boxer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रिंग में अजेय रहे मूसा आखिर मौत से हारे: जर्मनी के दिग्गज मुक्केबाज का रिंग में दिल का दौरा पड़ने से निधन
नई दिल्ली। तुर्की मूल के जर्मनी के दिग्गज मुक्केबाज मूसा का मुकाबले के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मूसा महज 38 साल के थे। यूरोपीय और एशियाई विजेता मूसा यूगांडा के हमजा वानडेरा के खिलाफ मुकाबले के दौरान तीसरे राउण्ड में रिंग में गिर गए और वहीं उनकी मौत हो गई। न्यूयार्क में मूसा और हमजा के बीच यह मुकाबला खेला जा रहा था। इसी दौरान दूसरे राउंड में मूसा और वानडेरा के बीच कड़ी टक्कर हुई। इसी बीच वानडेरा ने मूसा को एक जोरदार मुक्का भी मारा। इसके बाद तीसरे राउंड के शुरू होने पर मूसा रिंग में ही पहले घुटने पर बैठे और फिर वहीं लेट गए। उन्हें गिरता देख वहां मौजूद मैच अधिकारी उनके पास पहुंचे और उन्हें उठाकर जल्दी अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और मूसा के फैंस शोक में डूबे हैं।

तुर्की के अधिकारी ने की पुष्टि
तुर्की के अधिकारी हसन तुरान ने मूसा की मौत की पुष्टि की है। हसन ने ट्विटर पर कहा कि हमने अपने हमवतन मूसा अस्कान यामक को खो दियाए जो अलुक्रा के एक मुक्केबाज थे, जिन्होंने कम उम्र में यूरोपीय और एशियाई चैंपियनशिप जीती थी। दर्शक इस मैच का सीधा प्रसारण देख रहे थे।

8-0 का अपराजित रिकॉर्ड रहा
पेशेवर मुक्केबाजी में मूसा अपराजित थे। उनका रिकॉर्ड 8-0 का था। मूसा का यह करियर का 9वां पेशेवर मुकाबला था। साल 2017 में मूसा पेशेवर मुक्केबाज बने थे लेकिन उन्हें पहचान 2021 में इंटरनेशनल चैंपियन बनने के बाद मिली थी।

इसी साल रूसी मुक्केबाज ने भी गंवाई जान
मुक्केबाजी में यह पहली ऐसी घटना नहीं है, जहां किसी मुक्केबाज ने जान गंवाई हो। यामक से पहले अर्मेनियाई मूल के रूसी मुक्केबाज अरेस्ट सहक्यान का इस साल 9 जनवरी को निधन हो गया था। 26 वर्षीय सहक्यान मुकाबले के दौरान चोट लगने के बाद दस दिनों तक कोमा में रहे थे, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। राशिद अल स्वैसत नाम के एक अन्य मुक्केबाज की भी पिछले साल विश्व युवा चैम्पियनशिप मुकाबले के दौरान रिंग में गिरने के बाद मौत हो गई थी।

प्रदेश की अवनि और नागर सहित 11 को खेल रत्न
नई दिल्ली। राजस्थान की पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, बैडमिंटन एकल के गोल्ड मेडलिस्ट कृष्णा नागर और टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और रजत जीतने वाले पहलवान रवि दहिया सहित 11 खिलाड़ियों को देश के शीर्ष खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है जबकि क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं लेकिन इस बार उसी समय के आसपास टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक होने के कारण पुरस्कारों को दिए जाने में देरी हो गई।
खेल रत्न के लिए चुने गए खिलाडिय़ों में नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहैन, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, सुमित अंतिल, अवनि लेखड़ा, कृष्णा नागर और मनीष नरवाल शामिल हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्यों को अर्जुन अवार्ड
अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए 35 खिलाड़ियों में टोक्यो ओलम्पिक में 41 वर्षों के बाद ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्य जिन्होंने इससे पहले यह पुरस्कार नहीं जीता और सभी पैरालम्पिक पदक विजेता शामिल हैं। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने इन 35 खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश सरकार को की है।

खेल रत्न पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था लेकिन सरकार ने इस साल इसमें संशोधन कर पुरस्कार का नाम खेल रत्न कर दिया। इस पुरस्कार में 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।पिछले वर्ष पांच खिलाडिय़ों को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था लेकिन टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक में भारतीय खिलाडिय़ों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की बदौलत यह संख्या इस बार 11 पहुंच गयी है।