it - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईटी कंपनियों में लिवाली से शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 75,988 अंक पर खुला, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
मुंबई। आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देख गया। बीएसई का सेंसेक्स 120.71 अंक चढ़कर 75,988.51 अंक पर खुला और 76,220 अंक तक मजबूत हुआ। बाद में यह 75,841 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 124.67 अंक (0.16 प्रतिशत) ऊपर 75.992.47 अंक पर था। सेंसेक्स के विपरीत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले पांच अंक नीचे 23,902.15 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 12.80 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त में 23,919.95 अंक पर रहा।

वृहत बाजार में तेजी रही। खास तौर पर आईटी कंपनियों में लिवाली देखी गयी। बैंकिंग, फार्मा और रियलटी समूहों के सूचकांक भी फिलहाल मजबूत हैं। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रसायन और एफएमसीजी समूहों ने बाजार पर दबाव बनाया है। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टेक महिंद्रा के शेयर ऊपर है। इंफोसिस में तीन प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस के शेयर एक से डेढ़ फीसदी तक चढ़े।

लाल निशान में बंद हुआ बाजार: आईटी कंपनियों में लिवाली का रहा जोर, इन कंपनियों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
मुंबई। दिग्गज कंपनियों में अंतिम समय में हुई बिकवाली से मंगलवार घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। आईटी कंपनियों में जबरदस्त तेजी रही जबकि बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों ने बाजार पर दबाव बनाया। रसायन, सार्वजनिक बैंक, रियलटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी तेजी रही। ऑटो और फार्मा सेक्टरों से सूचकांक भी ऊपर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 114.19 अंक (0.15 प्रतिशत) गिरकर 75,200.85 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 31.95 अंक यानी 0.14 प्रतिशत उतरकर 23,618 अंक पर रहा।

सेंसेक्स सुबह बढ़त में खुला था और लगभग पूरे दिन हरे निशान में रहा। आखिरी एक घंटे में दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से अंत में यह लाल निशान में बंद हुआ। वृहत बाजार में तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.88 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.17 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। इंफोसिस का शेयर पौने पांच प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का पौने तीन प्रतिशत चढ़ा। टेक महिंद्रा और इटरनल में भी करीब ढाई प्रतिशत की तेजी रही। टीसीएस का शेयर दो प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। भारतीय स्टेट बैंक, ट्रेंट, पावर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयर भी मजबूत रहे।

कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर ढाई प्रतिशत टूट गया। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, सन फार्मा, इंडिगो और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच गिर गये। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी में भी गिरावट रही।

हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी कंपनियों में लिवाली, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
मुंबई। आईटी कंपनियों में जबरदस्त लिवाली के दम पर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 126.23 अंक की बढ़त में 75,441.27 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 287.29 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,612.33 अंक पर रहा। आईटी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों ने खूब पैसा लगाया। निफ्टी आईटी सूचकांक फिलहाल साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक ऊपर है। रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रसायन, एफएमसीजी, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में भी तेजी रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 25.35 अंक चढ़कर 23,675.30 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 80.45 अंक (0.34 प्रतिशत) ऊपर 23,730.40 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर सवा चार प्रतिशत, टेक महिंद्रा का पौने चार प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का साढ़े तीन प्रतिशत और टीसीएस का तीन प्रतिशत ऊपर है। ट्रेंट, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडिगो के शेयर भी बढ़त में रहे। आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयरों में गिरावट रही।

हरे निशान में बंद हुआ बाजार: दिग्गज कंपनियों में लिवाली से चढ़े प्रमुख सूचकांक, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को बिकवाली हावी रही, हालांकि दिग्गज कंपनियों में बाद में हुई लिवाली से प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 77.05 अंक (0.10 प्रतिशत) बढ़कर 75,315.04 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी लगभग पूरे दिन लाल निशान में रहने के बाद 6.45 अंक यानी 0.03 प्रतिशत ऊपर 23,649.95 अंक पर रहा।

डॉलर की तुलना में रुपये में जारी नरमी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी से बाजार में निवेश धारणा कमजोर है। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज 58 पैसे टूटकर 96.39 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर तक फिसल गया। वहीं, कच्चा तेल एक प्रतिशत चढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। सेंसेक्स 430 अंक की गिरावट में खुला और सुबह के समय ही 1,057 अंक टूटकर 74,180.26 अंक तक उतर गया था। हालांकि आखिर आधे घंटे में हुई लिवाली से सूचकांक में तेजी लौट आयी।

वृहत बाजार में बिकवाली का जोर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.07 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.26 प्रतिशत गिर गया। इस बीच, आईटी सेक्टर में जबरदस्त तेजी रही और इसका सूचकांक 2.43 प्रतिशत चढ़ा। फार्मा, स्वास्थ्य और निजी बैंकों के समूहों में भी बढ़त रही। सार्वजनिक बैंकों, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, तेल एवं गैस, धातु और मीडिया समूहों के सूचकांकों में गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर करीब साढ़े चार प्रतिशत और इंफोसिस का दो प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में बंद हुआ। भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और बजाज फाइनेंस के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी हरे निशान में रहे।

टाटा स्टील में करीब सवा तीन प्रतिशत और पावर ग्रिड में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर सवा दो प्रतिशत से अधिक नीचे चल रहा है। एनटीपीसी, ट्रेंट, मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर एक से दो प्रतिशत तक लुढ़क गये।
इंडिगो, हिंदुस्तान यूनीलिवर और एक्सिस बैंक के शेयर नीचे बंद हुए।

हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी कंपनियों और बैंकों में लिवाली, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
मुंबई। आईटी सेक्टर की कंपनियों और निजी बैंकों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 98.38 अंक की बढ़त में 75,497.10 अंक पर खुला। खुलते ही कुछ देर के लिए यह लाल निशान में गया लेकिन फिर तुरंत वापस आ गया। खबर लिखे जाते समय यह 351.65 अंक (0.47 प्रतिशत) ऊपर 75,750.37 अंक पर था। आईटी सेक्टर में फिलहाल अच्छी लिवाली देखी जा रही है और निफ्टी आईटी सूचकांक ढाई फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है। एफएमसीजी, ऑटो, निजी बैंक और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांकों में भी तेजी बनी हुई है। तेल एवं गैस, धातु और रियलटी सेक्टर दबाव में हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 41.80 अंक चढ़कर 23,731.40 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 114.50 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,804.10 अंक पर रहा। सेंसेक्स में आईटी कंपनियों इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर करीब तीन फीसदी और टीसीएस का दो फीसदी ऊपर है। भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर और पावर ग्रिड के शेयरों में एक से दो प्रतिशत तक बढ़त है। भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट और इटरनल के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा नीचे हैं।

लाल निशान में बंद हुआ बाजार: प्रमुख सूचकांकों में दो प्रतिशत की गिरावट, इन शेयरों में दिखा एक्शन
मुंबई। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के पटरी से उतरने और रुपये पर जारी दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखी गयी और प्रमुख सूचकांक दो प्रतिशत के करीब लुढ़क गये। बीएसई का सेंसेक्स 1,456.04 अंक (1.92 प्रतिशत) टूटकर 74,559.24 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 436.30 अंक यानी 1.83 प्रतिशत नीचे 23,379.55 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का पांच सप्ताह का निचला स्तर है। शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट रही है। खासकर, इस सप्ताह के पहले दोनों दिन बाजार में बड़ी बिकवाली देखी गयी है।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। इससे विदेशों में भी ज्यादातर प्रमुख शेयर बाजार फिसल गये। इसके अलावा, रुपये के आज ऐतिहासिक निचले स्तर तक उतरने से भी बाजार में निवेश धारणा कमजोर हुई है। पहली बार एक डॉलर 95.50 रुपये प्रति डॉलर से ज्यादा का बोला गया है। फिलहाल यह 95.63 रुपये प्रति डॉलर पर है। चौतरफा बिकवाली के बीच मझौली और छोटी कंपनियों पर ज्यादा दबाव रहा। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 2.43 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 3.17 प्रतिशत गिर गया।

सभी सेक्टर दबाव में रहे। रियलटी समूह का सूचकांक चार प्रतिशत से अधिक टूट गया। आईटी का सूचकांक पौने चार प्रतिशत और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद का साढ़े तीन प्रतिशत से ज्यादा लुढ़का। ऑटो, मीडिया, रसायन, वित्त, बैंकिंग, एफएमसीजी, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांकों में भी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा और अडानी पोर्ट्स के शेयर साढ़े चार प्रतिशत के करीब लुढ़क गये। एचसीएल टेक्नोलॉजीज में चार प्रतिशत से अधिक और टीसीएस में पौने चार प्रतिशत की गिरावट रही। टाइटन, बीईएल, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर तीन प्रतिशत से ज्यादा गिरे।

अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, इंडिगो और एलएंडटी के शेयर भी दो प्रतिशत दो से तीन प्रतिशत तक फिसल गये। एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, सन फार्मा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत तक फिसल गये। एक्सिस बैंक का शेयर भी लाल निशान में रहा।

रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर, 29 पैसे गिरकर 95.57 प्रति डॉलर पर पहुंचा
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये में आज भी गिरावट रही और यह अब तक के ऐतिहासिक निचले स्तर तक लुढ़क गया। पिछले कारोबारी दिवस पर 95.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 29 पैसे नीचे 95.57 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। एक समय यह 95.63 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गई थी। हालांकि खबर लिखे जाते समय यह 22 पैसे नीचे 95.50 रुपये प्रति डॉलर पर रही। रुपये की कमजोरी के कारण शेयर बाजारों में भी निवेश धारणा प्रभावित हुई। साथ ही आईटी कंपनियों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आयी तेजी से भी भारतीय मुद्रा कमजोर हुई है। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज 1.5 प्रतिशत की मजबूती के साथ 103 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया।

रुपये में जारी दबाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 326 अंक टूटकर 75,688 पर खुला, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
मुंबई। रुपये पर जारी दबाव और आईटी कंपनियों में भारी बिकवाली के कारण मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 326.89 अंक टूटकर 75,688.39 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 668.47 अंक (0.88 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 75,346.81 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 93.25 अंक टूटकर 23,722.60 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 179.60 अंक यानी 0.75 प्रतिशत नीचे 23,636.25 अंक पर रहा।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये में आज भी गिरावट रही और यह अब तक के ऐतिहासिक निचले स्तर तक लुढ़क गया। पिछले कारोबारी दिवस पर 95.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 29 पैसे नीचे 95.57 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। एक समय यह 95.63 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गई थी। हालांकि खबर लिखे जाते समय यह 22 पैसे नीचे 95.50 रुपये प्रति डॉलर पर रही। रुपये की कमजोरी के कारण शेयर बाजारों में भी निवेश धारणा प्रभावित हुई। साथ ही आईटी कंपनियों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़।

आईटी कंपनियों का सूचकांक फिलहाल तीन प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में है। वित्त, निजी बैंक, मीडिया, रियलिटी, रसायन, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और एफएमसीजी समूहों की कंपनियों में भी बिकवाली हावी रही। वहीं, धातु और सार्वजनिक बैंकों के सूचकांक फिलहाल ऊपर हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अडानी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक गिरावट में हैं। एनटीपीसी, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में फिलहाल लिवाली देखी जा रही है।

आईटी नवाचारों को अपनाएगी बिहार सरकार : सुमन
जयपुर। बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने झालाना क्षेत्र स्थित स्टेट डेटा सेंटर और टेक्नो हब का दौरा किया। उन्होंने सुविधाओं और कार्यप्रणाली को विस्तार से समझा। विजिट के दौरान राज्य सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के अधिकारियों ने डॉ. सुमन को बताया कि डेटा सेंटर राज्य के विभिन्न विभागों और एजेंसियों को डिजिटल सक्षम करते हुए अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग के साथ कुशल इलेक्ट्रॉनिक सेवा प्रदान करता है। 600 से अधिक रैक क्षमता वाला यह अपटाइम टियर-4 प्रमाणित डेटा सेंटर 99.995 प्रतिशत अपटाइम सुनिश्चित करता हैं।

इसके बाद डॉ. सुमन भामाशाह टेक्नो हब गए और वहां राज्य सरकार द्वारा स्टार्टअप्स को दी जा रही सेवाओं और सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने वहां मौजूद स्टार्टअप से जुड़े युवाओं से संवाद किया। उन्होंने राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की प्रशंसा की और कहा कि प्रदेश के नवाचारों को बिहार सरकार भी अपनाने का प्रयास करेगी। इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुदर्शन सिंह देवड़ा, उप निदेशक नवीन दुआ और हिमांशु मीना सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

सरकारी एजेंसियां कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नंगा नांच कर रही हैं: कांग्रेस
भोपाल। कांग्रेस प्रवक्ता एवं पार्टी की संचार विभाग की प्रमुख सुप्रिया नेत ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र देवेंद्र सिंह तोमर से जुड़ा कथित वीडियो वायरल होने के मामले में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए मांग की कि तोमर को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त कर इस मामले में निष्पक्ष जांच करायी जाए।

सुप्रिया ने केंद्रीय एजेंसियों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग (आईटी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को भी कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा और मोदी ने इन एजेंसियों को अपना घटक दल बना लिया है। इन एजेंसियों की भूमिका निष्पक्ष नहीं रह गयी है और ये सिर्फ विपक्षी नेताओं के खिलाफ ही कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब हम देखना चाह रहे हैं कि कब ये एजेंसियां तोमर के घर पहुंचेंगी और उनसे सवाल करके उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये एजेंसियां कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नंगा नांच कर रही हैं।

राज्य विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश प्रवास पर आयीं सु नेत ने यहां पत्रकार (एजेंसी) को संबोधित किया। पत्रकार (एजेंसी) के दौरान ही सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुए कथित वीडियो को एक बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। उन्होंने कहा कि वे इस वीडियो का न तो खंडन करती हैं और न ही पुष्टि करती हैं, लेकिन संशय का समाधान निष्पक्ष जांच ही है और यह जांच तत्काल होना चाहिए।

काफी आक्रामक रुख अपनाते हुए सु नेत ने कहा कि वीडियो में दिखायी और सुनायी दे रहा है कि मंत्री तोमर के पुत्र देवेंद्र तोमर खनन कारोबारी से 100 करोड़ और 39 करोड़ रुपए के लेनदेन संबंधी बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तोमर, मोदी सरकार में खनन एवं इस्पात मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में जिस ''कृष्ण मैननÓÓ मार्ग की चर्चा की जा रही है, वहां पर (दिल्ली में) तोमर का निवास है और पास में ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी आवास है। वीडियो में अप्रैल माह में लेनदेन संबंधी चर्चा भी है। जांच में यह भी साफ हो जाएगा कि यह किस वर्ष का अप्रैल माह है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इन सब बातों के मद्देनजर इस मामले की निष्पक्ष जांच होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग से शिकायत की है, क्योंकि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। उन्होंने भाजपा और उसके नेताओं पर हमलावर होते हुए कहा कि इस मामले को लेकर क्यों भाजपा नेताओं के मुंह बंद हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में इस मामले की निष्पक्ष जांच तोमर के पद पर बने रहने तक संभव नहीं है। इसलिए उन्हें पद से बर्खास्त कर ईडी और अन्य एजेंसियों के माध्यम से निष्पक्ष जांच होना चाहिए।

सु नेता ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उसने आज ही एक''वाङ्क्षशग पावडर'Óकी तर्ज पर गाना रिलीज किया है। उन्होंने कहा कि दरअसल यह''भाजपा का वाङ्क्षशग पावडर'Óऐसा है, जिसमें नहाते ही नेता पवित्र हो जाते हैं। उन्होंने अनेक भाजपा नेताओं के नाम भी लिए। उन्होंने कहा कि वीडियो में ''भाभीजीÓÓ का भी जिक्र आ रहा है। पार्सल पहुंचाने की बात भी है। इन सबका खुलासा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब सवाल उठता है कि खनन कारोबारी कौन है। वो ''देवेंद्र भैयाÓÓ को पैसा क्यों दे रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी को ''ईडी ईडीÓÓ खेलने का बहुत शौक है। इसलिए अब हम जानना चाहते हैं कि इस मामले में ईडी की कार्रवाई कब होगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के ''गोरख धंधेÓÓ का खेल एक अकेला लड़का नहीं खेल सकता है। इसमें कई बड़े बड़े लोगों के तार जुड़े होने की आशंका है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस मामले को ²ढ़ता से उठाएं। अभी हमने विधानसभा चुनाव होने के कारण निर्वाचन आयोग में शिकायत की है और हमारे पास आगे के विकल्प भी खुले हैं।

रिमार्केबल एजुकेशन के विद्यार्थियों ने दुबई में लहराया परचम
जयपुर। स्विस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से दुबई में हुई ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप बूटकैम्प में रिमार्केबल एजुकेशन के विद्यार्थियों ने पहला स्थान प्राप्त कर दुनिया में परचम लहराकर जयपुर का नाम रोशन किया है। रिमार्केबल की डायरेक्टर डॉ. प्राची गौड़ ने बताया कि स्विस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट दुबई में ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप बूटकैम्प आयोजित हुई।

इस प्रतियोगिता में 36 देशों के लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आईटी क्षेत्र में नए आइडियाज और इनोवेशन को प्रेजेंट किया था।

बेंगलूरू में पानी का कहर, टूटा 90 साल का रिकॉर्ड
बेंगलूरू। बाढ़ के चलते देश की आईटी सिटी कहे जाने वाले बेंगलुरू की हालत खराब है। पॉश कालोनियों में भी पानी भर गया है। कारें भी पानी में डूब गई है। हालात खराब हो गए है कि लोग आने-जाने के लिए ट्रैक्टर का सहारा ले रहे है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि बेंगलूरू में पिछले 90 साल का रिकॉर्ड टूटा है।

50 रुपए देकर ट्रैक्टर से ऑफिस जा रहे आईटी वर्कर्स
आईटी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी ट्रैक्टरों के जरिए अपने ऑफस जा रहे है। एक इम्प्लॉई ने कहा कि बारिश से हमारा काम प्रभावित हुआ है। हम 50 रुपए देकर ट्रैक्टरों से दफ्तर जा रहे है।

ट्रैक्टर पर सवार हो बाहर निकले मुंजाल
अनएकेडमी के फाउंडर मुंजाल ने वीडियो ट्वीट किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि जिस सोसायटी में वह रहते है। वह जलमग्न हो चुकी है। परिवार और अपने पेट डॉग एलबस को ट्रैक्टर से बाहर निकाला है। मुंजाल ने लोगों से अपना ध्यान रखने के लिए कहा है।