मिल सके। किसानों ने चेतावनी दी है की तत्काल, खराबे का बीमा क्लेम व किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी नहीं होती हैं तो किसान क्षेत्र में बड़े आंदोलन के लिए अग्रसर होंगे।

प्रकृति के सामने कुछ नहीं है सैन्य ताकत
दुनिया को अपनी सैन्य ताकत के बल पर डराने की कोशिश करने वाले चीन की प्रकृति के प्रकोप ने ने दर्शा दिया कि पर्यावरण के खिलाफ किए गए कार्यो का परिणाम सभी को भुगतना पड़ेगा, वह कितना ही ताकतवर क्यों ना हो। प्रकृति की ताकत के सामने सैन्य ताकत कुछ नहीं है। चीन भीषण सूखे, बाढ़, भूकम्प और फिर से फैले कोरोना से जूझ रहा है। इससे चीन को अरबों डॉलर का नुकसान हो चुका है। पर्यावरण से उत्पन्न हुआ असंतुलन चीन में अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। यह वही चीन है जिसने विश्व की सर्वोच्च संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार, दक्षिणी चीन सागर और परोक्ष रूप से आतंकवाद के मामले में दिए गए फैसलों को दरकिनार कर दिया। प्रकृति के सामने यही चीन अब बौना दिखाई दे रहा है। चीन की करोड़ों आबादी को भारी दुश्वारियों को सामना करना पड़ रहा है। विश्व को कोरोना वायरस की चपेट में धकेलने वाले चीन में बड़े पैमाने पर यह वायरस फिर से सिर उठा रहा है। इसके चलते टेक हब कहे जाने वाले चीन के शेनझेन और चेंगदू में लॉक डाउन लगा हुआ है। शेनझेन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से टेलीविजन, लैपटॉप और स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ सकती हैं। इससे पहले चीन की सरकार ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए शंघाई समेत कई शहरों को पूरी तरह बंद कर दिया था। शंघाई चीन का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र है। चीन के ड्रीम प्रोजेक्ट बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। चीन 61 साल की सबसे भयंकर गर्मी और सूखे का सामना कर रहा है। चीन के कई शहर भीषण बिजली संकट से जूझ रहे हैं। सिचुआन प्रांत के चोंगक्विंग शहर में टेम्प्रेचर 45 डिग्री को पार कर गया। इतना ही नही, देश के सेंट्रल और साउथ-वेस्ट इलाकों के कई शहरों में भी पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। चीन के सिचुआन, जियांग्शी, अनहुई, हुबेई, हुनान और चोंगक्विंग में 25 लाख लोग सूखे की चपेट में हैं और 22 लाख हेक्टेयर जमीन पर लगी फसल पूरी तरह सूख गई है।

चीन में 144 साल का सबसे बड़ा जल संकट बताया जा रहा है। चीन के जियांगसी प्रांत में इस साल भयंकर सूखे से पोयांग झील का आकार सिकुड़ कर चौथाई रह गया है। वहीं चोंगक्विंग क्षेत्र में इस साल 60 फीसदी कम बारिश हुई है। दक्षिण-पश्चिम चीन के 34 प्रांतों की 66 नदियां बढ़ते तापमान से सूख गई हैं। चीन की सबसे लंबी नदी यांग्त्जी भी सूख चुकी है। चीन की नदी यहां की सबसे उपजाऊ जमीन को सींचती है। इसके अलावा यांग्त्जी नदी चीन के 40 करोड़ लोगों को पीने का पानी देती है। लेकिन इस बार चीन में पड़ रही तेज गर्मी की वजह से यह नदी 50 प्रतिशत तक सूख चुकी है। सूखे और गर्मी से चीन में चावल और मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में ड्रैगन को अब ब्राजील और अमेरिका से मक्का आयात करना पड़ सकता है।

चीन में बिजली संकट की मुख्य वजह हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट का बंद होना है। दरअसल, गर्मी के चलते नदियों और बांधों में पानी सूख गया है, जिससे कई पावर प्लांट ठप पड़े हुए हैं। चीन अपनी कुल खपत की 15 प्रतिशत बिजली पानी से बनाता है। कम बारिश की वजह से उसके हाइड्रोपॉवर क्षमता पर बुरा असर पड़ा है। इसकी वजह से कई कारखाने बंद पड़े हुए हैं। एक तरफ  चीन भीषण सूखे और गर्मी की मार से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश से आई बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। चीन के वुहान और हुबेई प्रांत बाढ़ के प्रकोप का सामना कर रहे हैं। इससे दोनों प्रांतों की करीब 8 लाख की आबादी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एशिया की सबसे लंबी नदी यांग्त्से में बाढ़ आ गई है। चीन की 33 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ से करीब डेढ़ सौ लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग लापता है।

चीन अभी बाढ, सूखे और कोरोना से संभल भी नहीं पाया कि रही सही कसर 6.8 तीव्रता के भूकम्प ने निकाल दी। सिचुआन प्रांत में आए भूकंप से भारी तबाही हुई।  16 लोग लापता है। भूकंप के झटके इतने थे कि सेकेंड में सब कुछ बर्बाद हो गया। आर्थिक और सैन्य ताकत के जरिए वैश्विक पर्यावरण से खिलवाड़ करने के लिए चीन काफी जिम्मेदार है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) चीन जलवायु को नुकसान पहुंचाने वाले जीवाश्म ईंधन प्रदूषण का सबसे बड़ा उत्सर्जक बना हुआ है। आईईए के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कार्बन डाईआॅक्साइड के उत्सर्जन के मामले में सबसे बड़ी हिस्सेदारी चीन की है। चीन में साल 2019 से 2021 के बीच कार्बन डॉईऑक्साइड का उत्सर्जन 75 करोड़ मीट्रिक टन बढ़ा है। इतना ही चीन ने ब्रह्मांड की सबसे खूबसूरत देन पृथ्वी को भी नुकसान पहुंचाने में कमी नहीं रखी।

- योगेन्द्र
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

आज का राशिफल
मेष : धर्म के प्रति रूचि बनेगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। रोजगार में लाभ होगा।चिकित्सकीय परामर्श अवश्य ले।

वृष : समय उत्तम है। जल्द में किये काम नुकसान दे सकते हैं। सफलता प्राप्त होगी। दिन उत्साह व प्रसन्न्ता से व्यतीत होगा। धन की आवक बनी रहेगी। रोजगार में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों की प्रभावी छवि बनेगी। यात्रा का योग है,लाभदायक यात्रा होगी। सावधानी से वाहन चलाएं। पुरानी रकम की वसूली हो सकेगी।निवेश में लाभ होगा किन्तु सावधानी बरतें। गुुप्त शत्रु हानि नहीं पहुंचा सकेगे।

कर्क : स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें अन्यथा भविष्य में बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनाने से बचें।

सिंह : किसी प्रकार से किसी से कोई बहुमुल्य वस्तु उपहार या भेंट में मिलेगी जो यादगार रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। मानसिक रूप से स्वयं को अस्थिर महसूस करेंगे, अंजाना भय रहेगा।

कन्या : काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। किसी महत्वपूर्ण सूचना को प्राप्त करेंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्य बनते बनते बिगड सकते है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें।

तुला : नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। थोड़े प्रयासों से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक : मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी रखे। लाभ के अवसर हानि में बदल सकते है। वाणी पर नियंत्रण रखे। अन्यथा गंभीर परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे।

धनु : दिन का अधिकांश समय सामाजिक व धार्मिक कार्यों में व्यतित होगा। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। फिजूल खर्च अधिक होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे।मानसिक शांति रहेगी।

मकर : आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है। राज्य पक्ष से लाभ होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।

कुंभ : व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा। आय के नए स्त्रौत बनेंगे, लेकिन आय व्यय बराबर बना रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें।भागीदारी से बचें। अधीनस्थों पर अधिक विश्वास ना करें।

मीन : नौकरी पेशा को सावधानी से दिन व्यतीत करना चाहीए। ऑफिस की राजनीति से दूर रहना श्रेयकर होगा अन्यथा छवि पर दाग लगने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब है।

आज का राशिफल
मेष : विद्यार्थी वर्ग का ध्यान शिक्षा में रहेगा। शिक्षा में रूचि बढेगी तथा भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग सजग रहेंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा, खुशी का माहौल रहेगा। काम बनेंगे। नए तथा लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष : दिन सामान्य रहेगा। सुस्ती के कारण काम में मन नहीं लगेगा। विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। अध्ययन में मन नहीं लगेगा। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें।धन की आवक बनी रहेगी।

मिथुन : नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय लाभ का है। अधिकारी काम की प्रशंसा करेगे। सहकर्मी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन विफल रहेगे। आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि को नुकसान पहुंच सकता है। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।

कर्क : प्रेम संबंधों में सावधान रहें। अकारण कहासूनी के कारण संबंध बिगड सकतें हैं। वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें। धैर्य बनाये रखें, भविष्य में स्थितियां पुन: अनुकूल होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। निवेश में लाभ होगा।

सिंह : मानसिक रूप से परेशानी बनेगी। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खानपान पर नियंत्रण रखें। स्वयं भी थकान अनुभव करेंगे। घर का माहौल सही रहेगा, धार्मिक कार्यो में समय व्यतीत होगा।

कन्या : दिन शुभ है। विद्यार्थी वर्ग जिस समस्या से परेशान था, उसका समाधान प्राप्त होगा। उचित मार्गदर्शन के लिए अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग स्वयं को चिंतित महसूस करेगा। काम के प्रति सजग रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला : आर्थिक रूप से दिन सामान्य है। आय व्यय बराबर होगा, निवेश का मानस बनेगा, लेकिन सावधानी आवश्यक है। कर्जा चुकाना पड सकता है।

वृश्चिक : शिक्षा पर ध्यान देना आवश्यक है। धैर्य से कार्य करें। स्वयं की क्षमता से अधिक कार्य करना परेशानी भरा हो सकता है। व्यवहार को संयमित रखें। अकारण चिंता के कारण मन अशांत रहेगा।व्यापार में उन्नति होगी।

धनु : व्यापार में शुभ संकेत मिलेंगे, लेकिन सावधानी आवश्यक है। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे।

मकर : मित्रों के व्यवहार के कारण उनसे कहासुनी हो सकती है, जो भविष्य के लिए उलझन बन सकती है, ऐसे मित्रों से सावधान रहें। पडोसी से मतभेद हो सकता है जो कानूनी उलझन बन सकता है, धैर्य से काम करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। रूका पैसा प्राप्त होगा।

कुंभ : आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में हो रहा उतार चढाव नियंत्रित कर लेंगे। आय के स्त्रौत बनेंगे, लेकिन लाभ प्राप्त होने में समय लगेगा। आय व्यय बराबर रहेगा। लेनदेन में सावधानी रखे।

मीन : व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। आय व्यय बराबर होने से नए कार्य में हाथ डालने का मानस बनेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में अनियमितता ना करे अन्यथा गंभीर परिणाम प्राप्त होंगे। निवेश का मानस हो तो स्थगित कर दे।

आज का राशिफल
मेष : विद्यार्थी वर्ग परीक्षा की तैयारी कर रहे तो सफलता प्राप्त होगी। नौकरी के नए अवसर हाथ आऐंगे। दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए नए सौदे हाथ आएगें।

वृष : स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। मानसिक चिंता बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है।

मिथुन : गुप्त शत्रु या आपके व्यवहार से रिश्ते बन नहीं पाएंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अकारण विवाद होने से मानसिक परेशानी रहेगी। यात्रा में लाभ मिलेगा।

कर्क : विद्यार्थी वर्ग जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगा है,उनके लिए सफलता प्राप्त होने में समय लगेगा। शिक्षा अध्ययन में मन नहीं लगेगा।स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

सिंह : दिन समस्याओं भरा होने के बाद भी प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहने से मानसिक शांति रहेगी। अपने कार्य पर ध्यान आकर्षित करें, जबरन विवाद में पडने से स्वयं की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या : दिन परेशानी भरा रहेगा,किन्तु फिर भी काम सामान्य रूप से पूर्ण होंगे। कार्य सिल पर सहयोगी परेशान करेंगे। आपके कार्यो में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। आपकी सूझबूझ व धैर्य से काम पूर्ण होंगे।काम के प्रति सजग रहेंगे।

तुला : नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। काम में शुरूआती अड़चनों के बाद काम में सफलता प्राप्त होगी। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक : चिंताऐं समाप्त होंगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी रखे। लाभ के अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति होगी। धन की आवक बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर हैं। घर में माहौल शांत रहेगा।

धनु : समस्या भरा दिन रहेगा। पारिवारिक चिंता होने से मन अशांत रहेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। शत्रु आपके बनते कार्यो में बाधा डालने का प्रयास करेंगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे।

मकर : प्रतियोगी परीक्षा पर ध्यान दें। शिक्षा के प्रति मन विचलित हो सकता है। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा।कर्ज से मुक्ति मिलेगी निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है।

कुंभ : आय के स्त्रौत बनेंगे   लेकिन लाभ प्रापत होने में समय लगेगा। जीवनसाथी के लिए समय उत्तम है। आपके द्वारा किये गए कार्य के बेहतर परिणाम अब आना प्रारंभ हो जाएगें। व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा। मनोकामना पूर्ण होगी।

मीन : नए प्रोजेक्ट हाथ में आएंगे, जिसमें अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन करेंगें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

आज का राशिफल
मेष : दिन मिलाजुला रहेगा। आय के स्त्रोत बढेंगे। संतान की ओर से परेशानी की संभावना। संतान पक्ष पर खर्च होगा। व्यापार में हानि की संभावना। नया काम प्रारंभ ना करें। अधीनस्थों पर ज्यादा भरोसा ना करें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृष : समय शुभ है। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। घरेलू कलह की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय को लेकर व्यापारी वर्ग की चिंताएं समाप्त होंगी। व्यवसाय विस्तार होगा।

मिथुन : छोटे भाइयों व माता से लाभ होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना। राज्य पक्ष से लाभ। पुराने शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, सावधानी बरतें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।  अधीनस्थों से सावधान रहें। उधार देने से बचें।घर में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क : माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड सकता है।अधीनस्थों से परेशान रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा। छोटे भाई से लाभ होगा। छोटी यात्राओं का योग जो व्यापार व रिश्तों को मजबूत बनाएगी।वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह : दिन उत्तम है। व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति सुधरेगी। उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। राज्य पक्ष से लाभ, राजनीतिज्ञों को नए अवसर मिलेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।  घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बनेगा

कन्या : समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार से किया वायदा पुरा नहीं होने से पश्चाताप रहेगा। आय से अधिक खर्च होगा।

तुला : धार्मिक कार्यो को लेकर चहल पहल रहेगी। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में भागीदारी लाभ देगी।

वृश्चिक : मानसिक रूप से परेशानी भरा दिन है। निर्णय लेने में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा।

धनु : राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च अधिक करेंगे। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। आय के स्त्रोत बढेंगे।

मकर : खान-पान पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रु नष्ट होंगे, तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें। किसी पर अत्यधिक विश्वास धोखा दिला सकता है।

कुंभ : परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। धन संबंधी संव्यवहार को स्थगित करना श्रेयकर रहेगा। किसी भी प्रकार से निवेश से बचे, अन्यथा भविष्य में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बना रहेगा।

मीन : दिन उत्तम है। परिजनों के साथ भ्रमण के योग है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। आय के नये स्त्रोत बनेंगे।