badminton - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ओएन दीक्षित बैडमिंटन : पद्मजा ने जीते 7 खिताब, तेजेश्वर, निखिल अद्विता बने तीन-तीन स्पर्धाओं में चैम्पियन
जयपुर। पद्मजा सिंह ने एसएमएस स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में सम्पन्न ओएन दीक्षित मेमोरियल विंटर जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में सात खिताब अपनी झोली में समेटे। जबकि तेजेश्वर पूनिया, निखिल नाथ योगी औ अद्विता ने  3-3 खिताब जीते।

पद्मजा ने अंतिम दिन अपने दोनों फाइनल आसानी से जीत लिए। उसने गर्ल्स सिंगल्स अंडर-15 के फाइनल में आराध्या ढींगरा को 21-9, 21-10 से हराया वही महिला एकल फाइनल में उसने ओजस्विता को 21-12, 21-12 से हराकर खिताब जीता।

पुरुषों के एकल फाइनल में तेजेश्वर पूनिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आयुष यादव को 21-7, 21 -18 से हराकर खिताब अपने  नाम किया।  बालकों के अंडर-17 के युगल वर्ग के फाइनल में आर्यन सिंह और अक्षत शेखावत की जोड़ी ने तीन गेमों में दिनेश चौधरी और विनय प्रताप की जोड़ी को 18 -21 , 21-16 ,21-12 से शिकस्त दी।

बालिकाओं के अंडर-19 युगल वर्ग में अद्विता व गरिमा यादव की जोड़ी ने एंजेल व वर्षा सिंह की जोड़ी को 21-9 , 23 21 से हराकर खिताब जीतने का गौरव हासिल किया।

पुरुष युगल फाइनल में अंश कटारा व हिमांशु गुप्ता ने आर्यन सिंह अक्षत सिंह शेखावत की जोड़ी को 21-16, 21- 16 से हरा खिताब जीत लिया। आयोजन सचिव अतुल गुप्ता के अनुसार संस्था के अध्यक्ष अनिल मेहता द्वारा शुरू की गई शांति मेहता स्कॉलरशिप पद्मजा सिंह, तेजेश्वर पूनिया ,सत्यम गुर्जर,आराध्या ढींगरा व वर्षा सिंह को दी गई। इसमें तीन खिलाड़ियों को 21000 रुपए की राशि तथा दो खिलाड़ियों को 11000 की राशि दी जाएगी।

इसके अलावा जस्टिस नरेंद्र कुमार जैन फाऊंडेशन ट्रस्टकी ओर से 20  युवा खिलाड़ियों तथा 10 बुजुर्ग खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरुस्कृत किया गया। जिला सचिव मनोज दासोत के अनुसारआज के मुख्य अतिथि प्रधान निदेशक आयकर अन्वेषण अवधेश कुमार, रिटायर्ड चीफ जस्टिस एन के जैन, नाबार्ड के जनरल मैनेजर निखिल पांडे, पूर्व मंत्री महेश जोशी तथा दीक्षित परिवार के एस एन दीक्षित, पी एन दीक्षित, रचना दीक्षित तथा पंकज दीक्षित उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल मेहता ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

तान्या हेमंत ने जीता साइपन इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब, अब तक जीते चार अंतरराष्ट्रीय सीरीज खिताब
साइपन। भारतीय शटलर तान्या हेमंत ने साइपन इंटरनेशनल 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीत लिया। उत्तरी मारियाना द्वीप समूह के ओलेई स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में बैडमिंटन रैंकिंग में 86वें स्थान पर और टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त 21 वर्षीय तान्या हेमंत ने फाइनल में गैर-वरीयता प्राप्त जापान की कानाए सकाई को 15-10, 15-8 से हराया।

यह तान्या हेमंत का चौथा अंतरराष्ट्रीय सीरीज खिताब था। उन्होंने इंडिया इंटरनेशनल 2022 टूर्नामेंट, 2023 में ईरान फज्र इंटरनेशनल और 2024 में बेंडिगो इंटरनेशनल जीता। वह पिछले साल अजरबैजान इंटरनेशनल के फाइनल में भी पहुंची थीं, लेकिन हमवतन मालविका बंसोड़ से हार गईं।

इससे पहले, साइपन इंटरनेशनल 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में तान्या हेमंत ने सेमीफाइनल में जापान की रिरीना हिरामोटो को 15-10, 12-15, 15-8 से, क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर की ली शिन यी मेगन को 14-16, 15-12, 15-9 से और शुरुआती राउंड में बाई मिलने के बाद राउंड ऑफ 16 में जापान की नोडोका सुनाकावा को 4-15, 15-9, 15-7 से हराया।

अन्य भारतीय बैडमिंटन खिलाड़यिों में, नैशा कौर भटोये, अनन्या प्रवीण और तनिष्क ममिला पल्ली महिला एकल राउंड ऑफ 16 में हारकर बाहर हो गईं, जबकि श्रवणथ साई सूरी पुरुष एकल राउंड ऑफ 32 में हार गए।

राजस्थान रैंकिंग बैडमिंटन : जयपुर के जंगजीत को दो स्वर्ण, मनीष और पारुल को एकल खिताब
जयपुर। जयपुर के जंगजीत सिंह काजला ने एसएमएस स्टेडियम कोर्ट्स पर संपन्न राजस्थान रैंकिंग बैडमिंटन में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। जंगजीत ने बॉयज अंडर-19 डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में स्वर्णिम सफलता हासिल की, वहीं बॉयज अंडर- 19 सिंगल्स में रजत पदक अपने नाम किया। जयपुर के मनीष फौगाट ने पुरुष और चूरू की पारुल चौधरी ने महिला एकल का खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स में जयपुर की सौम्या भटनागर चैंपियन बनी।

अंडर-19 बॉयज डबल्स के फाइनल में जगजीत औरअरनव शर्मा की जोड़ी ने गुरतेज सिंह और यश सोनी को 21-19, 21-10 से तथा मिक्स्ड डबल्स में जंगजीत और काव्या शर्मा की जोड़ी ने मुरली शर्मा व सुहासी वर्मा को 21-19, 21-18 से पराजित किया। बॉयज अंडर-19 के फाइनल में जंगजीत जयपुर के ही गुरतेज सिंह से 17-21, 21-14, 9-21 से हार गए।  पुरुष एकल फाइनल में जयपुर के मनीष फौगाट ने कार्तिक जैन (जयपुर) को 21-7, 16-21, 21-8 से हरा खिताब जीता, जबति चूरू की पारूल चौधरी ने महिला एकल फाइनल में जयपुर की सुहासी वर्मा को 21-8, 21-8 से शिकस्त दी। अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स में जयपुर की सौम्या भटनागर से फाइनल में चूरू की पारुल चौधरी (रिटायर्ड) को शिकस्त दी। गर्ल्स अंडर- 19 डबल्स में जयपुर की मोक्षिता भारद्वाज और जोधपुर की तनीषा यादव चैंपियन बनीं, जबकि मिक्स्ड डबल्स कोटा की अदिति शर्मा और उदयपुर की साक्षी सिंह विजेता रहीं।

राजस्थान रैंकिंग बैडमिंटन टूनार्मेंट, वरीयता प्राप्त खिलाड़ी दूसरे दौर में पहुंचे
जयपुर। गुलाबी नगर के एसएमएस स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में आरंभ हुए राजस्थान रैंकिंग बैडमिंटन टूनार्मेंट में वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपने - अपने मुकाबले जीत अगले राउंड में प्रवेश कर लिया।

पुरुषों के एकल वर्ग में प्रथम वरीयता प्राप्त मनीष फोगाट ने उदयपुर के मोहित कुमावत को 21-7 ,21-2 से व पांचवीं वरीयता प्राप्त भरतपुर के भुवन सिंह ने बीकानेर के राहुल खत्री को 21 -19, 21- 12 से परास्त कर  दूसरे दौर में प्रवेश किया। अन्य मैचों में तक्ष भाटी(चूरू) ने जयपुर दिनेश चौधरी (जयपुर) को 21-12, 21-16 से हराया।

लड़कों के अंडर-19 वर्ग में शीर्ष वरीय भीलवाड़ा के हर्ष ने बीकानेर के लविश मलिक को 21-10, 21 -5, दूसरी वरीयता प्राप्त गुरतेज सिंह (जयपुर) ने सनी जांगिड़ (जयपुर) को 21 -17, 21- 16 से व तीसरी वरीयता प्राप्त बीकानेर के भुवनेश ओझा ने प्रणव को 21-7, 21 -12 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

लड़कियों के अंडर-19 एकल वर्ग में सौम्या भटनागर (जयपुर) ने कौसर (टोंक) को सीधे व गेमों में 21-8, 21-9 से शिकस्त दी। आयोजन सचिव मनोज दासोत के अनुसार सोमवार को एकल वर्ग के प्री क्वार्टर मुकाबले तथा युगल व मिश्रित युगल के मैच खेले जाएंगे।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रवीण गुप्ता एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, सार्वजनिक निर्माण विभाग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर  प्रथम शटल फेंककर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजस्थान बैडमिंटन संघ के सचिव केके शर्मा, रिटायर्ड चीफ जस्टिस एनके जैन व राजपाल यादव भी उपस्थित थे।

चाइना ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट : 17 साल की उन्नति हुड्डा से हारी पीवी सिंधू
चांगझाऊ। उन्नति हुड्डा ने अपने करियर का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी पीवी सिंधू को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में हराकर चाइना ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

सिंधू का केवल दूसरी बार सामना करते हुए 17 वर्षीय हुड्डा ने कठिन क्षणों में धैर्य बनाए रखा और 73 मिनट में 21-16, 19-21, 21-13 से जीत दर्ज की। वह पहली बार किसी सुपर 1000 प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। वह अगले दौर में जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त और दो बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची से भिड़ेंगी।

काउंटी स्पोर्ट्स एकेडमी और पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन के मध्य हुआ करार, खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से नेशनल टीम तक का लक्ष्य
जयपुर। गुलाबी नगर की काउंटी स्पोर्ट्स एकेडमी और बेंगलुरु की प्रकाश पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन के मध्य बैडमिंटन के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के करार की औपचारिक घोषण की गई।प्रकाश पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमितंटन के संस्थापक प्रकाश पादुकोण ने  के देश से बाहर होने के कारण वीडियो जारी कर काउंटी स्पोर्ट्स से जुड़ने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब राजस्थान के बैडमिंटन खिलाड़ियों को हमारे प्रशिक्षक नवीनतम तकनीक एवं कड़ी मेहनत से तराश कर भविष्य के चैंपियन तैयार करेंगे।

पांच वर्ष का करार हुआ :

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी एवं पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन की आपरेशन हेड डॉ. निर्मला कोटनीस ने रविवार को यहां कहा कि वैशाली नगर स्थित काउंटी स्पोर्ट्स एकेडमी के साथ 5 वर्षीय करार हुआ है। हमारा मिशन है कि  प्रतिभाओं को चिन्हित कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं इनफ्रॉस्ट्रक्चर प्रदान कर प्रदेश की जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को नेशनल टीम तक ले जाने का है। निर्मला कोटनीस ने बताया कि काउंटी स्पोर्ट्स एकेडमी जयपुर का पहला सेंटर है जिससे हमारा करार हुआ है। राजस्थान में हमारा एक सेंटर उदयपुर में पहले से संचालित है। हमारे पास करीब 180 क्वालीफाइड कोच है जो देश भर में हमारे 60 केन्द्रो पर बैडमिंटन खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दे रहे है।

तीन वर्गों में देंगे कोचिंग :

उन्होंने कहा कि जनवरी से हमारे तीन कोच काउंट स्पोर्ट्स एकेडमी में कोचिंग दे रहे हैं। इनमें लेवल-3 कोच अब्दुल अमन हेड कोच है। जबकि लेवल-2 कोच हेमंत अत्री और लेवल-1 कोच मयंक सिसोदिया सहायक कोच की भूमिका निभा रहे है। कोटनीस ने कहा कि हम खिलाड़ियों को बी-1, बी-2 ओर बी-3 कैटेगरी में बांटकर उन पर कार्य करते हैं। 6 साल की नन्ही प्रतिभाओं को बी-1 में रखकर उन्हें कोचिंग कराते है। बी-2 श्रेणी में 13-14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को शामिल करते है। बी-3 में वे खिलाड़ी शामिल होते है जो राष्टÑीय स्तर पर अपने आयु वर्ग में बेहतर प्रदर्शन कर रहे है।

योनेक्स स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूनार्मेंट : शंकर ने एंडर्स को हरा किया उलटफेर
बासेल। भारत के शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यन ने डेनमार्क के विश्व में नंबर दो खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन को तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में उलटफेर का शिकार बनाकर योनेक्स स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूनार्मेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

66 मिनट में जीत दर्ज की :

विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2022 के रजत पदक विजेता और मौजूदा समय में दुनिया में 64वें नंबर के 21 वर्षीय खिलाड़ी सुब्रमण्यन ने अपने शानदार डिफेंस और प्रभावशाली स्मैश का कमाल दिखाते हुए तीन बार के विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता को 66 मिनट में 18-21 21-12 21-5 से हराया।तीसरे गेम के शुरू में स्कोर एक समय 3-3 से बराबर था लेकिन इसके बाद एंटोनसेन ने पूरी तरह से नियंत्रण खो दिया और कई अप्रत्याशित गलतियां कीं, जिससे भारतीय खिलाड़ी ने ब्रेक तक 11-3 की बढ़त बना ली। सुब्रमण्यन ने इसके बाद भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और मैच अपनी झोली में डाल दिया।

करियर की सबसे बड़ी जीत :

तमिलनाडु के रहने वाले सुब्रमण्यन के करियर की यह सबसे बड़ी जीत है। उनका अगला मुकाबला फ्रांस के विश्व में 31वें नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव से होगा जिन्होंने इस सत्र में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। सुब्रमण्यन टूनार्मेंट में बचे एकमात्र भारतीय एकल खिलाड़ी हैं।

साधना, मिराया और पद्मजा ने जीते खिताब
जयपुर। सीकर की साधना सिकरवाल ने एसएमएस स्टेडियम बैडमिंटन कोर्ट्स पर खेली जा रही ओएन दीक्षित मेमोरियल जयपुर जिला बैडमिंटन में पायल शर्मा को 22-20, 23-21 से पराजित कर महिला एकल का खिताब जीत लिया। अंडर-11 गर्ल्स के एकल फाइनल में मिराया फगेरिया ने आराध्या बिश्नोई को 19-21, 21-16, 21-14 से हरा खिताब अपने नाम किया। गर्ल्स अंडर-15 का एकल खिताब पद्मजा सिंह ने हासिल किया। पद्मजा ने फाइनल में आराध्या ढींगरा को 21-15, 21-18 से शिकस्त दी।

लड़कों के अंडर-11 फाइनल में नैतिक बंसल ने लक्षित रेवाड़ को 21-14, 21-15 से हरा खिताब अपने नाम किया। सबसे लंबे चले अंडर-13 बालक वर्ग के सेमी फाइनल में सिद्धार्थ ने प्रणब मूलचंदानी को 21-18, 28-23, 22-20 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमी फाइनल में मनाविक भारद्वाज ने अद्विक मित्तल को 21-17, 21-13 से परास्त किया। लड़कियों केअंडर-19 सिंगल्स के सेमी फाइनल में अद्विका अग्रवाल ने रेवा अवस्थी को 21-8, 21-13 से और प्रियांशी सैनी ने ओजस्विता दुबे को 21-10, 21-6 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। आयोजन सचिव अतुल गुप्ता के अनुसार मुख्य अतिथि आशीष सराफ  और जिला बैडमिंटन के सचिव मनोज दासोत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी हौसला अफजाई की।

वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आगे बढे
जयपुर। गुलाबी नगर के एसएमएस स्टेडियम में आरंभ हुई ओएन दीक्षित मेमोरियल जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन बालक और बालिका वर्ग में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आगे बढ़े। लड़कों के 15 वर्ष आयु वर्ग में वरीय खिलाड़ी देवाशीष प्रतापत व विनय प्रताप सिंह भाटी व बालिका वर्ग में अदविका अग्रवाल एवं आराध्या ढींगरा, लड़कों के अंडर-13 में नैतिक बंसल बालिकाओं के वर्ग में अपेक्षा चौधरी, पद्मजा सिंह और अंडर-11 बालकों में वरीयता  प्राप्त जय सैनी, सूर्य  यादव व लड़कियों के वर्ग में मिराया फागेरिया और आराध्या बिश्नोई ने अपने-अपने मुकाबले जीत अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पूर्व डेफलंपियन खिलाड़ी अभिनव शर्मा को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रमुख आयकर अंवेषण अवधेश कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जयपुर जिला बैडमिंटन संघ की ओर से एशिया पेसिफिक बैडमिंटन प्रतियोगिता में टीम  इवेंट में रजत पदक जीतने वाले अभिनव शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओएन दीक्षित के पुत्र पंकज दीक्षित उनके भाई पीएन दीक्षित, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनोज दासोत व प्रतियोगिता के आयोजन सचिव अतुल गुप्ता भी उपस्थित थे।

अतुल गुप्ता के अनुसार पहले दिन अंडर-15 वर्ग में 97, अंडर-11 में 61 व अंडर-13 आयु वर्ग में 90 मैच खेले गए। बुधवार को अंडर-11, अंडर-13 व अंडर-17 के एकल मैच खेले जाएंगे।

Paris Olympics 2024: सिंधु और लक्ष्य बैडिंमटन स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में
पेरिस। भारतीय बैडिंमटन स्टार पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला और पुरूष वर्ग की बैडिंमटन एकल वर्ग की स्पर्धा में जीत दर्ज करते हुए प्री क्वार्टर फानइल में पहुंच गये है।

सिंधु ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला एकल ग्रुप एम मैच में एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा को 21-5, 21-10 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। वहीं लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल ग्रुप एल मुकाबले में इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टी को 21-18, 21-12 से हराया।

ला चैपल एरिना में खेले गये मुकाबले में सिंधु ने क्रिस्टिन कुबा के खिलाफ पहला गेम शुरू करने के लिए लगातार आठ अंक हासिल किए। सिंधु ने पहले गेम में एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा को 21-5 से हराया। एस्टोनियाई शटलर ने दूसरे गेम में सिंधु को कड़ी टक्कर दी। लेकिन वह सिंधु आक्रामक खेल का मुकाबला नहीं कर सकीं। सिंधु ने दूसरे गेम में कुबा पर 21-10 से जीत दर्ज की। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने 34 मिनट तक चले मैच कुबा को हराया।  प्री-क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु का मुकाबला यूथ ओलंपिक चैंपियन ही बिंगजियाओ से हो सकता है।

लक्ष्य ने 50 मिनट तक चले मुकाबले में इंडोनेशियाई खिलाड़ी जोनाटन क्रिस्टी को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दो मैचों में दो जीत के साथ, सेन पुरुष एकल ग्रुप एल में भी शीर्ष स्थान पर रहे। राउंड ऑफ 16 में उनका सामना एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता, हमवतन एचएस प्रणॉय से हो सकता है।

Paris Olympics: पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक का अपना पहला मुकाबला 29 मिनट में जीता
पेरिस। भारतीय बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मालदीव की फतिमाथ अब्दुल रज्जाक पर मात्र 29 मिनट में जीत दर्ज कर अपने अभियान की शुरुआत की।

सिंधु ने ग्रुप एम के मुकाबले में फतिमाथ अब्दुल रज्जाक को 21-9, 21-6 से हराया। सिंधु ने पहले गेम में दबदबा बनाते हुए शुरुआती बढ़त हासिल की और पूरे समय मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। फ़तिमाथ को सिंधु की गति और सटीकता का सामना करने में संघर्ष करना पड़ा।  सिंधु ने पहला सेट 21-9 से आसानी से जीत लिया। इसके बाद दूसरे गेम में भी सिंधु ने शानदार खेल मुजाहिरा करते हुए मध्य-खेल अंतराल पर 11-3 की बढ़त हासिल की और दूसरा सेट 21-6 से जीतकर मुकाबला भी जीत लिया।

सिंधु बुधवार को अपने दूसरे ग्रुप मैच में एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा से भिड़ेंगी।

PV Sindhu की बैडमिंटन कोर्ट पर जीत के साथ धमाकेदार वापसी
नई दिल्ली। भारतीय स्टार पीवी सिंधु ने मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूनार्मेंट की शुरूआत जीत के साथ की है। ब्रेक से लौटी पीवी सिंधु ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत अपने नाम की।

पीवी सिंधु ने मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 के शुरूआती दौर में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिल्मर को हराया। पीवी सिंधु पिछले साल अक्टूबर में घुटने की चोट से उबरने के बाद से फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन मलेशिया मास्टर्स के पहले मैच में वह अच्छी लय में नजर आईं जो ओलंपिक से पहले भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है। पीवी सिंधु ने इस मैच में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिल्मर को सीधे गेम में हराया। उन्होंने ये मैच 21-17, 21-16 से अपने नाम किया और दूसरे दौर में अपनी जगह बना ली। पिछले साल अक्टूबर में घुटने की चोट से उबरने के बाद ओलंपिक में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी सिंधू का रिटर्न पहले की तरह नहीं रहा है और वह कई करीबी मुकाबले वह हार गई हैं। ऐसे में इस बार वह खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेंगी।

त्रिशा-गायत्री ने जीता पहला दौर
इस बीच सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने भी महिला युगल के दूसरे दौर में जगह बना ली है। राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता भारतीय जोड़ी ने ताईवान की हुआंग यू सुन और लियांग टिंग यू को सीधे गेमों में 21-14, 21-10 से परास्त किया।

क्वालिफाइंग दौर में ही हारे चार भारतीय शटलर
क्वालिफाइंग दौर में चार भारतीय शटलरों को हार का सामना करना पड़ा। कोई भी मुख्य दौर में जगह नहीं बना सका। ओडिशा ओपन सुपर 100 का खिताब जीतने वाले सतीश कुमार इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रुस्तावितो से 21-13, 20-22, 13-21 से हार गए। विश्व जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता आयुष शेट्टी थाईलैंड के पानित्चफोन से 21-23, 21-16, 17-21 से हार गए। शंकर सुब्रमण्यन और तान्या हेमंत को भी हार मिली।