cricketer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

परिवार के साथ लंदन में बसेंगे विराट कोहली
नई दिल्ली। दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अक्सर अपनी छुट्टियों में परिवार के साथ लंदन में समय गुजारते हैं। अब उनको लेकर खुलासा हुआ है कि वे भारत छोड़ परिवार के साथ लंदन में ही रहेंगे। विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा कि जल्द ही विराट कोहली परिवार के साथ लंदन में बसेंगे । फिलहाल, विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेल रहे हैं, जहां पत्नी अनुष्का भी उनके साथ हैं। कोच राजकुमार शर्मा से इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या विराट कोहली हमेशा के लिए भारत छोड़ने और लंदन में बसने की योजना बना रहे हैं? इसका जवाब देते हुए कोहली के बचपन के कोच ने कहा कि हां, विराट ऐसी योजना बना रहे हैं और बहुत जल्दी ऐसा होता भी दिखेगा।

क्या कोहली संन्यास लेंगे ?

राजकुमार शर्मा से पूछा गया कि क्या विराट बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद रिटायरमेंट का फैसला करेंगे? इस पर राजकुमार शर्मा ने कहा कि नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। विराट अभी काफी फिट हैं। उनकी उम्र भी अभी इतनी नहीं हुई है। वो अभी 5 साल और क्रिकेट खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि विराट जब 10 साल का भी नहीं था मैं तब से उसे जानता हूं। उसमें अभी काफी क्रिकेट बची है।

भारत के कई शहरों में घर :

विराट कोहली का एक घर दिल्ली में है। उनके पास मुंबई में भी घर है। उन्होंने मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा था। इसके साथ ही अलीबाग में एक बंगला भी खरीदा था। बताया जा रहा है कि विराट कोहली की लंदन में भी प्रोपर्टी है। कोहली के पास जितने भी घर हैं, सभी महंगे हैं। कोहली का सबसे महंगा बंगला गुरुग्राम में है। कोहली यह घर डीएलएफ फेज 1 में है, जिसकी अनुमानित कीमत 80 करोड़ रुपए है। वहीं मुंबई के अपार्टमेंट की कीमत करीब 34 करोड़ रुपए है। अलीबाग के बंगले की कीमत करीब 19 करोड़ रुपए है।

वेविन ने रोहित शर्मा को बनाया अपना Brand Ambassador
नई दिल्ली। ऑर्बिया बिजनेस एवं इनोवेटिव पाईिंपग समाधानों और एडवांस्ड वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम्स में ग्लोबल लीडर वेविन ने हाल ही में टी-20 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे रोहित शर्मा को भारत के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

इस अवसर पर ऑर्बिया इंडिया के अध्यक्ष रणधीर चौहान ने कहा कि वर्षों से वेविन भारत के विभिन्न शहरों और समुदायों में उच्च गुणवत्ता के प्लिंम्बग और ड्रेनेज सिस्टम उपलब्ध कराते हुए विकसित देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए समर्पित है। हमें अब रोहित शर्मा को अपनी कंपनी का चेहरा बनाने की खुशी है। उन्हें अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए देश के लाखों लोग प्यार करते हैं। इस गठबंधन से अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के समाधान और बेहतर उत्पाद प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। हाल ही में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद उनका व्यक्तित्व हमारे ब्रांड के मूल्यों से मेल खाता है और हम मिलकर एक मजबूत भावना का प्रदर्शन करते हैं, जो हमारे व्यवसाय की उत्कृष्टता के अनुरूप है।

रोहित ने कहा कि मुझे वेविन के साथ गठबंधन करने की खुशी है। इस ब्रांड ने उच्च गुणवत्ता के इनोवेटिव उत्पाद प्रदान करने में काफी प्रगति की है। मैं इस साझेदारी के लिए आशान्वित हूँ और हम मिलकर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेंगे।

मुख्यमंत्री सुक्खू से विराट कोहली ने की भेंट
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से धर्मशाला में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य क्रिकेट को लेकर चर्चा हुई।

सुक्खू ने सोमवार को मुलाकात के दौरान पूर्व कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में निर्णायक पारी खेलने के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्व कप में भारतीय टीम के विजय अभियान जारी रखने पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया इस बार विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। हर भारतीय की भी कामना है कि भारतीय टीम एक बार फिर विश्व कप जीते।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी तेजिंद्र बिटटू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और विधायक सुधीर शर्मा भी उपस्थित थे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन
नई दिल्ली। दर्शकों की मांग पर छक्के जड़ने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का रविवार को उम्रजनित बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। वह अपने छोटे भाई जहांगीर दुर्रानी के साथ गुजरात के जामनगर में रह रहे थे। दुर्रानी के परिवार के करीबी सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की। अफगानिस्तान में जन्मे पश्तून मूल के दुर्रानी ने 29 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 75 विकेट लिये। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से 1202 रन भी बनाये, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन था। उन्होंने 50 पारियों के टेस्ट करियर में सात अर्द्धशतक भी जड़े थे।

दुर्रानी का सबसे यादगार प्रदर्शन 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गयी घरेलू टेस्ट शृंखला में आया था। उन्होंने कलकत्ता और मद्रास में खेले गये टेस्ट मैचों में क्रमशः आठ और 10 विकेट लिये, जिसकी मदद से भारत पांच मैचों की शृंखला में 2-0 की जीत दर्ज कर सका था। इस जीत के एक दशक बाद दुर्रानी ने 1971 में वेस्ट इंडीज में भारत की ऐतिहासिक जीत में भी अहम भूमिका निभाई। पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गये टेस्ट मैच में दुर्रानी ने क्लीव लॉयड और सर गार्फील्ड सोबर्स के बहुमूल्य विकेट चटकाये। भारत ने यह मैच सात विकेट से जीता और पांच मैचों की शृंखला 1-0 से अपने नाम करते हुए वेस्ट इंडीज में पहली टेस्ट सीरीज जीती। अपने खुशमिजाजी स्वभाव के लिए जाने जाने वाले क्रिकेटर ने क्रिकेट का किला फतह करने के बाद बॉलीवुड में भी हाथ आज़माया था। दुर्रानी 1973 में परवीन बॉबी के साथ 'चरित्र' में काम करने के अलावा 'एक मासूम' (1969) में भी नज़र आये थे।

ग्रामीण परिवेश के युवा क्रिकेटर के वीडियो पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट
राजसमंद। भारतीय युवाओं में टैलेंट की कमी नहीं है, बस उसे एक मंच प्रदान करने की जरूरत रहती है। जिले के चारभुजा तहसील के मौजावतों का गुढ़ा गांव के 16 वर्षीय गेंदबाज भरत सिंह भी उन्हीं टैलेंटेड युवाओं में शामिल हैं। भरतसिंह का खेत पर मछली की जाल को नेट्स बनाकर बॉलिंग प्रेक्टिस करने का बुधवार शाम सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। भरतसिंह की प्रतिभा से कांग्रेस लीडर राहुल गांधी काफी प्रभावित होकर ट्वीट किया कि हमारे देश में कोने-कोने में अद्भुत प्रतिभाएं छिपी हुई हैं, जिसे पहचानना और बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है, अशोक गहलोत जी से मेरा निवेदन है कि इस बच्चों का सपना साकार करने के लिए उसकी सहायता करें। राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए अशोक गहलोत ने लिखा, इसे आगे बढ़ाएंगे और जरूरी मदद करेंगे। उसके बाद भरतसिंह बुधवार शाम अचानक सुर्खियों में आ गए। खेत में गेंदबाजी की प्रेक्टिस का एक वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भरत सिंह के सपने को साकार करने में मदद का आग्रह किया। सीएम गहलोत ने भी जरूरी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। शुरुआत में एक अन्य ट्वीट में भरत सिंह की गेंदबाजी की कौशल की तारीफ करते हुए लिखा था कि अगर इस युवा को प्रोफेशनल मदद मिल जाए तो आगे चलकर देश का नाम रोशन करेगा। क्या पता आगे चलकर देश को एक शानदार गेंदबाज मिल जाए? थोड़ी देर बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस ट्वीट के जवाब में एक ट्वीट किया और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जिले के युवा क्रिकेटर भरत सिंह के सपने को साकार करने में मदद का आग्रह किया। इस घटनाक्रम के बाद सीएमओ ने भरत सिंह से संपर्क साधा है।

कौन है भरतसिंह
भरत सिंह का पूरा नाम भरत सिंह खरवड़ है और चारभुजा थाना इलाके के मौजावतों का गुढ़ा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता खेती-बाड़ी करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण भरत सिंह कोई एकेडमी जॉइन नहीं कर सके हैं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उसका किसी बड़ी क्रिकेट एकेडमी में प्रेक्टिस करना लगभग तय है। भरत सिंह ने बताया कि वह गेंदबाज रवि बिश्नोई के संघर्ष से खासे प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि जब मैंने रवि के बारे में पढ़ा कि उन्होंने खेत पर ही पिच बनाकर गेंदबाजी का अभ्यास किया था, तो मैंने भी अपने सपने को साकार करने के लिए यही तरकीब अपनाने की सोची और खेत पर ही मछली की जाल की ओढ़ में पिच को तैयार कर अभ्यास शुरू कर दिया। उनके आदर्श गेंदबाज कौन हैं? के जवाब में भरत सिंह ने कहा कि वह भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से खासे प्रभावित हैं।

पढ़ाई के साथ पूरा कर रहे सपना
भरत सिंह 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं, उन्होंने बताया कि जब वह कक्षा 5वीं में पढ़ रहे थे, तब पहली बार हाथ घुमाकर बॉलिंग की शुरुआत की। आसपास के गांवों में होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेते हैं। पहले टेनिस बॉल से खेलते थे और प्रेक्टिस करते थे लेकिन पिछले पिछले डेढ़ साल से लेदर की गेंद से प्रेक्टिस कर रहे हैं।

भारतीय क्रिकेटर रुमेली धर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
जयपुर। राजस्थान को पहली बार नेशनल वनडे और टी-20 के सेमीफाइनल में पहुंचाया,  भारत के लिए 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण करने वाली रुमेली ने चार टेस्ट, 78 एकदिवसीय और 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। दक्षिण अफ्रीका में हुए 2005 विश्व कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने में रुमेली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इंस्टाग्राम पर की संन्यास की घोषणा

38 वर्षीय रुमेली ने इंस्टाग्राम पर सन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के श्यामनगर से शुरू होने वाला 23 साल का मेरा क्रिकेट करियर अपने अंत पर आ गया है। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा करती हूं। मेरा सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करना, 2005 में विश्व कप फाइनल खेलना और टीम की कप्तानी संभालना मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा। कई बार चोट लगने के कारण मेरा करियर प्रभावित हुआ, लेकिन मैंने हमेशा और बेहतर वापसी की।

राजस्थान टीम के साथ रहा अच्छा अनुभव

बंगाल की रुमेली बीसीसीआई की घरेलू क्रिकेट में रेलवे, एयर इंडिया, दिल्ली, असम और राजस्थान की ओर से भी खेली हैं।  रुमेली ने 2014 और 2015 के सत्र में राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया और 2014 में पहली बार राजस्थान महिला टीम ने सीनियर वनडे टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में जगह बनाई। रुमेली ने नवज्योति से बातचीत में कहा कि उनका राजस्थान टीम के साथ अनुभव अच्छा रहा। कई अच्छी खिलाड़ी टीम में थीं और पहली बार हम नॉकआउट में पहुंचने में सफल रहे थे।

राजस्थान के लिए रुमेली का प्रदर्शन

रुमेली ने 2013-14 के सत्र में राजस्थन की ओर से खेलते हुए सीनियर नेशनल वनडे में 261 रन बनाए और छह विकेट ले टीम को सेमी फाइनल में पहुंचाया।  टी-20 में भी रुमेली के 67 रन और 6 विकेट के प्रदर्शन के साथ राजस्थान टीम प्लेट ग्रुप के अंतिम चार तक पहुंची। 2014-15 के सत्र में रुमेली ने चार वनडे मैचों में 122 रन बनाए और छह विकेट  लिए, जबकि टी-20 में 125 रन बनाए और पांच विकेट हासिल किए।

खेल परिषद ने बुलाया एक्सपर्ट कोच के रूप में

रुमेली राजस्थान खेल परिषद के माउंट आबू केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में कोचिंग भी दे चुकी हैं। परिषद की ओर से वर्ष 2018 में रुमेली को एक्सपर्ट कोच के रूप में बुलाया गया था। तब परिषद के अध्यक्ष पद का जिम्मा संभाले जेसी मोहन्ती ने आबू शिविर का स्तर सुधारने के नजरिए से सभी खेलों में देश के ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को आबू शिविर के लिए आमंत्रित किया था। रुमेली ने कहा कि भविष्य में उनकी योजना कोचिंग से जुड़ने की है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान से भी उन्हें कोचिंग के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव मिलता है तो वे अवश्य स्वीकार करेंगी।

पंजाब से आप के राज्य सभा के लिए पांच उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा को बनाया उम्मीदवार
चंडीगढ़। पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ पहली बार सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य सभा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। आप के उम्मीदवारों ने सोमवार को यहां निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिये।

हाल ही संपन्न पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में आप ने 92 सीटों पर विजय हासिल की है। इस भारी बहुमत की बदौलत पार्टी के इन सभी प्रत्याशियों का संसद के ऊपरी सदन के लिए चुना जाना तय लगता है।

स्पिन के जादूगर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न नहीं रहे, जन्म : 13 सितंबर, 1969 : मृत्यु : 4 मार्च, 2022
थाइलैंड। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वॉर्न ने हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला। इसके बाद साल 2008 में आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच और कप्तान की भूमिका निभाई और टीम को आईपीएल में चैंपियन बनाया। दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार आॅस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका। वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाजी औसत से 708 विकेट लिए।

194 वनडे में 293 विकेट
1993 से 2005 तक वॉर्न ने 194 वनडे में 293 विकेट लिये। 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता आॅस्ट्रेलियाई टीम में उनका अहम योगदान था। वॉर्न मुरलीधरन के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने थे, जिन्होंने टेस्ट और वनडे मैचों में मिलाकर 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए।

विवादों से भरा रहा था वॉर्न का कॅरिअर
वॉर्न दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में 3000+ रन बनाए, लेकिन कभी शतक नहीं जड़ा। उनका करियर मैदान के बाहर कई बार विवादों से रहा। वह प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने के भी दोषी पाए गए थे। उन पर प्रतिबंध भी लगा था। इसके अलावा सट्टेबाजी के भी कई आरोप लगे थे।

स्त  ब्ध, तुम्हारी कमी खलेगी वॉर्नी,  मैदान से भीतर या बाहर तुम्हारे साथ कोई पल उबाऊ नहीं होता था। मैदान के भीतर हमारी प्रतिद्वंद्विता और बाहर हंसी मजाक को हमेशा याद करूंगा। भारत के लिये तुम्हारे मन में खास जगह थी और भारतीयों के मन में तुम्हारे लिए। बहुत जल्दी चले गए।-सचिन तेंदुलकर, भारत रत्न

प्रदेश की अवनि और नागर सहित 11 को खेल रत्न
नई दिल्ली। राजस्थान की पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, बैडमिंटन एकल के गोल्ड मेडलिस्ट कृष्णा नागर और टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और रजत जीतने वाले पहलवान रवि दहिया सहित 11 खिलाड़ियों को देश के शीर्ष खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है जबकि क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं लेकिन इस बार उसी समय के आसपास टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक होने के कारण पुरस्कारों को दिए जाने में देरी हो गई।
खेल रत्न के लिए चुने गए खिलाडिय़ों में नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहैन, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, सुमित अंतिल, अवनि लेखड़ा, कृष्णा नागर और मनीष नरवाल शामिल हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्यों को अर्जुन अवार्ड
अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए 35 खिलाड़ियों में टोक्यो ओलम्पिक में 41 वर्षों के बाद ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्य जिन्होंने इससे पहले यह पुरस्कार नहीं जीता और सभी पैरालम्पिक पदक विजेता शामिल हैं। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने इन 35 खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश सरकार को की है।

खेल रत्न पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था लेकिन सरकार ने इस साल इसमें संशोधन कर पुरस्कार का नाम खेल रत्न कर दिया। इस पुरस्कार में 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।पिछले वर्ष पांच खिलाडिय़ों को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था लेकिन टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक में भारतीय खिलाडिय़ों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की बदौलत यह संख्या इस बार 11 पहुंच गयी है।