Nomination Rejected - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अंता नगरपालिका उपाध्यक्ष : कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त
बारां। अंता नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में उस समय नया मोड़ आ गया, जब कांग्रेस प्रत्याशी शारिक खान का नामांकन पत्र जांच के दौरान निरस्त कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं नगरपालिका अंता के अधिकारी हवाईसिंह यादव ने नामांकन पत्र की जांच के बाद यह निर्णय लिया। नामांकन निरस्त होने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए अब भाजपा की विष्णु कुमारी ही एकमात्र उम्मीदवार मैदान में रह गई हैं। ऐसे में उनका निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है।

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी शारिक खान ने नामांकन निरस्त किए जाने पर दबाव का आरोप लगाया है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की ओर से आपत्ति जताई गई है।

असम में मुख्यमंत्री की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज, कारण नहीं बताया
गुवाहाटी। असम में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के तीन उम्मीदवारों का नामांकन खारिज कर दिया गया है। इनमें जालुकबारी सीट शामिल है, जहां मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, शाम साढ़े चार बजे तक कुल 18 नामांकन पत्र रद किए गए हैं। लेकिन जांच की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। जिनके नामांकन खारिज हुए हैं, उनमें आनंद नराह (धकुआखाना), निर्मल लंगथासा (हाफलोंग) और बिदिशा नियोग (जालुकबारी) शामिल हैं। धकुआखाना सीट पर वर्तमान में भाजपा के पूर्व मंत्री नबा कुमार डोले का कब्जा है। हाफलोंग सीट के लिए नंदिता गालोर्सा ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था।

नंदिता रविवार रात को विपक्षी दल में शामिल हुईं और अगले ही दिन उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वह भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं। चुनाव आयोग ने नामांकन खारिज करने के कारण नहीं बताए गए हैं। इसके अलावा, अब तक जिन अन्य उम्मीदवारों का नामांकन खारिज किया गया है, उनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के तीन-तीन उम्मीदवार, एसयूसीआइ (कम्युनिस्ट) और अपनी जनता पार्टी के एक-एक उम्मीदवार और आठ स्वतंत्र उम्मीदवार शामिल हैं। 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 815 से अधिक उम्मीदवारों ने कुल 1389 नामांकन पत्र जमा किए थे, जिनमें कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक सेट के नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव नौ अप्रैल को होंगे और मतों की गिनती चार मई को की जाएगी। उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 मार्च है।