sumit - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - फील्ड में जाएं अधिकारी, गिवअप अभियान को दें गति
कोटा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने माना कि कोटा में गिव-अप अभियान की रफ्तार धीमी है। कोटा में नए नाम काफी जुड़े हैं, उस पर ज्यादा फोकस दिया गया है। उन्होंने कोटा में अभियान को और गति देते हुए 31 अगस्त तक अपात्र लोगों के खाद्य सब्सिडी छोड़ने का आंकड़ा 6 प्रतिशत से अधिक तक ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लगातार फील्ड विजिट कर गिव-अप अभियान को गति दें एवं सक्षम लोगों को खाद्य सब्सिडी छोड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सक्षम लोग गिव-अप करेंगे तो पात्र एवं वंचित लोगों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ने में आसानी रहेगी। उन्होंने कहा कि स्वयं पहल कर खाद्य सब्सिडी नहीं छोड़ने वाले सक्षम लाभार्थियों के विरुद्ध 31 अगस्त के बाद आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

अधिकारी सक्रिय होकर अपात्रों की बढ़ाएं संख्या
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार शाम को मीडिया से वार्ता में कहा कि राशन वितरण में अनियमिता बरतने वाले राशन डीलरों के विरूद्ध अब प्रभावाी कार्रवाई की जाएगी। इस सम्बंध में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सम्बंधित डीलरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर एवं जिला रसद अधिकारियों को और अधिक सक्रिय होकर जिले में गिव-अप अभियान के तहत खाद्य सब्सिडी छोड़ने वालों की संख्या दुगुनी करने को कहा। उन्होंने प्रवर्तन अधिकारियों प्रवर्तन निरीक्षकों को 31 अगस्त तक अधिक से अधिक लोगों को खाद्य सब्सिडी छोड़ने के लिए प्रेरित करने का टारगेट दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ इस कार्य में जुटें ताकि अपात्र लोगों को हटाकर अधिक से अधिक से पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा का लाभ दिया सके।

डीलरों को टाइम पर दिया कमीशन
खाद्य मंत्री गोदारा ने बताया कि  प्रदेश के सभी राशन डीलरों को 31 मई तक के कमीशन का भुगतान कर दिया गया है। यह पहली बार हुआ है कि राशन डीलर का कोई भुगतान बकाया नहीं है। राजस्थान की भाजपा सरकार सभी का ध्यान रख रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में विभागीय बैठकें शुरू की है। आज कोटा में बैठक ली है। गुरुवार को झालावाड़ और बारां में बैठक होगी। वहां पर भी गिवअप अभियान और विभाग की अन्य योजनाओंं के बारे में चर्चा की जाएगी।  21 लाख लोगों के खाद्य सुरक्षा योजना छोड़ने से सरकार को 367 करोड़ के राजस्व की बचत हो रही है। अब विभागीय अधिकारियों को गिव अप अभियान को गति देने के निर्देश दिए गए हैं।

नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था मामला
कोटा में गिवअप अभियान की धीमी गति के सम्बंध में दैनिक नवज्योति में 1 जून को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें बताया था कि खाद्य सुरक्षा योजना से अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाने के लिए सरकार की ओर से काफी मशक्कत की जा रही है। इसके लिए गिव अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अभी तक सरेंडर करने वाले अपात्रों की संख्या अनुमान से कम ही है। ऐसे में इस अभियान की अंतिम तारीख भी लगातार बढ़ाई जा रही है। कोटा सहित पूरे प्रदेश में पिछले साल नवंबर माह में यह अभियान शुरू किया गया था। पूर्व में एक माह का समय तय किया गया था, लेकिन अपात्रों के सामने आने के कारण इसकी तिथि बढ़ानी पड़ी। अब तो हर माह अभियान की तारीख बढ़ाई जा रही है। पहले इसकी अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई थी। अब सरकार ने अभियान की तिथि 30 जून तक के लिए बढ़ा दी है।

Paris Paralympics: गोल्डन-डे, नितेश और सुमित ने जीता सोना
जयपुर/पेरिस। पेरिस पैरालंपिक का 5वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित कुल 7 पदक जीते, जिसमें चार पदक बैडमिंटन में मिले। बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने एसएल-3 कैटेगरी में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। पेरिस पैरालंपिक में भारत का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले जयपुर की निशानेबाज अवनी लेखरा ने स्वर्ण पदक जीता था। नितेश का भी जयपुर से खास जुड़ाव रहा है। उन्होंने यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खूब बैडमिंटन खेली है। नितेश के माता-पिता जयपुर में ही रहते हैं।

सुहास और मुरुगेसन लाई रजत
बैडमिंटन में सुहास यथिराज ने एसएल-4 कैटेगरी में रजत पदक हासिल किया। सुहास फाइनल मुकाबले में फ्रांस के लुकास माजुर से 9-21, 13-21 से हार गई। बैडमिंटन में ही महिलाओं की एसयू-5 कैटेगरी में भारत की थुलासिमथी मुरुगेसन ने भी रजत पदक जीता। वे अपना फाइनल मुकाबला चीन की क्यू यांग से 17-21, 10-21 से हार गईं। वहीं मनीषा रामदास ने डेनमार्क की कैथरीन रोसेनग्रेन को 21-12, 21-18 से हरा कांस्य पदक अपने नाम किया।

जैवलिन थ्रो में अंतिल ने जीता स्वर्ण
भारत के सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। अंतिल ने 70.59 मीटर दूर थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल लिया। टोक्यो में जैवलिन थ्रो का गोल्ड जीतने वाले सुमित अंतिल ने पेरिस में भी गोल्ड मेडल ही जीता। उन्होंने पैरालिंपिक में अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर दूसरे प्रयास में 70.59 मीटर दूर थ्रो फेंका।

अब तक तीन स्वर्ण सहित 14 पदक
भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, 5 रजत और छह कांस्य सहित 14 पदक जीत लिए हैं।

योगेश ने रजत जीता
भारत के लिए आज योगेश कथूरिया ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की एफ-56 कैटेगरी में 42.22 मीटर थ्रो किया। वहीं भारत के लिए एक कांस्य पदक तीरन्दाजी में राकेश कुमार और शीतल देवी की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने हासिल किया।

Paris Paralympics: भाग्यश्री और सुमित होंगे पेरिस पैरालंपिक में भारत के ध्वजवाहक
नई दिल्ली। पेरिस में 28 अगस्त से शुरु हो रही पैरालंपिक खेलों में भाग्यश्री जाधव और सुमित अंतिल भारत के ध्वजवाहक होंगे। इस बार के पैरालंपिक खेलों में भारत 84 सदस्यीय दल भेज रहा है। यह पैरालंपिक इतिहास में भारत का सबसे बड़ा दल है। इससे पहले टोक्यों ओलंपिक में 54 पैरालंपिक एथलीटों ने शिरकत की थी।

भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने बताया कि इस बार भारत तीन नए स्पर्धा पैरा साईकिलिंग, पैरा रोइंग और ब्लाइंड जूडो में भी हिस्सा ले रहा है। इन तीनों खेलों को मिलाकर भारत पैरालंपिक में कुल 12 खेलों में चुनौती पेश करेंगे।

महाराष्ट्र की भाग्यश्री ने 2022 एशियाई पैरा खेलों में गोला फेंक एफ 34 स्पर्धा में रजत पदक जीता था और टोक्यो पैरालंपिक में सातवें स्थान पर रही थीं। उन्होंने फेजा विश्व कप और विश्व पैरा एथलेटिक्स खेलों में भी पदक जीते थे।

स्टार पैरा भाला फेंक एथलीट सुमित ने 2020 टोक्यो पैरालंपिक में 68.55 मीटर के विश्व रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2023 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता तथा 2022 एशियाई खेल में 73.29 मीटर के थ्रो के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स मे किरण ने डिस्कस थ्रो में जीता गोल्ड
जयपुर। एथलीट किरण ने हरियाणा के पंचकुला में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बुधवार को राजस्थान के लिए स्वर्णिम सफलता हासिल की। एथलेटिक्स में आज राजस्थान के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। किरण ने महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।किरण ने अपने चौथे प्रयास में 48.21 मीटर की दूरी नापते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

पंजाब की अर्शदीप कौर ने 44.92 मीटर के साथ रजत और दिल्ली की अनीषा ने 43.91 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में राजस्थान की नीतू कुमारी (42.48 मीटर) ने चौथा स्थान अर्जित किया। राजस्थान के दल नायक रणविजय सिंह के अनुसार एथलेटिक्स में राजस्थान का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले मंगलवार को सुसमिता ने लम्बी कूद स्पर्धा में स्वर्ण जीता था।

सुमित को डिस्कस थ्रो में रजत पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में राजस्थान को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। राजस्थान के सुमित कुमार ने अपने पहले ही प्रयास में 54.74 मीटर दूर डिस्कस फेंका और रजत पदक के हकदार बने। हालांकि सुमित के इसके बाद सभी पांच प्रयास विफल रहे। पंजाब के शुभकुमारन सिंह ने 60.76 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तर प्रदेश के अनुराग पटेल ने 55.15 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

माधवेन्द्र ने बाधा दौड़ में जीती चांदी
राजस्थान को दिन का तीसरा पदक पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में मिला। राजस्थान के माधवेन्द्र सिंह शेखावत ने 13.66 सैकंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक मेजबान हरियाणा के मोहित के नाम रहा, जिन्होंने 13.62 सै. में दौड़ पूरी की। ओडिशा के ग्रेसोन लीवा (13.68 सै.) ने कांस्य पदक हासिल किया।

प्रदेश की अवनि और नागर सहित 11 को खेल रत्न
नई दिल्ली। राजस्थान की पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, बैडमिंटन एकल के गोल्ड मेडलिस्ट कृष्णा नागर और टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और रजत जीतने वाले पहलवान रवि दहिया सहित 11 खिलाड़ियों को देश के शीर्ष खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है जबकि क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं लेकिन इस बार उसी समय के आसपास टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक होने के कारण पुरस्कारों को दिए जाने में देरी हो गई।
खेल रत्न के लिए चुने गए खिलाडिय़ों में नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहैन, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, सुमित अंतिल, अवनि लेखड़ा, कृष्णा नागर और मनीष नरवाल शामिल हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्यों को अर्जुन अवार्ड
अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए 35 खिलाड़ियों में टोक्यो ओलम्पिक में 41 वर्षों के बाद ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्य जिन्होंने इससे पहले यह पुरस्कार नहीं जीता और सभी पैरालम्पिक पदक विजेता शामिल हैं। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने इन 35 खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश सरकार को की है।

खेल रत्न पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था लेकिन सरकार ने इस साल इसमें संशोधन कर पुरस्कार का नाम खेल रत्न कर दिया। इस पुरस्कार में 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।पिछले वर्ष पांच खिलाडिय़ों को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था लेकिन टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक में भारतीय खिलाडिय़ों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की बदौलत यह संख्या इस बार 11 पहुंच गयी है।