Booth Level Campaign - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा: बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट शुरू, प्रत्येक मतदाता से साधेंगे संपर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव भले टल गए हों, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी ने चुनाव को “प्रधानी की तर्ज” पर लड़ने की रणनीति बनाई है, जिसके तहत जिले से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक माइक्रो मैनेजमेंट की योजना लागू की जा रही है। लक्ष्य प्रत्येक मतदाता तक पहुंच बनाकर उसे मतदान केंद्र तक लाना है।

पार्टी संगठन ने इसके लिए अभी से जिम्मेदारियां तय करनी शुरू कर दी हैं। सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर चुनावी तैयारियां तेज हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं, जबकि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर उन्हें चुनावी मोड में ला रहे हैं। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव का स्वरूप भले बड़ा हो, लेकिन उसकी रणनीति ग्राम प्रधान के चुनाव जैसी होगी, जिसमें प्रत्येक मतदाता पर व्यक्तिगत स्तर पर ध्यान दिया जाता है। इसी सोच के तहत बूथ स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं और समर्थकों की सूची तैयार कर उन्हें सक्रिय करने का अभियान चलाया जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश में सदस्यता अभियान के दौरान दो करोड़ 52 लाख से अधिक लोगों को सदस्य बनाया गया है। भाजपा का आकलन है कि यदि इन सदस्यों और उनके परिवारों को मतदान के दिन बूथ तक पहुंचाने में सफलता मिली तो चुनावी परिणाम पार्टी के पक्ष में रहेंगे। इसी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए 22 जुलाई को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों के संयोजक प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल तथा सह-संयोजक शिव भूषण सिंह और राहुल वाल्मीकि बनाए गए हैं।

लोकसभा चुनाव के अनुभवों के बाद भाजपा ने बूथ प्रबंधन, संगठन की सक्रियता और मतदाताओं से सीधे संपर्क को अपनी चुनावी रणनीति का प्रमुख आधार बनाया है। पार्टी का फोकस प्रत्येक बूथ पर अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने और अपने समर्थक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने पर रहेगा।

मिशन वाम से राम: जमीनी नेताओं से संपर्क अभियान तेज, बंगाल में वामपंथी वोटों पर भाजपा की रणनीतिक घेराबंदी
कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव एक बार फिर राम बनाम वाम के दिलचस्प राजनीतिक समीकरण की ओर बढ़ रहा है। भाजपा ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है कि तृणमूल को सत्ता से बेदखल करने के लिए वह वामपंथी वोट बैंक खासतौर पर जमीनी स्तर के निष्क्रिय कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अपने पक्ष में लाने के लिए संगठित प्रयास कर रही है। इसके तहत बूथ स्तर तक पर्सनल कालिंग और घर-घर संपर्क जैसे अभियान तेज किए गए हैं। पार्टी रणनीतिकारों के अनुसार, वामपंथी समर्थकों का भाजपा को मौन समर्थन इस चुनाव में एक्स-फैक्टर साबित हो सकता है। भाजपा के लिए वाम वोट केवल संख्या नहीं, बल्कि सत्ता तक पहुंचने की रणनीतिक कुंजी साबित हो सकती है। भाजपा ने ऐसे वामपंथी कार्यकर्ताओं की पहचान शुरू की है, जो या तो सक्रिय राजनीति से दूर हैं या अपनी पार्टी से असंतुष्ट या निराश हैं। स्थानीय कार्यकतार्ओं को निर्देश दिया गया है कि वे इन मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित करें और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदाता सूची के विश्लेषण के आधार पर चल रहा यह अभियान सामान्य प्रचार से आगे बढ़कर व्यक्तिगत संपर्क पर केंद्रित हो गया है।

विचारधारा दिल में, वोट भाजपा को : प्रदेश अध्यक्ष

शमिक भट्टाचार्य ने परिवर्तन यात्रा के दौरान वाम समर्थकों से अपील की थी कि वे अपनी विचारधारा को कायम रखते हुए राज्यहित में भाजपा का साथ दें। पार्टी का तर्क है कि विपक्षी वोटों का बिखराव सत्ताधारी दल को सीधा फायदा पहुंचा सकता है। बंगाल में लाल से भगवा का यह झुकाव 2011 के बाद धीरे-धीरे उभरा। 2014 में वाम मोर्चा का वोट शेयर जहां करीब 30 प्रतिशत था, वहीं 2019 में यह घटकर लगभग 7.5 प्रतिशत रह गया। इसी दौरान भाजपा का वोट शेयर बढ़कर करीब 40 प्रतिशत तक पहुंच गया। 2021 के विधानसभा चुनाव में वाम दल खाता नहीं खोल सके, जबकि भाजपा 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्ष बनकर उभरी। निचले स्तर पर एक नारा भी प्रचलित हुआ था, आगे राम, पोरे वाम, जो यह दर्शाता है कि तृणमूल के खिलाफ भाजपा को एक प्रभावी विकल्प के रूप में देखा गया।

कैडर ट्रांसफर का असर: वाम दलों की ताकत उनका संगठित कैडर रहा है। संगठन कमजोर होने के साथ ही इसका बड़ा हिस्सा या तो निष्क्रिय हुआ या भाजपा में शामिल हो गया। भाजपा अब उसी कैडर क्षमता का उपयोग कर रही है। खगेन मुर्मू और शंकर घोष जैसे नेताओं के उदाहरण को पार्टी निचले स्तर तक लागू करने की कोशिश कर रही है। चुनौती भी बरकरार: हालांकि, हालिया उपचुनावों और निकाय चुनावों में वाम वोटों की आंशिक वापसी के संकेत मिले हैं। वाम दल भी अपने आधार को पुनर्जीवित करने में जुटे हैं। ऐसे में भाजपा के लिए इस वोट बैंक को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होगा। भाजपा के लिए वाम वोट केवल संख्या नहीं, बल्कि सत्ता तक पहुंचने की रणनीतिक कुंजी हैं। 2026 का चुनाव तय करेगा कि यह लाल से भगवा का रुझान स्थायी बदलाव बनता है या वामपंथ वापसी कर पाता है।