pune - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शरद पवार के साथ गठबंधन के बीच एनसीपी नेता का बड़ा बयान, हम महायुति के साथ रहेंगे : प्रफुल्ल
मुंबई। पवार फैमिली की एकजुटता और पार्टी के एकीकरण की खबरों के बीच अजित पवार की एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने बड़ा बयान दिया है। रविवार को एनसीपी के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन के साथ रहेगी। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अजित पवार ने पुणे, पिंपरी चिंचवड़ और परभणी के नगर निगम चुनाव में शरद पवार की एनसीपी से गठबंधन किया है।

महायुति को लेकर दिया बयान: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में एनसीपी कई नगर निगमों में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। बीएमसी में वह महायुति के गठबंधन से बाहर है और उसने अपने कैंडिडेट उतारे हैं। सियासी गलियारों में एनसीपी के दोनों धड़ों के एक होने की चर्चा भी चल रही है। खुद अजित पवार ने एक इंटरव्यू में इसके संकेत दिए थे। अब प्रफुल्ल पटेल ने महायुति को लेकर बयान दिया है।

एनसीपी भविष्य में भी महायुति में ही रहेगी

राज्यसभा सांसद ने कहा कि जहां तक केंद्र सरकार और महाराष्ट्र विधानसभा का सवाल है, हम महायुति में हैं। एनसीपी भविष्य में भी महायुति में ही रहेगी। महाराष्ट्र में हम सीएम देवेंद्र फडणवीस और दिल्ली में (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में के नेतृत्व में काम करेंगे। उन्होंने पार्टी के विरोधी गुटों के बीच किसी भी बड़े सुलह की अटकलों को खारिज कर दिया।

गठबंधन बदलने वाला नहीं

जब उनसे पूछा गया कि क्या शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले भी भविष्य में उनके साथ शामिल हो सकती हैं? प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मैं आपको कुछ भी काल्पनिक नहीं बताऊंगा। लेकिन आज की सच्चाई यह है कि हम अलग हैं। हमारी पार्टी एनडीए में है। कई बार हम देखते हैं कि एनसीपी-एसपी के बयान नरेंद्र मोदी या आज की सरकार के साथ मेल नहीं खाते हैं। और जब ऐसा नहीं है, तो उनसे बात करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। क्योंकि हमारा गठबंधन बदलने वाला नहीं है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश कलमाडी का लंबी बीमारी के बाद निधन
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सुरेश कलमाड़ी को इलाज के लिए दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सास ली। बताया जा रहा है कि वे 81 साल के थे।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 2 बजे तक कलमाडी हाउस, एरंडवाने, पुणे में रखा जाएगा, जिसके बाद नवी पेठ पुणे में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई के दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है।

पुणे के पूर्व सांसद कलमाडी राजनीति और खेल जगत में एक जानी-मानी हस्ती थे। उनका पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका पार्थिव शरीर दोपहर दो बजे तक जनता के दर्शन के लिए एरंडवाने में कलमाड़ी हाउस में रखा जाएगा, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार पुणे के नवी पेठ में वैकुंठ स्मारक भूमि पर किया जाएगा।

कई वरिष्ठ राजनीतिक नेता, पार्टी के साथी और समर्थक उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पर पहुंचे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभय छाजेड ने कहा कि कलमाडी के निधन से पुणे के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में दुख की लहर दौड़ गई है।

सुरेश कलमाड़ी ने राजनीति में आने से पहले भारतीय वायुसेना में पायलट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने कई सालों तक पुणे से सांसद के तौर पर काम किया एवं केन्द्रीय मंत्री का पद संभाला और बाद में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष बने।

उन्होंने 2000 से 2013 तक एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया और 2015 में उन्हें इसका आजीवन अध्यक्ष बनाया गया।

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल गिरा : 5 लगों की मौत, 25 से ज्यादा लोगों के बहने की आशंका
मुंबई। महाराष्ट्र में पुणे जिले के मावल तालुका स्थित कुंडमाला क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में इंद्रायणी नदी पर बने पुल का आधा हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया, जिससे उस वक्त पुल पर खड़े कई लोग नदी में गिर गए। घटना के समय मौके पर भारी भीड़ थी और शुरुआती जानकारी के मुताबिक 20 से 25 लोग लापता हैं और उनके नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है।

आधिकारिक तौर पर इस घटना में 5 लोगों के मरने की पुष्टि की गयी है, जबकि कई के बहने की आशंका जताई गई है। वहीं रेस्क्यू टीम ने 5 से 6 लोगों को बचाया है। बताया जाता है कि यह दुर्घटना रविवार अपराह्न लगभग 3:40 बजे की है। जब पुल का एक हिस्सा टूटा, तो कुछ लोग नीचे मौजूद पत्थरों पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं कई लोग सीधे नदी की तेज धारा में बह गए। नदी में बहाव काफी तेज होने के कारण राहत कार्य में भी दिक्कतें आ रही हैं।

ये वही पुल था जिससे कुंडमाला क्षेत्र को पार किया जाता था। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाली तलेगांव दाभाड़े पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय गोताखोरों को भी राहत और बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है।

रविवार को छुट्टी होने की वजह से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक कुंडमाला क्षेत्र घूमने आए थे। कुछ लोग उस समय पुल पर खड़े होकर फोटो ले रहे थे और दृश्य का आनंद ले रहे थे, जब पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। यह हादसा अचानक हुआ और लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल की हालत लंबे समय से खराब थी और इसकी शिकायतें प्रशासन तक पहले भी पहुंची थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बीते कुछ दिनों से पुणे और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही थी, जिससे इंद्रायणी नदी का जलस्तर बढ़ गया था और बहाव तेज था। इसी तेज बहाव और पुल की जर्जर हालत ने मिलकर इस हादसे को जन्म दिया। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने कहा कि फिलहाल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

Pune : 11 वर्षीय लड़के की क्रिकेट खेलते हुए मौत, प्राइवेट पार्ट पर लगी थी गेंद
पुणे। 11 वर्षीय लड़के की क्रिकेट खेलते हुए मौत हो गई। दरअसल, क्रिेकेट खेलते समय गेंद लड़के के प्राइवेट पार्ट पर लग गई थी जिसके बाद लड़के की मौत हो गई।

यह घटना पुणे के लोहगांव की बताई जा रही है। जिसमें लड़का गर्मी की छुट्टियों में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेलते समय गेंद लड़के के प्राइवेट पार्ट पर लगी और लड़का नीचे मैदान में गिर गया जिसके बाद स्थानीय लोग उसे हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुणे पुलिस की हिरासत से महिला आरोपी फरार
कोटा। कोटा रेलवे स्टेशन पर दूरंतो ट्रेन से पुणे पुलिस की हिरासत से एक महिला आरोपी फरार हो गई। पुणे पुलिस ने सोमवार को जीआरपी थाने में मामला दर्ज करवाया है। महिला का नाम सानिया (24) है वह बिहार की रहने वाली है। जीआरपी थाना अधिकारी मनोज सोनी ने बताया कि महिला के खिलाफ साइबर ठगी का मामला पुणे में दर्ज है। पुणे पुलिस ने महिला को हरियाणा से पकड़ा था। कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रेन से यात्रा वारंट पर उसे पुणे ले जा रहे थे। कोटा स्टेशन पर पुणे पुलिस को चकमा देकर महिला फरार हो गई। तलाश करने के बाद भी जब महिला नहीं मिली तो पुणे पुलिस ने जीआरपी में अभिरक्षा से फरार होने का प्रकरण दर्ज करवाया है। महिला की तलाश की जा रही है।

पुणे पुलिस आरोपी महिला को हरियाणा से गिरफ्तार कर  दिल्ली-मुंबई दुरंतो (22210) ट्रेन से पुणे ले जा रही थी। ट्रेन में आरोपी महिला के साथ 5-6 पुलिसकर्मी थे। रविवार तड़के 4.10 बजे ट्रेन के कोटा स्टेशन पर पहुंचने पर सानिया पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई। कोटा से ट्रेन रवाना होने के बाद पुणे पुलिस को रास्ते में सानिया के फरार होने का पता चला। इसके बाद पुणे पुलिस ने आरोपी महिला को तलाश किया, नहीं मिलने पर जीआरपी को शिकायत दी। पुलिस गिरफ्त से फरार होने के बाद आरोपी महिला माला रोड़ स्थित एक लॉज में 2 से 3 घंटे रुकी। भनक लगते ही सानिया लॉज से भी फरार हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रही है।

पुणे की जगह ब्रेबोर्न में होगा दिल्ली और पंजाब का मैच
मुम्बई। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार का मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की जगह मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। खेल की  सुबह कैपिटल्स के खिलाड़ियों का आरटीपीसीआर टेस्ट होने के बाद ही मैच को हरी झंडी मिलेगी। यदि मैच 20 अप्रैल को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो पाता है, तो आईपीएल इस मैच को पुनर्निर्धारित करेगा। क्रिकइंफो को पता चला है कि आईपीएल प्रबंधन ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के कई सदस्यों के पॉजिटिव आने के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

मार्श अस्पताल में भर्ती
कैपिटल्स की ओर से जारी बयान में पुष्टि की गई है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मार्श के अलावा, दो सहायक स्टाफ सदस्यों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ऐसे में आईपीएल प्रबंधन बायो बबल को सुरक्षित बनाए रखने के लिए टीमों को यात्रा करने देने के पक्ष में नहीं है।

5 दिन में 4 सदस्य पॉजिटिव आए
आईपीएल प्रबंधन के अनुसार दिल्ली की टीम के पांच सदस्य पिछले चार दिनों में कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। फिजियो पैट्रिक फारहार्ट के अलावा इसमें आॅल राउंडर मार्श, मसियूज चेतन कुमार, टीम के चिकित्सक डॉ. अभिजीत सालवी और सोशल मीडिया टीम के सदस्य आकाश माने शामिल हैं। कैपिटल्स की पूरी टीम का मंगलवार की सुबह टेस्ट किया गया। इसके नतीजे के अनुसार सभी सदस्य निगेटिव आए हैं। बुधवार सुबह खिलाड़ियों की एक ताजा राउंड में टेस्टिंग की जाएगी।

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन विस्फोट
मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को ओमिक्रॉन के सात नए मामले मिले हैं। पिंपरी चिंचवाड़ जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए 6 और एक पुणे के व्यक्ति के सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हो गई है। राजस्थान के जयपुर में 9 मामलों की पुष्टि हुई है। इससे पहले रविवार सुबह को दिल्ली में ओमिक्रॉन के पहले केस का पता चला था। अब देश में नए वैरिएंट के कुल 21 मामले हो गए हैं, जिनमें से 9 राजस्थान में और 8 अकेले महाराष्ट्र में मिले हैं। महाराष्ट्र में इससे पहले मुंबई में भी डोम्बिवली में एक ओमिक्रॉन संक्रमित मिला था। इसके अलावा बेंगलुरु में 2 और जामनगर में नए वैरिएंट का एक मामला मिल चुका है। महाराष्ट्र हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, पिंपरी चिंचवाड़ में ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले छह लोगों में से 4 अभी विदेश से लौटे थे। इन सभी का टेस्ट कराया गया था, जिसमें ये पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद इनके संपर्क में आने वाले 3 अन्य का भी टेस्ट कराया गया था। ये तीनों भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई है। इस रिपोर्ट में इन सभी को ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित बताया गया है। पुणे में भी एक संक्रमित मिला है।  डोम्बिवली में मर्चेन्ट नेवी का एक इंजीनियर ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मिला। इसके साथ ही मुंबई के  17 ओमिक्रॉन संदिग्धों की रिपोर्ट भी एक-दो दिन में मिल जाएगी। उनका सैम्पल चिंचपोकली के निकट कस्तूरबा अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया है।

ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण
नई दिल्ली। एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि ओमिक्रॉन के लक्षण पहले वैरिएंट्स से मेल नहीं खाते। भारत में मिले ओमिक्रॉन संक्रमितों के लक्षण अधिक गम्भीर नहीं है। अब तक मिले रोगियों में निम्न लक्षण पाए गए हैं।
मांसपेशियों में दर्द
गले में खरास
कमजोरी
हल्का जुकाम

आर्यन ड्रग्स मामले में गोसावी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे कई राज!
मुम्बई। आर्यन खान ड्रग्स मामले में कई दिनों से फरार चल रहे मादक अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के गवाह किरण गोसावी को गुरूवार को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरूवार सुबह पांच बजे गोसावी को हिरासत में लिया गया है।  पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि गोसावी मादक अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के आर्यन खान ड्रग्स मामले में पंच गवाहों में है और उस पर आरोप है कि उसने एनसीबी के मुम्बई अंचल के निदेशक समीर वानखेडे के कहने पर झूठी गवाही दी है। पिछले दिनों उसका सोशल मीडिया पर बातचीत वायरल हुई थी जिसमें उसको यह कहते हुए सुना गया है कि वह लखनऊ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करेगा। इसी ममाले में गोवासी के अंगरक्षक प्रभाकर सेल ने जांच एजेंसियों के अधिकारियों और गोवासी के खिलाफ मुम्बई विशेष अदालत में हल्फनामा दिया है।