captain - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान बनेंगे शुभमन गिल, शीर्ष क्रम पर करेंगे बल्लेबाजी
मुंबई। एशिया कप के लिए उपकप्तान नियुक्त किए जाने से यह तो तय हो गया है कि इस बल्लेबाज ने ऊंची छलांग लगाई है। एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा के समय चयनकर्ता प्रमुख अजीत अगरकर से पूछा गया कि क्या शुभमन गिल की सभी प्रारूपों के कप्तान के रूप में ताजपोशी शुरू हो चुकी है, प्रेस कॉन्फ्रेंस में अगरकर के साथ सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में यह सवाल थोड़ा अजीब लग रहा था, लेकिन फिर यही हकीकत लगती है - या यूं  कहें कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य। भारतीय क्रिकेट में गिल युग की अच्छी और सही शुरुआत हो गई है, भले ही वह वर्तमान में केवल ट्वेंटी-20 प्रारूप में ही उपकप्तान हैं।

उनमें नेतृत्व के गुण नजर आते हैं :

एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद, चयनकर्ताओं के अध्यक्ष ने इस युवा खिलाड़ी की जमकर सराहना करते हुए कहा, हमें उनमें नेतृत्व के गुण नजर आते हैं, और इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन वैसा ही रहा जैसी हमें उम्मीद थी। उन्होंने हमारी सभी उम्मीदों को पार कर दिया। एक कप्तान के तौर पर जब आप पर इतना दबाव होता है, तब उन्होंने अपने बल्ले से जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह एक बेहतरीन संकेत है।

शीर्ष क्रम पर करेंगे बल्लेबाजी :

अब यह तय लग रहा है कि गिल शीर्ष क्रम पर - पहले, दूसरे या तीसरे नंबर पर - बल्लेबाजी करेंगे, जिससे संजू सैमसन (अभिषेक शर्मा के साथ मौजूदा टी-20 अंतरराष्ट्रीय सलामी बल्लेबाज) और तिलक वर्मा (तीसरे नंबर पर बल्लेबाज) की जगह खतरे में पड़ जाएगी। अगरकर ने संकेत तो दिए, लेकिन यह पुष्टि नहीं की कि टेस्ट कप्तान, जो आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए ओपनिंग करते हैं, एशिया कप में भी ऐसा ही करेंगे या नहीं।

बल्लेबाजी क्रम चुनना उनका सिरदर्द :

चयन समिति के अध्यक्ष ने कहा- संजू इसलिए खेल रहे थे, क्योंकि शुभमन और यशस्वी उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने आगे कहा,वह (गिल) पिछली बार टी-20 क्रिकेट खेलते समय उपकप्तान थे। अब जब वह उपलब्ध हैं, तो बल्लेबाजी क्रम चुनना उनका सिरदर्द है। 15 खिलाड़ियों को चुनना हमारा सिरदर्द है। हमारे पास काफी गहराई है। अगरकर ने आगे स्पष्ट किया कि अभिषेक शर्मा शीर्ष क्रम में अछूते हैं। अभिषेक के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बाहर रखना मुश्किल है।  आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 650 रन बनाने वाले गिल के शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने की पूरी संभावना है। सूर्यकुमार ने बल्लेबाजी क्रम का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने गिल की टी-20 टीम में वापसी का स्वागत किया। टी-20 कप्तान के रूप में एक साल पूरा करने वाले सूर्यकुमार ने कहा, जब उन्होंने आखिरी बार श्रीलंका में टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 खेला था, तब मैं कप्तानी कर रहा था और वह उपकप्तान थे।

टेस्ट टीम के कप्तान पर बहस जारी, श्रीकांत-मांजरेकर ने भी किया बुमराह का समर्थन
नई दिल्ली। रोहित शर्मा के टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने के बाद लाल गेंद के प्रारूप में किसे भारतीय टीम का कप्तान बनाया जाए, इस पर बहस जारी है। भारत को अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और टीम इस दौरे पर नए कप्तान के नेतृत्व में जाएगी। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के बाद अब विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी रहे कृष्णामचारी श्रीकांत और संजय मांजरेकर ने भी टेस्ट कप्तान के लिए जसप्रीत बुमराह का समर्थन किया है। श्रीकांत का कहना है कि बुमराह ने टीम के लिए जो योगदान दिया है उसे देखते हुए वह भारतीय टीम की कमान संभालने के हकदार हैं।

एक बातचीत में  श्रीकांत ने कहा कि वह शुभमन गिल पर कप्तानी नहीं थोपना चाहते। भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए गिल दौड़ में आगे चल रहे हैं, लेकिन कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि टीम की कमान बुमराह को सौंपनी चाहिए। श्रीकांत ने बुमराह के कार्यभार प्रबंधन को लेकर चल रही चिंताओं को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि केएल राहुल या ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाना चाहिए जिससे अगर बुमराह अनुपस्थित रहें तो वह उनकी जगह जिम्मेदारी संभालें।  वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी इस बात पर हैरानी जताई कि बुमराह अगले टेस्ट कप्तान के लिए प्रबल दावेदार नहीं है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर सवाल उठाए कि क्यों चयनकर्ता बुमराह का विकल्प खोज रहे हैं। उन्होंने लिखा, मैं हैरान हूं कि हम टेस्ट कप्तान के तौर पर बुमराह के अलावा किसी और विकल्प पर विचार कर रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 : रजत पाटीदार होंगे आरसीबी के कप्तान
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 21 मार्च से शुरु होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए रजत पाटीदार को टीम का कप्तान बनाया हैं। आरसीबी ने आयोजित एक समारोह में रजत पाटीदार को टीम का कप्तान नियुक्त किये जाने की घोषणा की। इस दौरान टीम के निदेशक मो बोबट, मुख्य कोच एंडी फ्लावर और रजत पाटीदार मौजूद रहे। रजत ने 2021 में फ्रैंचाइजी में शामिल होने के बाद से तीन सत्रों के 28 मैचों में 158.85 की स्ट्राइक रेट से 799 रन बनाये हैं।

रजत को रिटेन किया था :

आरसीबी ने नवंबर में हुई मेगा नीलामी से पहले रजत को रिटेन किया था। वह पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे। घरेलू स्तर पर उन्होंने 20 ओवर की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सत्र में मध्य प्रदेश टीम की कप्तानी की है। उल्लेखनीय है कि आरसीबी तीन बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची लेकिन वह अभी तक खिताब नहीं जीत पाई हैं।

आईपीएल 2024: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को बनाया कप्तान
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की नीलामी से पहले बड़ा फैसला लिया है। उसने आगामी सीजन के लिए आॅलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक टूनार्मेंट में रोहित शर्मा की जगह कमान संभालेंगे। रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया। हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हारी थी। रोहित फ्रेंचाइजी के लिए आगामी सीजन में खेलेंगे।

रोहित 2013 में बने थे कप्तान
रोहित शर्मा 2013 में मुंबई के कप्तान बने थे। उनकी कप्तानी में ही मुंबई ने अपने सभी पांच खिताब जीते। रोहित ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया था। पिछले सीजन में मुंबई की टीम प्लेऑफ तक तो पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले तक नहीं पहुंच पाई थी।

जयवर्धने ने की तारीफ
जयवर्धने ने कहा, हम रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल असाधारण से कम नहीं है। उनके नेतृत्व ने न केवल टीम को अद्वितीय सफलता दिलाई है बल्कि आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक के रूप में अपनी जगह भी बनाई। उनके मार्गदर्शन में मुंबई अब तक की सबसे सफल और पसंदीदा टीमों में से एक बन गई।

हम एमआई को और मजबूत करने के लिए मैदान के अंदर और बाहर उनके मार्गदर्शन और अनुभव की प्रतीक्षा करेंगे। हम हार्दिक पांड्या का एमआई के नए कप्तान के रूप में स्वागत करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

भविष्य की तैयारी की दिशा में यह बड़ा कदम
जयवर्धने ने कहा कि भविष्य की तैयारी की दिशा में यह बड़ा कदम है। एमआई को सचिन से लेकर हरभजन और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हमेशा असाधारण नेतृत्व मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है। इसी  कारण हार्दिक आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।

कमिंस चौथे टेस्ट से बाहर, स्मिथ करेंगे कप्तानी
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के भारत न लौट पाने के कारण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में उपकप्तान स्टीव स्मिथ ही टीम की कमान संभालेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। कमिंस दूसरे टेस्ट के बाद सिडनी लौट गये थे जहां उनकी मां स्तन कैंसर से जूझ रही हैं। कमिंस की अनुपस्थिति में स्मिथ ने तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए टीम को नौ विकेट से जीत दिलाई। सीए ने बताया कि कमिंस चौथे टेस्ट के लिये भी भारत नहीं लौट सकेंगे और ऑस्ट्रेलिया नौ मार्च से अहमदाबाद में होने वाले टेस्ट में स्मिथ की कप्तानी में ही खेलेगा। टेस्ट सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 मार्च से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला में कमिंस के खेलने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

यह स्पष्ट नहीं है कि कमिंस की गैरमौजूदगी में एकदिवसीय टीम का नेतृत्व कौन करेगा। पिछले वर्ष इंग्लैंड के विरुद्ध हुई एकदिवसीय सीरीज के एक मैच में जॉश हेजलवुड ने कप्तान की भूमिका निभाई थी, हालांकि वह खुद चोट के कारण भारत दौरे से बाहर हो चुके हैं। स्मिथ और एलेक्स कैरी भी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर चुके हैं। भारत फिलहाल चार मैचों की टेस्ट शृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है। भारत अहमदाबाद टेस्ट जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में पहुंच सकता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज 2-2 से बराबर करने का मौका है।

इंग्लैंड उच्चतम स्तर पर नहीं कर रहा है प्रदर्शन : बटलर
लंदन। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का मानना है कि इंग्लैंड अब भी उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन नहीं कर रहा है, लेकिन कप्तान लॉर्ड्स में टीम की सकारात्मकता से प्रसन्न है। इंग्लैंड ने एक चुनौतीपूर्ण पिच पर रीस टॉप्ली के 6 विकेटों की मदद से 246 के स्कोर का सफल बचाव किया। बटलर ने कहा कि हम लॉर्ड्स पर क्रिकेट खेलते रहते है।

यह कभी भी खेलने के लिए बेहतरीन पिच नहीं रही है। यह विश्व कप के फाइनल वाली पिच की तरह थी, जो सरल नहीं थी, जिससे रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते है। उन्होंने कहा कि एक लेंथ को पकड़कर रखने पर रन बनाना कठिन था। यह वनडे क्रिकेट की अलग शैली थी, जो हम हालिया वर्षो में इंग्लैंड में देखने के अधीन नहीं थे।

वेस्टइंडीज दौरे पर रोहित शर्मा को आराम, शिखर धवन होंगे भारतीय टीम के कप्तान
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को वेस्ट इंडीज दौरे पर होने वाली एकदिवसीय श्रंखला के लिये टीम की घोषणा की, जिसमें शिखर धवन को कप्तान चुना गया है।

इससे पहले धवन जून 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई एकदिवसीय और टी-20 श्रंखलाओं में भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। धवन की कप्तानी के साथ शीर्ष ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उपकप्तान चुना गया है। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को इस श्रंखला में आराम दिया गया है। शुभमन गिल और संजू सैमसन को लंबे समय बाद एकदिवसीय मैचों के लिये तलब किया गया है। गिल ने अपना आखिरी एकदिवसीय मुकाबला दो दिसंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जबकि सैमसन ने अपना एकलौता एकदिवसीय मैच 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के विरुद्ध खेला था।भारत को वेस्ट इंडीज के खिलाफ इस श्रंखला में तीन मैच खेलने हैं जो क्वीन्स पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन और त्रिनिदाद में आयोजित होंगे।

वेस्ट इंडीज दौरे के लिये भारतीय टीम :शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

रोहित कोरोना पॉजिटिव, बुमराह करेंगे कप्तानी
बर्मिंघम। भारतीय क्रिकेट टीम नए कप्तान और नए कोच के  मार्गदर्शन में इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट में सीरीज जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगी जबकि इंग्लैंड का लक्ष्य इस मैच को जीतकर सीरीज ड्रॉ कराना होगा। भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा एजबेस्टन टेस्ट में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी करेंगे। ऋषभ पंत को उप कप्तान बनाया गया है। रोहित लीसेस्टर के खिलाफ अभ्यास मैच के आखिरी दिन कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। पिछले साल पांच मैचों  की सीरीज में चार टेस्ट खेले गए थे और कोरोना के कारण पांचवां टेस्ट नहीं हुआ था। यही पांचवां टेस्ट एक साल बाद जाकर अब खेला जा रहा  है। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। सीरीज जीतने के लिए उसे यह मैच जीतना या ड्रा कराना है।

बुमराह बनेंगे 36वें टेस्ट कप्तान
बुमराह भारत की ओर से टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले 36वें खिलाड़ी होंगे। इसके साथ ही 35 साल के बाद एक तेज गेंदबाज भारत के लिए टेस्ट में कप्तानी करने उतरेगा। भारत के दिग्गज आॅलराउंडर रहे कपिल देव ने 1983 से 1987 के बीच 34 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की थी।

इंग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा
इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाजों की अनुभवी जोड़ी स्टुअर्ट ब्राड और जेम्स एंडरसन भारतीय बल्लेबाजों का इम्तिहान लेने के लिए मौजूद रहेंगे। विकेट कीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को भी टीम में शामिल किया है।

टीम : एलेक्स लीज, जैक क्राउले, ओली पोप, जो रूट, जानी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), सैम बिलिंग्स, मैथ्यू पाट्स, स्टुअर्ट ब्राड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।

नया कोच, नया कप्तान
जब यह सीरीज शुरू हुई थी तो रवि शास्त्री टीम इंडिया के कोच थे। लेकिन अब भारत के नए कोच राहुल द्रविड़ और नए कप्तान जसप्रीत बुमराह हैं। पिछले साल टीम के कप्तान विराट कोहली थे जो इस बार विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं। इंग्लैंड पिछले साल के मुकाबले बहुत बदल गया है।  उनके कप्तान और कोच बदल गए हैं।

जीवट के ज्वलंत प्रतीक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी
राजपूताने के लोग अब ब्रिटिश सरकार एवं जागीरदारों की तिहरी गुलामी में पिस रही थी, तब नवज्योति का प्रकाशन नवजागरण एवं नवजीवन का शंखवाद था। रियासती भारत के लोग गुलामी में तड़प रहे थे, तब उनकी आकांक्षाओं को स्वर और स्वरूप देना विद्रोह का विगुल बजाना ही था। तब अजमेर न केवल ब्रिटिश शासित प्रदेश अजमेर-मेरवाड़ा, पड़ोस की मेवाड़, मारवाड़ और जयपुर आदि महत्वपूर्ण रिययासतों की राजनैतिक गतिविधियों का भी केन्द्र थी। अंग्रेजी राज में राष्ट्रीय विचारधारा का पत्र निकालना आसान काम नहीं था। रियासतों में तो ऐसे पत्रों का पढ़ना भी राजद्रोह माना जाता था। उस समय अखबार निकालना अत्यन्त कठिन कार्य था। विदेशी हुकूमत थी, आजादी के लिए लड़ाई लड़ी जा रही थी। राजस्थान के देशी रियासतों के बीच अजमेर में अंग्रेजों की सीधी हुकूमत थी। वहां शासन के विरुद्ध अखबार निकालना, जनता को अधिकारों के लिये जागृत करना, विदेशी हुकूमत के कारनामों का पर्दाफास करना, जनता को आजादी की लड़ाई में कूदने का आह्वान करना, ये जटिल प्रश्न थे, जिनका बोझ साप्ताहिक नवज्योति के माध्यम से उठाया गया। जनता में हुकूमत के भय से नवज्योति को खरीदते और पढ़ते डर लगता था। ऐसी स्थिति में भी नवज्योति ने अजमेर मेरवाड़ा के साथ-साथ राजस्थान की रियासतों में आजादी का शंखनाद किया। नवज्योति ने इस पुण्य दिवस की गरिमा के अनुरूप ही, गांधीवादी विचारधारा का सार्थक प्रचार एवं प्रसार किया, स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय सहयोग दिया तथा रियासती तानाशही एवं जागीरदारी अत्याचारों का डट कर विरोध किया। जितनी ज्यादा कोशिश नवज्योति को बुझाने की की गई, उतनी ही वह ज्योति और प्रखर होती गई। नवज्योति को बन्द करने की जितनी ज्यादा तदबीर की गई, उतनी ही ज्यादा इसकी रणभेरी आजादी का अलख जगाने में गूंजती रही। नवज्योति की यह ओजमयी परम्परा एवं निर्भय अभिव्यक्ति सतत बनी रही।

राजस्थान सेवक-मण्डल ने श्री रामनारायण चौधरी के संपादन में अक्टूबर 1936 में नवज्योति में साप्ताहिक का अजमेर में प्रकाशन शुरू किया। 1941 में चौधरी वर्धा चले गए, तो पत्र की जिम्मेदारी उन्हीं के अनुज कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी ने सम्हाली। तब से नवज्योति और कप्तान साहब एक दूसरे के पर्यायवाची हो गये। नवज्योति को अंग्रेजी राज के दौरान कितनी बार सरकार का कोपभाजन बनना पड़ा व उसके सम्पादक को कितनी बार जेल यात्रा करनी पड़ी, यह तो एक दिलचस्प कहानी है ही, पर इससे भी अधिक जीवटभरी कहानी है उनकी आर्थिक मोर्चों पर लड़ाई की। कप्तान साहब और उनके परिवार ने शुरू के 15 वर्षों की लम्बी लड़ाई में अपना सर्वस्व नवज्योति पर न्यौछावर कर दिया। नवज्योति का 56 वर्षों का जीवन निरन्तर प्रगति की और आगे बढ़ने की यशस्वी यात्रा है, तथा संघर्ष और विकास का लम्बा इतिहास है। नवज्योति का कालजयी जीवन समर्पण, त्याग, सेवा एवं दृढ़ संकल्पों की गाथा है। नवज्योति के संचालक एवं सम्पादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी स्वयं एक आदर्श स्वतंत्रता सैनानी थे, जिनका स्वतंत्रता संग्राम को आर्थिक योगदान रहा है। यह स्तुत्य है कि संचालक ने अपने बरतन-भांडे यहां तक कि साईकिल गिरवी रखकर, कर्जा लेकर, आर्थिक कष्ट सह कर भी नवज्योति को सतत् प्रज्जवलित रखा। प्रारंभिक दौर में नवज्योति को अपने अस्तित्व के लिये जो कड़ा संघर्ष करना पड़ा, वह राजस्थान में पत्रकारिता के इतिहास का एक प्रेरणादायक पृष्ठ है।

भरी जवानी में डूंगरपुर के भील क्षेत्र में, माणिक्य लाल वर्मा के साथ कप्तान दुर्गाप्रसाद ने जंगलों में रहकर आदिवासियों की सेवा का निर्णय लिया, तो उनकी सहधर्मिणी विमलादेवी भी तुरंत साथ हो लीं। वहां पर अपने पति के साथ भीलों में रचनात्मक कार्य करती थी और दिन भर धूप में पहाड़ों और जंगलों में भीलों के घर जाकर उनकी सेवा व उनका मार्ग-दर्शन करती थी और उन्हें खादी स्वावलंबन का कार्य सिखाती थी। आप वहां पांच प्राणियों सहित सिर्फ-दो रुपये महीने में गुजारा करती थी। आजादी के बाद इस कुटुम्ब को 10 वर्ष तक, 1947 से 1957 तक और भी अधिक भयंकर आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। दैनिक नवज्योति के संचालन में भारी नुकसान व कठिनाईयों व नाजुक आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ा। यहां तक कि एक वक्त के खाने के लाले भी पड़े रहते थे। एक दीपावली पर त्यौहार मनाने के लिए एक पैसा भी घर पर नहीं था। परन्तु सतत साधना और धैर्य के कारण नवज्योति 1948 में साप्ताहिक से दैनिक बना। इसके 12 वर्ष बाद 1960 में उसका संस्करण राजस्थान की राजधानी जयपुर में निकला। सन 1981 में वह कोटा से भी निकलने लगा। इसके बाद जोधपुर में 2004 में नवज्योति का प्रकाशन आरंभ हुआ। इस सफलता का श्रेय जाता है पत्र के संस्थापक संपादक स्व. कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी को। देशी रियासतों में होने वाले दमन और देश की स्वतंत्रता के लिए किये जाने वाले संघर्षों में इस पत्र ने अपनी  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसी उद्देश्य को लकर अपनी यात्रा प्रारम्भ करने वाले इस पत्र ने कई कठिन तथा संकटाकीर्ण मंजिलें पार की हैं। इस लम्बी यात्रा में स्व. दुर्गाप्रसाद चौधरी का साहस, लगन तथा उद्देश्य की प्राप्ति के लिए दृढ़निश्चय, आज की स्थिति तक पहुंचाने में सबसे बड़ा आधार रहा है। आज नवज्योति प्रदेश के जन-जीवन में एक विशष्ट स्थान रखता है। वर्तमान राजनीतिक संघर्ष में स्वाभाविक रूप से नवज्योति निरपेक्ष पत्र से यह आशा की जा सकती है कि वह किसी व्यक्ति या समय के प्रभाव से ऊपर उठकर, अपनी शानदार ऐतिहासिक परम्परा के अनुकूल जनता की अनुभूतियों को निडर तथा निष्पक्ष भाव से सामने लाता रहे। स्व. दुर्गाप्रसाद चौधरी का व्यक्तित्व सदैव ही जुझारू रहा, वे जन्मजात लीडर थे। दिसम्बर, 1932 में हंटूडी में कांग्रेस का हिन्दुस्तानी सेवादल द्वारा स्वयं सेवको ंंका एक कैम्प लगाया गया। दुर्गाप्रसाद चौधरी को स्वयं सेवकों की टोली का कप्तान नियुक्त किया गया था, तब से उन्हें सब लोग कप्तान कहकर सम्बोधित करने लगे और उन्होंने इस उपाधि के अनुसार ही कांग्रेस में, स्वयं सेवक दल का नेतृत्व संभाल कर युवकों को नमक कानून तोड़ने, विदेशी कपड़ों की होली जलाने, शराब का बहिष्कार करने आदि की प्रेरणा देकर विदेशी हुकूमत से संघर्ष करने के लिए तैयार किया। दुर्गाप्रसाद चौधरी के नेतृत्व में ब्रिटिश सरकार और रियासती शासकों के विरोध के बावजूद नवज्योति ने जन-साधारण की सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। उसने एक ओर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के लिये मित्र, पथ-प्रदर्शक का काम किया, तो दूसरी ओर गांधीवादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार, स्वतंत्रता संग्राम में सहयोग तथा जागीरदारी अत्याचारों का विरोध किया। नवज्योति ने अपने प्रारंभिक काल में जिन कठिनाइयों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है, उसके लिये उस के प्रधान सम्पादक, कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी को श्रेय जाता है, जिन्होंने अपने त्यागमय जीवन, स्थिर नीति, निडर अभिव्यक्ति और सतत सेवा से इसमें प्राण डालने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी। इसका सुफल है कि नवज्योति वटवृक्ष की तरह फल-फूल रही है। कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी किस धातु के बने थे, उसका कुछ अंदाज उस समय के अजमेर के अंग्रेज कप्तान की गोपनीय रिपोर्ट में खुफिया टिप्पणी से लगती है।
- डॉ. जी.पी. पिलानिया

रोहित शर्मा कोरोना की चपेट में, भारतीय टीम को एक मैच के लिए चुनना होगा नया कप्तान
लेस्टर। कोरोना संक्रमण की चपेट में भारतीय पुुरुष क्रिटेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आ गए हैं। बीसीसीआई ने रविवार को यह जानकारी दी। बीसीसीआई ने ट्वीट किया,'भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का शनिवार को रैपिड एंटी-जेन टेस्ट हुआ जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।'

रोहित शर्मा एक जुलाई से होने वाले पांचवें पुनर्निर्धारित टेस्ट के लिये भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड गये हैं। ट्वीट में कहा गया, 'वह इस समय टीम होटल में बीसीसीआई चिकित्सक दल की निगरानी में हैं।' रोहित ने भारत और लेस्टरशर के बीच खेले जा रहे अभ्यास मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी भी नहीं की। उन्होंन पहली पारी में 25 रन बनाये थे। उल्लेखनीय है कि भारत के उपकप्तान केएल राहुल चोटिल होने के कारण इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा सके थे। यदि रोहित एक जुलाई से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले स्वस्थ नहीं हो पाते, तो भारतीय टीम को इस एक मैच के लिए नया कप्तान चुनना होगा।

जोधपुर में 29 को होगा कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकार पुरस्कार समारोह
जयपुर।  दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार समारोह बुधवार को जोधपुर में आयोजित होगा। दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीनबंधु चौधरी ने बताया कि अमृतम पैलेस, नियर डाली बाई सर्किल जैसलमेर-जयपुर बायपास रोड, जोधपुर में 29 जून को सुबह 11.00 बजे आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे।

अध्यक्षता सूचना एवं जनसंपर्क, खेल एवं युवा मामलात राज्य मंत्री अशोक चांदना करेंगे। विशिष्ट अतिथि जोधपुर उत्तर की महापौर श्रीमती कुंती देवड़ा, जोधपुर दक्षिण की महापौर श्रीमती वनीता सेठ, सूरसागर की विधायक सूर्यकांता व्यास, जोधपुर की विधायक श्रीमती मनीषा पंवार और सिरोही के विधायक संयम लोढ़ा होंगे।

सविता पूनिया करेंगी भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी
नई दिल्ली। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी गोलकीपर सविता करेंगी, जबकि ग्रेस एक्का को टीम की उपकप्तानी सौंपी गई है। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत को पूल-ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है।भारत का पहला मुकाबला 29 जुलाई को घाना के विरुद्ध होगा।
हॉकी इंडिया ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए घोषित 18 सदस्यीय स्क्वाड में सविता के साथ रजनी एटीमारपू को बतौर गोलकीपर शामिल किया गया है। दीप ग्रेस एक्का के साथ डिफेंडर गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता को टीम में जगह दी गई है। मिडफील्डर निशा, सुशीला चानू पुखरमबम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर और सलिमा टेटे को भी बर्मिंघम के लिए चुना गया है। फॉर्वर्डलाइन में अनुभवी वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, शर्मीला देवी और युवा संगीता कुमारी को टीम का हिस्सा बनाया गया है।

रानी को दोहरा झटका
चोट के कारण रिहैब से गुजर रहीं रानी रामपाल को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए नहीं चुना गया। इससे पहले एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप के लिए घोषित टीम में भी रानी को शामिल नहीं किया गया था। रानी रामपाल की कप्तानी में भारतीय महिला टीम टोक्यो ओलंपिक के सेमी फाइनल में पहुंची थी। रानी की अनुपस्थिति में सविता दोनों प्रतियोगिताओं में टीम की कप्तानी करेंगी।

गोल्ड कोस्ट में चौथे स्थान
पर रही थी भारतीय टीम
गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिलाओं ने चौथा स्थान हासिल किया था। एफआईएच प्रो लीग में शानदार प्रदर्शन के साथ तीसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय महिलाओं से उम्मीद की जा रही है कि वे राष्ट्रमंडल खेलों में पोडियम पर जगह बनाएंगी।

भारत पूल ए में
भारत को पूल ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगी।

अनुभवी टीम चुनी : शॉपमैन
टीम के कोच जैनेके शॉपमैन ने कहा कि हमने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक अनुभवी टीम चुनी है और खिलाड़ियों को लगता है कि वे इस बार पदक जीत सकते हैं।
शॉपमैन ने कहा कि एफआईएच प्रो लीग मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और यह भी समझती है कि उनसे उम्मीदें भी बहुत ज्यादा हैं। एफआईएच विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों के बीच सिर्फ 10 दिनों का अंतर है इसलिए हमारे लिए जरूरी था कि हम एक फिट टीम का चयन करें।