direct - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिका और रूस में सीधे टकराव की आशंका
मास्को। रूस ने बुधवार को यूक्रेन को उन्नत राकेट सिस्टम और युद्ध सामग्री की आपूर्ति करने के अमेरिकी फैसले की तीखी आलोचना की है। रूस के इस रुख से दोनों महाशक्तियों के बीच सीधे टकराव की आशंका गहरा गई है। रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव का कहना है कि यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता ने स्थितियों को और खराब कर दिया है।

लंबी दूरी तक मार कर सकता है हिमार्स

दरअसल अमेरिका का कहना है कि वह यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार हाई मोबिलिटी आर्टिलरी राकेट सिस्टम देने जा रहा है। हिमार्स एक मल्टीपल राकेट लान्चर है जो लंबी दूरी के लक्ष्यों पर सटीक निशाना लगा सकता है। अमेरिका ने कहा कि वह इस प्रणाली को 700 मिलियन डालर के सैन्य सहायता पैकेज में शामिल करेगा।

यूक्रेन के आश्वासन पर अमेरिका ने किया भरोसा

सनद रहे अमेरिका इस हथियार को यूक्रेन को देने से इनकार कर चुका था लेकिन यूक्रेन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से यह भरोसा दिए जाने पर कि इसका इस्तेमाल रूस में घुसकर लक्ष्यों को तबाह करने में नहीं किया जाएगा। अमेरिका इस प्रणाली  को यूक्रेन को देने के लिए राजी हो गया है।

डोनबास इलाके के एक बड़े हिस्से पर रूस का कब्जा

वहीं दूसरी ओर अमेरिका, ब्रिटेन और मध्य तथा उत्तरी यूरोपीय देशों का समूह मानता है कि पुतिन का हमला रूस के विस्तार की केवल शुरूआत है। रूस यूक्रेन की जमीन का इस्तेमाल करके पश्चिमी देशों पर हमला करना चाहता है।   वह भी तब जब यूक्रेन ने डोनबास इलाके के एक बड़े हिस्से को रूस के हाथों गंवा दिया है।

यूक्रेनी बीज बैंक पर खतरा

रूस के हमले में यूक्रेन के खारकीव स्थित बीज बैंक को खतरा पैदा हो गया है। बीज बैंक के भूमिगत तहखाने की तिजोरियों में लगभग दो हजार फसलों के लिए जेनेटिक कोड को सुरक्षित रखा गया है। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा स्थापित गैर लाभकारी संगठन क्राप ट्रस्ट ने यह जानकारी दी है। ट्रस्ट का दफ्तर भी खारकीव शहर में ही है और रूसी बमबारी से उसके लिए भी खतरा पैदा हो गया है।

रूस का सेवेरोदोनेत्स्क शहर के अधिकांश हिस्सों पर कब्जा

लुहांस्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही हेयडे ने बुधवार को कहा है कि रूसी सैनिक ने पूर्वी शहर सेवेरोदोनेत्स्क में हमला कर अधिकांश हिस्सों पर नियंत्रण कर लिया है, जिसमें शहर का केन्द्र भी शामिल है। हेयडे ने कहा कि रूस ने मंगलवार को सेवेरोदोनेत्स्क के उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी जिलों में आक्रमण किए और रूसी सैनिक शहर के अधिकांश हिस्सों पर कब्जा कर लिया तथा बुनियादी ढांचे और औद्योगिक सुविधाओं को नष्ट कर रहे है। सीएनएन ने हेयडे के हवाले से कहा कि कल स्थानीय समयानुसार शाम छह बजकर 55 मिनट पर रूस ने हवाई हमले में सेवेरोदोनेत्स्क में केमिकल प्लांट में नाइट्रिक एसिड के टैंक को निशाना बनाया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कल न्यूज़मैक्स को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि प्रतिदिन हमारे 60 से 100 सैनिक जान से हाथ धो रहे हैं।तथा पूर्व के हिस्से में हालात काफी खराब हैं। हम प्रतिदिन 60 से 100 सैनिकों को खो रहे है और हमले में कम से कम 500 जवान घायल हो रहे हैं।

यूक्रेन को करारा झटका
रूस के खिलाफ जंग में नाटो में आई दरार
कीव। दोनबास में रूस के भीषण हमलों के बीच यूक्रेन को भारी हथियार मुहैया कराने के मुद्दे पर पश्चिमी देशों के मोर्चे में दरार आ गई है। अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगी यूक्रेन को लगातार ज्यादा शक्तिशाली हथियार मुहैया कराने के मुद्दे पर बंट गए हैं। फ्रांस और जर्मनी के नेतृत्व में पहला गुट यूक्रेन को लगातार हथियार देने का विरोध कर रहा है। इस गुट को डर है कि इससे संघर्ष लंबा खींचेगा और आर्थिक घाटा बढ़ता चला जाएगा। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक असहमति का केंद्र रूस की ओर से लंबे समय तक पैदा होने वाले खतरे और क्या वास्तव में यूक्रेन जंग के मैदान में जीत हासिल कर पाएगा? इसको लेकर है। यही वजह है कि फ्रांस और जर्मनी के नेतृत्व वाला गुट यूक्रेन को आक्रामक और लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार मुहैया कराने से परहेज कर रहा है। यूक्रेन को रूस के हाथों गंवा चुके इलाकों पर फिर से कब्जा करने के लिए इन हथियारों की सख्त जरूरत है।

अमेरिका की विश्व को सीधी धमकी
वाशिंगटन। अमेरिका ने विश्व के सभी देशों को साफतौर पर कहा है कि वो रूस से हथियारों से संबंधित कोई भी बड़ा समझौता करने से परहेज करें। भारत और अमेरिका के बीच हुई टू प्लस टू की वार्ता के बाद हुई साझा प्रेस कांफ्रेंस में अमेरिका की तरफ से ये बात कही गई है।

आपको बता दें कि भारत के रक्षा मंत्री पांच दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन के दौरे पर हैं। वहीं इसी दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर भी वहां पर मौजूद थे। टू प्लस टू वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर वार्ता हुई है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने साझा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि वो सभी देशों से इस बात की अपील करते हैं कि रूस के साथ हथियारों का कोई नया समझौता न करें। उन्होंने कहा कि खासतौर से रूस जिस तरह से यूक्रेन पर जंग थोपे हुए है उसको देखते हुए ये और भी जरूरी हो जाता है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ब्लिंकन से ये भी पूछा गया कि क्या रूस से मिसाइल डिफेंस सिस्टम एस-400 की खरीद के बाद अमेरिका भारत के खिलाफ प्रतिबंध लगाने पर विचार करेगा। इस सवाल के जवाब में ब्लिंकन ने कहा कि वो फिलहाल नियमों के तहत प्रतिबंधों को लगाने या न लगाने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने ये भी माना कि भारत और रूस के संबंध काफी पुराने और बेहद मजूबत हैं। भारत और रूस के बीच हथियारों की खरीफ फरोख्त का एक लंबा इतिहास रहा है। ब्लिंकन का कहना था कि ये तब संभव है जबकि हम एक दूसरे के साझेदार बनना चाहें। मौजूदा समय में हम दोनों ही ये चाहते हैं और अमेरिका भारत का सुरक्षा साझेदार बनना चाहता है। इस साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका की बातचीत में सेना को अपग्रेड करने पर भी बात हुई है। अमेरिका भारत को सस्ती कीमत पर हथियार बेचने की तैयारी कर रहा है। भविष्य की तैयारियों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में आस्टिन ने कहा कि वो इस बारे में भारत से संपर्क में है। अमेरिका देखेगा कि भारत की सेना को कैसे और अधिक अपग्रेड करने में अपनी मदद दे सकता है। बता दें कि मौजूदा दौर में चल रहे यूक्रेन-रूस विवाद में भारत ने खुद को तटस्थ बनाए रखा है। भारत ने रूस के खिलाफ अब तक लगाए गए प्रतिबंधों पर अपनी सहमति नहीं दी है।

सोना और चांदी नई ऊंचाई पर
जयपुर। लगातार तेजी का रुख अख्तियार करते सोना और चांदी मंगलवार को जयपुर में नई ऊंचाई पर पहुंचे। शुद्ध सोना 54,050 रुपए प्रति दस ग्राम रहा, जो कि  पिछले दिन से 550 रुपए अधिक है। जेवराती सोना छह सौ रुपए उछलकर 51,300 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी 70,200 रुपए प्रति किलो रही, जो कि पिछले दिन से तीन सौ रुपए बढ़ी है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के महामंत्री मातादीन सोनी ने बताया कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के असर से सर्राफा बाजार में तेजी बनी हुई है। बाजार में अगले दिनों लड़ाई और तेज होने की आशंका के कारण बढ़ रहा है। इंडिया ज्वैलरी फोरम राजस्थान के अध्यक्ष मनीष खूंटेटा ने बताया कि ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता के चलते आगामी तेजी के माहौल से इनकार नहीं किया जा सकता। शादी-ब्याह के खरीदार हल्के वजन के सिर्फ शगुन के गहने खरीद रहे है। निवेशक भी अब छिटपुट राशि निवेश कर रहे है। अस्थिरता के इस दौर में इंतजार करना चाहिए।

जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव मंगलवार को खुले।

चांदी-70,200
शुद्ध सोना-54,050
जेवराती सोना-51,300
18कैरेट-43,000
14कैरेट-35,000
वापसी का भाव
(22/18/14 कैरेट)
तीन सौ रुपए प्रति ग्राम कम

गहलोत मंत्रिमण्डल की बैठक में हुए कई फैसले : ग्रामीण विकास राज्य सेवा की कनिष्ठ श्रृंखला में सीधी भर्ती और पदोन्नति का 50-50 होगा अनुपात
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई केबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय किए गए।

मंत्रिमण्डल ने राजस्थान ग्रामीण विकास राज्य सेवा नियम 2007 में संशोधन को स्वीकृति दी है। राजस्थान ग्रामीण विकास राज्य सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला के पदों के कुल 75 प्रतिशत पद वर्तमान में सीधी भर्ती से भरे जाने का प्रावधान है, जिसे केबिनेट के इस निर्णय से संशोधित किया जाकर सीधी भर्ती एवं पदोन्नति का अनुपात 50-50 किया जा सकेगा। इससे राजस्थान ग्रामीण विकास राज्य सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला के 50 प्रतिशत पदों को अतिरिक्त विकास अधिकारियों की पदोन्नति के माध्यम से भरा जा सकेगा। केबिनेट के इस निर्णय से सहायक एवं अतिरिक्त विकास अधिकारियों की पदोन्नति के लिए अधिक संख्या में पद उपलब्ध होंगे तथा विभाग में विकास अधिकारी के रिक्त पदों को पदोन्नति द्वारा शीघ्रता से भरा जा सकेगा। साथ ही, लंबे समय से विकास अधिकारियों के पदों के रिक्त रहने की समस्या दूर होगी अतिरिक्त विकास अधिकारियों को विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति देने से ग्राम विकास अधिकारियों के मनोबल एवं कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी। कैबिनेट ने सीधी भर्ती से नियुक्त होने वाले कार्मिकों के पदोन्नति पर एक वर्ष के प्रोबेशन पर रखे जाने का प्रावधान हटाने के लिए विविध सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी दी है। इससे कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में पदोन्नति द्वारा नियुक्त होने पर एक वर्ष की अवधि के लिए प्रोबेशन पर रखे जाने का प्रावधान हटा दिए जाने के बावजूद विविध सेवा नियमों में यथावत रह गए इस प्रावधान को समाप्त किया जा सकेगा। इससे सभी सेवा नियमों में एकरूपता आएगी।

मंत्रिमण्डल ने दण्ड प्रक्रिया संहिता ( राजस्थान संशोधन) विधेयक-2021 को विधानसभा के विचारार्थ प्रस्तुत करने की मंजूरी दी है। इस प्रस्तावित विधेयक द्वारा केन्द्र सरकार के समान राज्य सरकार को भी अन्य सरकारी वैज्ञानिक विशेषज्ञों को अधिसूचित करने की शक्तियां प्राप्त हो सकेंगी। इससे आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान एवं विचारण में गतिशीलता आ सकेगी।

धरियावद और वल्लभनगर में उप चुनाव का शोरगुल थमा : बीजेपी-कांग्रेस में सीधा मुकाबला
जयपुर। प्रदेश के धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनावों का शोरगुल बुधवार की शाम छह बजे थम गया। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 30 अक्टूबर को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। मतगणना दो नवम्बर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। दोनों क्षेत्रों में मतदान से 72 घण्टे पहले चुनाव प्रचार थम गया है। मतदान के दिन 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्रों में पांच लाख 11 हजार 455 मतदाता है। इनमें से वल्लभनगर में दो लाख 53 हजार 831 और धरियावद में दो लाख 57 हजार 624 मतदाता है।

छह ऑब्जर्वर है नियुक्त
उप चुनावों पर निगरानी के लिए छह ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इनमें दो सामान्य पर्यवेक्षक, दो पुलिस पर्यवेक्षक और दो व्यय पर्यवेक्षक है। पर्यवेक्षकों में सोमा भट्टाचर्जी, एमएफ फारुकी और मुकेश राठौड़ को वल्लभनगर तथा भूपेन्द्र सिंह, अनिल सुभाष परस्कर और एम कार्तिक मेनिक्कम को धरियावद क्षेत्र में लगाया गया है।

सोलह प्रत्याशी आजमा रहे हैं भाग्य
वल्लभनगर और धरियावाद विधानसभा उप चुनावों में 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें वल्लभगनर में नौ और धरियावाद क्षेत्र में सात प्रत्याशी हैं। वल्लभनगर में कांग्रेस से प्रीति शक्तावत, भाजपा से हिम्मत सिंह झाला, आरएलपी से उदयलाल डांगी और निर्दलीय गजेंद, नरेंद्र, भेरू लाल कालबेलिया, रणधीर सिंह तथा विजय कुमार और सुख संपत शामिल है। धरियावद में भाजपा से खेत सिंह, कांग्रेस से नागराज, बीटीपी से गणेश लाल मीणा, सीपीआईएम से पूरण मल, बहुजन मुक्त पार्टी से राम सिंह और दो निर्दलीय कैलाश चंद तथा थावरचंद शामिल है।