daughter - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

त्रिपुरा हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, माता-पिता की मृत्यु के बाद पुत्री का तलाक हुआ, तो वह पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं
अगरतला। त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि यदि किसी पुत्री का तलाक उसके पिता की मृत्यु के बाद हुआ है, तो वह त्रिपुरा राज्य सिविल सेवा (संशोधित पेंशन) नियम, 2017 के तहत पारिवारिक पेंशन पाने की पात्र नहीं होगी। उज्जला रानी पॉल बनाम अगरतला नगर निगम मामले में न्यायमूर्ति एस दत्ता पुरकायस्थ ने कहा कि पेंशन नियमों के अनुसार पात्रता तय करने के लिए पेंशनभोगी की मृत्यु के समय दावेदार की कानूनी स्थिति महत्वपूर्ण होती है।

अगरतला निवासी पॉल ने पिछले वर्ष पिता की मृत्यु के बाद पारिवारिक पेंशन की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उनके पिता अगरतला नगर निगम में मजदूर के पद पर कार्यरत थे और एक अक्टूबर 2004 को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्राप्त कर रहे थे। दो दिसंबर 2018 को उनकी मृत्यु हो गयी थी। उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका था। याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि उनका विवाह हुआ था, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही पति ने उनका परित्याग कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि वह पिछले 40 वर्षों से अपने पिता के साथ रह रही थीं और उन्हीं पर आश्रित थीं।

अगरतला के पारिवारिक न्यायालय ने हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद चार अक्टूबर 2021 को औपचारिक रूप से तलाक की डिक्री जारी की। इसके बाद याचिकाकर्ता ने 23 फरवरी 2022 को पारिवारिक पेंशन के लिए आवेदन किया। अगरतला नगर निगम ने यह कहते हुए उनका आवेदन खारिज कर दिया कि तलाकशुदा पुत्रियों को पेंशन लाभ देने संबंधी संबंधित सरकारी अधिसूचना को निगम ने अपनाया नहीं है। इस निर्णय से असंतुष्ट होकर याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय में न्यायिक पुनर्विचार की मांग की।

मां अपने प्रेमी से खुद की बेटी के साथ कराती थी दुष्कर्म, मां-प्रेमी गिरफ्तार
जयपुर। सदर थाना इलाके में शनिवार को अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करवाने वाली मां और उसके प्रेमी को पुलिस ने 13 सौ किलोमीटर दूर बिहार से गिरफ्तार किया है। मां अपनी मौजूदगी में बेटी के साथ गलत काम कराती थी।  पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि आरोपित राजकुमार साहा (45) जीवजपुर घमरिया जिला मधेपुरा बिहार हाल किराएदार बडौदिया बस्ती सदर जयपुर को  प्रेमिका और नाबालिग की मां समेत गिरफ्तार किया है। आरोपित पीड़िता नाबालिग के पड़ोस में ही रहता है और मां से काफी समय से प्रेम सम्बन्ध में है। जब इसकी नजर नाबालिग बेटी पर पड़ी तो आरोपिता मांं कभी घर पर तो कभी होटल में ले जाकर अपनी मौजूदगी में गलत काम कराती थी।

अकेली मां के साथ रहती थी, गर्भवती हुई
पुलिस ने बताया कि वर्तमान में प्रेगनेंट नाबालिग जयपुर में अपनी मां के साथ अकेली रहती थी। उसके भाई और पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। 20 मार्च को जब पीड़िता बिना बताए घर से चली गई तो मां ने ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अनुसंधान के दौरान आरोपित ने बताया कि उसकी गंदी नजर प्रेमिका की बेटी पर पड़ी तो उसने पे्रमिका की शह पर उसके साथ दुष्कर्म करना कबूल किया। आरोपिता मां-प्रेमी को पुलिस ने आईपीसी की धारा 137(2),64(2एम),65(1)  समेत बीएनएस की धारा 5/6,16/17, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुत्री से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को उम्र कैद
कोटा । शहर की पोक्सो क्रम  3 कोर्ट ने गुरुवार को पिता पुत्री के रिश्तों को कलंकित करने वाले कलयुगी पिता को  उम्र कैद की सजा सुनाई  साथ ही आरोपी पर 10000 रुपए का जुमार्ना भी लगाया है । इस मामले में न्यायालय ने रामचरितमानस में बाली द्वारा मरते समय प्रभु राम से अपना वध किए जाने का कारण पूछने पर प्रभु श्री राम ने बाली से जो कहा था उसकी टिप्पणी करते हुए अपने फैसले में लिखा कि अनुज बधू भगिनी सुत नारी। सुनु सठ कन्या सम ए चारी॥ इन्हहि कुदृष्टि बिलोकइ जोई। ताहि बधें कछु पाप न होई॥ अर्थात यदि कोई व्यक्ति अपने छोटे भाई  की पत्नी, पुत्र की पत्नी, पुत्री, बहन यह सब कन्या का रूप होती हैं इन पर कुदृष्टि डालने वाले का वध करने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने होनहार बेटी  को संदेश देते हुए लिखा कि प्यारी बिटिया रानी तुम होनहार खिलाड़ी हो विपरीत परिस्थितियों में साहस और धैर्य के साथ लड़ना और विजय होना तो तुम्हारे खून में है चलो उठो काली अंधियारी रात गुजर चुकी है आशा का सूरज नई किरण  के साथ तुम्हें बुला रहा है आगे बढ़ो और थाम लो अपनी खुशहाल जिंदगी  का दमन और आशाओं के उन्मुक्त आसमान में उड़कर अपने सपनों को सरकार करो ।

न्यायालय ने टिप्पणी के साथ आरोपी पिता को दोषी मानते हुए लिखा कि आरोपी ने अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है इसके लिए न्यायालय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए न्याय की मयार्दाओं के अनुरूप आरोपी पिता को मृत्यु दंड से दंडित ना कर आखिरी सांस तक दंडित करना न्यायोचित मानती है क्योंकि आरोपी अपने जीवन की आखिरी सांस तक कारागार में बैठकर अपने पापों का प्रायश्चित करता रहेगा और उसे देखकर भविष्य में कोई भी पिता अपनी पुत्री की ओर वासनात्मक दृष्टि से देखने की हिम्मत तक नहीं करेगा ।

क्या था मामला
इस मामले में 9 मार्च 2018 को पुत्री ने पुलिस थाना उद्योग नगर में आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दी थी जिसमें बताया गया था कि 18  दिसंबर 2022 की रात को उसकी मां घर पर नहीं थी तथा उसकी छोटी बहन अखाड़े में गई थी । उस समय उसका पिता रसोई में आया और उसे पीछे से पकड़ लिया और  बेडरूम में ले जाकर उसके साथ  दुष्कर्म किया । इसके बाद उसने पूरी जानकारी मां के घर आने पर उसने पूरी जानकारी मां को बताई तो माता-पिता के बीच झगड़ा भी हुआ । उसी दौरान उसकी मां ने उसे बड़े पापा के घर भेज दिया।  मामले में पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । पुलिस ने न्यायालय में आरोपी के खिलाफ चालान पेश किया गवाहों के बयान कराए गए । न्यायाधीश दीपक दुबे ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी पिता को उम्र कैद की सजा सुनाते हुए 10000 रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया  तथा पीड़िता को 10 लख रुपए प्रतिकार मदद देने के भी निर्देश दिए हैं।

सौतेले पिता को 20 साल की कठोर कैद
कोटा। शहर की पोक्सो क्रम 5 न्यायालय ने गुरुवार को 15 वर्षीय सौतेली पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास में आरोपी सौतेले पिता को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई व आरोपी पर 27000 रुपए का जुमार्ना भी लगाया है। इस मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस थाना नयापुरा में आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास तथा उसे जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था।

विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता ने 8 अगस्त 2020 को पुलिस थाना नयापुरा में रिपोर्ट दी थी जिसमें बताया कि वह अपनी पुत्री और दूसरे पति के साथ कमरे में सो रही थी तभी रात 11:00 बजे उसके पति ने उसकी 15 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।  बच्ची के जोर से चिल्लाने पर उसकी आंख खुल गई और उसने पति को  डांट फटकार लगाई।  आरोपी ने किसी को नहीं बताने की धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 384 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर  गिरफ्तार किया। न्यायालय में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चालान पेश किया तथा 22 दस्तावेज पेश किए। न्यायाधीश प्रेमराज सिंह चंद्रावत ने आरोपी सौतेले पिता को दोषी करार देते हुए बीस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और  27000 रुपए का जुमार्ना भी लगाया।

ईस्टर पर प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ किया सेलिब्रेशन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ईस्टर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ मनाया। प्रियंका चोपड़ा अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की प्यारी तस्वीरें भी शेयर करती रहती है। प्रियंका ने अपने इंस्टा पर मालती मैरी के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में मालती अपनी मां प्रियंका के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मालती ने व्हाइट टीशर्ट पहनी है जिस पर मालती मैरी फर्स्ट ईस्टर लिखा हुआ है।

वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने बेटी के साथ नाइट सूट में ट्विनिंग की है और वे मालती को गोद में लिए हुए बाथरूम में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में मालती अकेले बैठी हुई हैं और कुछ हाथ में लिए हुए नजर आ रही हैं जबकि आखिरी तस्वीर में मालती अपने लॉन में सोफे पर बैठकर डॉग्स के साथ खेल रही है। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ईस्टर संडे'। इन तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र व पुत्री बने काल का ग्रास
कुशलगढ़। कुशलगढ़ मुख्यालय से 15 किमी. दूर भोराज गांव में आकाशीय बिजली गिरने स पिता-पुत्र व पुत्री काल का ग्रास बन गये वहीं दो अन्य घायल हुए। घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद जिला कलक्टर पीसी शर्मा व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि दोपहर तीन बजे मूसलाधार बारिश शुरु हुई सायं लगभग साढ़े चार बजे भोराज गांव का मोहन पुत्र हीरा वड़खिया अपनी पन्द्रह वर्षीया पुत्री सुनीता व चौदह वर्षीय पुत्र राजपाल के साथ घर के आंगन में बैठा हुआ था, पत्नी व बड़ा पुत्र तेजपाल भोजन की तैयारियों में लगे थे। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र एवं पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कुशलगढ़ चिकित्सालय लाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। बड़े पुत्र तेजपाल का उपचार जारी है। घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस उप अधीक्षक बलवीर सिंह मीणा जाप्ते के साथ चिकित्सालय पहुंचे। तीनों शव मोर्चरी में रखे गये हैं। परिजनों का रो-रो के बुरा हाल हो गया, मृतक मोहन की पत्नी रोते-रोते बेसुध हो गयी। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मजहर हुसैन व उनकी टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी संवेदनाएं बरती। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवारजनों को सांत्वना देते हुए विश्वास दिलाया कि प्रशासन उनके साथ है। मौके पर थानाधिकारी महीपाल सिंह सिसोदिया, उप मुख्य चिकित्साधिकारी गिरिश भाबर, चिकित्सा अधिकारी अरुण गुप्ता, नायग तहसीलदार विजयलाल कोठारी सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

बेटी की दोनों किडनियां खराब थी, मां ने किडनी देकर बेटी को दिया नया जीवन
कोटपूतली। कहा जाता है कि संतान अपने फर्ज को छोड़ सकती है, लेकिन मां कभी भी अपनी संतान का बुरा नहीं देख सकती। वह अपनी जान की बाजी लगाकर भी बच्चों की रक्षा करती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है ग्राम पूतली के किसान परिवार से आने वाली एक महिला सुनहरी देवी पत्नी हीरालाल गुर्जर ने, जिन्होंने अपनी बेटी की जान पर आए संकट को टालते हुए अपने जीवन का खतरा मोल लेकर बेटी के प्राणों को बचा लिया। मानवता का परिचय देने के साथ-साथ एक मां होने के दायित्व को बेहद कुशलतापूर्वक निभाकर उन्होंने सम्पूर्ण समाज व क्षेत्र के समक्ष एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। हिन्दू धर्म शास्त्रों में मां का दर्जा भगवान से भी ऊंचा बताया जाता है। पुत्र महेश कुमार गुर्जर ने बताया कि उसकी बहन ममता देवी (28) पत्नी कृष्ण कुमार गुर्जर निवासी ग्राम खेड़की मुक्कड़ की दोनों किडनियां प्राकृतिक कारणों के चलते खराब हो गई थी। जिससे उनकी बहन के जीवन पर खतरा मंडरा रहा था। परिवार में केवल उनकी मां सुनहरी देवी की किडनी ही अपनी बेटी से मिलान खा रही थी। इस पर किसान परिवार से आने वाली सुनहरी देवी ने 52 वर्ष की उम्र में अपने जीवन का खतरा मोल लेते हुए बेटी के जीवन को बचा लिया। बुधवार को उनकी एक किडनी बेटी ममता को जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में लगाई गई। जहां प्रात: 8 से दोपहर 3 बजे तक लगभग 8 घण्टे तक चले सफल आॅपरेशन में डॉ. सूरज गोदारा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट का सफल आॅपरेशन किया। ट्रांसप्लांट के बाद दोनों की स्थिति सामान्य है। सुनहरी देवी की बड़ी बेटी उर्मिला देवी व दामाद हवासिंह गुर्जर राजस्थान पुलिस में कार्यरत है, जो जयपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हंै। इस प्रकार एक किसान मां ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को सही मायनों में चरितार्थ किया है।

कच्चे घर में रहने को मजबूर: किसान की बेटी ने 12वीं कला में 93 फीसदी अंक लाकर गांव का नाम किया रोशन
बारां। 12वीं कला वर्ग के परिणाम में खेती करने वाली व किसान की बेटी गिरिजा वर्मा 93 प्रतिशत प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे राजस्थान में ऐरवाल  समाज का नाम रोशन किया जो अंता तहसील के रूपपुरा गांव की रहने वाली है, जो चार किलोमीटर रोजाना रूपपुरा से रातड़िया तक साइकिल से चल कर पढ़ाई करती थी। विद्यालय ने भी मात्र कुछ ही खर्च पर उसे पढ़ाने की जिम्मेदारी ले रखी थी और विशेष बात राजस्थान में ऐरवाल समाज में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली बेटी गिरिजा वर्मा बनी।

गिरिजा ने बताया कि पापा किसान वर्ग में मजदूरी करते है। मैं किसी सम्पन्न परिवार से नहीं हुं बल्कि एक गरीब परिवार से हुं। मैने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एक सरकारी स्कूल से की, जहां 8वी में मेरिट में आने पर मुझे लैपटॉप भी मिला। पिता को प्रधानमंत्री आवास या मुख्यमंत्री आवास का भी लाभ नही मिल सका है और मैने कठिन मेहनत करके पुन: 9वी और 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस बार 100 में 96 बनाकर मैने जिले में अनुसूचित जाति वर्ग मे पहला स्थान प्राप्त किया। परन्तु 2022 के जनवरी माह में मेरा स्वास्थ्य बहुत खराब हो गया। दो महीने तक ऐसा ही रहा। बहुत छुट्टियां ली पर पढाई जारी रखीं। सब ठीक होने वाला था पर कहते है न सारी मुसीबतें एक साथ ही आती है और 1 तारीख को मेरी बड़ी बहन का निधन हो गया।

जनवरी के 20 दिनों तक पढाई नहीं हुई। तबियत खराब की वजह से पहले ही बहुत नुकसान हों चुका था। मैं उस समय आशा छोड़ चुकी थी, परंतु मेरे अंग्रेजी के टीचर है मुकेश पांचाल उन्होंने मुझे बहुत प्रेरित किया। मैने बिना कुछ बुरा सोचे एग्जाम दिया। पूरी तैयारी के साथ पढ़ाई की जब रिजल्ट आया मेरे 93 प्रतिशत बनी। विषम परिस्थितियों के कारण ऐसा नही हों सका। सामाजिक संघटनों के साथ समाज के राष्ट्रीय प्रभारी जीवन ऐरवाल विजयपुरिया ने आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया है। अंता पंचायत समिति बीडीओ राधेश्याम भील ने कहा कि बालिका व उसके परिवार को मकान सहित अन्य लाभो से सरकार की ओर से पूर्ण लाभ देने की कोशिश करेंगे।

अज्ञात बदमाश ने फोन पर मांगी रंगदारी
बाड़ी। करीब एक माह से चर्चा में चल रहे  कस्बे में लगातार अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे है. एक ऐसा ही फिर मामला सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात बदमाश ने मोबाइल पर फोन कर एक व्यक्ति से रंगदारी की मांग की है और रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही कॉलेज में पढ़ रही उसकी पुत्री को सरेराह उठाने तक की धमकी दे डाली है। बदमाश की धमकी से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में देखा जा रहा है.घटना से पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शहर के गर्ल्स स्कूल के सामने रहने वाले पीड़ित हरेश कुमार अग्रवाल पुत्र रामजीलाल ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसके मोबाइल नम्बरो पर दस-पंद्रह दिन से अज्ञात बदमाश फोन कर रंगदारी की मांग कर रहा हैं और रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही कॉलेज में पढ़ रही उसकी पुत्री को सरेराह उठाने की भी धमकी दे रहा है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया हैं कि दो जून 2022 को दोपहर में अज्ञात बदमाश ने मोबाइल पर फोन कर धमकी दी कि तुमने मेरी बात नहीं मानी। अब अंजाम भुगतने को तैयार हो जाओ। जानकारी देते हुए बाड़ी कोतवाली थाना एसएचओ विजेंद्र सिंह ने बताया कि-पीड़ित हरेश कुमार अग्रवाल ने बाड़ी थाने पर उपस्थित होकर अज्ञात बदमाश के खिलाफ एक तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चाय वाले की बेटी ने जीता पहला स्वर्ण
पंचकुला। हरियाणा के पंचकुला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पहला स्वर्ण एक चाय वाले की बेटी ने जीत लिया है। काजोल ने 40 किग्रा वर्ग में कुल 113 किग्रा भार उठाकर महाराष्ट्र के लिए स्वर्ण पदक जीता तीन साल पहले तक काजोल सरगार का खेलों से सिर्फ इतना रिश्ता था कि वह अपने भाई संकेत को वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग करते हुए देखने के लिये एक स्थानीय जिम्नेजियम तक जाती थीं।

महाराष्ट्र के सांगली से आने वाली काजोल ने अपने भाई को भारत का शीर्ष वेटलिफ्टर बनते हुए भी देखा, लेकिन इससे भी उन्हें खेलों की तरफ आने की प्रेरणा नहीं मिली।  फिर एक दिन 2019 में, जब उन्होंने सांगली से ही आने वाली रूपा हांगंडी को पुणे के खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण जीतते हुए देखा, और तब से काजोल के लिये सब बदल गया।

पूनम ढि़ल्लो की बेटी पालोमा बॉलीवुड में करेगी डेब्यू
मुंबई। जानीमानी अभिनेत्री पूनम ढि़ल्लो की बेटी पालोमा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।  पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। पालोमा की पहली फिल्म राजश्री प्रॉडक्शंस की अगली फिल्म होगी, जिससे सनी देओल के बेटे राजवीर भी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बडज़ात्या के बेटे अवनीष बडज़ात्या करने जा रहे हैं।

पूनम ढिल्लों ने सोशळ मीडिया पर अपनी बेटी के लिए खास पोस्ट शेयर की है। उन्होंने पालोमा की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस पोस्ट में पूनम ने लिखा,'बेहद प्रतिष्ठित राजश्री फिल्म्स, सूरज बडज़ात्या, अवनीष बडज़ात्याके साथ तुम्हारे लॉन्च के लिए बधाई प्यारी पलोमा ठकेरिया ढिल्लों। इस खूबसूरत लॉन्च के जरिए तुम्हारी मेहनत, कमिटमेंट और टैलंट को ईनाम मिला है। भगवान तुम्हें खूब सफलता दे। लव यू, मुझे तुम पर गर्व है।'

लालू राबड़ी और बड़ी पुत्री मीसा भारती के के 17 ठिकानों पर सीबीआई का छापा
पटना। रेलवे भर्ती घोटाला के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी पुत्री मीसा भारती के 17 ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को सुबह पटना, दिल्ली और गोपालगंज समेत 17 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की । पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है ।

गौरतलब है कि वर्ष 2004 से 2009 के बीच जब  लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे तब आरोप के अनुसार उन्होंने रेलवे में नौकरी के बदले में जमीन अपने परिजनों के नाम पर लिखवाए थे। इसी मामले में लालू यादव के और उनकी बेटी के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया है ।

नीतीश-तेजस्वी की बढ़ती नजदीकियों से असहज भाजपा ने सीबीआई का छापा डलवाया : शिवानंद
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने आरोप लगाया कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के बीच बढ़ती नजदीकियों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) असहज हो गई है और इसी कारण उसने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के ठिकानों पर छापा डलवाया है।

तिवारी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से जुड़े अन्य स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी कहीं नीतीश कुमार को चेतावनी तो नहीं है । उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बढ़ती नजदीकी भाजपा को असहज कर रही है । छापेमारी के समय का चयन तो इसी ओर इशारा कर रहा है ।
राजद नेता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जातीय जनगणना के विरुद्ध है । जातीय जनगणना से यह सामने आ जाएगा कि किनकी कितनी संख्या है और उसके अनुपात में देश के संसाधनों का कौन कितना उपभोग कर रहा है । इस जानकारी के बाद बहुसंख्यक आबादी जो वंचित है उसमें साधनों के बँटवारे की सशक्त और वैध मांग उठ सकती है ।

तिवारी ने कहा, 'अन्यथा इतने पुराने मामले में अब तक नींद में सोई सीबीआई अचानक कैसे जाग गई । वह भी जब  नीतीश कुमार जातीय जनगणना के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने जा रहे हैं, लेकिन ऐसी कार्रवाई के द्वारा सच को कब तक दबा कर रखा जा सकता है।'