sub inspector recruitment examination 2025 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में इस बार क्यूआर कोड युक्त प्रवेश-पत्र, 7.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आगामी 5 एवं 6 अप्रैल को होने वाली उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 में प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा कुल 1015 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। आयोग ने अभ्यर्थियों की प्रमाणिकता सुनिश्चित करने के लिए इस बार की उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा में क्यूआर कोड युक्त आधुनिक प्रवेश-पत्र,अनिवार्य मूल रंगीन फोटो पहचान पत्र और प्रत्येक केंद्र पर सघन वीडियो रिकॉडिंर्ग जैसे तकनीकी सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से लागू किया है। आयोग सचिव ने बताया कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रश्न पत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित भंडारण और उनके समयबद्ध वितरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। परीक्षा संचालन में नियुक्त प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों द्वारा प्रश्न-पत्र सुरक्षित रखने, नियमों की पूर्ण पालना, परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाने तथा परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था संबंधी मॉनिटरिंग पूर्ण सजगता से की जाएगी।

केंद्र व्यवस्थाओं की बनेगी रिपोर्ट
सतर्कता दलों को सुनिश्चित करना होगा कि आवंटित क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त केंद्राधीक्षक, वीक्षकों व अन्य कार्मिकों की ओर से परीक्षा आयोजन संबंधी दिशा निर्देशोंं व सुरक्षा के सभी मानदंडों का पालन किया जा रहा है। परीक्षा की निष्पक्षता, गोपनीयता व सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए परीक्षा आयोजन से जुड़े कार्मिकों को भी केंद्र में मोबाइल या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

सॉफ्टवेयर का कराया प्रस्तुतिकरण
केंद्राधीक्षकों की ओर से तैयार किए जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों के लिए राजकीय तोपदड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय के केंद्राधीक्षक द्वारा तैयार कराए गए सॉफ्टवेयर का भी आयोग में प्रस्तुतिकरण करवाया गया। जिससे अन्य केंद्राधीक्षकों को इन प्रपत्रों को तैयार करने में आसानी हो सके।

100 मीटर दायरे में, साइबर कैफे-ई-मित्र रहेंगे बंद
परीक्षा केंद्रों की परिधि में पूर्ण अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में स्थित साइबर कैफे एवं ई-मित्र केंद्रों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखा जाएगा। विशेष फ्लाइंग स्क्वॉयड और पर्यवेक्षी अधिकारी निरंतर केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 : 100 मीटर के दायरे में स्थित समस्त साइबर कैफे एवं ई-मित्र रहेंगे बंद, जिला प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से विशेष निगरानी तंत्र विकसित
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग आगामी 5 एवं 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से आयोजित करने एवं परीक्षा प्रणाली की शुचिता बनाए रखने के लिए सुदृढ़ और बहु-स्तरीय सुरक्षा तैयारी कर रहा है। इस परीक्षा में प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग सचिव ने बताया कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रश्न पत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित भंडारण और उनके समयबद्ध वितरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। जिला प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से विशेष निगरानी तंत्र विकसित किया गया है। अभ्यर्थियों की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए इस बार उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा में क्यूआर कोड युक्त आधुनिक प्रवेश पत्र, अनिवार्य मूल रंगीन फोटो पहचान पत्र और प्रत्येक केंद्र पर सघन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे तकनीकी सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है।

परीक्षा के दौरान आपराधिक तत्वों के अवांछित प्रयासों की पूर्ण रोकथाम के लिए परीक्षा केंद्र, प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा, संदिग्ध व्यक्तियों व आसपास की गतिविधियों पर नजर रखते हुए अन्य व्यवस्थाओं को और सघन करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में स्थित साइबर कैफे एवं ई-मित्र केंद्रों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखा जाएगा। परीक्षा परिसर में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में गठित विशेष फ्लाइंग स्क्वॉड और पर्यवेक्षी अधिकारी निरंतर केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।