Assembly Polls 2026 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव : बाइक पर वोट डालने पहुंचे सीएम रंगासामी, बोले-मताधिकार का प्रयोग करना सभी का कर्तव्य; लोकतंत्र की रक्षा के लिए डाले वोट
पुडुचेरी। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन और सत्तारूढ़ एआईएनआरसी के संस्थापक एवं मुख्यमंत्री एन. रंगासामी सहित कई नेताओं ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव में अपना वोट डाला। कैलाशनाथन ने अपनी माता लीना और पत्नी बीना के साथ डीएमएस कार्यालय के बूथ पर अपना वोट डाला। बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी को अपना वोट डालना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करना सभी का कर्तव्य है।

सीएम रंगासामी अपने घर से यामाहा बाइक पर थिलास्पेट सरकारी मिडिल स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे थे। गृह मंत्री ए नमसिवयम और उनकी पत्नी ने तिरुक्कनूर सरकारी स्कूल में वोट डाला। पीसीसी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद वी वैथिलिंगम, जो थट्टनचावडी निर्वाचन क्षेत्र से रंगासामी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने नेट्टापक्कम के मदुक्कराई सरकारी मिडिल स्कूल में मताधिकार का उपयोग किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने वीओसी स्कूल के मतदान केंद्र पर, एआईएडीएमके राज्य सचिव ए. अनबाझगन ने रेलवे स्टेशन के सामने गौबर्ट कल्याणमंडपम में और एलजेके के संस्थापक जोस चार्ल्स मार्टिन ने रेड्डियार पलयम इमैक्युलेट स्कूल के मतदान केंद्र पर वोट डाला।

केरल विधानसभा चुनाव : सीएम पिनाराई विजयन ने की मतदाताओं से वोट डालने की अपील, एलडीएफ की जीत का किया दावा
तिरुवनंतपुरम। केरल में 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के अन्य नेता सुबह-सुबह जल्दी मतदान केंद्रों पर पहुंचे और वोट डाला। सीएम विजयन ने मतदाताओं को गलत प्रचार के प्रति सावधान करते हुए विश्वास जताया कि एलडीएफ को शासन का एक और कार्यकाल मिलेगा। सत्ताधारी माकपा के कई वरिष्ठ नेता केरल भर के मतदान केंद्रों पर जल्दी पहुंचे, जिससे मतदान के लिए माहौल तैयार हुआ। माकपा नेताओं ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के तुरंत बाद कन्नूर जिले के धर्मदम निर्वाचन क्षेत्र में वोट डालने वाले पहले लोगों में श्री विजयन भी शामिल थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मतदाताओं को 'गलत जानकारी' के प्रति सावधान किया और विश्वास जताया कि 'सत्ताधारी एलडीएफ को शासन का एक और कार्यकाल मिलेगा।" वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कन्नूर में जल्दी ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि माकपा के राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने भी उसी जिले में अपना वोट डाला, जो पार्टी का एक प्रमुख गढ़ बना हुआ है।

पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और शुरुआती घंटों में मतदाताओं की अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली। दिन की शुरुआत में ही माकपा के शीर्ष नेताओं की सक्रिय भागीदारी को एक रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है, जिसका मकसद मतदाताओं को लामबंद करना है। यह चुनाव सत्ताधारी एलडीएफ और विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के बीच एक कड़े मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है।

असम विधानसभा चुनाव : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का सीएम हिमंता पर हमला, कहा-राज्य में चल रहा सिंडिकेट राज
नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव मतदान से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा। खड़गे ने राज्य की जनता से अपील की कि वे अपने वोट के जरिए "सबसे भ्रष्ट सरकार" को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायें। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में भ्रष्टाचार बढ़ा है और मुख्यमंत्री केवल अपने निजी हितों को साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में "सिंडिकेट राज" चल रहा है, जिसमें जमीन उनके करीबी लोगों और कॉरपोरेट्स को सौंपी जा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा नेता भ्रष्टाचार के खिलाफ होने का दावा करते हैं, जबकि दूसरी ओर असम में कथित भ्रष्टाचार पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कांग्रेस नेताओं गौरव गोगोई और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का जिक्र करते हुए कहा कि उनका रिकॉर्ड साफ रहा है और उन्होंने कभी इस तरह के आरोपों का सामना नहीं किया।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने असम के गायक जुबिन गर्ग से जुड़े मामले में न्याय में देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने में देरी हुई और सवाल उठाया कि आखिर मुख्यमंत्री किसे बचाना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने वादा किया कि यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो 100 दिनों के भीतर इस मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

कांग्रेस पड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए प्रतिबद्ध : राहुल गांधी ने किया जनसभा को संबोधित, केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर बोला हमला
पुड्डुचेरी। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी नौ अप्रैल के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में यहां लॉस्पेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने खेद जताया कि पुड्डुचेरी इस राज्य के लोगों द्वारा संचालित नहीं किया जा रहा है, बल्कि दिल्ली से नियंत्रित किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देगी।

राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में उपराज्यपाल के माध्यम से शासन चलाया जा रहा है और स्थानीय नेतृत्व को दरकिनार किया जा रहा है, जबकि स्थानीय निकाय चुनाव भी नहीं कराए गए। उन्होंने कहा कि यहां के जीवंत औद्योगिक और वस्त्र क्षेत्र भी कमजोर पड़ गए हैं क्योंकि सैकड़ों फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं, और सरकार चाहती है कि पुड्डुचेरी को अडाणी के हवाले कर दिया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि रणनीतिक महत्व वाला कराईकल पोर्ट पहले ही अडाणी को दिया जा चुका है और उन्होंने अडाणी इलेक्ट्रिसिटी पुड्डुचेरी लिमिटेड नामक कंपनी भी बना ली है, जो संकेत देता है कि जल्द ही आपका बिजली विभाग भी उनके नियंत्रण में आ सकता है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पुड्डुचेरी में बड़े पैमाने पर नकली दवा का उत्पादन हो रहा है और सरकार की ओर से इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं है, बल्कि यह हत्या के साथ भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि सभी ठेकों में 30 प्रतिशत कमीशन लिया जाता था और पुड्डुचेरी के लोग हर एक टोल गेट पर पैसे देने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि यहां शराब लाइसेंस राज भी चल रहा था, जो कमीशन का स्रोत बन गया था। शराब की दुकानें स्कूलों और पूजा स्थलों के पास खोली जा रही हैं और अनगिनत शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कांग्रेस के वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 2,000 रुपये सहायता देगी, निजी क्षेत्र में 30,000 नौकरियां सृजित करेगी, महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा देगी, सरकारी नौकरियों में आयु सीमा 40 वर्ष तक बढ़ाएगी और सभी परिवारों को 20 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्ता में आने पर छह महीने के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाएंगे ताकि नई पीढ़ी के नेताओं को अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि पुड्डुचेरी के लोग स्वयं शासन करें और इसी उद्देश्य से राज्य का दर्जा देने की प्रतिबद्धता जताई।

पुडुचेरी में राहुल गांधी का ऐलान: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, अगर हमारी सरकार बनी तो स्थानीय लोग चलाएंगे शासन
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित किया और पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में प्रदेश के विकास, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के हित में कई अहम वादों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को हर महीने 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिलेगी।

इसके साथ उन्होंने निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में 30 हजार नए रोजगार सृजित करने और महिलाओं को राहत के तौर पर पुडुचेरी की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का वादा किया। वहीं सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाकर 40 वर्ष करने की भी घोषणा की गई है, ताकि अधिक युवाओं को अवसर मिल सके। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कांग्रेस ने बड़ा वादा करते हुए प्रत्येक परिवार को 20 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देने की बात कही।

घोषणापत्र में पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और सत्ता में आने के छह महीने के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव कराने का भी आश्वासन दिया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह घोषणापत्र पुडुचेरी के लोगों की आकांक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और कांग्रेस इसे पूरी ईमानदारी से लागू करेगी। ग़ौरतलब है कि पुडुचेरी से कांग्रेस पार्टी को उम्मीद ज़्यादा है, इसी कड़ी में कांग्रेस के शीर्ष नेता लगातार प्रचार करने के लिए वहां पहुँच रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए ज़रूरी कदम उठाने का वादा करते हुए कहा है कि वहां जनहित का शासन होना ज़रूरी है और इसके लिए शासन स्थानीय जनता द्वारा ही चलाया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को एक पोस्ट में कहा कि पुड्डुचेरी का शासन वहां की जनता द्वारा चलाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि पुड्डुचेरी में अगर कांग्रेस गठबंधन सरकार बनती है तो वह जनहितकारी होने के वादों पर आधारित होगी औऱ वादों के अनुसार काम करेगी।

उन्होंने कहा "मैं वादा करता हूँ कि कांग्रेस सरकार बनने पर जिन वादों के लिए प्रतिबद्ध रहेगी उनमें पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले और स्थानीय निकाय चुनाव 06 महीने के भीतर कराए जाएं। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं के लिए 2000 रुपये प्रति माह सहायता दी जाएगी और सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्रों में 30,000 नयी नौकरी खोलकर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू की जाएगी। सरकारी नौकरी के लिए आयु सीमा 40 वर्ष की जाएगी ओर प्रत्येक परिवार के लिए 20 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।" राहुल गांधी ने कहा "ये खोखले वादे नहीं हैं- ये गरिमा और सुरक्षा की नींव हैं। आइए मिलकर एक ऐसा पुड्डुचेरी बनाएं जो वास्तव में यहां के लोगों की आवाज को प्रतिबिंबित करे।"

राहुल-प्रियंका का पुड्डुचेरी दौरा आज : तीन चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित, केंद्र के बयान पर कांग्रेस का हमला
चेन्नई। केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी सोमवार को यहां पहुंचे। इसके बाद दोनों नेता नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए पुड्डुचेरी रवाना हो गये। हवाई अड्डे पर तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस समिति (टीएनसीसी) के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए विमान से पुड्डुचेरी के लिए रवाना हुए।

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी केरल से चेन्नई पहुंचने की संभावना है। यहां से वह सत्तारूढ़ अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (अन्ना द्रमुक) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने पुड्डुचेरी जायेंगे। गौरतलब है कि राजग पुड्डुचेरी में सत्ता बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने की कोशिश में है। शीर्ष नेताओं के पुड्डुचेरी दौरे को देखते हुए चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है, क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश में प्रचार समाप्त होने में केवल एक दिन बचा है। चुनावी राज्य तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं के आगमन के मद्देनजर हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित शाह के अपराह्न करीब 3:00 बजे कोच्चि से यहां पहुंचने की उम्मीद है। यहां से हेलीकॉप्टर से वे पुड्डुचेरी के लिए उड़ान भरेंगे। शाह पुड्डुचेरी से वापस चेन्नई लौटेंगे। उनके दिल्ली लौटने से पहले तमिलनाडु के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करने की संभावना है।

तमिलनाडु चुनाव: पीएमके ने जारी की 15 उम्मीदवारों की अंतिम सूची, धर्मपुरी सीट से सौम्या को देगी विपक्ष का टक्कर
चेन्नई। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. अंबुमणि रामदास ने सोमवार को 15 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की, जिसमें उनकी पत्नी प्रो. सौम्या, वरिष्ठ नेता एवं कवयित्री एम थछिलागबामा तथा वकील एवं पार्टी प्रवक्ता के. बालू के नाम शामिल है। डॉ रामदास वन्नियार-बहुल अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) पार्टी 'पट्टाली मक्कल काची' (पीएमके) के एक समूह का नेतृत्व कर रहे हैं। पीएमके के इस समूह ने अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रक गठबंध (राजग) के साथ गठबंधन किया है और उसे 18 सीटें आवंटित की गयी हैं। इसके अलावा एक राज्यसभा सीट भी मिली, जिसके कारण डॉ. अंबुमणि का चुनाव हुआ। इस समूह ने कुछ दिन पहले ही तीन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।

डॉ. अंबुमणि ने आज शेष 15 उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी धर्मपुरी सीट से प्रो. सौम्या को चुनाव मैदान में उतार रही है। धर्मपुरी सीट को पीएमके का गढ़ माना जाता है और यहाँ वन्नियार मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या है। प्रो. सौम्या पीएमके के 'पसुमई थायगम' का भी नेतृत्व करती हैं, जो एक गैर सरकार संगठन (एनजीओ) है और जिसका उद्देश्य पर्यावरण संबंधी पहलों को बढ़ावा देना, उनका संरक्षण करना और हरित क्षेत्र को बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि थिलागाबामा और बालू को क्रमशः पेरम्बूर और तिरुपोरुर सीटों से उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। थिलागाबामा चेन्नई के पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्र से एक उच्च स्तरीय लड़ाई में शामिल होंगी, जो उन दो सीटों में से एक थी, जिन पर नवोदित तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) के संस्थापक एवं अभिनेता से राजनेता विजय पहली बार चुनावी समर में उतरे हैं। एक मजबूत बहुदलीय गठबंधन का नेतृत्व कर रही सत्तारूढ़ द्रमुक ने पेरम्बूर सीट से निवर्तमान विधायक आर. मैदान में उतारा है, जबकि अन्य उम्मीदवार नाम तमिलर काची (एनटीके) के वेट्री थमिज़ान हैं, जिससे यह मुकाबला चतुष्कोणीय हो गया है।

अन्य पीएमके उम्मीदवारों में वृद्धाचलम से पीएमके महिला इकाई की सचिव डॉ. तमिझाराई आदिमूलम, एम मूर्ति (सलेम पश्चिम), पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष पदी वी सेल्वम (पेनगरम), सीआर बस्करन (पोलूर), के वैथी (जयमकोंडान), एस सदाशिवम (सलेम पश्चिम), सी शिवकुमार (विक्रवंडी), एडवोकेट सरवनन (शोलिंगुर), सुश्री शामिल हैं। सीतामल्ली ए पलानीस्वामी (मयिलादुथुराई), पी महेशकुमार (उथिरामेरुर), ए पी चेझियान (ऋशिवंधियम) और डॉ अंबू चोझान (कट्टूमन्नारकोइल-आर) शामिल हैं।

डॉ. तमिलरसी और डॉ. अन्बू चोझान का मुकाबला क्रमशः डीएमडीके की महासचिव प्रेमलता और दलित संगठन वीसीके के संस्थापक एवं लोकसभा सांसद थोल थिरुमावलवन से है। यह वही क्षेत्र है जहाँ से पार्टी के संस्थापक और उनके दिवंगत पति विजयकांत पहली बार 2006 में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। आज नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सभी उम्मीदवारों से जल्द ही अपने पर्चे दाखिल करने की उम्मीद है, क्योंकि सरकारी छुट्टियों के चलते उनके पास केवल चार दिनों का ही समय है।

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव: पहली बार चुनावी मैदान में उतरा टीवीके; 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, थिरुनल्लर निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधायक पी.आर.शिवा नहीं लड़ेंगे चुनाव
चेन्नई। अभिनेता से नेता बने विजय की नवगठित पार्टी तमिलगा वेत्त्री कज़गम (टीवीके) ने आगामी 09 अप्रैल को केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी 30 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। टीवीके ने रविवार देर रात पार्टी सदस्यों के साथ चर्चा के बाद उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद अंतिम समय में निर्दलीय विधायक जी नेहरू की नेय्यम मक्कल कज़गम (एनएमके) को सहयोगी बनाया और दो सीटें आवंटित की।

एनएमके को ओरलियनपे सीट आवंटित की गई, जहां से नेहरू दोबारा चुनाव लड़ेंगे और साथ ही थट्टनचावडी सीट भी आवंटित की गई, जहां से मुख्यमंत्री एन रंगासामी दोबारा चुनाव लड़ेंगे। टीवीके ने सभी 30 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर एक व्यापक चुनावी अभियान का संकेत दिया है, जिसमें दलबदलुओं और क्षेत्रीय चेहरों का सुनियोजित मिश्रण शामिल है।

उम्मीदवारों में पूर्व मंत्री और मौजूदा भाजपा विधायक ए के साई जे सरवनन कुमार (जो 2021 में ओस्सुडु से चुने गए थे) भी शामिल हैं, जिन्होंने टिकट न मिलने के बाद दिन में पहले भाजपा छोड़ दी थी और उन्हें थिरुभुवनई (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। इस सूची में लॉस्पेट से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी. समिनाथन और कराईकल दक्षिण से अन्नाद्रमुक के पूर्व विधायक के. ए. यू. असाना मारेकर के नाम भी शामिल थे, जो चुनावी अनुभव रखने वाले नेताओं को एकजुट करने के टीवीके के प्रयास को रेखांकित करते हैं।

पार्टी ने कहा है कि उम्मीदवारों का चयन परामर्श के बाद सामाजिक सेवा, शैक्षणिक पृष्ठभूमि, प्रशासनिक क्षमता और जमीनी स्तर पर जुड़ाव के आधार पर किया गया है। सभी उम्मीदवारों को मतदाताओं तक सीधे पहुंचने और लक्षित चुनाव प्रचार में शामिल होने की सलाह दी गई है। टीवीके ने कहा, "ये उम्मीदवार हमारे शासन के दृष्टिकोण को हर घर तक पहुंचाएंगे।" एनएमके को दो सीटें आवंटित होने के बाद टीवीके ओरलियनपेट और थट्टनचावडी से अपने उम्मीदवारों को वापस ले सकती है।

पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने दो मौजूदा मंत्रियों को टिकट नहीं दिया है। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री के. लक्ष्मीनारायणन और कृषि मंत्री थेनी जयकुमार को इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया है।

सूत्रों के अनुसार, लक्ष्मीनारायणन की राजभवन सीट एनडीए गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी को दे दी गई है। दूसरी ओर श्री जयकुमार की मंगालम सीट से श्री रंगासामी चुनाव लड़ेंगे। वह अपनी मौजूदा सीट थट्टांचावडी से भी मैदान में हैं। मंगालम क्षेत्र में समर्थकों के साथ बैठक के दौरान जयकुमार ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए एक हादसे के बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं है और घर-घर जाकर प्रचार करना उनके लिए मुश्किल होगा। जयकुमार ने यह भी कहा कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया गया और किसानों को हर संभव सहायता दी गई।

पुडुचेरी में कराईकल के थिरुनल्लर निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा निर्दलीय विधायक और पूर्व मंत्री पी आर शिवा नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। शिवा ने अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि वह 2011 में पार्टी के गठन के समय से ही ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के साथ थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2011 के चुनावों में थिरुनल्लर सीट से जीत हासिल की थी और कई पदों पर रहे। चूंकि, उन्हें 2021 में सीट देने से मना कर दिया गया था, इसलिए उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था और विधानसभा के लिए चुने गए थे।

शिवा ने बताया कि वह एआईएनआरसी के टिकट पर चुनाव लड़ने की उम्मीद कर रहे थे और इसके लिए इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस बार भी उन्हें निराशा हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि इस बार यह सीट भारतीय जनता पार्टी को आवंटित हो गयी है, तो वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते। निवर्तमान विधायक ने कहा कि थिरुनल्लर सीट पर किस उम्मीदवार का समर्थन करना है इसका निर्णय उनके समर्थकों के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग आज जारी करेगा संशोधित मतदाता सूची, 28.06 लाख लंबित मतदाताओं के डेटा का हो चुका है निपटारा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आज
काेलकाता। चुनाव आयोग आज अद्यतन मतदाता सूची के दूसरे चरण को जारी करेगा, जिसमें अब तक संसाधित किए गए सभी लंबित मतदाता प्रविष्टियों का विवरण प्रकाशित किया जाएगा। आयोग के सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम तक राज्य भर में 28.06 लाख लंबित मतदाताओं के डेटा का निपटारा किया जा चुका था। अद्यतन सूचियां आज दोपहर तक जिला चुनाव अधिकारियों तक पहुंचने की उम्मीद है। शाम से मतदाता आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरक सूची ऑनलाइन देख सकेंगे।

इसके अलावा सूचियां पूरे पश्चिम बंगाल के बूथों, बीडीओ कार्यालयों, एसडीओ कार्यालयों और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालयों में भी प्रदर्शित की जाएंगी। आयोग को पहले ही लगभग 40,000 बूथों से अद्यतन रिकॉर्ड प्राप्त हो चुके हैं, जो शुक्रवार तक हुई प्रगति को दर्शाते हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि यह प्रकाशन उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया पूरी तरह कानूनी दायरे के भीतर की जा रही है, जिससे सूची जारी होने के बाद विवाद की बहुत कम आशंका रहेगी। अदालत के दिशानिर्देशों के अनुसार, जिन व्यक्तियों के नाम सूची में नहीं दिखेंगे, उन्हें न्यायाधिकरण में अपील करने का विकल्प मिलेगा। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पहले ही 23 जिलों के लिए 19 न्यायाधिकरण गठित किए हैं और इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए 19 सेवानिवृत्त न्यायाधीश नियुक्त किए हैं। इससे पहले 28 फरवरी को आयोग ने एक अधूरी मतदाता सूची जारी की थी, जिसमें 60.06 लाख लंबित नाम शामिल थे। अदालत के निर्देशों के बाद, सत्यापन प्रक्रिया को तेज करने के लिए 700 से अधिक कार्यरत और सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारियों को लगाया गया है।

इस बीच, रविवार को सीईओ कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती पर चर्चा करने हेतु संयुक्त बल तैनाती समिति से मुलाकात की। बैठक में बलों की संख्या, उनकी तैनाती के स्थान और संचालन रणनीतियों पर विचार किया गया। बैठक में राज्य पुलिस नोडल अधिकारी आनंद कुमार, विशेष पर्यवेक्षक एन.के. मिश्रा तथा केंद्रीय बलों के नोडल अधिकारी शलभ माथुर और गौरव शर्मा उपस्थित रहे।

सूची जारी होने के बाद आयोग ने पुलिस और केंद्रीय बलों दोनों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
सूत्रों के अनुसार, 31 मार्च तक राज्य में केंद्रीय बलों की अतिरिक्त 300 कंपनियां पहुंचने की उम्मीद है। आयोग आज राष्ट्रीय राजधानी से शाम चार बजे जिला चुनाव अधिकारियों, जिला मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तों के साथ एक वर्चुअल समीक्षा बैठक भी करेगा। करीब दो घंटे चलने वाली इस बैठक की अध्यक्षता उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग करेंगे।

अन्य अधिकारियों में उप आयुक्त ज्ञानेश भारती और पवन कुमार शर्मा के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे। बैठक का एजेंडा चुनाव की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और मानव संसाधन की तैनाती की समीक्षा करना है। जिला अधिकारियों को अपने-अपने योजनाओं का विवरण देते हुए पावरपॉइंट प्रस्तुति संयुक्त रूप से तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें आयोग द्वारा आंका जाएगा ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।