ravi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश को दुनिया में पर्यटन का सिरमौर बनाने के किए जाएंगे उपाय : जैन
जयपुर। शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग रवि जैन की अध्यक्षता में पर्यटन भवन में विभागीय कार्य योजनाओं के सम्बन्ध में परिचयात्मक बैठक हुई। शासन सचिव को अतिरिक्त निदेशक पर्यटन राकेश शर्मा तथा आनंद त्रिपाठी एवं संयुक्त निदेशक पर्यटन राजेश शर्मा, पवन जैन, पुनिता सिंह, सुमिता सरोच ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में निदेशक पुरातत्व विभाग पंकज धरेन्द्र, वित्तीय सलाहकार गार्गी सिंह, उपनिदेशक पर्यटन दलीप सिंह राठौड़, उपेन्द्र सिंह शेखावत तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। पर्यटन शासन सचिव रवि जैन ने परिचयात्मक बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि राजस्थान पर्यटन कि दृष्टि देश और दुनिया में अग्रणी राज्य है। ऐतिहासिक दृष्टि से यहां के महल, किले बावड़िया, कला, संस्कृति साहित्य गौरवशाली व उत्कृष्ट हैं। जिनका संरक्षण करने के साथ ही प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा। प्रदेश को पूरी दुनिया में पर्यटन का सिरमौर बनाने के लिए सभी उपाय किये जाएंगे। इसी को ध्यान में रखकर कार्य किए जाएंगे।

इससे पूर्व परिचात्मक बैठक में शासन सचिव को अतिरिक्त निदेशक राकेश शर्मा ने राजस्थान में आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या में पिछले वर्षों की तुलना में हो रही वृद्धि के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विभागीय संरचनात्मक ढांचे की जानकारी दी। उन्होंने राजस्थान में पर्यटन प्रोत्साहन के लिए जारी प्रमुख नीतियों, योजनाओं व गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी। शासन सचिव को बैठक में अतिरिक्त निदेशक आंनद त्रिपाठी ने राजस्थान में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की विस्तार से जानकारी दी।

संयुक्त निदेशक पर्यटन सुमिता सरोच द्वारा पर्यटन प्रचार-प्रसार व मार्केटिंग के बारे में जानकारी दी गई। संयुक्त निदेशक पुनीता सिंह ने मेले-उत्सवों का आयोजन के बारे विस्तार से जानकारी दी। संयुक्त निदेशक पर्यटन पवन जैन ने पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विकास, निवेश प्रोत्साहन पर्यटन इकाइयों का अनुमोदन, गाइडों का चयन एवं प्रशिक्षण, फिल्म पर्यटन को प्रोत्साहन की नीति नियमों की जानकारी दी। राजस्थान पर्यटन के विजन डॉक्यूमेंटस (नीति) के बारे में जानकारी दी गई। राज्य में बन रही राजस्थान पर्यटन इकाई नीति तथा राजस्थान की नई पर्यटन नीति के निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी दी।

प्रदेश की अवनि और नागर सहित 11 को खेल रत्न
नई दिल्ली। राजस्थान की पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, बैडमिंटन एकल के गोल्ड मेडलिस्ट कृष्णा नागर और टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और रजत जीतने वाले पहलवान रवि दहिया सहित 11 खिलाड़ियों को देश के शीर्ष खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है जबकि क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं लेकिन इस बार उसी समय के आसपास टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक होने के कारण पुरस्कारों को दिए जाने में देरी हो गई।
खेल रत्न के लिए चुने गए खिलाडिय़ों में नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहैन, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, सुमित अंतिल, अवनि लेखड़ा, कृष्णा नागर और मनीष नरवाल शामिल हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्यों को अर्जुन अवार्ड
अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए 35 खिलाड़ियों में टोक्यो ओलम्पिक में 41 वर्षों के बाद ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्य जिन्होंने इससे पहले यह पुरस्कार नहीं जीता और सभी पैरालम्पिक पदक विजेता शामिल हैं। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने इन 35 खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश सरकार को की है।

खेल रत्न पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था लेकिन सरकार ने इस साल इसमें संशोधन कर पुरस्कार का नाम खेल रत्न कर दिया। इस पुरस्कार में 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।पिछले वर्ष पांच खिलाडिय़ों को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था लेकिन टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक में भारतीय खिलाडिय़ों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की बदौलत यह संख्या इस बार 11 पहुंच गयी है।