boil - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खाद्य तेलों में उबाल जारी
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों की तेजी और स्थानीय स्तर पर उठाव मजबूत रहने से बीते सप्ताह खाद्य तेलों में उबाल रहा वहीं दाल-दलहन में मिलाजुला रुख जबकि अनाज के भाव चढ़ गए।

तेल तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 176 रिंगिट जबरदस्त तेजी लेकर 6869 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। साथ ही मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी सप्ताहांत पर 7.86 सेंट की उबाल के साथ 82.34 सेंट प्रति पाउंड पर रहा। बीते सप्ताह वनस्पति तेल 589 रुपये, पाम ऑयल 585 रुपये, सोया रिफाइंड 367 रुपये, सूरजमुखी तेल 294 रुपये, सरसों तेल 293 रुपये और मूंगफली तेल 293 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल उबल गया।

सप्ताहांत पर सरसों तेल 19047 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 19413 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 19341 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 17802 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 16336 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 17435 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

दाल-दलहन : बीते सप्ताह दाल-दलहन के बाजार में मिलाजुला रुख रहा। सप्ताहांत पर मूंग दाल 100 रुपये, चना 50 रुपये और चना दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हो गई। वहीं, मसूर दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव पिछले स्तर पर पड़े रहे। सप्ताहांत पर चना 4700-4800, दाल चना 5700-5800, मसूर  काली 8500-8600, मूंग दाल 9000-9100, उड़द दाल 9800-9900, अरहर दाल 8100-8200 रुपये प्रति क्विंटल रही।

अनाज : बीते सप्ताह अनाज के बाजार में तेजी रही। सप्ताहांत पर गेहूं 50 रुपये और चावल 50 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया।
सप्ताहांत पर अनाज (भाव प्रति क्विंटल) : गेहूं दड़ा 2250-2350 रुपये और चावल : 2550-2650 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

चीनी-गुड़ : आलोच्य सप्ताह मीठे के बाजार में टिकाव रहा। सप्ताहांत पर चीनी और गुड़ के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पुराने स्तर पर टिके रहे। सप्ताहांत पर चीनी एस. 3360-3460, चीनी एम. 3700-3800, मिल डिलीवरी 3310-3410 और गुड़ 3200-3300 रुपये प्रति क्विंटल पर रहे।

महंगाई की मार: खाद्य तेलों में उबाल
नई दिल्ली। महंगाई की डोज लगातार आम-आदमी की जेब पर दिन-प्रतिदिन डाका डाल रही है। ऐसे में आप खाद्य तेलों के बढ़े भाव के बारे में जानेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। वैश्विक बाजार की तेजी और स्थानीय स्तर पर उठाव बढऩे से गुरूवार को दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में उबाल आ गया वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा 29 रिंगिट बढ़कर 6810 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.15 सेंट की तेजी लेकर 80.96 सेंट प्रति पौंड बोला गया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर सरसों तेल 293 रुपये, सोया रिफाइंड 367 रुपये, पाम ऑयल 293 रुपये और वनस्पति तेल 294 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल महंगा हो गया। वहीं, मूंगफली तेल और सूरजमुखी तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में टिकाव रहा। इस दौरान चीनी और  गुड़ के भाव स्थिर रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में लगभग स्थिरता रही। इस दौरान केवल चना 50 रुपये और चना दाल 50 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल सस्ता हो गया। वहीं मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान चावल और गेहूं के भाव स्थिर रहा।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 4700-4800,दाल चना 5700-5800, मसूर काली 8500-8600, मूंग दाल 9000-9100, उड़द दाल 9800-9900, अरहर दाल 8100-8200 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति ङ्क्षक्वटल) गेहूं दड़ा 2250-2350 रुपये और चावल : 2550-2650 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 3570-3670, चीनी एम. 3650-3750, मिल डिलीवरी 3450-3550 और गुड़ 3100-3200 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 19047 रुपये, मूंगफली तेल 19267 रुपये, सूरजमुखी तेल 19047 रुपये, सोया रिफाइंड 17802 रुपये, पाम ऑयल 16044 रुपये और वनस्पति तेल 17143 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

तेल के भावों में उबाल, तो दाल-दलहन के बाजार में टिकाव
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार की स्थिरता के बीच स्थानीय स्तर पर मंगलवार को दिल्ली थोक जिंस बाजार में सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड और पॉम ऑयल में तेजी रही। इस दौरान दाल दलहन के साथ ही मीठे के बाजार में टिकाव रहा जबकि गेहूँ 10 रुपये चढ़ गया।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा 132 रिंगिट चढ़कर 6248 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.44 सेंट की तेजी के साथ 73.73 सेंट प्रति पौंड बोला गया

स्थानीय स्तर सूरजमुखी तेल 147 रुपये प्रति क्विंटल, पॉम ऑयल 146 रुपये और सोया रिफाइंड 176 रुपये प्रति क्विंटल महंगा गया। इस दौरान वनस्पति , मूंगफली तेल और सरसों तेल में टिकाव रहा।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार टिकाव रहा। इस दौरान गुड़ और चीनी के भाव में टिकाव रहा।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मूंग दाल, मसूर दाल, चना दाल, उड़द दाल, अरहर दाल और चना के भाव टिके रहे।

अनाज : अनाज मंडी में चावल में टिकाव रहा जबकि गेहूँ 10 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया।

बीते पांच दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उबाल: 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े दाम
नई दिल्ली। बीते पांच दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के साथ यहां पेट्रोल 98.61 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि शुक्रवार को पेट्रोल 97.81 और डीजल 89.07 की कीमत पर था। तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिससे अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमत 3.20 पैसे तक बढ़ गए हैं। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम इस बढोतरी से 113.35 और 97.55 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षाें के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड 120.65 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 112.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

महानगर

पेट्रोल

(रुपए प्रति लीटर)

डीजल

(रुपए प्रति लीटर)

दिल्ली

98.61

89.87

कोलकाता

108.01

93.01

मुंबई

113.35

97.55

चेन्नई

104.43

94.47

हर साल 2 करोड़ कुत्तों का सूप पी जाते हैं चीन के लोग, जिंदा ही उबाल देते हैं कसाई
पेइचिंग। चीन की वुहान स्थित हुनान मीट मार्केट बीते दो सालों से विवादों में है। दुनिया में कोरोना का पहला मामला यहीं सामने आया था। पहले कहा गया कि यह वायरस चमगादड़ खाने से फैला है। इस थ्योरी ने चीन के मीट व्यापार को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया। यह बात सच है कि चीन एक ऐसा देश है जहां कई प्रतिबंधों के बाद भी चमगादड़ से लेकर कुत्ते के मांस का व्यापार धड़ल्ले से किया जाता है। मांस व्यापार के लिए कुत्तों के साथ बर्बरता का अब एक और मामला सामने आया है। द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक संगठन ने मीट व्यापार के लिए बेचे गए कई कुत्तों को एक गोदाम से भयंकर गंदगी के बीच से रेक्स्यू किया है। इनमें एक गर्भवती कुतिया रूबी भी शामिल थी जिसके आठ पिल्लों ने कुपोषण के चलते एक के बाद एक करके दम तोड़ दिया। चीन में जानवरों के साथ क्रूरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मीट मार्केट में बेचने के लिए कसाई इन्हें जिंदा ही उबालने वाले थे।

हर साल मार दिए जाते हैं 1 से 2 करोड़ कुत्ते
उसका शरीर आठ पिल्लों को संभालने के लिए बहुत छोटा था। उन्होंने बताया कि जन्म के वक्त पिल्लों की स्थिति अच्छी नहीं थी। जैसे-जैसे दिन बीतते गए एक के बाद एक पिल्ला हमें छोड़कर चला गया। वे इसलिए मर गए क्योंकि उनकी गर्भवती मां को सही इलाज नहीं मिला और उसके साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया। ह्यूमेन सोसाइटी इंटरनेशनल का अनुमान है कि चीन में हर साल 1 से 2 करोड़ कुत्ते मारे जाते हैं।यहां एक व्यस्क कुत्ता सूप या स्टू में पकाने के लिए 100 पाउंड (करीब 10 हजार रुपए) में बेचा जाता है।

भाग न सकें इसलिए काट दिया पंजा
इतना ही नहीं, कुत्तों को भागने से रोकने के लिए इनका एक पंजा काट दिया गया था। नोटूडॉग मीट नाम के संगठन ने कुत्तों का रेस्क्यू किया है और गर्भवती कुतिया की स्थिति की जानकारी दी है। लंदन की इस चैरिटी की सीईओ जूलिया डी कैडेट ने बताया कि रूबी के छोटे आकार और लंबे समय तक भूखे रहने के चलते उसे एक इमरजेंसी सीजेरियन की आवश्यकता थी।

जारी है तेल में आग : पेट्रोल-डिजल में 35-35 पैसे प्रति लीटर बढ़े दाम
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गुरूवार को कच्चे तेल के उच्चतम स्तर से फिसलने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन उबाल जारी रहा। इन दोंनों की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गयी जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 108.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।

मुंबई में पेट्रोल 114.14 रुपये और डीजल 105.12 रुपये प्रति लीटर पर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 116.98 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 106.38 रुपये प्रति लीटर पर, पटना में पेट्रोल 112.04 रुपये और डीजल 103.64 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 112.06 रुपये और डीजल 102.98 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

कोलकाता में भी पेट्रोल के 108.78 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी 100.14 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है।राँची में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मात्र 18 पैसे का अंतर रह गया है। पेट्रोल 102.54 रुपये और डीजल 102.36 रूपये प्रति लीटर पर है। दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 105.44 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है।

अभी देश के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुकी है। अधिकांश शहरों में डीजल भी शतक लगा रहा है। इस महीने में अब तक 28 दिनों में से 21 दिन इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुयी है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 6.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7.25 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

बाजार अध्ययन एवं साख निर्धारण करने वाली कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने अगले साल तक ब्रेंट क्रूड के 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने की रिपोर्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को अमेरिका में कच्चे तेल में भारी गिरावट रही। इसके साथ ही गुरूवार को सिंगापुर में कच्चे तेल में कारोबार नरमी के साथ शुरू हुआ। ब्रेंट क्रूड 2.09 डॉलर उतरकर 82.49 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.79 डॉलर फिसलकर 80.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 108.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)
दिल्ली————— 108.29—————— 97.02
मुंबई-—————114.14—————— 105.12
चेन्नई—————105.13 -—————101.25
कोलकाता————108.78—————-—100.14