celebrating - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्थिरता के साथ 30 वर्षों की यात्रा का उत्सव मना रहा है एयू, विकास व प्रगति को दिया बढ़ावा
जयपुर। एयू अपने सफर के 30वें वर्ष में प्रवेश करते हुए अत्यंत हर्षित है। 1996 में एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में साधारण शुरुआत से लेकर आज समावेशी बैंकिंग का एक विश्वसनीय नाम बनने तक, एयू एक सच्चे इन्क्लूजिव फाइनेंशियल इकोसिस्टम के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। बैंक की 30 वर्षों की यह यात्रा - जिसमें 8 वर्ष एक स्मॉल फाइनेंस बैंक के रूप में शामिल हैं- दृढ़ता, दूरदर्शिता और एक ऐसी संस्था के निर्माण के प्रति गहरे समर्पण का प्रमाण है, जो पीढ़ियों तक सशक्त बनी रहे- “एयू फॉरेवर”।

एयू की कहानी 1996 में जयपुर से शुरू हुई, जब इसका उद्देश्य पारंपरिक बैंकिंग से उपेक्षित लोगों तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाना था। वंचित वर्गों की सेवा कर और समुदायों को सशक्त बनाकर, एयू ने आकांक्षाओं को उपलब्धियों में बदला, और विकास व प्रगति को बढ़ावा दिया। इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव 2017 में एयू का स्मॉल फाइनेंस बैंक में रूपांतरण था, जिसे भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) से अनुसूचित बैंक का दर्जा भी प्राप्त हुआ।

एयू की यात्रा के प्रमुख चरण
प्रारंभिक वर्ष (1996–2015): एयू ने जयपुर से वंचित समुदायों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करते हुए शुरुआत की, और एक प्रतिष्ठित एनबीएफसी– एयू फाइनेंशियल्स के रूप में स्थापित हुआ। संस्था की मजबूत नींव, अटूट ईमानदारी और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण ने इसे भरोसेमंद संस्था की पहचान दिलाई।

स्मॉल फाइनेंस बैंक में परिवर्तन (2015–2017): एयू फाइनेंसर्स को भारतीय रिज़र्व बैंक से स्मॉल फाइनेंस बैंक में रूपांतरण हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हुई। अप्रैल 2017 में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी) ने अपने संचालन की शुरुआत की।

रणनीतिक विकास: एयू एसएफबी ने अपने जमा उत्पादों में उद्योग-प्रमुख नवाचार किए, जैसे मासिक ब्याज भुगतान, कागज़-रहित नकद निकासी प्रक्रिया, जमा पर उच्च रिटर्न आदि। बैंक ने एचएनआई और यूएचएनआई ग्राहकों के लिए एयू इटर्निटी और एयू आईवी जैसे प्रीमियम बैंकिंग प्रोग्राम भी लॉन्च किए। खुदरा पेशकश को मजबूत करते हुए, बैंक ने कई प्रकार के क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए और अधिकृत डीलर (एडी) श्रेणी-I का लाइसेंस प्राप्त किया।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ विलय: भारतीय बैंकिंग इतिहास में सबसे तेज़ विलयों में से एक को पूरा करते हुए एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ विलय कर अपने राष्ट्रीय विस्तार को तेज़ किया और इनोवेशन, इन्क्लूजन व परिवर्तनकारी विकास के अपने मिशन को आगे बढ़ाया।

यूनिवर्सल बैंकिंग की आकांक्षा: एयू एसएफबी ने स्वैच्छिक रूप से यूनिवर्सल बैंक बनने के लिए आवेदन किया है, जो इसकी निरंतर प्रगति और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अनुरूप है। इससे ग्राहक सेवाओं और परिचालन लचीलापन और बेहतर होने की संभावना है। पिछले तीन दशकों में एयू एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन में विकसित हुआ है, जो भारत के वंचित क्षेत्रों तक औपचारिक वित्तीय सेवाएं पहुंचा रहा है। प्रगति और उद्देश्य के संतुलन की विचारधारा में निहित एयू स्थिर और भविष्य-उन्मुख विकास को बढ़ावा देता है। ग्रीन फिक्स्ड डिपॉज़िट्स जैसे इनोवेटिव समाधानों के माध्यम से यह ग्राहकों को जिम्मेदारी के साथ निवेश के विकल्प प्रदान करता है। तकनीक के उपयोग से एयू की इन्क्लूजिव बैंकिंग को और अधिक सशक्त बनाया गया है, जिसमें सहज डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित वीडियो बैंकिंग और व्यक्तियों, एमएसएमई व कॉर्पोरेट्स के लिए कस्टमाइज्ड समाधान शामिल हैं। यह समग्र दृष्टिकोण ग्राहकों को हर कदम पर सहयोग और सशक्तिकरण सुनिश्चित करता है।

एयू की इस यात्रा का मार्गदर्शन तीन मूल्यों- समझदारी, ईमानदारी और ज़िम्मेदारी - ने किया है। संस्था अपने सीएसआर विंग एयू फाउंडेशन के माध्यम से समुदायों को सशक्त बनाकर समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 31 दिसंबर 2024 तक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी) 21 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में 2,400 टचप्वाइंट्स के माध्यम से 1.1 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा दे रहा है। 49,000+ कर्मचारियों की मजबूत टीम के साथ बैंक का 1.43 लाख करोड़ का बैलेंस शीट आकार, 1.12 लाख करोड़ की जमा राशि, 1.08 लाख करोड़ का ऋण पोर्टफोलियो, और 16,602 करोड़ की शेयरधारकों की पूंजी है। बैंक को प्रमुख निवेशकों का भरोसा प्राप्त है और इसे प्रमुख रेटिंग एजेंसियों से ‘एए’ और ‘एए+/स्टेबल’ जैसी उच्च क्रेडिट रेटिंग प्राप्त है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और सीईओ संजय अग्रवाल ने कहा कि "हम उन सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं जो इस अद्भुत यात्रा का हिस्सा रहे हैं। राजस्थान में हमारी छोटी-सी शुरुआत से लेकर आज एक राष्ट्रीय संस्था बनने तक की यह यात्रा सभी सहयोगियों की कड़ी मेहनत, विश्वास और समर्थन का परिणाम है।"

उन्होंने आगे कहा कि "आगे बढ़ते हुए हमारा फोकस इन्क्लूजिव विकास को बढ़ावा देने पर बना रहेगा। एयू फाउंडेशन के माध्यम से हम समुदायों को सशक्त बनाने और सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने मूल्यों के प्रति समर्पण के साथ, हमने स्वैच्छिक रूप से यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, ताकि हम उसी उद्देश्य और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ें, जिसने हमें अब तक मार्गदर्शन दिया है।" 8 वर्षों के बैंकिंग अनुभव के साथ एयू अपने 30वें वर्ष में अपनी मूल भावना में रच-बसकर, आत्मविश्वास के साथ भविष्य की ओर अग्रसर है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष - योग से लोगों के हुए असाध्य रोग भी ठीक
कोटा। हर साल 21 जून को देश-दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य सिर्फ योग के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक और प्रेरित करना है। क्योंकि,जिंदगी की भागदौड़ में हम अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते है। जिसके चलते हमारा शरीर बीमारियों से घिर जाता है। ऐसे में अपने शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के योगा को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। योग आसन शक्ति, शरीर में  लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है। कोटा में कई लोगों ने योग से असाध्य रोगों से राहत पायी है। ऐसे कुछ लोगों की योग से ठीक होने की कहानी उन्हीं की जुबानी। कोटा में लोग अब अपनी जीवन शैली का हिस्सा बना रहे है और अपने तन मन को स्वस्थ्य रख रहे है। कोटावासी इस कविता को अपने जीवन में आत्मसात कर रहे है।
सवेरे उठ, देख उगता सूरज,
ले योग का अनमोल सन्देश।
तन-मन को कर लो स्वस्थ,
हर दिन पाओ नया प्रकाश।
आसन से मिलती शक्ति निराली,
प्राणायाम से पाओ शांति की लहर।
ध्यान से भर जाती मन की गागर,
योग से संवरता जीवन का हर पल।

मधुमेह व थायरायड को किया कंट्रोल
पिछले 22 साल से अनवरत योग कर रही हूं। योग से मेरा थायरायड, शुगर कंट्रोल हो गया। सुबह 5 बजे से उठती हूं और योग करती हूं। शाम तक ऊर्जावान रहती हूं। 60 साल की उम्र में अब कोई शारीरिक परेशानी नहीं। योग से पहले कई शारीरिक व्याघियों से ग्रसित थी अब बिल्कुल फिट हूं। स्वयं योग कर रही और महिलाओं को भी सुबह योग का अभ्यास करा रही हूं। शरीर को ऊर्जावान रखने के लिए योग जरूरी है।
-उषा शर्मा, कोटा

मानसिक और सामाजिक फायदा मिलता है योग से
योग से तो बचपन से जुड़ा हुआ हूं। बैक कार्य करने के दौरान लंबे समय तक बैठक होने पेट बढ़ गया। बैंक अधिकारी से सेवानिवृत होने के बाद से नियमित योग कर रहा हूं। अभी मेरी उम्र 72 साल है। योग से मेरा फेफड़ो का संक्रमण ठीक हो गया। मोटापा कम हो गया। बिना गोली दवा के बेहतर जीवन चल रहा हूं। योग से किसी भी समस्या से लड़ने की शक्ति मिलती है। योग से मानसिक, सामाजिक फायदा हो रहा है।
-आरसी गोयल, सेवानिवृत बैंक अधिकारी कोटा

योग ने बदली जीवन की दिनचर्या
पिछले दस साल से योग कर रहा हूं। योग तन और मन को ठीक कर देता है। कोविड के दौरान अचानक लकवा हो गया। लगातर योग करने से तीन दिन में रिकवर हो गया। अभी गाडी चलाता हूं। सभी कार्य करता हूं। मानसिक थकान तनाव चिंता डिप्रेशन इन सभी रोगों में योग करने से आराम हुआ है। सरकार स्कूलों में नियमित योग शुरू करें जिससे बच्चे अवसाद मुक्त शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। योग से ऊर्जा मिलती है। जो दिन भर सकारात्मक रहने में मदद करती है।
-देवेंद्र गुप्ता मोटर पार्ट्स विक्रेता

चिंता और अवसाद से मिली मुक्ति
पहले मैं चिंता अवसाद और कई शारीरिक समस्याओं से परेशान थी। पिछले एक साल से धारा योग संस्थान से जुड़कर नियमित योग कर रही हूं। वसुदा राजावत के निर्देशन योग सिखा पहले में चिंता अवसाद में इतनी परेशान हो गई की पूरा घर अस्तव्यस्त हो गया था। एक बार गर्भपात का भी सामना करना पड़ा। अब सब नार्मल है। मेरा एक बेटा भी है। योग से मन शांत है। सारा काम अब ठीक से चल रहा है। किसी प्रकार कोई चिंता नहीं है।
-शिप्रा खंडेलवाल, कोटा

सैकड़ों बच्चों को अवसाद से दिलाई मुक्ति
अर्हं ध्यान योग बच्चों पढाई में एकाग्रता बढ़ती है। कोटा के कई स्कूलों में नि:शुल्क क्लॉस लगाकर बच्चों को ऊर्जावान बनाने का कार्य पिछले कई सालों से कर रही हूं। बच्चों के साथ बडो को नियमित अर्हं ध्यान से जोड रहा है। जैन समाज के सभी कार्यक्रमों योग की अलग अभ्यास अनवरत करा रही हूं। लोगों को योग की तरफ प्रेरित कर रही है।
-मेघना शर्मा, योग शिक्षक

हार्ट की परेशानी में मिली राहत
पिछले एक साल से  रेगुलर योगा प्राणायाम करती हूं। 67 साल की उम्र है। मैं हर्ट पेशेन्ट हूं।मेरा एक हार्ट का वाल्व लीक करता है। वर्ष भर से मैं पति के साथ योगा प्राणायाम कर रही हूं। सबसे बड़ा फायदा तो मुझे यह हुआ है कि मुझे पहले हर तीन महीने में चैकअप करवाना पड़ता था,लेकिन साल भर से डाक्टर से चैकअप भी करवाना नहीं पड़ा है। मैं काफी खुश हूं और इस अभ्यास को नमन करती हूं।
-मंजु जैन, आरकेपुरम,

योग करने से कमर दर्द में मिली राहत
पिछले 30 साल  सुबह मॉर्निंग वॉक करता हूं। नियमित, जिम, स्विमिंग करता रहा हूं पर फिर भी शरीर में बहुत थकावट, अकड़न, कमरदर्द रहता था । पिछले 6 महीने से योग से जुड़ा हुआ हूं। निरंतर योग अभ्यास कर रहा हूं । पहले से ज्यादा ऊर्जा रहती है, शरीर पहले ज्यादा लचीला व कमर दर्द भी ठीक हुआ है। मन भी शांत रहता है ।
-विजय दासवानी, मैनेजिंग डायरेक्टर रानपुर

मन प्रसन्न रहता है
पिछले एक साल से नियमित योग कर रहा हूं। 74 साल की उम्र में पूरी तरह स्वस्थ्य हूं। प्राणायम और ध्यान योग से मन प्रसन्न रहता है नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो गई है। शरीर के दर्द से राहत मिली है। मन की स्थिति अब अनुकूल हुई है। प्रतिदिन सुबह आधा घंटा योग व ध्यान का अभ्यास कर रहा हूं। जिससे शरीर में अब कोई व्याधि नहीं है।
-पीसी जैन, आरकेपुरम

जीवन शैली का हिस्सा योग
पिछले दस साल से योग का अभ्यास कर रही हूं। कोराना काल के दौरान अचानक वजटन बढ़ने लगा और घुटने जवाब देने लगे तो आॅनलाइन योग क्लास से जुडी उसके बाद नियमित अभ्यास किया।  बढ़ते वजन और घुटनों के दर्द अब पूरी तरह निजात पा चुकी हूं। दस किलो वजन कम किया। योग जीवन शैली का हिस्सा है। इससे भोजन पर नियंत्रण किया जा सकता है। इसके अभ्यास ये यूरिक एसिड, यूरिया कंट्रोल हुआ। मानसिक व शरीर शिथिल अब शत प्रतिशत राहत है।
-राजरानी जैन, कोटा

योग करने से शरीर हुआ निरोगी
पिछले बीस साल से योग कर रही हूं। अभी 72 साल की उम्र है लेकिन किसी प्रकार कोई बीमारी नहीं है। पहले में सीवर अस्थमा की समस्या से परेशान थी । अब बिल्कुल ठीक है। योग जीवन में बहुत जरूरी है। यह इंसान को आत्मबल देता है। बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। योग करने से मेरा लो बीपी ठीक हो गया है। इस उम्र में भी दिनभर ऊर्जावान रहती हूं सारा काम करती हूं। योग से आहार विहार सभी में परिवर्तन आ गया है।
-छाया गोयल, कोटा

पैर का दर्द हुआ ठीक
पिछले एक साल से नियमित योग का अभ्यास कर रही हूं। पहले मुझे मोटापे के कारण चलने फिरने में परेशानी होती थी। पैरो में काफी दर्द रहता था।  मेघना शर्मा के सानिध्य में अर्ह ध्यान का अभ्यास किया अब वजन कम हुआ पैरों का दर्द बिल्कुल ठीक है।
-रोमा गुप्ता, कोटा

एक साल से थाइयराइड दवा बंद हो गई
पिछले एक साल नियमित अर्हं ध्यान योग का अभ्यास कर रही हूं। थायरायड से लगातर शरीर में सुस्ती रहती थी हर समय थकान और शरीर में आलस रहता था। दवा चल रही थी। एक साल लगातार योग का अभ्यास करने से वचन नियंत्रण हुआ थायरायड की दवा बंद हो गई।
- मंजु जैन, महावीर नगर कोटा

उर्वशी का 28वां जन्मदिन
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने अभिनय से ज्यादा अपने ग्लैमर और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उर्वशी अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन स्टाइल से समय-समय पर फैशन गोल्स भी देती रहती हैं। उनकी हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

क्रिकेट में भारत की हार का जश्न मनाने की आरोपी अध्यापिका गिरफ्तार
उदयपुर। दुबई में खेले जा रहे टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में रविवार को पाकिस्तान से भारत की हार के बाद जश्न मनाने की आरोपी निजी स्कूल की अध्यापिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  अम्बामाता थानाधिकारी दलपतसिंह राठौड़ ने बताया कि ओटीसी बी ब्लॉक सज्जन नगर निवासी राजेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सैकंड फ्लोर गली नंबर-9 अमीना मस्जिद के पास वजीराबाद दिल्ली हाल नीमचखेड़ा अम्बामाता निवासी अध्यापिका नफीसा पत्नी शान अहमद सिद्दीकी बोहरा ने विश्वकप के पहले ही मैच में भारत की हार पर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेटरों का फोटो स्टेट्स लगाकर वी-वॉन लगाया। साथ किसी अभिभावक ने अध्यापिका से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह पाकिस्तान को सपोर्ट करती है। इस मामले में पुलिस ने आरोपिया अध्यापिका को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश किया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-2 के पीठासीन अधिकारी ने अध्यापिका को 20 हजार के बंद पत्र व इतनी ही राशि के जमानत पर रिहा कर दिया।