lekhra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पैरा वर्ल्ड कप शूटिंग में अवनी ने जीता दूसरा गोल्ड मेडल
जयपुर। टोक्यो पैरालंपिक खेलों की गोल्डन गर्ल जयपुर की अवनी लेखरा ने फ्रांस के चेटियारोक्स में चल रही पैरा वर्ल्ड कप शूटिंग में चार दिन के भीतर ही अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया। अवनी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन की एसएच1 कैटेगरी में 458.3 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता। अवनी ने नया एशियन रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 458.2 अंक का रिकॉर्ड चीन की झांग चुईपिंग के नाम था। स्लोवाकिया की वेरोनिका वेडोविकोवा (456.6) ने रजत और स्वीडन की अन्ना नोरमान (441.9) ने कांस्य पदक हासिल किया। वीजा संबंधी परेशानी के कारण प्रतियोगिता में देरी से पहुंचने के बावजूद अवनी ने कमाल का प्रदर्शन किया। उसने चार दिन पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता और पेरिस में 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया।

टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर थी अवनी
अवनी लेखरा फ्रांस में चल रहे इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर होने की कगार पर थीं, जब उनकी मां और कोच को वीजा नहीं मिल सका था। ऐसे में अवनी ने ट्वीटर के जरिए अधिकारियों से मदद मांगी। अवनी के इमोशनल ट्वीट के बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और खेल मंत्रालय के दखल के बाद अवनी की मां और उनके कोच को वीजा मिल सका। अवनी तय समय से देरी से फ्रांस के लिए रवाना हो सकी।

जीत के बाद भावुक पल
फ्रांस विश्व कप में दूसरा गोल्ड जीतने के बाद अवनी लेखरा ने कहा कि उनके लिए यह भावुक पल है। अवनी ने ट्वीट कर कहा कि वे बहुत खुश हैं। विश्व कप में दूसरा गोल्ड जीतना बहुत इमोशनल है। टोक्यो पैरालंपिक के बाद अवनी की यह पहली प्रतियोगिता है।

प्रदेश की अवनि और नागर सहित 11 को खेल रत्न
नई दिल्ली। राजस्थान की पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, बैडमिंटन एकल के गोल्ड मेडलिस्ट कृष्णा नागर और टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और रजत जीतने वाले पहलवान रवि दहिया सहित 11 खिलाड़ियों को देश के शीर्ष खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है जबकि क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं लेकिन इस बार उसी समय के आसपास टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक होने के कारण पुरस्कारों को दिए जाने में देरी हो गई।
खेल रत्न के लिए चुने गए खिलाडिय़ों में नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहैन, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, सुमित अंतिल, अवनि लेखड़ा, कृष्णा नागर और मनीष नरवाल शामिल हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्यों को अर्जुन अवार्ड
अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए 35 खिलाड़ियों में टोक्यो ओलम्पिक में 41 वर्षों के बाद ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्य जिन्होंने इससे पहले यह पुरस्कार नहीं जीता और सभी पैरालम्पिक पदक विजेता शामिल हैं। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने इन 35 खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश सरकार को की है।

खेल रत्न पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था लेकिन सरकार ने इस साल इसमें संशोधन कर पुरस्कार का नाम खेल रत्न कर दिया। इस पुरस्कार में 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।पिछले वर्ष पांच खिलाडिय़ों को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था लेकिन टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक में भारतीय खिलाडिय़ों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की बदौलत यह संख्या इस बार 11 पहुंच गयी है।