neeraj - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Paris Olympics 2024: स्वर्ण से चूके नीरज, रजत पर करना पड़ा संतोष
पेरिस। पेरिस ओलिंपिक में भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा गोल्ड से चूक गए। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर फेंक कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में इस सीजन का अपना बेस्ट 89.45 मीटर भाला फेंका। नीरज को रजत पदक पर ही संतोष करना पड़ा।

नीरज ने 2 दिन पहले क्वालिफिकेशन में पहले प्रयास में 89.34 मीटर भाला फेंक फाइनल में प्रवेश किया था और पहले स्थान पर रहे थे। भारत को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद थी। गे्रनडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

गोल्ड जीतने वाला भी हमारा ही लड़का
नीरज की मां सरोज देवी ने नीरज के सिल्वर पदक जीतने पर कहा कि हमारे लिए रजत पदक भी स्वर्ण जैसा ही है। स्वर्ण जीतने वाले अरशद ने भी मेहनत की है, वह भी हमारा ही लड़का है।

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में जीता रजत पदक
स्टॉकहोम। ओलंपिक चैम्पियन भारत के नीरज चोपड़ा ने गुरूवार को प्रतिष्ठित डायमंड लीग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए रजत पदक जीता। हालांकि वह काफी करीब से 90 मीटर दूर भाला फेंकने से चूक गए। लेकिन उन्हें भरोसा है कि वह इस साल इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।  भारतीय सेना के सूबेदार नीरज पहली बार डायमंड लीग शीर्ष तीन में जगह बनाने में सफल रहे। 24 साल के एथलीट ने पहले ही प्रयास में 89.94 मीटर दूर भाला फेंका जिससे वह महज छह सेंटीमीटर से 90 मीटर से चूक गए। इस दौरान उन्होंने अपने 89.30 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया जो उन्होंने 14 जून को फिनलैंड के तुर्कु में पावो नुर्मी खेलों में दूसरे स्थान पर रहकर बनाया था। नीरज के अन्य थ्रो 84.37 मी, 87.46 मी, 84.77 मी, 86.67 मी और 86.84 मी के रहे। चोपड़ा ने रजत पदक जीतने के बाद ‘जेएसडब्ल्यू स्पोटर्््स’ से कहा कि पहला थ्रो काफी अच्छा था, मुझे अच्छा लग रहा है। ऐसा नहीं था कि पहले थ्रो में ही करना है। 90 मीटर के काफी करीब था और लग रहा था कि कर दूंगा, पर अपना सर्वश्रेष्ठ किया तो अच्छा लग रहा है।

ग्रेनाडा के एंडरसन ने जीता गोल्ड
विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.31 मीटर की दूरी से स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने यह दूरी तीसरे प्रयास में हासिल की। चोपड़ा ने कहा कि मैं अब 90 मीटर के करीब हूं और इस साल मैं ऐसा कर सकता हूं। चोपड़ा अगस्त 2018 में ज्यूरिख में डायमंड लीग मीट में चौथे स्थान पर रहे थे। चोपड़ा की निगाहें 15 से 24 जुलाई तक अमेरिका के यूजीन में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर लगी हुई हैं। विश्व चैम्पियनशिप में भारत का सिर्फ एक ही पदक है।

नीरज चोपड़ा ने कुओर्टाने में जीता गोल्ड मेडल
हेल्सिंकी। भारत के शीर्ष जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड के कुओर्टाने खेलों में 86.69 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता है। नीरज ने मुकाबले में ट्रिनिडैड एंड टोबैगो के केशॉरन वाल्कॉट और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। वाल्कॉट 86.64 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान, जबकि पीटर्स 84.75 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। हाल ही में पावो नुर्मी खेलों में 89.30 के थ्रो के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले नीरज ने कुओर्टाने में 89.69 मीटर थ्रो के साथ मजबूत शुरुआत की, जो उनके प्रतिद्वंद्वियों को पछाडऩे के लिए काफी रहा।

दूसरे थ्रो के दौरान नीरज से फाउल हुआ और तीसरे थ्रो के दौरान उनका पैर फिसल गया। इस कारण उन्होंने थ्रो नहीं फेंका। टोक्यो ओलंपिक के बाद यह उनकी दूसरी प्रतियोगिता थी, जहां वे एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। नीरज ने फिनलैंड के ही टुर्कु में आयोजित पावो नुर्मी गेम्स में मंगलवार को 89.30 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 88.07 मीटर था। कुओर्टानो में स्वर्णिम प्रदर्शन के बाद नीरज 30 जून को डायमंड लीग के स्टॉकहोम लेग में हिस्सा लेंगे।

पावो नुर्मी खेलों में नीरज ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, जीता रजत पदक
तुरकू। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को पावो नुर्मी खेलों में रजत पदक जीतते हुए जैवलीन थ्रो का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया। नीरज ने 89.3 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पिछले साल मार्च में आयोजित इंडियन ग्रां प्री में बनाया अपना 88.07 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा।  यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होने के साथ-साथ इस वर्ष का अब तक का पांचवां सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर ने 89.83 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।

ग्रेनाडा के मौजूदा विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 86.60 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। पिछले साल अगस्त में हुए टोक्यो ओलंपिक के बाद नीरज पहली बार किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे।  24 वर्षीय नीरज ने 86.92 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की और दूसरे प्रयास में 89.30 मीटर की दूरी पर भाला फेंका, जो उनके ओलंपिक प्रदर्शन (87.58) से भी बेहतर था। नीरज अब तुरकू के बाद कुओरटाने खेलों में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद वह डायमंड लीग के स्टॉकहोम लेग के लिए स्वीडन जाएंगे। पावो नुर्मी खेल विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर का एक स्वर्ण आयोजन है। यह डायमंड लीग के बाहर सबसे बड़ी ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं में से एक है।

नीरज सहित 12 खिलाड़यिों को खेल रत्न, 35 खिलाड़ी बने अर्जुन
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और रजत पदक जीतने  वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश समेत कुल 12 खिलाडिय़ों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में देश के सर्वाेच्च खेल सम्मान खेल रत्न से सम्मानित किया जबकि 35 खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरस्कार दिए गए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित विशेष समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया।  राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति की सिफारिशों और पूरी छानबीन के बाद खेल मंत्रालय ने निम्नलिखित खिलाडिय़ों, कोचों और अन्य हस्तियों को खेल पुरस्कार प्रदान करने का फैसला किया । राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर दिए जाते हैं, लेकिन इस बार 29 अगस्त के आसपास ओलंपिक और पैरालंपिक होने के कारण पुरस्कारों को देने में देरी हुई।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़यिों का नाम साल 2021 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया था। नीरज के अलावा वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 12 खिलाडिय़ों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।

इनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा समेत 35 खिलाड़यिों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया  । इन 35 खिलाड़यिों में क्रिकेटर शिखर धवन का नाम भी शामिल है। पैरालंपिक खेलों का आयोजन इस साल 24 अगस्त से पांच सितंबर तक टोक्यो में हुआ। इस दौरान भारतीय एथलीटों ने  ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और पैरालंपिक इतिहास में सर्वाधिक 19 पदक जीते।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार पुरस्कार दो नयी दिल्ली

विजेता खिलाड़यिों की सूची : खेल रत्न

नीरज चोपड़ा          एथलेटिक्स

रवि दहिया             कुश्ती

पीआर श्रीजेश          हॉकी

लवलीना बोरगोहेन     मुक्केबाजी

सुनील छेत्री            फुटबॉल

मिताली राज            क्रिकेट

अर्जुन अवॉर्ड:

शिखर धवन       क्रिकेट

अरपिंदर सिंह      एथलेटिक्स

सिमरनजीत कौर   मुक्केबाजी

भवानी देवी        तलवारबाजी

मोनिका             हॉकी

वंदना कटारिया     हॉकी

अभिषेक वर्मा       निशानेबाजी

प्रदेश की अवनि और नागर सहित 11 को खेल रत्न
नई दिल्ली। राजस्थान की पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, बैडमिंटन एकल के गोल्ड मेडलिस्ट कृष्णा नागर और टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और रजत जीतने वाले पहलवान रवि दहिया सहित 11 खिलाड़ियों को देश के शीर्ष खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है जबकि क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं लेकिन इस बार उसी समय के आसपास टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक होने के कारण पुरस्कारों को दिए जाने में देरी हो गई।
खेल रत्न के लिए चुने गए खिलाडिय़ों में नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहैन, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, सुमित अंतिल, अवनि लेखड़ा, कृष्णा नागर और मनीष नरवाल शामिल हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्यों को अर्जुन अवार्ड
अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए 35 खिलाड़ियों में टोक्यो ओलम्पिक में 41 वर्षों के बाद ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्य जिन्होंने इससे पहले यह पुरस्कार नहीं जीता और सभी पैरालम्पिक पदक विजेता शामिल हैं। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने इन 35 खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश सरकार को की है।

खेल रत्न पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था लेकिन सरकार ने इस साल इसमें संशोधन कर पुरस्कार का नाम खेल रत्न कर दिया। इस पुरस्कार में 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।पिछले वर्ष पांच खिलाडिय़ों को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था लेकिन टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक में भारतीय खिलाडिय़ों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की बदौलत यह संख्या इस बार 11 पहुंच गयी है।