Salman Khan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सलमान खान की फिल्म का बदला नाम : अब ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से होगी रिलीज, जानें वजह
मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज होगी। मेकर्स ने एक बहुत ही दमदार नया पोस्टर जारी किया है, जो न सिर्फ फिल्म के नाम में बदलाव को दिखाता है, बल्कि एक ऐसा संदेश भी देता है, जो आज की दुनिया के लिए बहुत जरूरी है। इस नए टाइटल की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन है ‘मे वॉर रेस्ट इन पीस’। इस सोच के साथ, सलमान खान ने एक बहुत बड़ी और गहरी बात कही है, जो सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बात न करके, पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है।

जहां यह फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है, वहीं इसके नाम के पीछे छिपा संदेश रणभूमि की सीमाओं से कहीं आगे जाता है। ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के जरिए सलमान खान एक ऐसी सोच सामने लाए हैं, जो दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रही है।

सलमान खान ने सिर्फ 45 दिनों में पूरी की ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग, फिल्म भारतीय सेना को समर्पित बनने जा रही सबसे असरदार सिनेमाई श्रद्धांजलि
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग सिर्फ 45 दिनों में पूरी कर ली है। अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2020 की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई भयानक लड़ाई के समय में फिर से लेकर जाती है। उस समय सीमा पर हुआ यह एक दुर्लभ संघर्ष था, जिसमें सैनिकों ने बिना किसी हथियार के लड़ाई लड़ते हुए जान गंवाई थी। सैनिकों ने लाठी और पत्थरों से आमने-सामने की लड़ाई लड़ी थी, जिससे यह हाल के भारतीय इतिहास की सबसे ज्यादा भावनात्मक कहानियों में से एक बनकर सामने आई।

अपनी दमदार कहानी और कमाल की स्टार कास्ट के साथ ‘बैटल ऑफ गलवान’ हाल के सालों में भारतीय सेना को समर्पित सबसे असरदार सिनेमाई श्रद्धांजलि बनने जा रही है।

सलमान खान ने फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग 45 दिनों के शेड्यूल में अच्छी तरह से पूरी कर ली है। ऐसे में निर्देशक अपूर्व लाखिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट के कुछ खास पर्दे के पीछे के लम्हों को साझा किया है। अपूर्व ने सलमान के साथ बातचीत की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा- 45 दिन पूरे हुए। शूटिंग लोकेशन से भी कई तस्वीरें शेयर कीं। ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं।

‘एक था टाइगर’ बनीं वॉशिंगटन डीसी के इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में जगह पाने वाली इकलौती भारतीय फिल्म, ‘वॉल ऑफ फेम’ में बनाई जगह
मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ अमेरिका के वॉशिंगटन, डी.सी. में स्थित इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय फिल्म बन गई है। सलमान खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैली हुई है। अपने अब तक के शानदार करियर में सलमान खान एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके हैं। वहीं, उनकी ब्लॉकबस्टर स्पाई ड्रामा ‘एक था टाइगर’ एक ऐसी सुपरहिट फिल्म है, जिसने न सिर्फ भारत को उसका सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जासूस दिया है, बल्कि इस किरदार के साथ सुपरस्टार ने लाखों दिलों पर राज भी किया है। सलमान खान की यह फिल्म एक बहुत बड़ा मुकाम अपने नाम कर चुकी है। कबीर खान निर्देशित यह फिल्म  अमेरिका के वॉशिंगटन, डी.सी. में स्थित इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय फिल्म बन गई है।

अमेरिका के वॉशिंगटन, डी.सी. में इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में, मशहूर स्पाई फिल्म्स और सीरीज को दिखाने वाला एक खास सेक्शन है, जिसमें लगभग 25 मशहूर इंटरनेशनल फिल्में शामिल हैं। इन ग्लोबल फिल्मों में अब सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ भी शामिल है, जो इस खास ‘वॉल ऑफ फेम’ में जगह बनाने वाली इकलौती हिंदी फिल्म है।

कबीर खान ने कहा- मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं था और मुझे इसके बारे में उन लोगों से पता चला, जिन्होंने इसे वहाँ देखा था। उन्होंने मुझे यह लिखते हुए मैसेज किया कि हमने ‘एक था टाइगर’ का पोस्टर देखा और यह सभी फिल्मों की दुनिया में इकलौती हिंदी फिल्म है। मुझे बहुत खुशी हुई और सलमान और कैटरीना के चेहरों को उस दीवार पर देखकर बहुत अच्छा लगा।

निर्देशक ने कहा- कुछ फिल्में वक्त बीतने के साथ अपनी एक अलग दुनिया बना लेती हैं। ‘एक था टाइगर’ ऐसी ही फिल्म है, जिसकी पॉपुलरिटी सालों में और बढ़ी, खासकर क्योंकि यह बाद में यशराज के स्पाईवर्स का हिस्सा बन गई। इस यूनिवर्स की पहली फिल्म होने से इसे एक अलग ही मुकाम मिलता है। आज तक मुझे इस फिल्म को लेकर ढेरों मैसेज आते हैं और लोग उस वक्त जो हमने किया, उसकी सराहना करते हैं। तब हम एक्शन के लिए वीएफएक्स पर इतने निर्भर नहीं थे। मुझे लगता है एक फिल्ममेकर और एक दर्शक होने के नाते, रॉ, रियल और ग्रिटी एक्शन का असर अलग ही होता है। वीएफ एक्स पर ज्यादा निर्भरता लोगों से कनेक्ट नहीं हो पाती है।

कबीर खान ने कहा- यह पहली फिल्म थी, जिसने स्पाई जॉनर को बड़े स्तर पर सामने लाया, जिसमें सलमान और कैटरीना जैसे सितारे थे। इसका भी बड़ा असर पड़ा।

सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 37 साल किए पूरे : अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, फैंस के दिलों में बॉलीवुड के भाईजान के रुप में बनाई पहचान
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार 37 साल पूरे कर लिए है। सलमान खान ने बॉलीवुड में बतौर सह कलाकार वर्ष 1988 में प्रदर्शित ‘बीवी हो तो ऐसी’ से अपना डेब्यू किया था। हालांकि, 1989 में प्रदर्शित सूरज बडज़ात्या की ‘मैंने प्यार किया’ ने सलमान खान को रातों रात नेशनल हार्टथ्रॉब बना दिया। यह फिल्म न सिर्फ सलमान बल्कि भारतीय  सिनेमा में रोमांटिक ड्रामा के लिए भी गेम-चेंजर बनकर सामने आई। इस सफलता के बाद सलमान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और चाहे वह ‘वांटेड’ और ‘दबंग’ जैसी ऐक्शन एंटरटेनर्स हों, ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फैमिली ड्रामा हो, या फिर ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी इमोशनल कहानी हो, उन्होंने लगातार कई हिट फिल्में दीं, जिसका सिलसिला आज भी जारी है।

अपने करियर की शुरुआत से ही सलमान खान ने कई टॉप फिल्ममेकर्स के साथ 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करते हुए बहुत से अवॉड्र्स अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही उनके फैंस द्वारा हर साल उनकी ईद के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्में त्योहार की तरह सेलिब्रेट की जाती हैं। यही वह कारण है कि सलमान की फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करती हैं। फैंस सलमान खान की नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है और इसमें बहादुरी और देशभक्ति की झलक साफ दिखाई देने वाली है।

सलमान खान ने दर्शकों से की सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ देखने की अपील, सोशल मीडिया पर किया पोस्टर शेयर
मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने दर्शकों से सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ देखने की अपील की है। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ 18 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर ‘निकिता रॉय’ का पोस्टर शेयर किया और दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की है।

सलमान खान ने एक्स पर फिल्म ‘निकिता रॉय’ का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- सोनाक्षी देवी बनी निकिता रॉय! मुझे इस फिल्म का इंतजार है, आप भी जाकर देखो, कल रिलीज है। पूरी टीम को ऑल द बेस्ट।

फिल्म ‘निकिता रॉय’ को निक्की भगनानी और विक्की भगनानी ने ‘निकी विक्की भगनानी फिल्म्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा अर्जुन रामपाल और परेश रावल भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन कुश सिन्हा ने किया है।

‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी चित्रांगदा सिंह, जानें फिल्म में अभिनेत्री के किरदार के बारे में
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी। निर्देशक अपूर्व लाखिया ने बताया है कि वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में चित्रांगदा सिंह को सलमान खान के अपोजिट फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है। अपूर्व लाखिया ने कहा- चित्रांगदा सिंह की प्रतिभा और स्क्रीन प्रेजेंस इस किरदार के लिए एकदम परफेक्ट है। उन्होंने कहा- मैं हमेशा से चित्रांगदा के साथ काम करना चाहता था, खासकर जब मैंने उन्हें ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ और ‘बॉब बिस्वास’ में देखा। हमें बेहद खुशी है कि वह ‘बैटल ऑफ गलवान’ की कास्ट का हिस्सा बन रही हैं। वह अपने किरदार में एक अनोखा मेल लेकर आती हैं। एक तरफ फेमिनाइन साइड और दूसरी तरफ मजबूती, जो सलमान के गंभीर, लेकिन शांत पर्सनेलिटी के साथ शानदार तालमेल बिठाएगी।

प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार अपूर्व लाखिया ऐसे चेहरे की तलाश में थे जो संघर्ष, भावुकता और नरमी को एक साथ बखूबी दिखा सके और चित्रांगदा सिंह ने यह सभी खूबियां सहजता से पेश कीं। लाखिया उस वक्त खास तौर पर प्रभावित हुए जब उन्होंने इंडिया गेट पर खिंचवाई गई चित्रांगदा की कुछ तस्वीरें देखीं।

फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का मोशन पोस्टर रिलीज : खून में लथपथ, आंखों में देशभक्ति की चमक के साथ दिखा सलमान का जबरदस्त अंदाज
मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। सलमान खान की आने वाली फिल्म को लेकर हमेशा ही जबरदस्त चर्चा रहती है। खासकर जब से खबरें आई हैं कि सलमान एक ऐसी फिल्म कर रहे हैं, जो गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, फैंस बेसब्री से इसका पहला लुक देखने का इंतजार कर रहे थे।

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इसमें सलमान के चेहरे पर खून के निशान, बड़ी मूंछें और आंखों में देशभक्ति की चमक दिख रही है। वह तार में लिपटे एक कांटेदार हथियार को पकड़े नजर आ रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में बर्फ से ढके पहाड़ नजर आ रहे हैं। सलमान सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। पोस्टर से साफ पता चलता है कि फिल्म एक सच्ची लड़ाई की कहानी पर बनी है, जो बिना एक भी गोली चलाए लड़ी गई थी। सैनिकों ने डंडों, पत्थरों और हाथों से ही संघर्ष किया था।

वर्ष 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक खतरनाक झड़प हुई थी। 15 जून को हुई इस भिड़ंत में दोनों देशों के सैनिकों की जान गई थी। अर्पूव लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान, कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अब ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान को एक बिल्कुल नए अवतार में देखने का जोश अपने चरम पर है।

सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी : यातायात विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर आया मैसेज, लिखा- अभिनेता को घर में घुसकर मारेंगे
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मुंबई पुलिस के यातायात विभाग के हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इस टेक्स्ट मैसेज में अभिनेता को उनके घर में घुसकर उन्हें मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अभिनेता अपने परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। मुंबई के वर्ली थाने में यह मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई है।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के निशाने पर चल रहे अभिनेता को दो साल के अंदर पांचवीं बार ऐसी धमकी मिली है। पिछले साल, बिश्नोई गिरोह से जुड़े हमलावरों ने उनके घर पर गोलियां चलाई थीं, जिसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, सलमान दिखे बिल्कुल एक दमदार किरदार में
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ काफी चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगदॉस ने किया है, जबकि साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। आखिरकार अब इंतजार खत्म हो चुका है। अब आधिकारिक तौर पर फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। धमाकेदार ट्रेलर में सलमान खान को एक दमदार किरदार में दिखाया गया है। ट्रेलर में एक्शन सीक्वेंस और पावरफुल डायलॉग्स है।

‘सिकंदर’ में सलमान खान का अंदाज जितना रॉ है, उतना ही पावरफुल भी। उनका ट्रेडमार्क लार्जर-देन-लाइफ स्वैग इस किरदार में बदले की आग, प्यार और इंसाफ की लड़ाई के साथ पूरी तरह घुलता नजर आता है। सलमान खान की मच-अवेटेड एक्शन थ्रिलर तीन मिनट 39 सेकंड के इस ट्रेलर में सलमान खान सिकंदर के रोल में नजर आ रहे हैं, जो एक मिशन पर निकला ऐसा शख्स, जिससे दुश्मनों का बच पाना नामुमकिन लगता है और यही चीज इस फिल्म को एक जबरदस्त सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाने का वादा करती है।

ट्रेलर की शुरुआत से ही दमदार एक्शन सीक्वेंस, जबरदस्त डायलॉग्स और रंगीन डांस नंबर्स पूरी तरह से ध्यान खींच लेते हैं, लेकिन ‘सिकंदर’ में असली शो स्टीलर सलमान खान ही हैं। अपनी करिश्माई और दमदार स्टाइल के लिए मशहूर सलमान इस फिल्म में कुछ नया लेकर आए हैं। चाहे एक्शन सीन में उनकी आंखों की इंटेंसिटी हो या इमोशनल मोमेंट्स में उनका स्वैग, हर फ्रेम में सलमान खान की मौजूदगी स्क्रीन पर अलग ही चमक बिखेरती है।

सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म ‘सिकंदर’ में काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

पसली में चोट के बावजूद सलमान खान ने फिल्म 'सिकंदर के गाने बम बम भोले की शूटिंग पूरी की
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने पसली में चोट लगने के बावजूद अपनी आने वाली फिल्म'सिकंदर के गाने'बम बम भोले की शूटिंग पूरी की। सलमान खान की मेहनत और काम के प्रति लगन कमाल की है। अपने काम को लेकर उनके जूनून का कोई जवाब नहीं है। सलमान दर्द को कभी आड़े नहीं आने देते और हर हाल में दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार रहते हैं।

हाल ही में पसली में चोट लगने के बावजूद सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म' सिकंदर के जबरदस्त गाने 'बम बम भोले की शूटिंग पूरी की। एक फैन ने वीडियो शेयर किया जिसमें सलमान को अपनी चोटिल पसली को पकड़ते हुए दर्द में देखा गया। इसके बावजूद सलमान एक्टिव बने हुए हैं, इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं और फैंस और मीडिया से भी मिल रहे हैं।

'बम बम भोले होली सीन पर आधारित गाना है, जिसमें बड़े सेट पर कई डांसर्स और एक्टर्स के साथ शूटिंग की गई है। गाने में जबरदस्त एनर्जी और परफेक्शन की जरूरत थी। अपनी चोट की तकलीफ के बावजूद सलमान ने शूटिंग जारी रखने का फैसला किया, जिससे बड़े लेवल पर हो रही इस शूङ्क्षटग में कोई रुकावट न आए। सलमान ने शूट कैंसिल न करके ये साबित कर दिया कि वो अपने काम और टीम के प्रति कितने  प्रोफेशनल और डेडीकेटेड हैं।

गाने के डांस मूव्स आसान नहीं थे, और चोट के चलते हर मूव सलमान के लिए एक परीक्षा जैसा था। लेकिन सलमान ने अपने हौसले, नेचुरल चार्म और प्रोजेक्ट के लिए कमिटमेंट के दम पर दर्द के बावजूद बेहतरीन परफॉर्मेंस दी।  सलमान इस ईद पर फिल्म सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगदॉस ने किया है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

सलमान खान की नेक पहल : बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन ने शुरू किए गरीबों के लिए नेत्र शिविर
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के साथ मिलकर पंजाब में मुफ्त नेत्र शिविरों के जरिए आंखों की सेहत के बारे में जागरूकता फैलाने की पहल की है। सलमान खान अपने नेक कामों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के साथ मिलकर पंजाब में मुफ्त नेत्र शिविरों के जरिए आंखों की सेहत के बारे में जागरूकता फैलाने की पहल की है। इन शिविरों में लोगों की आंखों की जांच की जाएगी और जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे और इलाज दिया जाएगा। फाउंडेशन ने महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और कश्मीर सहित भारत के कई राज्यों में मुफ्त नेत्र शिविर आयोजित किए हैं जिनमें ग्रामीण इलाकों पर खास ध्यान दिया गया है।

इन गांवों में कई लोग मोतियाबिंद और दूसरी आंखों की समस्याओं से जूझते हैं और सोचते हैं कि ये ठीक नहीं हो सकतीं। बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन का मकसद इस सोच को बदलना है, ताकि जिन लोगों को सही इलाज नहीं मिल पाता, उन्हें मुफ्त आंखों का इलाज दिया जा सके। एक साधारण मोतियाबिंद का ऑपरेशन किसी की जिंदगी बदल सकता है, नजर वापस दिलाकर उसे फिर से आत्मनिर्भर बना सकता है। पंजाब में नि:शुल्क नेत्र शिविर 11 से 14 मार्च  तक करसेवा किला आनंदगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़ में लगेगा। इस पहल के जरिए सलमान खान न सिर्फ जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य की अहमियत पर जागरूकता भी फैला रहे हैं।

सलमान खान और एटली की फिल्म हुई पोस्टपोन, जानें क्या है वजह
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक एटली की आने वाली फिल्म के पोस्टपोन होने की चर्चा है। सलमान खान देशभर में जबरदस्त फैनबेस एंजॉय करते हैं। उन्होंने बड़े-बड़े निर्देशक के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हाल ही में उनका नाम एटली के साथ जुड़ रहा था, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड थे। चर्चा है कि यह प्रोजेक्ट फिलहाल रोक दिया गया है। इसकी वजह बनी हैं रजनीकांत की डेट्स, जिसके चलते फिल्म को अभी होल्ड पर डाल दिया गया है।

एटली और सलमान खान के बीच एक मेगा-बजट, दो हीरो वाली फिल्म को लेकर एडवांस बातचीत चल रही थी। इस फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस करने वाली थी। बताया जा रहा था कि यह एक पुनर्जन्म पर आधारित पीरियड ड्रामा होगी, जिसकी भव्यता ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ जैसी होगी, लेकिन अब लेटेस्ट रिपोट्र्स के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट फिलहाल बैक बर्नर पर डाल दिया गया है। इसके पीछे की वजह को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।

कहा जा रहा है कि सलमान खान के साथ बनने वाली यह फिल्म शुरू से ही दो हीरो वाली बड़े लेवल की प्लानिंग थी। मेकर्स का इरादा था कि नॉर्थ और साउथ, दोनों से टॉप स्टार्स को कास्ट किया जाए। सलमान ने फिल्म के लिए हां कर दी थी और एटली व सन पिक्चर्स को भरोसा था कि वे कमल हासन या रजनीकांत में से किसी एक को फाइनल कर लेंगे। हालांकि, तमिल सिनेमा के इन दो दिग्गजों से करीब छह महीने तक बातचीत चलती रही, लेकिन अलग-अलग वजहों से मामला फाइनल नहीं हो पाया। अब प्रोजेक्ट फिलहाल रुका हुआ है और आगे क्या होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है।

कमल हासन इस फिल्म में सलमान खान के पिता का रोल करने को लेकर कन्फ्यूज थे, वहीं रजनीकांत की डेट्स पहले से ही ‘कूली’ और ‘जेलर 2’ के लिए 2026 की शुरुआत तक बुक हैं। इतना ही नहीं, जेलर 2 के बाद भी वे एक और फिल्म साइन करने वाले हैं, जिससे उनकी डेट्स पूरी तरह ब्लॉक हो गई हैं। जब इन दोनों सुपरस्टार्स के साथ बात नहीं बनी, तो एटली और सन पिक्चर्स ने कई और ऑप्शंस तलाशे, लेकिन उन्हें रजनीकांत या कमल हासन का परफेक्ट रिप्लेसमेंट नहीं मिला। मेकर्स किसी ऐसे नाम की तलाश में थे, जो डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स से लोकल लैंग्वेज (जैसे तमिल में रजनीकांत/कमल हासन) में बड़ा रेवेन्यू ला सके, लेकिन इस मार्केट वैल्यू के साथ सीनियर सुपरस्टार्स के ऑप्शंस काफी लिमिटेड थे।

मेकर्स ने इंटरनेशनल लेवल पर भी कोशिश की। सिलवेस्टर स्टेलोन से पैरलल लीड के लिए बातचीत शुरू की गई थी, लेकिन फाइनेंशियल डील सेट नहीं हो पाई। अब टीम दूसरे इंटरनेशनल एक्टर्स को कास्ट करने के ऑप्शन तलाश रही है, लेकिन यह प्रोसेस ज्यादा समय ले सकता है क्योंकि कॉन्ट्रैक्ट्स और दूसरी शर्तों की वजह से चीजें जल्दी फाइनल नहीं हो रहीं। काफी कोशिशों के बाद, एटली, सलमान और सन पिक्चर्स ने फिलहाल इस प्रोजेक्ट को रोकने और भविष्य में साथ काम करने का फैसला किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि एटली की फिल्म में सलमान खान के साथ आखिर कौन जुड़ता है और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ये दिग्गज मिलकर कैसी सिनेमाई धमाकेदार पेशकश लेकर आते हैं।