raids - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

क्रिप्टोकरेंसी मामला: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक हारिस के परिवार पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त
बेंगलुरु। कर्नाटक में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में राज्य के कांग्रेस विधायक एनए हारिस के परिवार से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, इन ठिकानों में उनके दो बेटों के परिसर भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत बेंगलुरु में लगभग एक दर्जन परिसरों की तलाशी ली जा रही है। इन छापों में हारिस के बेटे मोहम्मद हारिस नलपाद और उमर फारूक नलपाद से जुड़ी संपत्तियों के साथ-साथ क्रिप्टो-संबंधित अपराधी श्रीकृष्ण रमेश उर्फ श्रीकी से जुड़े ठिकानों की भी तलाशी ली गयी।

जांचकर्ताओं ने कहा कि यह मामला 2017 के क्रिप्टोकरेंसी मामले में कर्नाटक पुलिस के दर्ज एफआईआर और चार्जशीट से उपजा है, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वेबसाइटों में कथित सेंधमारी शामिल थी। इस मामले में श्रीकी और उसके सहयोगी आरोपी हैं। अधिकारियों ने आगे आरोप लगाया कि मोहम्मद हारिस और उमर फारूक उन अपराधों की कमाई के लाभार्थी हैं, जो जांच के घेरे में आये क्रिप्टो-अपराधों के माध्यम से अर्जित की गयी थी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मामले में बारह जगहों पर की छापेमारी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने मंगलवार को एक आतंकी मामले के सिलसिले में कश्मीर घाटी में 12 जगहों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि सीआईके पुलिस स्टेशन में 2023 में आईपीसी की धारा 153-ए और 505 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13 और 18 के तहत दर्ज मामले में तलाशी वारंट मिलने के बाद सात जिलों में 12 जगहों पर तलाशी ली गई।

यह मामला आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों और आतंकवाद के ऑनलाइन समर्थन से संबंधित है, जिसका मकसद कथित तौर पर चरमपंथी गतिविधियों के लिए लोगों की भर्ती करना था।

रियल एस्टेट और पान मसाला कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर छापे
जयपुर। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने आज मंगलवार सुबह जयपुर और कोटा में रियल एस्टेट और पान मसाला कंपनियों से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। विभाग ने इन कारोबारियों और उनके सहयोगियों के 18 से अधिक ठिकानों पर यह छापेमारी की है। यह कार्रवाई सुबह करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई। जानकारी के अनुसार इनमें हाई फ्लाई रियल एस्टेट ग्रुप के 8, सिग्नेचर पान मसाला के सिद्धेश्वर गम्स के 4 और गोकुल कृपा ग्रुप और बीआरबी डेवलपर्स के 6 ठिकाने शामिल हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में कैश लेन-देन को लेकर यह कार्रवाई चल रही है। लंबे समय से इनके खिलाफ अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं।

सूत्रों के अनुसार कंपनियों पर एक साथ ज्यादा प्रॉपर्टी खरीदने और उन्हें ब्लैक में बेचने जैसे आरोप हैं। ये कंपनियां अक्सर आसपास के इलाकों में एक साथ कई प्रॉपर्टी खरीद लेती थीं और फिर अपने हिसाब से रेट तय करती थीं। इससे मार्केट में प्रॉपर्टी के दाम बढ़ जाते थे। आयकर विभाग के अधिकारी कंपनियों की प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज खंगाल रहे हैं। फिलहाल कारवाई जारी है और इसमें जल्द बड़े खुलासे हो सकते हैं।

राज्य के तीन शहरों में 9 ठिकानों पर आयकर छापे, चार्टेड अकाउंटेंट के ठिकानों पर भी छापेमारी
जयपुर। आयकर विभाग राजस्थान की अन्वेषण शाखा ने सोमवार अल सुबह राज्य के तीन शहरों में छापेमारी की कारवाई शुरू की है। यह कारवाई भीलवाड़ा, जयपुर और कोटा में की गई है। आयकर रिटर्न में छूट के बोगस दावे करने वाले करदाताओं पर ये छापेमारी की गई है। इनमें इन तीनों शहरों के कुछ चार्टेड अकाउंटेंट के ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं।

फिलहाल सभी ठिकानों पर विभाग के अधिकारी कर्मचारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं। गौरतलब है कि बोगस दावों को लेकर आयकर विभाग देशव्यापी जांच कर रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान में भी इस कारवाई को अंजाम दिया गया है। आयकर जांच में बड़े खुलासे की उम्मीद की जा रही है।

आयकर विभाग की कारोबारियों के ठिकानों पर छापे की कारवाई जारी : एक दर्जन से ज्यादा बैंक खाते सीज, करोड़ों की अघोषित आय का हो सकता है खुलासा
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित दौसा और बहरोड़ में सुबह आयकर विभाग की अन्वेक्षण शाखा ने छापेमारी की कार्रवाई की थी, जो कि शनिवार को भी जारी है। कार्रवाई में अब तक 3 करोड़ से ज्यादा की नगदी, लाखों की ज्वैलरी और करीब एक दर्जन से ज्यादा बैंक खाते सीज किए गए हैं। कार्रवाई में करोड़ों रुपए की अघोषित आय का खुलासा हो सकता है। ये कार्रवाई कॉर्परेट, बिल्डर और कार्गो सर्विस से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर की गई है। तीन कारोबारियों और उनके सहयोगियों के 24 से अधिक ठिकानों पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। विभाग की अलग-अलग टीमों ने तीनों शहरों में आशादीप बिल्डर्स, प्रेम कार्गो लॉजिस्टिक और पर्शियन कारपेट्स पर यह कार्रवाई की है। कारोबारी अनिल गुप्ता, अशोक पाटनी और शब्बीर खान के जयपुर स्थित ब्रह्मपुरी, बजाज नगर और बापूनगर, जेएलएन मार्ग स्थित अन्य स्थानों पर स्थित घरों और प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है।

आयकर सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीमों ने कर चोरी को लेकर तीनों कारोबारियों के ठिकानों पर अल सुबह ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसमें जयपुर में 19, लालसोट में 2 और बहरोड़ में एक ठिकाने पर कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के दौरान सभी ठिकानों से दस्तावेजों, नकदी, ज्वैलरी और बैंक लॉकर्स को जब्त कर लिया है और उनकी जांच की जा रही है। छापेमारी में बड़ी अघोषित आय का खुलासा हो सकता है। वहीं कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग को दुबई में निवेश की भी जानकारी मिली है। इसी कड़ी में विभाग के अधिकारियों ने एक अन्य कारोबारी से भी पूछताछ शुरू की है।

मणिपुर में शुरू होगा फ्री मूवमेंट अभियान : लूटे गए हथियारों की बरामदगी के लिए छापेमारी होगी तेज, पुलिस करेगी रेड
नई दिल्ली। मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला की अपील के बाद अब तक 1060 लूटे हुए हथियार सरेंडर किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, समय सीमा समाप्त हो गई है और इसलिए अब जिन लोगों ने हथियार वापस नहीं किए हैं, उनके ठिकानों पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड शुरू हो गई है। इसके बाद पिछले 24 घंटे में करीब 36 हथियारों को सुरक्षा बलों ने रेड के दौरान जब्त किए हैं। इस बीच हथियार सरेंडर करने की डेडलाइन समाप्त होने के बाद सुरक्षाबलों की रेड तेज हो गई है, और शनिवार से फ्री मूवमेंट अभियान शुरू होगा।

मणिपुर पुलिस ने यह जानकारी दी है कि जो अवैध हथियार जमा किए गए हैं, उनमें सुरक्षा बलों से लूटे गए हथियारों के साथ ही अवैध रूप से खरीदे गए हथियार भी शामिल हैं। इनमें हथगोले, मशीनगन, ग्रेनेड, मोर्टार, इंसास राइफल और एके-56 जैसी आधुनिक राइफल्स शामिल हैं। हथियार समर्पण करने की समय-सीमा गुरुवार शाम चार बजे समाप्त हो गई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। माना ये जा रहा है कि अब सुरक्षा एजेंसियां कड़े एक्शन की तैयारी में हैं।

लूटे गए हथिायारों को बरामद करने की तैयारी
आपको बता दें कि, मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने 20 फरवरी को राज्य के लोगों से अवैध हथियार जमा करने की अपील की थी। पहले इसके लिए एक हफ्ते का समय दिया गया था, लेकिन बाद में इस समय-सीमा को 6 मार्च शाम 4 बजे तक बढ़ा दिया गया था। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि हथियार जमा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। अभी तक कुल 4260 हथियार जमा हुए हैं। जो हथियार जमा किए गए हैं, उनमें 9 एमएम की पिस्टल, सब मशीनगन, कोल्ट मशीन गन, सेल्फ लोडिंग राइफल्स, स्नाइपर राइफल, ग्रेनेड, इंसास और एके-56 जैसे आधुनिक हथियार शामिल हैं।

टेंट और इवेंट कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर छापेमारी जारी, अब तक 7 करोड़ से ज्यादा की नगदी मिली
जयपुर। आयकर विभाग राजस्थान की अन्वेषण शाखा की अलग अलग टीमों ने गुरुवार अल सुबह जयपुर शहर में टेंट कारोबारी और इवेंट कंपनी से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ये कारवाई आज दूसरे दिन भी जारी है। कारोबारियों के 24 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ कारवाई की गई थी। इनमें बनीपार्क, झोटवाड़ा, वीकेआई, विद्याधर नगर, मालवीय नगर, राजा पार्क, आदर्श नगर शामिल हैं।

वहीं अब तक की कारवाई में 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की नगदी और काफी मात्रा में ज्वैलरी भी मिली है। इसके साथ ही 2 और लॉकर्स का भी पता चला है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार आज से लॉकर्स खुलना शुरू होंगे। नकद में किए लेनदेन के डिजिटल दस्तावेज, फोन, लैपटॉप और अन्य की भी जांच होगी। इस कारवाई में करोड़ों की काली कमाई सामने आने की संभावना है। ग़ौरतलब है कि शहर के तालुका टेंट, भावना चारण, प्रितेश शर्मा, आनंद खंडेलवाल, गुंजन सिंघल, जय ओबराय कैटर्स समेत अल्ट्रा वेडिंग इवेंट से जुड़े ठिकानों पर सर्च किया जा रहा है।

टेंट और इवेंट कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने मारा छापा
जयपुर। आयकर विभाग राजस्थान की अन्वेषण शाखा की अलग अलग टीमों ने जयपुर शहर में टेंट कारोबारी और इवेंट कंपनी से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। टीम सुबह करीब 7:30 बजे 24 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ पहुंची थी। इनमें बनीपार्क, झोटवाड़ा, वीकेआई, विद्याधर नगर, मालवीय नगर, राजा पार्क, आदर्श नगर शामिल हैं।

अभी टीम व्यापारियों के घर, ऑफिसर और गोदाम में भी सर्च कर रही है। इनमें अधिकतर व्यापारी शादियों से जुड़े इवेंट करवाते हैं। छापेमारी वाली टीम में 140 आयकर विभाग का स्टाफ, 70 ड्राइवर और 80 पुलिसकर्मी शामिल हैं। शहर के तालुका टेंट, भावना चारण, प्रितेश शर्मा, आनंद खंडेलवाल, गुंजन सिंघल, जय ओबराय कैटर्स समेत अल्ट्रा वेडिंग इवेंट से जुड़े ठिकानों पर सर्च किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि इवेंट कंपनी और टेंट कारोबारी ग्राहकों से ऑफलाइन पैसा ले रहे थे। सर्च के दौरान कई जगह बिल बुक तक नहीं मिले हैं। कारोबारियों के ऑनलाइन रिकॉर्ड को भी खंगाला जाएगा।

जयपुर, बगरू और बिंदायका में आयकर विभाग की छापेमारी
जयपुर। आयकर विभाग की ओर से जयपुर, बगरू और बिंदायका में कुल 11 स्थानों पर आयकर छापेमारी और सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ए आर एल समूह के ठिकानों पर ये छापे मारे गए हैं। इस समूह का काम सीमेंट की छतें व पाइप से जुड़ा हुआ है। नन्द किशोर जैन, सुनील जैन, अंकित जैन, अक्षत जैन, पदम चन्द जैन और जुगल भनोट करदाताओं के नाम इसमें अभी तक सामने आए हैं। कर चोरी की शिकायत पर आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा की ओर से की गई इस कार्रवाई में फिलहाल सभी ठिकानों से अहम दस्तावेजों को जब्त कर लिया है और इनकी जांच की जा रही है।

ज्वेलर्स समूह और सहयोगियों के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई पांचवें दिन भी जारी, करोड़ों की काली कमाई का लगा पता
जयपुर। जयपुर के दो ज्वेलर्स ग्रुप जेकेजे और जेके मौसूण, जोशी ग्रुप के घर और शोरूम पर आयकर विभाग की छापेमारी पांचवें दिन भी जारी है। सूत्रों के अनुसार टीम को जयपुर और दिल्ली के 17 ठिकानों पर कुल 425 करोड़ रुपए के अघोषित कारोबार की जानकारी मिली है। इस छापेमारी के दौरान अधिकारियों को 3.25 करोड़ का कैश और सोना मिला है। इसमें 1.10 करोड़ का कैश और 114 ग्राम सोना सीज किया गया है। साथ ही 100 किलो सोने को बेचने के कागज भी टीम ने जब्त किए है। यह सोना कहां से आया। इसकी जानकारी दोनों ही समूह के पास नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, दोनों समूह पर छापेमारी में पकड़े गए सभी 8 लॉकर्स खुल चुके हैं। इन लॉकर्स में ज्वेलरी के अलावा निवेश से संबंधित दस्तावेज निकले, जिनकी जांच होना अभी बाकी है। स्टॉक के भौतिक सत्यापन में 100 किलो सोने का हिसाब नहीं मिला है। अब तक हुई कार्रवाई में अधिकारियों ने 425 करोड़ रुपए की ऐसी बिक्री का पता लगाया है, जिसका रिकॉर्ड नहीं है। यह बिक्री जांच के दौरान और बढ़ सकती है। समूह के यहां मिल रही गड़बड़ियों को देखते हुए माना जा रहा है कि छापेमारी की कार्रवाई को पूरा होने में अभी समय लगेगा।

Kovai Car Bomb Blast Case: एनआईए ने तमिलनाडु में कई स्थानों पर की छापेमारी
चेन्नई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कोयंबटूर कार बम विस्फोट के सिलसिले में आईएसआईएस आतंकी पहलू की चल रही जांच के तहत तमिलनाडु में कई स्थानों पर छापेमारी की। विस्फोट पिछले वर्ष दीपावली की पूर्वसंध्या पर हुआ था।

एनआईए सूत्रों ने कहा कि कोयंबटूर, चेन्नई और दक्षिणी तेनकासी जिलों सहित राज्य भर में 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

कोयंबटूर में संवेदनशील उक्कदम क्षेत्र के पास स्थित कोट्टई क्षेत्र में सत्तारूढ़ द्रमुक के 82वें वार्ड सदस्य एम.मुबाश्री के आवास सहित 23 स्थानों पर छापे मारे जा रहे है। यहां प्राप्त रिपोर्टों में कहा गया है कि तलाशी के बाद उनसे पूछताछ की गई जिसके बाद एनआईए अधिकारी उनके आवास से चले गए।

तीन घंटे से कुछ अधिक समय तक चलने के बाद उनके घर पर छापेमारी अब समाप्त हो गई है। छापेमारी उन रिपोर्टों की सत्यता का पता लगाने के लिए की गई थी कि क्या कोयंबटूर अरबी कॉलेज में कोई प्रशिक्षण दिया गया था, जहां कहा जाता है कि कार में सिलेंडर विस्फोट में मारी गई जमीशा मुबीन ने पढ़ाई की थी।

चेन्नई में भी कुछ स्थानों पर छापेमारी जारी है, जिसमें ईसीआर पर इंजंबक्कम, तिरु.वि.नगर और अयनावरम क्षेत्र शामिल हैं। तेनकासी से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एनआईए अधिकारी कडयानल्लूर में एक घर में तलाशी ले रहे हैं।

एनआईए ने अब तक उक्कदम में कोट्टई संगमेश्वर थिरुकोविल के सामने हुए बम विस्फोट के सिलसिले में आतंकवादी संबंधों वाले 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य संदिग्ध जेम्स मुबीन (ड्राइवर) की मौत हो गई थी, जब सिलेंडर से भरे वाहन में कथित तौर पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस चालू हो जाने से विस्फोट हो गया था।

एनआईए ने अब तक चेन्नई के पूनमल्ली में एनआईए अदालत के समक्ष मामले में दो आरोपपत्र दायर किए हैं। गिरफ्तार किया गया 13वां आरोपी दिवाली की पूर्व संध्या पर केरल की एक जेल में कार बम विस्फोट की घटना का मुख्य साजिशकर्ता था, जिसने इसमें आतंकी संबंधों का खुलासा किया था।

लॉरेंस गैंग के ठिकानों पर छापे, हथियार-दस्तावेज जब्त
जयपुर। राजस्थान में लॉरेंस गैंग के ठिकानों पर बुधवार को एनआईए की टीमों ने छापे मारे। राजस्थान में बुधवार सुबह से जयपुर, चूरू, अलवर, हनुमानगढ़, गंगानगर सहित अन्य शहरों में एनआईए टीम ने दबिश देकर दस्तावेज समेत बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए हैं। इनके बारे में टीमें पूरी जानकारी जुटा रही हैं।

सादुलशहर में एक दूसरी जगह एनआईए की टीम गैंगस्टरों से जुड़े तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। एक को डिटेन भी किया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। अलवर के बहरोड़ में भी हिस्ट्रीशीटर विक्रम लादेन के घर टीम पहुंची है। लादेन मोस्टवांटेड अपराधियों की लिस्ट में है। श्रीगंगानगर के सादुलशहर में एनआईए ने छापेमारी की। एनआईए टीम ने गैंगस्टर के सभी कनेक्शन खंगालने के लिए देश भर में एक्शन किया गया। राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, एमपी सहित देश के अलग-अलग राज्यों में भी एनआईए की टीम रेड कर रही है।

यहां हुई रेड
राजस्थान सहित कुल सात राज्यों में यह कार्रवाई की गई। एनआईए के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के करीबियों पर छापेमारी की गई है। बताया गया कि एनआईए के पास इनपुट हैं कि लॉरेंस गैंग देश में कुछ बड़े लोगों को टारगेट कर सकता है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली एनसीआर में एनआईए की टीमों ने करीब 32 जगहों, पंजाब-चंडीगढ़ में 67, उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में रेड की। राजस्थान और हरियाणा में 18 ठिकानों पर टीमों ने बदमाशों को सर्च किया। मध्य प्रदेश में दो जगहों समेत देश में एनआईए ने 120 ठिकानों पर दबिश दी।