Academic Excellence - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भजनलाल सरकार में शिक्षा का स्वर्णिम दौर : आवासीय विद्यालयों के छात्रों ने रचा इतिहास, मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन से मिली सफलता
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे सुधारों का असर अब परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में अभूतपूर्व सफलता हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने इस शानदार उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सफलता वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए नई प्रेरणा है और आने वाले समय में ये विद्यालय और बेहतर परिणाम देंगे।

शानदार परीक्षा परिणाम

आवासीय विद्यालयों के छात्रों ने इस वर्ष उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए—

10वीं बोर्ड में 97.98% परिणाम दर्ज किया। 1829 में से 1792 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
12वीं विज्ञान संकाय में 98.38% सफलता मिली, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।
कला संकाय में 99.85% का लगभग शत-प्रतिशत परिणाम रहा।
वाणिज्य संकाय में 100% परिणाम दर्ज कर सभी 18 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

उच्च अंकों की बात करें तो कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।

समावेशी शिक्षा का मॉडल बना योजना

वर्ष 1997-98 में शुरू हुई आवासीय विद्यालय योजना आज सामाजिक परिवर्तन का मजबूत माध्यम बन चुकी है। वर्तमान में राज्य के 42 विद्यालयों में 14,500 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यहां अनुसूचित जाति, जनजाति, विशेष पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन, पुस्तकें और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बढ़ते निवेश से मिल रहे बेहतर परिणाम

राज्य सरकार द्वारा इस योजना पर लगातार निवेश बढ़ाया जा रहा है। पिछले वर्षों में करोड़ों रुपये खर्च कर हजारों विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है, जिससे शिक्षा का स्तर ऊंचा हुआ है और वंचित वर्ग मुख्यधारा से जुड़ रहा है।

मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन से मिली सफलता

छात्रों की नियमित मॉनिटरिंग, विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और परामर्श व्यवस्था ने इन परिणामों की नींव मजबूत की है। सभी विद्यालय राजस्थान रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन सोसाइटी (RREIS) के माध्यम से संचालित हो रहे हैं, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा रहा है। सरकार की इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि सही अवसर और संसाधन मिलने पर वंचित वर्ग के विद्यार्थी भी सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकते हैं।

जयपुर में 29 अप्रैल को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 47 छात्र होंगे सम्मानित
जयपुर। विद्या भारती की ओर से 29 अप्रैल को बिरला सभागार में दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर होंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कुमार उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कुल 47 विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह में शिक्षा के महत्व और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

100% अंकों की गूंज :पीडब्ल्यूवाला छात्रों की सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता
जयपुर। फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के लिए आज का दिन गर्व और उत्सव का रहा, जब इसके कई विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए। इनमें कुछ विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत (100%) अंक हासिल कर देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में पंजाब के फाजिल्का से वैभव अरोड़ा, गुजरात के अहमदाबाद से अमोलिक पंडिता और ओडिशा के भुवनेश्वर से आयुष्मान महापात्रा शामिल हैं, जिन्होंने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

इसके अतिरिक्त, पीडब्ल्यू विद्यापीठ, जो फिज़िक्सवाला के तकनीक-सक्षम ऑफलाइन केंद्र हैं, ने  जयपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में शहर के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।  अपने अनुभव साझा करते हुए वैभव अरोड़ा ने कहा, “नियमित तैयारी, सतत अभ्यास और स्कूल व पीडब्ल्यू शिक्षकों के मार्गदर्शन ने मुझे पूर्ण अंक प्राप्त करने में मदद की।”

अमोलिक पंडिता ने बताया, “नियमित रिविजन और मॉक टेस्ट हल करना मेरे लिए 100% अंक लाने में बहुत सहायक रहा।” आयुष्मान महापात्रा ने कहा, “अनुशासन बनाए रखते हुए एक सुव्यवस्थित अध्ययन योजना का पालन करना मेरी सफलता की कुंजी रहा।” परिणामों पर अपने विचार साझा करते हुए अलख पांडेय, संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने कहा, “हम परीक्षा में शामिल हुए सभी विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हैं। विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को बधाई, जिन्होंने पूर्ण अंक हासिल किए। ये परिणाम निरंतर प्रयास और सही शैक्षणिक सहयोग प्रणाली को दर्शाते हैं।”

इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में 25 लाख से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इन विद्यार्थियों का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि सुनियोजित ऑनलाइन एवं मिश्रित शिक्षण पद्धति शैक्षणिक सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

होटल प्रबंधन संस्थान, जयपुर में स्वर्ण जयंती समारोह, पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ होंगी मुख्य अतिथि
जयपुर।बनीपार्क स्थित होटल प्रबंधन संस्थान, जयपुर में बुधवार को स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव उत्कर्ष: उत्कृष्टता के 50 वर्ष का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3:30 बजे से शुरू होने वाला यह समारोह संस्थान की 50 वर्षों की उपलब्धियों और विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रदर्शित करेगा। संस्थान की प्राचार्या निमिषा सेठ ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। कार्यक्रम में रूकमणी रियाड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समारोह में संस्थान की 50 वर्षों की यात्रा, शैक्षणिक नवाचार, अनुशासन और विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

पीडब्ल्यू के आरबीएसई Wallah ने राजस्थान बोर्ड में कक्षा 10 और 12 दोनों में नंबर 1 रैंक हासिल की: कक्षा 10 में प्रियंशी सुंडा ने 99.8% अंक और ऋषिता ने कक्षा 12 में 99.8% के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया
जयपुर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 के कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष पीडब्ल्यू के आरबीएसई Wallah से जुड़े विद्यार्थियों ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं। सीकर के एक किसान की बेटी, प्रियंशी सुंडा, ने आरबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में 600 में से 599 अंक प्राप्त कर 99.8% हासिल किए। सांगलिया गाँव की निवासी प्रियंशी ने छह में से पाँच विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय निरंतर परिश्रम और मज़बूत सहारे को दिया।

उन्होंने कहा, “मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों की आभारी हूँ, जिन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास किया। मैंने लगातार अभ्यास किया और आरबीएसई Wallah के शिक्षकों ने मुझे विषयों की कॉन्सेप्ट क्लैरिटी दी। मैंने प्रतिदिन अनुशासित रहकर तैयारी की, और मेरे अंक उसी प्रयास का परिणाम हैं।” आरबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में सीकर की ऋषिता ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में 99.8% अंक अर्जित किए। उन्होंने चार मुख्य विषयों में पूरे अंक प्राप्त किए। अपनी सफलता के बारे में ऋषिता ने कहा, “मेरे माता-पिता और शिक्षकों ने हर कदम पर मेरा साथ दिया। स्व-अध्ययन के लिए ऑनलाइन रिविज़न ने मुझे डिसिप्लिन बनाए रखने और बेहतर परफॉर्म करने में मदद की। बोर्ड में फर्स्ट रैंक प्राप्त करना रोज़ किए गए प्रयासों का परिणाम है।”

छात्रों को बधाई देते हुए अलख पांडेय, शिक्षक एवं संस्थापक फिजिक्सवाला ने कहा, “हमें अपनी छात्राओं और उनकी सफलता पर अत्यंत गर्व है। ये अंक उनके निरंतर परिश्रम और डिटरमिनेशन का प्रतिबिंब हैं। हमारे संस्थान में हम सदैव छात्रों को कॉन्सेप्ट क्लैरिटी और नियमित अभ्यास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं उन्हें इस सक्सेस पर बधाई देता हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।” इन परिणामों से स्पष्ट होता है कि अनुशासित तैयारी और संरचित शैक्षणिक सहयोग से राजस्थान भर के विद्यार्थी उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

RBSE 12वीं परिणाम: जयपुर की वर्षा शर्मा 99.20% के साथ चमकी, कॉमर्स में दो जुड़वां भाइयों ने मारी बाज़ी
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं कक्षा के परिणामों में इस वर्ष कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जयपुर की रहने वाली वर्षा शर्मा ने साइंस स्ट्रीम में 99.20 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। वे राधा बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। खास बात यह रही कि वर्षा ने केमिस्ट्री और मैथ्स दोनों विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

कॉमर्स में जुड़वा भाइयों का शानदार प्रदर्शन

जयपुर के दो जुड़वा भाईयों ने कॉमर्स स्ट्रीम में बेहतरीन सफलता हासिल की। आयुष अग्रवाल ने 97 प्रतिशत और उनके भाई पियूष अग्रवाल ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दोनों छात्र किस्टल कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थी हैं और उनकी सफलता से परिवार व स्कूल में खुशी का माहौल है।

चाकसू और रेनवाल के विद्यार्थियों ने भी लहराया परचम

चाकसू निवासी अनुराधा शर्मा ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं रेनवाल की प्रगति ने आर्ट्स स्ट्रीम में 95.60 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

जिलेभर में खुशी की लहर

RBSE 12वीं के परिणाम जारी होते ही जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ने एक बार फिर शानदार परिणाम दिए हैं। परिवारजन और शिक्षक सभी सफल छात्रों को बधाई दे रहे हैं।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026: पीडब्ल्यू RBSE Wallah की दीपिका ने 99.5% अंक किए हासिल
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। बारां के डीसेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू)  के RBSE Wallah की छात्रा, दीपिका ने 99.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस परिणाम पर खुशी जताते हुए अलख पांडेय, टीचर और फाउंडर, फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने कहा,“यह परिणाम सिर्फ अंकों का नहीं, बल्कि निरंतरता और अनुशासन का परिणाम है। दीपिका जैसे छात्र हमें यह याद दिलाते हैं कि रोज़ाना की ईमानदार मेहनत असाधारण नतीजे देती है। हमें खुशी है कि हम उनकी इस यात्रा का हिस्सा रहे। सभी छात्रों के लिए मेरा संदेश है — लगातार प्रयास करते रहें, अपने ऊपर भरोसा रखें, परिणाम खुद सामने आएंगे।”

दीपिका ने अपनी सफलता को आश्चर्यजनक और संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा,“मुझे सच में टॉप करने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन मैंने पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी और अपने कॉन्सेप्ट्स मजबूत करने पर ध्यान दिया। पीडब्ल्यू के RBSE Wallah के लेक्चर्स और प्रैक्टिस मटेरियल ने मेरी तैयारी को काफी मजबूत किया। मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों की आभारी हूं, जिनका मुझे हमेशा साथ मिला।” दीपिका ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हिंदी में 100, अंग्रेजी में 100, विज्ञान में 99, सामाजिक विज्ञान में 100, गणित में 100 और संस्कृत में 98 अंक प्राप्त किए, जो उनकी मजबूत शैक्षणिक पकड़ को दर्शाता है। उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के RBSE Wallah के उड़ान 2.0 बैच से की।

इस वर्ष कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10,65,304 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,47,950 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।  लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया और उच्च पास प्रतिशत दर्ज किया, जो उनकी लगातार मजबूत शैक्षणिक उपलब्धियों को दर्शाता है। दीपिका की सफलता यह दिखाती है कि अनुशासित तैयारी और पीडब्ल्यू के RBSE Wallah जैसे सुलभ शिक्षा प्लेटफॉर्म का मार्गदर्शन, मिलकर छात्रों को अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करता है।