Temple Rituals - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्नान पूर्णिमा पर गोविन्द देवजी का पंचामृत अभिषेक, उमड़े हजारों श्रद्धालु
जयपुर। श्री गोविन्द धाम, ठिकाना मंदिर श्री गोविन्द देवजी महाराज में सोमवार को स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर ज्येष्ठाभिषेक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया गया। श्रीमन्माध्व गौडेश्वराचार्य महंत श्री अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में मंगला झांकी के बाद ठाकुर श्री गोविन्द देवजी महाराज का पंचामृत अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। इसके बाद ठाकुर श्रीजी को श्वेत धोती-दुपट्टा, पुष्पों के अलंकार, मुकुट एवं छड़ी धारण कराई गई। मंदिर परिसर को आम के पत्तों की बंदनवार से आकर्षक ढंग से सजाया गया।

राजभोग झांकी में श्रद्धालुओं ने प्रातः 11:15 से 11:45 बजे तक ज्येष्ठाभिषेक के विशेष दर्शन किए। ठाकुर श्रीजी एवं राधारानी के करकमलों में स्वर्ण पिचकारी सुशोभित रही। भगवान को ग्रीष्म ऋतु के अनुरूप खरबूजा, तरबूजा, आमरस, सिकरान पूड़ी, ठंडाई, कचौरी, मठरी, सलोनी तथा पांच प्रकार की दालों के भिजौने का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद कमलाकर सिंहासन में ठाकुर श्री गोविन्द देवजी एवं राधारानी का युगल पंचामृत अभिषेक पांच वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। अंत में महाआरती हुई और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

रामनवमी कल: जयपुर के मंदिरों में भक्तिभाव, विशेष झांकियां और जन्माभिषेक की तैयारियां पूरी
जयपुर। रामनवमी कल‌ भक्तिभाव से मनाई जाएगी,‌तैयारिया‌ पूरी जयपुर। चैत्र शुक्ल नवमी गुरुवार को रामनवमी भक्तिभाव से मनाई जाएगी। छोटीकाशी के राम मंदिरोंं राम जन्मोत्सव का उल्लास नजर आएगा। रहा है। श्रीराम मंदिरों में प्रभु श्रीराम की जन्म की खुशियां बिखरेगी। दोपहर में भगवान राम लला का जन्माभिषेक होगा। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला... के साथ राम जन्मोत्सव का शंखनाद होगा। हवाई गर्जना के साथ जन्मोत्सव की खुशियां मनाई जाएगी।

राम और हनुमान मंदिरों में दिनभर विशेष झांकी के दर्शन होंगे। गलता तीर्थ में राम कुंवर की विशेष प्रतिमा का जन्माभिषेक स्वामी अवधेशाचार्य महाराज के सान्निध्य में होगा। यहां प्रतिष्ठित भगवान राम के तीन अलग-अलग रूप और विशेषताओं वाले विग्रहों का राजोपचार पूजन किया जाएगा। चांदपोल बाजार के मंदिर श्रीरामचन्द्रजी में राम जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन होगा। सुबह मंगला से विशेष पूजा अर्चना होगी।

ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक कर इत्र, गुलाब, केशर, केवड़ा मिलाकर अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के बाद विशेष शृंगार कर राम दरबार को रत्न जडि़त जरदोजी पोशाक पोशाक धारण करवाई जाएगी। भगवान श्रीराम के साथ पूरे राम दरबार को हीरे, मोती, पन्ना, माणक, नीलम, सोना-चांदी के विशेष रजवाड़ी आभूषण धारण कराए जाएंगे। दोपहर में आरती के बाद पंजीरी और पंचामृत वितरण किया जाएगा। इस मौके पर 51 किलो मावे का केक भी काटा जाएगा। यहां मनाए जा रहे नव दिवसीय श्री राम जन्मोत्सव के तहत मंगलवार को गौरांग मंडल के तत्वावधान में हरिनाम संकीर्तन और बधाईगान हुआ। संतों-महंतों के सान्निध्य में उछाल की गई।