football - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खिलाड़ियों के सपनों पर बदहाल मैदान मार रहे किक : खेल प्रतिभाओं को नहीं मिल रहा 'होम ग्राउंड'
कोटा । देश में फुटबॉल के प्रति बढ़ते उत्साह और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बावजूद कोटा शहर में फुटबॉल की बुनियादी सुविधाएं आज भी गंभीर संकट से जूझ रही हैं। शहर में खेल मानकों के अनुरूप एक भी ऐसा फुटबॉल मैदान नहीं है, जहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा सकें। मैदानों की बदहाल स्थिति, सीमित संसाधन और खेल सुविधाओं के अभाव का सीधा असर उभरती प्रतिभाओं पर पड़ रहा है। शहर में करीब चार से पांच ऐसे मैदान हैं जहां फुटबॉल खेली जा सकती है, लेकिन अधिकांश मैदान जर्जर अवस्था में हैं। सबसे अधिक चिंता का विषय वोकेशनल ग्राउंड है, जिसकी हालत पिछले करीब दो वर्षों से खराब बनी हुई है। यही वह मैदान है, जहां से कभी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे खिलाड़ियों ने अपने खेल की शुरुआत की थी। आज उसी मैदान पर गड्ढे, उबड़-खाबड़ सतह और अव्यवस्थाओं के कारण नियमित अभ्यास तक मुश्किल हो गया है।

एक मैदान पर कई खेल, खिलाड़ियों की तैयारी पर पड़ रहा असर
शहर के नयापुरा स्थित उम्मेद सिंह स्टेडियम और श्रीनाथपुरम स्टेडियम में फुटबॉल खिलाड़ी अभ्यास तो करते हैं, लेकिन इन मैदानों पर अन्य खेलों के खिलाड़ी भी अभ्यास करते हैं। इसके अलावा समय-समय पर आयोजित होने वाले सामाजिक एवं सरकारी कार्यक्रमों के कारण मैदान कई दिनों तक खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध नहीं रह पाते। ऐसे में फुटबॉल खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास का अवसर नहीं मिल पाता। शहर में सरकारी स्तर पर महिला वर्ग के दो और पुरुष वर्ग के सात से आठ फुटबॉल कोच कार्यरत हैं, जबकि निजी स्तर पर भी आठ से दस कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। बावजूद इसके खिलाड़ियों के लिए समुचित खेल मैदान और आधुनिक सुविधाओं वाली सरकारी फुटबॉल अकादमी का अभाव दिखाई देता है।

सुविधाओं के अभाव में घट रहा रुझान, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सपना अधूरा
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि फुटबॉल ऐसा खेल है जो बच्चों में टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक फिटनेस विकसित करता है। लेकिन शहर में सुविधाओं के अभाव के कारण बच्चों का रुझान धीरे-धीरे व्यक्तिगत खेलों की ओर बढ़ने लगता है। कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी बेहतर सुविधाओं की तलाश में दूसरे शहरों का रुख करने को मजबूर हो रहे हैं। वर्तमान में कोटा में ऐसा कोई मैदान उपलब्ध नहीं है, जहां राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कराई जा सके। यदि खेल अवसंरचना को समय रहते विकसित नहीं किया गया तो शहर की प्रतिभाएं आगे बढ़ने से पहले ही संसाधनों के अभाव में दम तोड़ देंगी।

खेल मानकों के अनुरूप एक भी फुटबॉल मैदान नहीं
-4–5 मैदान हैं, लेकिन अधिकांश जर्जर हालत में।
-वोकेशनल ग्राउंड करीब 2 साल से बदहाल।
-राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराने लायक मैदान का अभाव।
-सरकारी फुटबॉल अकादमी नहीं।
-लड़कों के लिए केवल हॉस्टल, सुविधाएं सीमित।
-महिला वर्ग के 2 और पुरुष वर्ग के 7–8 सरकारी कोच।
-8–10 निजी कोच खिलाड़ियों को दे रहे प्रशिक्षण।
-एक ही मैदान पर कई खेल और अन्य कार्यक्रम होने से अभ्यास प्रभावित।

खिलाड़ी बोले...
बारिश के बाद मैदानों की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि कई दिनों तक अभ्यास नहीं हो पाता। अच्छी सुविधाएं मिलें तो हम भी बड़े स्तर पर शहर का नाम रोशन कर सकते हैं।
- हर्षित शर्मा, युवा फुटबॉल खिलाड़ी

प्रतियोगिताओं से पहले नियमित अभ्यास सबसे जरूरी होता है, लेकिन मैदान उपलब्ध नहीं होने से हमारी तैयारी प्रभावित होती है।
-आदित्य मीणा, खिलाड़ी

कोटा शिक्षा नगरी के साथ खेल नगरी भी बन सकता है, लेकिन इसके लिए आधुनिक फुटबॉल मैदान और खेल सुविधाओं का विकास जरूरी है। जब तक खिलाड़ियों को बेहतर मैदान और सुविधाएं नहीं मिलेंगी, तब तक शहर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर तैयार करना मुश्किल होगा। खेलों में निवेश भविष्य की पीढ़ी में निवेश है। जरूरत इस बात की है कि खेल मैदानों को केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि प्रतिभाओं की प्रयोगशाला माना जाए। यदि प्रशासन और सरकार समय रहते फुटबॉल मैदानों का विकास, आधुनिक सुविधाएं और समर्पित अकादमी उपलब्ध कराएं तो कोटा की धरती एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बहतरिन फुटबॉल खिलाड़ी तैयार कर सकती है।
-राहुल शर्मा, खेल प्रेमी

लड़कों के लिए केवल हॉस्टल की व्यवस्था है, लेकिन सरकारी फुटबॉल अकादमी नहीं है। हॉस्टल परिसर में बना फुटबॉल मैदान भी पिछले दो वर्षों से खराब स्थिति में है। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यदि मैदान विकसित हो जाए तो शहर से राष्ट्रीय स्तर के और अधिक खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं।
-तीरथ सांगा, जिला फुटबॉल संघ सचिव

शहर में मैदान तो हैं, लेकिन किसी की भी स्थिति खेल योग्य नहीं है। बड़े मैदानों पर कई खेल एक साथ संचालित होते हैं, जिससे फुटबॉल का नियमित अभ्यास प्रभावित होता है। फुटबॉल टीम गेम है और इसके लिए समर्पित मैदान की आवश्यकता होती है।
-मीनू सोलंकी, सरकारी फुटबॉल कोच

शहर में फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए खेल मानकों के अनुरूप मैदान उपलब्ध नहीं है। खेल विभाग के अधीन एक भी खेल मैदान नहीं है। शहर के अधिकांश मैदान या तो यूआईटी (नगर विकास न्यास) अथवा नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार आग्रह किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। मैदानों के अभाव में खिलाड़ियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि विभाग इस दिशा में लगातार प्रयासरत है।
-वाई बी सिंह, जिला खेल अधिकारी

फीफा विश्वकप 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर के राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह
मेक्सिको सिटी। जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज के एक-एक गोलों की बदौलत मेक्सिको फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप 2026 में राउंड ऑफ-32 मैच में इक्वाडोर को 2-0 से हराते हुए प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। एस्तादियो एजटेका स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में मेजबान मेक्सिको की टीम के लिए जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज ने 1-1 गोल किए। मेक्सिको ने मैच की शुरुआत आक्रामक प्रदर्शन करते हुए की और मैच के पांचवें मिनट में युवा स्ट्राइकर गिलबर्टो मोरा ने प्रयास किया, लेकिन वे निशाना चूक गये। 22वें मिनट पर जूलियन क्विनोन्स ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

इसके बाद 31वें मिनट में राउल जिमेनेज दाहिने पैर से शॉट मारकर गेंद को गोल में पहुंचाया। पहले हॉफ के बाद स्कोर 2-0 रखते हुए मेक्सिको ने मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बनाये रखा। दूसरा हाफ के 67वें मिनट में कॉर्नर पर मोंटेस ने हेडर से गोल करने प्रयास किया, जिसे विपक्षी गोलकीपर ने विफल कर दिया। 74वें मिनट में इक्वाडोर के रोड्रिगेज को अच्छा मौका मिला, लेकिन वह भी अपनी टीम का खाता खोलने में असफल रहे। मैच समाप्त होने से थोड़ी देर पहले इक्वाडोर के पिएरो हिंकापी को (90 5) रेड कार्ड दिखा गया।

FIFA World Cup 2026: ओपनिंग सेरेमनी में कैटी पेरी के साथ जलवां बिखरेंगी नोरा फतेही, कनाडा के बीएमओ फील्ड स्टेडियम में देगी धमाकेदार परफॉर्मेंस
मनोरंजन। बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही अब फुटबॉल के सबसे बड़े मंच फीफा विश्व कप 2026 में अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचाने जा रही हैं। नोरा 12 जून को कनाडा के टोरंटो स्थित बीएमओ फील्ड स्टेडियम में आयोजित ओपनिंग सेरेमनी में प्रस्तुति देंगी। खास बात यह है कि वह फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बन सकती हैं।

इस समारोह में नोरा के साथ माइकल बुबले, एलानिस मॉरिसेट, एलेसिया कारा और जेसी रेयेज जैसे कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी नजर आएंगे। वहीं अमेरिका में होने वाले दूसरे कार्यक्रम में कैटी पेरी, लिसा और रेमा जैसे स्टार्स प्रस्तुति देंगे।

फीफा अध्यक्ष Gianni Infantino ने कहा कि यह समारोह कनाडा की संस्कृति, विविधता और फुटबॉल के प्रति जुनून को दुनिया के सामने पेश करेगा। टूर्नामेंट का फाइनल 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी में खेला जाएगा।

पीएम मोदी ने सिक्किम में बच्चों के संग खेला फुटबॉल : शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, लिखा-इन खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलना ऊर्जा भरने वाला रहा
गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार सुबह यहां एक मैदान में बच्चों के साथ कुछ समय फुटबॉल खेला। पीएम मोदी ने मैदान पर अपने हाथ में फुटबॉल लेकर बच्चों के साथ अपनी तस्वीर साझा कीं। फुटबॉल की पोशक पहने बच्चों की टोली में किशोर वय बालक और बालिकाएं शामिल थे। प्रधानमंत्री एक चित्र में गोल पोस्ट के सामने से गोल कर रहे हैं और गोल्ड कीपर उसे पकड़ने में सफल हो गया है। अन्य युवा खिलाड़ी ताली बजाकर प्रधानमंत्री के प्रदर्शन का स्वागत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, "साफ दिखता है, इन किशोर खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलना ऊर्जा भरने वाला रहा।" पीएम मोदी सिक्किम राज्य के 50 वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सोमवार शाम यहां पहुंचे थे और एक रोड शो में भाग लिया था। पीएम मोदी ने कल शाम को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित और अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले राज्य के कुछ लोगों से मुलाकात की। उन्होंने उनके साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल : राजस्थान ने दमन-दीव को 6-0 से रौंदा, गुजरात भी जीती
जयपुर। मुकेश के शानदार दो गोलों की बदौलत मेजबान राजस्थान ने संतोष ट्रॉफी सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के ग्रुप-आई के अपने पहले मुकाबले में दमन-दीव को 6-0 से पराजित कर दिया। विद्याधर नगर स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउण्ड पर हुए मुकाबले में राजस्थान टीम हाफ टाइम तक 2-0 से बढ़त लिए हुए थी।

एक अन्य मैच में गुजरात ने महाराष्ट्र को 3-0 से शिकस्त दी। गुजरात के लिए मोईनुद्दीन ने 8वें और 78वें मिनट में गोल किए, जबकि एक गोल धर्मेश (89वें मिनट) ने बनाया।

राजस्थान को शुरुआती गोल तोहफे में मिला, जब प्रतिद्वंद्वी टीम का खिलाड़ी आत्मघाती गोल कर बैठा। इस बढ़त के बाद मेजबान टीम ने कई हमले किए लेकिन उन्हें सफलता 44वें मिनट में मिली जब अमित ने विपक्षी रक्षापंक्ति को छकाते हुए  शानदार गोल कर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। राजस्थान टीम दूसरे हाफ में पूरे जोश के साथ उतरी और 62वें मिनट में मुकेश ने राजस्थान का तीसरा गोल दागा। इसके बाद 72वें मिनट में नीरज और 81वें मिनट में मिलन ने गोल कर राजस्थान की बढ़त 5-0 कर दी। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए मुकेश ने 82वें मिनट में अपना दूसरा गोल करते हुए राजस्थान की जीत पक्की कर दी।

इससे पूर्व आरएस इंडिया के जनरल मैनेजर आन्द्रेस गेएंडर और राजस्थान यूनाइटेड फुटबाल क्लब के चेयरमैन केके टाक ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। राजस्थान फुटबाल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने अतिथियों का स्वागत किया।

श्रेष्ठ की हैट्रिक से जयपुर फुटसाल क्लब ने जीत दर्ज की, राजस्थान यूनाइटेड को 4-2 से किया पराजित
जयपुर। श्रेष्ठ की हैट्रिक की बदौलत जयपुर फुटसाल क्लब ने राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वाधान में विद्याधर नगर स्थित ग्राउंड पर खेले गए मैच में राजस्थान यूनाइटेड को 4-2 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए श्रेष्ठ की तिकड़ी के अलावा आरव ने एक गोल किया। वहीं, राजस्थान यूनाइटेड के लिए तन्मय ओर लैपैनग ने एक-एक गोल ठोका।

इससे पूर्व खेले गए दिन के पहले मैच में  फुटबाल क्लब ब्रदर्स यूनाइटेड  और राजस्थान फुटबाल स्कूल के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा।   ब्रदर्स यूनाइटेड के लिए साजन खान और वीरेन ने व राजस्थान फुटबाल स्कूल की ओर से अभिषेक ओर युवराज ने गोल बनाए।

तीसरे मैच में जयपुर  यूनाइटेड ने रेड स्टोन क्लब को 5-1 से शिकस्त दी। विजेता टीम की तरफ से शोधित ओर लक्ष्य ने दो-दो व टुकसेन ने एक गोल किया। वहीं रेड स्टोन के लिए एकमात्र गोल तन्मय ने किया।

दिन के अंतिम मैच में जयपुर बॉयज ओर गर्ल्स क्लब ने मेवाड़ स्पोर्ट्स क्लब को 6-2 से हराया। जयपुर बॉयज की ओर से आवेश और अरमान दो-दो गोल व एक गोल हर्षवर्धन ने किया। जबकि मेवाड़ के प्रेम ने एक आत्मघाती गोल किया। मेवाड़ की तरफ से दोनों गोल मुस्तकीन ने बनाए। राजस्थान फुटबाल  संघ सचिव दिलीप सिंह शेखावत के अनुसार इस लीग में राज्य के 10 प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब  कुल 90 मैच खेलेंगे। इसमें अभी तक 34 मैच खेले जा चुके है।

पचास साल में राजस्थान में पैदा नहीं हुआ दूसरा मगन सिंह, आरएफए और आरयूएफसी मिलकर प्रयास करें तो निकलेंगे कई सितारे : कल्याण चौबे
जयपुर। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा कि राजस्थान की फुटबॉल का इतिहास गौरवशाली रहा है, लेकिन बीते पांच दशकों में राज्य एक और मगन सिंह नहीं पैदा कर सका। पूर्व भारतीय कप्तान मगन सिंह ने आखिरी बार 1974 में तेहरान एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद से भारत की सीनियर फुटबॉल टीम में राजस्थान से कोई खिलाड़ी नहीं चुना गया। चौबे यहां राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (आरयूएफसी) की रेजिडेंशियल फुटबॉल एकेडमी के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि करीब दो दशकों के बाद अब राजस्थान की फुटबॉल फिर से गति पकड़ रही है। अगर राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन और आरयूएफसी मिलकर काम करें, तो यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। कई नए सितारे सामने आ सकते हैं।

पहली रेजिडेंशियल एकेडमी :

राजस्थान की पहली रेजिडेंशियल फुटबॉल एकेडमी का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया। इस अवसर पर राजस्थान फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, आरयूएफसी के चेयरमैन केके टाक और मैनेजिंग डायरेक्टर रोशनी टाक भी मौजूद रहे।

डेढ़ सौ खिलाड़ी लेंगे कोचिंग :

आरयूएफसी की एमडी रोशनी टाक ने बताया कि इस एकेडमी में देशभर से करीब 150 खिलाड़ी प्रशिक्षण लेंगे। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग के साथ ही खिलाड़ियों की शिक्षा, फिटनेस, मनोरंजन, फिजियोथैरेपी और मानसिक स्वास्थ्य के लिए साइकोलॉजिस्ट की भी व्यवस्था की गई है। एकेडमी में दो आधुनिक फुटबॉल मैदान विकसित किए गए हैं।

आईएसएल और आई-लीग होगी, देरी संभव :

फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष चौबे ने कहा कि पिछले 20-25 वर्षों में राजस्थान की फुटबॉल में गिरावट आई है। रातों-रात स्टार नहीं बनते, इसके लिए दीर्घकालिक योजना जरूरी है। हम इसमें हरसंभव सहयोग को तैयार हैं। चौबे ने कहा कि आईएसएल को लेकर विवाद चल रहा है लेकिन मैं कह सकता हूं कि भले ही देरी हो सकती है लेकिन आईएसएल और आई- लीग का आयोजन अवश्य संभव होगा।

क्लब ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान :

आरयूएफसी के चेयरमैन केके टाक ने बताया कि 2018 में स्थापित यह क्लब 2021 में पहली बार आई-लीग में क्वालिफाई करने में सफल रहा। चार वर्षों में ही टीम ने आई-लीग के पिछले संस्करण में राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया। साथ ही प्रतिष्ठित डूरंड कप में मोहन बागान और ईस्ट बंगाल जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ भी चौंकाने वाले परिणाम दिए हैं।

अंडर-15 क्लब फुटबॉल लीग, राजस्थान यूनाइटेड ने जयपुर यूनाइटेड को 18-0 से रौंदा
जयपुर। रेड स्टोन सिटी फुटबॉल क्लब ने राजस्थान फुटबॉल संघ की पहली अंडर-15 क्लब फुटबॉल लीग के उद्घाटन मुकाबले में जयपुर बॉयज एण्ड गर्ल्स क्लब को 2-0 से पराजित कर दिया। विजेता टीम की तरफ से हर्ष सिंह और अरमान ने एक-एक गोल किए। दिन के दूसरे मैच में मेवाड़ स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने जयपुर फुटसल को 12-1 से शिकस्त दी। विजेता के लिए मस्तकीम ने अकेले छह गोल दागे, वहीं अनस ने तीन गोल किए। जोरीइंग, प्रेम और यश ने एक-एक गोल किया।

तीसरे मैच में ब्रदर्स यूनाइटेड ने चैंपियन मेकर फुटबाल क्लब को 18-0 से रौंद डाला। विजेता टीम के लिए वीरेन और अयान ने 4-4 गोल किए, जबकि इन्द्र, सैजान और प्रवीण ने दो-दो तथा एलेक, देवांशु, कानूराम और दिव्यांशु ने एक-एक गोल किया। दिन के आखिरी मैच में राजस्थान यूनाइटेड फुटबाल क्लब ने प्रिंस शर्मा और ध्रुव सांखला के गोलों से जयपुर यूनाइटेड एफसी को 2-1 से शिकस्त दी।  इससे पूर्व विद्याधर नगर स्टेडियम में राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत, महिला विंग की चेयरपर्सन रोशनी टॉक एवं ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह शेखावत ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। रोशनी टाक ने बताया कि अंडर- 15 लीग राजस्थान में पहली बार आयोजित की जा रही है जो तीन महीने तक चलेगी। लीग में राज्य के 10 पेशेवर फुटबॉल क्लब कुल 90 मैच खेलेंगे।

क्लब वर्ल्ड कप : फ्लूमिनेंस क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, मैनचेस्टर को हरा अल हिलाल अंतिम 8 में
न्यूयॉर्क। अल हिलाल और फ्लूमिनेंस ने मैनचेस्टर सिटी और इंटर मिलान को हराकर क्लब विश्व कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अल हिलाल ने अतिरिक्त समय में मैनचेस्टर सिटी को हराया और फ्लूमिनेंस ने दोनों हाफ में एक-एक गोल करके इंटर मिलान को मात दी। ब्राजील के फॉरवर्ड मार्कोस लियोनार्डो ने 112वें मिनट में विजयी गोल सहित दो गोल किए, जिससे सऊदी अरब के अल हिलाल ने सोमवार को राउंड-ऑफ-16 के अंतिम मैच में सिटी पर 4-3 से जीत दर्ज की। प्रीमियर लीग क्लब ने बर्नार्डो सिल्वा के जरिए शुरुआती बढ़त हासिल की, जिसके बाद अल हिलाल ने कैंपिंग वर्ल्ड स्टेडियम में लियोनार्डो और मैल्कम के गोलों से जवाब दिया। एरलिंग हालैंड ने दूसरे हाफ में सिटी को बराबरी पर ला दिया और दोनों टीमों ने अतिरिक्त समय में कालीडो कौलीबाली और स्थानापन्न फिल फोडेन के माध्यम से और गोल किए।

लियोनार्डो ने मां को समर्पित किए दोनों गोल :

लियोनार्डो ने कहा कि यह एक अविश्वसनीय रात थी। हमने एक बेहतरीन टीम का सामना किया, जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। यही इस परिणाम को बहुत खास बनाता है। पूर्व सैंटोस और बेनफिका खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन को अपनी मां को समर्पित किया, जो बीमारी से उबर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने मुश्किल रहे हैं। मेरी मां बीमार थीं और अस्पताल में थीं।

फ्लूमिनेंस की जीत में कैनो और हरक्यूलिस ने दागे गोल :

इससे पहले जर्मन कैनो और हरक्यूलिस के गोलों ने ब्राजील के फ्लूमिनेंस को चार्लोट में इंटर मिलान पर 2-0 से जीत दिलाई। अर्जेंटीना के स्ट्राइकर कैनो ने तीसरे मिनट में जॉन एरियस के दाएं विंग से डिफ्लेक्टेड क्रॉस के बाद क्लोज-रेंज हेडर के साथ स्कोरिंग की शुरुआत की। फ्लुमिनेंस मैनेजर रेनाटो पोर्टलुप्पी द्वारा तीन सेंटर-बैक इग्नासियो, फ्रेटेस और 40 वर्षीय थियागो सिल्वा को तैनात करने के निर्णय ने मैच के अधिकांश समय में इंटर मिलान के हमले को रोक दिया, जिससे इतालवी टीम को जगह और गोल करने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं मिल पाया। फ्लूमिनेंस की प्रभावी रक्षात्मक रणनीति के बावजूद इंटर ने देर से कई मौके बनाए, जिसमें लुटारो मार्टिनेज और फेडेरिको डिमार्को दोनों ने गोल किया।

राजस्थान राज्य सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता : रणंजय भाटी जयपुर टीम के कप्तान, अक्षित उपकप्तान
जयपुर। अजमेर जिला फुटबॉल संघ की मेजबानी में राजस्थान राज्य सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 जून तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में जयपुर टीम का नेतृत्व रणंजय भाटी करेंगे, जबकि अक्षित शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। जयपुर जिला फुटबाल संघ की संचालन समिति के सदस्य अब्दुल जब्बार, दिलीप सिंह चुंडावत, हितेश शर्मा और शेबी फिलिप्स ने जयपुर टीम की घोषणा की। अब्दुल जब्बार ने बताया कि टीम का चयन 15 जून को आयोजित ट्रायल और उसके बाद आयोजित दस दिवसीय कैंप के आधार पर किया गया। ट्रायल में जिले के 102 खिलाड़ियों ने भाग लिया। दस दिवसीय ट्रेनिंग कैंप पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी हितेश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

टीम - सम्यक राठी, रणंजय भाटी (कप्तान), अदम्य सोलंकी, अल मुहैमिन अली, काहन सिंह सोलंकी, रौनक पमनानी, प्रथम सिंह, चिराग लालवानी, समर प्रताप सिंह शेखावत, कबीर काका, किंशुक सक्सैना, अक्षित शर्मा (उप कप्तान), इस्मित रोकाहा, दर्श जैन, आयुष शर्मा, आयुष मीना, पार्थ रॉय, मोहम्मद फैज। टीम के कोच संजय लांबा और मैनेजर विकास यादव है।

जयपुर एलीट क्लब ने जीता राजस्थान यूथ फुटबॉल लीग का खिताब
जयपुर। जयपुर एलीट फुटबॉल क्लब ने 49 अंकों के साथ राजस्थान अंडर-13 यूथ फुटबॉल लीग का खिताब जीत लिया। अजमेर का चैंपियन मेकर क्लब उपविजेता रहा। लीग में कुल 90 मैच खेले गए। जयपुर एलीट क्लब की टीम 16 मैच जीतकर 49 अंकों के साथ शीर्ष पर रही। वहीं 13 मैच जीतकर 41 पॉइंट्स के साथ चैंपियन मेकर फुटबाल क्लब अजमेर उपविजेता रही। राजस्थान फुटबाल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने बताया की अंडर-13 यूथ राजस्थान लीगे में प्रदेशभर से सर्वश्रेष्ठ 10 क्लबों ने अपनी भागीदारी दर्ज की। चार महीने तक चली इस लीग में 300 से अधिक खिलाडियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि लीग की विजेता टीम अंडर-13 यूथ इंडियन लीग में हिस्सा लेगी।

जोयरिंग सर्वश्रेष्ठ स्कोरर : चैंपियन मेकर फुटबाल क्लब के जोयरिंग सबसे अधिक 37 गोल करके प्रतियोगिता के बेस्ट स्कोरर रहे वहीं एएसएल फुटबाल क्लब के काका को प्रतियोगिता का बेस्ट यंगर फुटबाल गोषित किया गया।

आरयूएफसी ने प्रतिभाशाली मिडफील्डर प्रांजल का अनुबंध बढ़ाया
जयपुर। प्रतिष्ठित आई लीग के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले मिडफील्डर प्रांजल भुमिज अब 2027 तक राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (आरयूएफसी) के साथ जुड़े रहेंगे। आरयूएफसी ने असम के प्रतिभाशाली मिडफील्डर प्रांजल भुमिज के साथ अनुबंध को 2027 तक बढ़ाने की घोषणा की।

मुंबई सिटी एफसी, ओडिशा एफसी और पंजाब एफसी जैसे बड़े क्लबों का हिस्सा रह चुके भुमिज अब राजस्थान यूनाइटेड की दीर्घकालिक योजना का अहम हिस्सा बन गए हैं। 2024 में राजस्थान यूनाइटेड से जुड़ने के बाद से प्रांजल ने मिडफील्ड में अपनी ऊर्जा, अनुभव और बहुमुखी प्रतिभा से टीम को मजबूती प्रदान की है। उनकी तकनीकी क्षमता और खेल की समझ ने उन्हें टीम का एक अहम हिस्सा बना दिया है।

अपने करार के विस्तार के बाद प्रांजल भुमिज ने कहा कि मैंने भारत के कई बड़े क्लबों के लिए खेला है, लेकिन राजस्थान यूनाइटेड मेरे लिए घर जैसा महसूस होता है। यहां की सोच स्पष्ट है और माहौल विकास व एकता पर केंद्रित है। मैं इस यात्रा का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करता हूं और इस सीजन में ट्रॉफी को घर लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।  वहीं आरयूएफसी के चेयरमैन कृष्णा कुमार टाक ने कहा कि प्रांजल का अनुबंध विस्तार हमारे इस विश्वास को दशार्ता है कि हमें प्रतिभाशाली और जुझारू भारतीय खिलाड़ियों की एक मजबूत कोर टीम बनानी है। वह एक लीडर हैं, फाइटर हैं और राजस्थान यूनाइटेड के मूल्यों को जीते हैं। हमें गर्व है कि वे हमारे साथ बने रहेंगे।