wrestler - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली हाई कोर्ट ने WFI को लगाई फटकार, कहा- मातृत्व का सम्मान होता है, विनेश को आगामी एशियन गेम्स ट्रायल में शामिल करने का दिया निर्देश
नई दिल्ली। विनेश फोगाट को घरेलू प्रतियोगिताओं से बाहर किए जाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने Wrestling Federation of India की कार्यप्रणाली पर सख्त टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि मातृत्व का सम्मान किया जाना चाहिए और चयन नियमों में अचानक बदलाव कई सवाल खड़े करता है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए हैं कि विनेश फोगाट के मामले की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति बनाई जाए और उन्हें आगामी एशियन गेम्स ट्रायल में हिस्सा लेने का अवसर दिया जाए।

मातृत्व अवकाश के बाद वापसी कर रहीं विनेश को डब्ल्यूएफआई ने अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए नोटिस जारी किया था। साथ ही 26 जून 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर रोक लगा दी गई थी। इसी फैसले के खिलाफ विनेश ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट अब मामले में डब्ल्यूएफआई के जवाब और नियमों की वैधता पर सुनवाई कर रहा है।

पहलवान गिरफ्तार, पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से तंबू उखाड़े
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार को नवनिर्मित संसद भवन के पास महिला महापंचायत के लिये जा रहे बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित अन्य प्रदर्शनकारी पहलवानों को हिरासत में ले लिया। जिस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद भवन का उद्घाटन कर रहे थे, उस समय करीब दो किलोमीटर दूर स्थित पहलवान विनेश फोगाट और संगीता फोगाट ने संसद की ओर जाने के लिये पुलिस सुरक्षा भेदने की कोशिश की। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने पहलवानों को हिरासत में ले लिया।

इसी बीच, साक्षी के अकाउंट से किये गये एक ट्वीट के अनुसार, पुलिस ने जंतर-मंतर पर लगे प्रदर्शनकारी पहलवानों के तंबुओं को उखाडऩा शुरू कर दिया है। एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह की मांग कर रहे पहलवान एक माह से यहां प्रदर्शन पर बैठे थे।

पहलवानों के'महिला सम्मान महापंचायत' के आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी थी। लुटियंस दिल्ली इलाके में रविवार को हजारों पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था और कई जगहों पर बैरिकेड लगायी गयी थीं। पहलवानों ने कहा था कि वे किसी भी कीमत पर नये संसद भवन के पास अपनी महापंचायत करेंगे। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रदर्शनकारी को नये भवन की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और पहलवानों को किसी भी राष्ट्र-विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए। पहलवानों ने कहा था कि पुलिस का बल प्रयोग उन्हें शांतिपूर्ण मार्च और महापंचायत आयोजित करने से नहीं रोक पाएगा।

पहलवानों से मिलने पहुंची पीटी उषा
नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा नेे जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों से बुधवार को मुलाकात कर उन्हें समर्थन देते हुए कहा कि वह एक प्रशासक होने से पहले एक एथलीट हैं। उल्लेखनीय है कि 'पय्योली एक्सप्रेस'  उषा ने अपने हालिया बयान में पहलवानों के विरोध प्रदर्शन को अनुशासनहीनता बताया था जिसके लिये उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।

पिछले हफ्ते आईओए की कार्यकारी समिति की बैठक के बाद उषा ने कहा था, '' पहलवानों का सड़कों पर प्रदर्शन करना अनुशासनहीनता है और इससे देश की छवि खराब हो रही है।" उषा के प्रदर्शन स्थल से जाने के बाद ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ने कहा कि उन्होंने पहलवानों को हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया है।

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग ने मीडिया से कहा, '' पहले जब उन्होंने वह बात कही थी तब हमें बुरा लगा था लेकिन उन्होंने बताया कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया था। उन्होंने हमसे कहा कि वह एक प्रशासक होने से पहले एक एथलीट हैं।"

बजरंग ने कहा, ''हमने उन्हें बताया कि हमें न्याय चाहिये। हमारी सरकार या विपक्ष या किसी और से कोई लड़ाई नहीं है। हम कुश्ती की बेहतरी के लिये यहां बैठे हैं। अगर यह मुद्दा हल हो जाता है और अगर (बृजभूषण शरण सिंह पर लगे) आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो कानूनी कार्रवाई होनी चाहिये।" पूनिया ने पुष्टि की कि उषा सरकार या आईओए की ओर से कोई प्रस्ताव लेकर नहीं आयी थीं।

उन्होंने कहा, '' उन्होंने सिर्फ यह कहा कि वह हमारे साथ हैं। अगर वह हमें भरोसा दे रही हैं तो हमें उम्मीद है कि वह उसपर खरी उतरेंगी। हमने उनके समक्ष साफ कर दिया है कि जब तक हमें न्याय नहीं मिलता, प्रदर्शन जारी रहेगा। हमें न्याय मिलने की उम्मीद है।"

जब पूनिया से पूछा गया कि क्या इस मुद्दे का कुछ हल निकला है, तो उन्होंने कहा, ''उन्होंने जो बातें कही हैं, अगर इस ओर कुछ पहल की जाती है तो इसका हल जरूर निकलेगा। उन्होंने कहा कि वह हमारी सारी परेशानियों का हल निकालने की कोशिश करेंगी। अगर वह चाहें तो कुछ भी कर सकती हैं।"

बृजभूषण सिंह के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज
नई दिल्ली। पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर 2 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दूसरा केस अन्य 6 महिला रेसलर्स से यौन शोषण के केस में दर्ज हुआ है। इससे पूर्व दिल्ली पुलिस ने उच्चतम न्यायालय के समक्ष कहा था कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और पीएस नरसिम्हा की पीठ के समक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली पुलिस का पक्ष रखते हुए कहा कि शिकायत के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पीठ ने सॉलिसिटर जनरल का बयान दर्ज करते हुए कहा कि याचिकाकर्ताओं खासकर एक नाबालिक की सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर गौर करते हुए इस मामले में अगली सुनवाई अगले सप्ताह की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पहलवान, कुश्ती संघ अध्यक्ष पर एफआईआर की अपील
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना दूसरे दिन सोमवार को भी जारी है। विनेश फोगाट समेत 8 पहलवान सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। इन्होंने बृजभूषण के खिलाफ  एफआईआर दर्ज करने की अपील की है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ के समक्ष सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र हुड्डा ने ‘विशेष उल्लेख’ के दौरान यह मामला उठाया। अधिवक्ता ने याचिकाकर्ताओं का पक्ष रखते हुए पीठ से इस मामले पर शीघ्र सुनवाई की गुहार लगाई। पीठ ने याचिका के सूचीबद्ध नहीं होने की बात बताते हुए हुड्डा से इस मामले का मंगलवार को फिर से उल्लेख करने को कहा। याचिका के अनुसार, फोगाट और अन्य पहलवानों ने दिल्ली पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने में ‘अत्यधिक देरी’ का हवाला देते हुए सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने का पुलिस को निर्देश देने की गुहार लगाई है। इससे पूर्व पहलवानों ने हरियाणा की खाप पंचायतों से समर्थन मांगा है। सुबह बजरंग पूनिया ने कहा कि इस मंच पर सभी राजनीतिक दलों का स्वागत है। हालांकि जनवरी में प्रदर्शन के दौरान मंच पर किसी भी राजनीतिक दल को परमिशन नहीं दी थी।

कुश्ती महासंघ के चुनाव रद्द
इस बीच युवा मामले और खेल मंत्रालय ने सात मई को होने वाले भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव सोमवार को रद्द कर दिए। मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया, कि 45 दिनों के भीतर डब्लूएफआई के चुनाव कराने के लिए आईओए की एक अस्थायी समिति का गठन किया जाए। पत्र में कुश्ती महासंघ पर लगे आरोपों की जांच के लिये गठित निगरानी समिति की रिपोर्ट का भी उल्लेख किया गया।

प्रदेश की अवनि और नागर सहित 11 को खेल रत्न
नई दिल्ली। राजस्थान की पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, बैडमिंटन एकल के गोल्ड मेडलिस्ट कृष्णा नागर और टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और रजत जीतने वाले पहलवान रवि दहिया सहित 11 खिलाड़ियों को देश के शीर्ष खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है जबकि क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं लेकिन इस बार उसी समय के आसपास टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक होने के कारण पुरस्कारों को दिए जाने में देरी हो गई।
खेल रत्न के लिए चुने गए खिलाडिय़ों में नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहैन, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, सुमित अंतिल, अवनि लेखड़ा, कृष्णा नागर और मनीष नरवाल शामिल हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्यों को अर्जुन अवार्ड
अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए 35 खिलाड़ियों में टोक्यो ओलम्पिक में 41 वर्षों के बाद ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्य जिन्होंने इससे पहले यह पुरस्कार नहीं जीता और सभी पैरालम्पिक पदक विजेता शामिल हैं। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने इन 35 खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश सरकार को की है।

खेल रत्न पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था लेकिन सरकार ने इस साल इसमें संशोधन कर पुरस्कार का नाम खेल रत्न कर दिया। इस पुरस्कार में 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।पिछले वर्ष पांच खिलाडिय़ों को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था लेकिन टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक में भारतीय खिलाडिय़ों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की बदौलत यह संख्या इस बार 11 पहुंच गयी है।