Iran US Conflict - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान में शादी समारोह पर अमेरिकी हमला, बच्चे समेत पांच की मौत; उपराष्ट्रपति वेंस बोले- नागरिकों को निशाना नहीं बनाते
वॉशिंगटन। ईरान के कुहेस्तक में एक विवाह समारोह पर हुए हमले की जांच के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिकी सेना का बचाव किया है। वेंस ने ह्वाइट हाउस में कहा, "अमेरिका युद्ध में कभी भी नागरिकों को निशाना नहीं बनाता है। हम ऐसा कभी नहीं करेंगे और न ही हमने कभी ऐसा किया है।" उन्होंने नागरिक मौतों को महज एक हादसे का रूप देते हुए कहा, "कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं।"

रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला एक आवासीय घर पर किया गया था, जहां शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस हमले में चार वर्ष के एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गयी थी और बच्चों समेत 68 अन्य लोग घायल हो गये थे। अमेरिका ने यह हवाई हमला एक सितंबर को ईरानी समयानुसार रात करीब 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात करीब 11:30 बजे) किया था। ईरान ने इस हमले पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में औपचारिक विरोध दर्ज कराया है और इसे युद्ध अपराध करार दिया है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बघाई ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजरायली आक्रामकता के दौरान नागरिकों पर हुए अमेरिकी हमलों की एक व्यापक कड़ी का हिस्सा बताया। बघाई ने कहा, "ईरान के खिलाफ अमेरिकी  अत्याचारों का सूचीपत्र अब पूरा हो चुका है।" उपराष्ट्रपति वेंस का यह दावा 28 फरवरी को मीनाब के शजरेह तय्येबेह विद्यालय पर हुए अमेरिकी हमले के कुछ महीनों बाद आया है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, उस विद्यालय पर हमले में 120 छात्रों और 26 शिक्षकों सहित 168 लोगों की जान चली गयी थी। बार-बार होती ऐसी 'गलतियां' एक दर्दनाक शृंखला को उजागर करती हैं।

अमेरिका को आईआरजीसी की कड़ी चेतावनी: कहा-ईरान के खिलाफ हर हमले का मिलेगा करारा जवाब; अमेरिका हमारी क्षमताओं को नहीं जानता, युद्धक्षेत्र में इसका होगा अनुभव
तेहरान। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान के खिलाफ किसी भी खतरे का बराबर और प्रतिरोधक जवाब दिया जाएगा। आईआरजीसी ने सोमवार को जारी बयान में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन आरोपों का जवाब दिया, जिनमें कहा गया था कि ईरानी बल क्षेत्रीय जल विलवणीकरण संयंत्रों को निशाना बना सकते हैं।

आईआरजीसी ने आरोप लगाया कि युद्ध की शुरुआत अमेरिकी सेना ने की और अब तक बच्चों सहित कई नागरिकों को निशाना बनाया है। बयान में कहा गया कि अमेरिकी हमलों में जल अवसंरचना को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिसमें क़ेश्म द्वीप का विलवणीकरण संयंत्र शामिल है। कोर ने स्पष्ट किया कि उसने ऐसे किसी हमले को अंजाम नहीं दिया है और इन आरोपों को खारिज किया। बयान में कहा गया कि अमेरिकी और सहयोगी बलों द्वारा अस्पतालों, राहत केंद्रों और स्कूलों को निशाना बनाए जाने के बावजूद आईआरजीसी ने अब तक संयम बरता है।

आईआरजीसी ने राष्ट्रपति ट्रंप की उस चेतावनी पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें ईरान के बिजली संयंत्रों को निशाना बनाने की बात कही गयी थी। ईरानी सेना के प्रवक्ता ने कहा, यदि आप हमारी बिजली आपूर्ति को निशाना बनाते हैं, तो हम भी आपकी बिजली आपूर्ति को निशाना बनाएंगे। आईआरजीसी ने कहा कि यदि कोई हमला होता है तो जवाब में अमेरिकी ठिकानों को बिजली आपूर्ति करने वाले संयंत्रों के साथ-साथ अमेरिकी हितों से जुड़े आर्थिक, औद्योगिक और ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जाएगा।

बयान के अंत में आईआरजीसी ने कहा कि वह हर खतरे का उसी स्तर पर जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे संतुलन और प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। कोर ने चेतावनी दी, संयुक्त राज्य अमेरिका हमारी क्षमताओं को नहीं जानता, लेकिन उसे युद्धक्षेत्र में इसका अनुभव होगा।उल्लेखनीय है कि, आईआरजीसी ने अपने जारी अभियान ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत क्षेत्र में कई अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर हमले करने का दावा किया है।