show - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अल्बर्ट हॉल पर लोक संगीत और फ्यूजन के जादू में मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
जयपुर। राजस्थान पर्यटन विभाग की अनूठी पहल कल्चरल डायरीज के तहत नवम्बर माह की अंतिम सांस्कृतिक संध्या शनिवार को ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल पर आयोजित की गई। इस खास आयोजन में जयपुरवासियों और भारी संख्या में घरेलू व विदेशी पर्यटकों ने लोक और आधुनिक संगीत के बेमिसाल संगम का आनंद उठाया।

रावण हत्था के सुरों में डूबे जयपुरवासी
कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान के प्राचीन वाद्य यंत्र रावण हत्था के मधुर संगीत से हुई। आमेर के प्रसिद्ध लोक कलाकार रूपाराम और उनके साथियों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। घूमर, केसरिया बालम और निम्बुडा जैसे लोकप्रिय राजस्थानी गीतों को रावण हत्था के जरिए नए अंदाज में पेश किया गया। रावण हत्था वादन की प्रस्तुति के बाद मंच संभाला जयपुर के इंडी फोक बैंड युग्म ने। इस बैंड ने पारंपरिक और आधुनिक संगीत का ऐसा मेल प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुसाफिर हूं, ओ रे पिया और अन्य गीतों पर जयपुरवासी और विदेशी सैलानी ताल से ताल मिलाते नजर आए। उनकी अंतिम प्रस्तुति में राग बैराग की काव्यात्मक जुगलबंदी मन बैरागी हुआ से श्रोता झूम उठे।

MLA शोभा रानी ने किया बीजेपी पर पलटवार: जितनी तत्परता मुझे निष्कासित करने में दिखाई, इतनी पार्टी के विरोध में काम करने वाले अन्य बड़े नेताओं पर भी दिखाओ
जयपुर। राज्यसभा चुनाव में पार्टी की व्हिप के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने पर भाजपा से निलंबित विधायक शोभा रानी कुशवाह ने अब बीजेपी पर पलटवार किया है। भाजपा की अनुशासन समिति की ओर से पुष्पा को नोटिस दिए जाने के बाद अखियां लड़ाई सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गई है। कुशवाह ने कई बिंदुओं को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। कुशवाह ने कहा कि बीजेपी ने जितनी तत्परता मुझे पार्टी से निष्कासित करने में दिखाई है अगर इतनी ही इमानदारी से पार्टी के विरोध में काम करने वाले अन्य बड़े नेताओं पर भी दिखाओगे तो आम कार्यकर्ताओं को खुशी होगी।

कुशवाह ने कहा कि 2017 में धोलपुर उपचुनाव के लिए मैं और मेरा कुशवाहा समाज बीजेपी के पास नहीं गए थे बल्कि यह लोग मेरे परिवार को तबाह करने के बाद जब इन को लगा कि धौलपुर जिले के साथ-साथ पूरे राजस्थान का कुशवाहा समाज बीजेपी के हाथ से निकल सकता है तो खुद चल कर के आए थे और मेरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिम्मेदार 20 बुजुर्ग और युवाओं के सामने कुछ वायदे किए थे उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ तो बीजेपी हाई कमान उन महान बड़े लोगों से पूछे जो हमें बीजेपी में लेकर गए थे कि हमारे साथ ऐसा क्यों हुआ। धौलपुर नगर परिषद चेयरमैन चुनाव में मेरे समर्थक और बीजेपी के जन्मजात कार्यकर्ता एवं अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग की बहू को बीजेपी की ओर से नगर परिषद चेयरमैन का प्रत्याशी बनाया गया था हमारे पास में जीतने के लिए संख्या भरपूर थी लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं ने हमारे जीते हुए बीजेपी पार्षदों को कांग्रेस को देकर कांग्रेस का चेयरमैन बनवा दिया और बीजेपी को हरा दिया जिसकी जानकारी जयपुर से लेकर दिल्ली तक दी गई लेकिन उन बड़े नेताओं को सस्पेंड करना तो दूर की बात है उनके सामने किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उनको नोटिस भी दे सकें तो ऐसी पार्टी में कौन सा कार्यकर्ता या नेता काम करना चाहेगा। हाल ही में संपन्न हुए पंचायत समिति चुनाव में मैंने धौलपुर पंचायत समिति से पंचायत समिति प्रधान के लिए लोधा समाज के नवल लोधा को बीजेपी प्रधान प्रत्याशी बनाया था लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं ने जानबूझकर अपने ही कार्यकर्ताओं से उसको हरवा दिया, अब बताएं ऐसी स्थिति में कौन सा कार्यकर्ता या नेता काम करना चाहेगा।

बीजेपी की तरफ से प्रत्याशी केवल एक थे  घनश्याम तिवाड़ी और हमको विश्वास पात्रों में ना रखते हुए यह बोला गया कि आप लोगों को निर्दलीय उम्मीदवार को वोट करना है और वह भी उस व्यक्ति के लिए जिसने 2014 में हमारे खिलाफ पूरे देश में अपने चैनल पर झूठी अफवाह फैलाई थी और वह व्यक्ति पैसे के दम पर पूरे नंबर ना होने के बावजूद भी खुलेआम क्रॉस वोटिंग की चर्चा कर रहा था ऐसे व्यक्ति को हमारे समर्थकों ने स्वीकार नहीं किया। बीजेपी राष्ट्रीय नेता अभी भी मेरी समाज के कुछ गुलाम प्रवृत्ति के ऐसे लालची लोगों को आगे करके समाज की एकता को तोड़कर 2023 के चुनावों में मुझे राजनीति से बाहर करना चाहते हैं क्योंकि इनको पता है कि शोभा रानी कुशवाहा उस कुशवाहा की पत्नी है जिसने कभी झुकना सीखा ही नहीं चाहे सामने कितनी ही बड़ी ताकत क्यों ना हो और ऊपर से धौलपुर की सीट को हमने लगातार तीन बार जीता है तो यह जानते हैं कि अगर चौथी बार यह जीतेंगे तो इनका कद राजनीति में बहुत ऊपर चला जाएगा इसलिए यह चाहते हैं कि कोई ऐसा कुशवाहा गुलाम मिल जाए जो इनकी हां में हां मिलाता रहे और यह लोग कुशवाहा समाज के वोटों को लूटते रहे। लेकिन अब तक मैंने मेरी कुशवाहा समाज ने और मेरे सभी सर्व समाज के कार्यकर्ताओं ने धोखा बहुत खा लिया अब कोई हमें दोबारा से धोखा दे यह हमारे कार्यकर्ताओं को और हमें मंजूर नहीं और किसी भी नेता का वजूद उनके कार्यकर्ताओं से होता है इसलिए हमारे कार्यकर्ताओं ने खुद निर्णय लिया है की वे खुद ऐसी पार्टी में नहीं रहना चाहते जिसके राष्ट्रीय नेता ही अपने ही प्रत्याशियों को हराने का काम करें।

एशियाई खेल टलने से निराशा, अब कॉमनवेल्थ में अपनी ताकत दिखाएगी राजस्थान की सुपर मॉम
जयपुर। राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय हैमरथ्रोअर मंजू बाला एशियन गेम्स के स्थगित होने से निराश जरूर हैं लेकिन इसी साल बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्हें अपनी ताकत दिखाने का मौका मिलेगा। मंजू इस चुनौती के लिए पूरी तैयारी में हैं। साढ़े पांच साल की बेटी की मां मंजू का कहना है कि उनकी तैयारी पूरी है और वे राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के बेहद करीब हैं। बेटी के जन्म और बैक पेन की परेशानी की वजह से मंजू बाला गत जकार्ता एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं ले पाई लेकिन मां बनने के बाद भी खेल के प्रति अपनी दीवानगी और कड़ी मेहनत के बल पर मंजू ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्णिम वापसी की और एशियाई खेल और कामनवेल्थ का टिकट भी हासिल कर लिया। कॉमनवेल्थ गेम्स बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।

मां बनने के बाद नेशनल में की शानदार वापसी
चूरू के राजगढ़ की बेटी और झुंझुनूं में पिलानी के लाडूंदा गांव की बहू मंजू 2017 में बेटी की मां बनीं और बेटी की देखभाल में समय देने के कारण जकार्ता एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले सकीं। मंजू ने 2018 में लखनऊ सीनियर नेशनल में स्वर्णिम जीत के साथ वापसी की और 2021 में पटियाला और 2022 में कालीकट नेशनल में भी स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कालीकट में 64.1 मीटर की दूरी नापते हुए एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ के लिए क्वालीफाई कर लिया।

डिप्रेशन में कृष्णा पूनिया के बारे में जानकर मिली प्रेरणा
मंजू ने कहा कि छोटी बच्ची को संभालना और खेल को जारी रखना काफी मुश्किल था लेकिन संयुक्त परिवार में चाचा और मौसी से काफी मदद मिली। बेटी को मौसी के पास छोड़कर प्रेक्टिस के लिए जाती। बैक पेन के कारण भी डिप्रेशन में रही लेकिन कभी हार नहीं मानी। खिलाड़ियों की हिस्ट्री पढ़ी। कृष्णा पूनिया के बारे में जानकर हिम्मत आई। कृष्णा भी खेल के दौरान बैक और नी पेन के कारण काफी तकलीफ में रहीं लेकिन उन्होंने कभी खेल नहीं छोड़ा।

'कॉफी विद करण' शो पर लगेगा ब्रेक, नहीं आएगा नया सीजन
मुंबई। फिल्म निर्देशक करण जौहर ने बुधवार को एलान किया कि वह अब 'कॉफी विद करण' शो का नया सीजन लेकर नहीं आएंगे। करण जौहर ने कहा, '' कॉफी विद करण शो मेरे और आपके जीवन का एक अहम हिस्सा रहा है। इसके छह सीजन ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।''

फिल्म निर्देशक ने अपने इंस्ट्राग्राम एकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, '' हेलो, कॉफी विद करण मेरी और आपकी ङ्क्षजदगी का अहम हिस्सा रहा है। शो के छह सीजन तक सबका मनोरंजन किया गया। इस शो ने पॉप संस्कृति में प्रभाव डाला  है और अपनी जगह बनाई है। भारी मन के साथ कहना  पड़ रहा है कि अब कॉफी विद करण का नया सीजन नहीं आएगा।'' कॉफी विद करण शो के अभी तक छह सीजन आ चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

CM गहलोत बर्थ डे स्पेशल: राजनीति के शिखर से संघर्ष की कहानी, गहलोत वेस्पा स्कूटर से करते थे खाद बीज की सप्लाई, बच्चों को दिखाते थे जादू का खेल
जोधपुर/पीपाड़सिटी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भले ही आज राजनीति के शिखर पर हो लेकिन इसके लिए उन्होंने संघर्ष भी खूब किया है। अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने से पहले अपने सहपाठी सत्यनारायण शर्मा के साथ वे अक्सर पीपाड़ सिटी आया जाया करते थे। सन 1972 में सत्यनारायण शर्मा ने पीपाड़ में मेडिकल स्टोर खोला। उस दौरान ही अशोक गहलोत ने भी शहर के गोल प्याऊ क्षेत्र में खाद-बीज की दुकान खोल कर अपना व्यवसाय शुरू किया। स्व. सत्यनारायण शर्मा के भाई राधेश्याम शर्मा बताते हैं कि गहलोत ने तीन वर्ष तक पीपाड़ में खाद-बीज की दुकान रखी। उनकी दुकान पर सहयोगी के रूप में लुम्बाराम टाक कार्य किया किया करते थे जिनसे भी अशोक गहलोत के आत्मीयता के रिश्ते थे। शर्मा बताते हैं कि अशोक गहलोत पीपाड़ में रहने के दौरान उनके पुश्तैनी मकान में भी रहे तथा अपने मित्र श्रीवल्लभ के आवास पर भी रहे थे। गहलोत ने खाद-बीज की दुकान चलाने के दौरान ही एलएलबी व एमए किया था।

यूरिया की कालाबजारी के कारण दुकान बंद
पूर्व पालिका उपाध्यक्ष कन्हैयालाल जांगिड़ बताते हैं कि अशोक गहलोत ने करीब 1972 से 1975 तक तीन वर्ष तक पीपाड़ में खाद बीज की दुकान चलाई। उनके पास वेस्पा कम्पनी का क्रीम कलर का स्कूटर था जिससे वे खाद-बीज सप्लाई किया करते थे। यूरिया खाद की कालाबाजारी होने के कारण उन्होंने खाद-बीज का कार्य बंद कर दिया तथा वे जोधपुर चले गये। सन 1977 में उन्हें कांग्रेस ने सरदारपुरा से विधानसभा का टिकट दिया लेकिन गहलोत हार गए। 1980 में लोकसभा के मध्यावधि चुनाव हुए। जोधपुर लोकसभा के लिए अशोक गहलोत को टिकट मिला और वे चुनाव जीत कर सांसद बने।

बच्चों को दिखाते थे जादू का खेल
पीपाड़ में रहने के दौरान गहलोत ने अपनी दुकान के पास ही स्थित सेठ रामरख मालानी विद्यालय में विद्यार्थियों को जादू का खेल भी दिखाया। उनके साथ रहने वाले अब्दुल वहीद बैलिम व मोहम्मद हफ ीज रंगरेज बताते हैं कि अशोक गहलोत की खाद बीज की दुकान पर शाम के समय उनके सहपाठियों, दोस्तों एवं मिलने वालों के बीच चाय के साथ राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होती थी। दुकान पर विभिन्न समाचार पत्र आते थे जिन्हें पढ़ने के लिए भी कई लोग उनकी दुकान पर आकर बैठते थे।

नहीं रहे पुराने मित्र
अशोक गहलोत के सहपाठी सत्यनारायण शर्मा, श्रीवल्लभ शर्मा एवं अशोक गहलोत की खाद बीज की दुकान पर काम करने वाले मुनीम लुम्बाराम टाक का देहांत हो चुका है। अशोक गहलोत गाहे-बगाहे अपने पीपाड़ के मित्रों एवं मिलने वालों को याद अवश्य करते है।

आईपीएल-2022: आज इन फॉर्म रॉयल चैलेंजर्स से होगा मुकाबला
मुम्बई। आईपीएल में अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही चेन्नई सुपर किंग्स को टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज  करने के लिए मंगलवार को इनफॉर्म रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अपना पुराना रूप दिखाना होगा। चेन्नई के लिए यह पहली बार है कि गत चैंपियन होने के बावजूद वह अपने पहले चार मैच हार चुकी है और अंक तालिका में 10वें और अंतिम स्थान पर है। चेन्नई को यदि होड़ में बने रहना है तो उसे मैच जीतना शुरू करना होगा और यह काम उसे अपने पुराने खिलाड़ी फाफ डू प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शुरू करना होगा। बेंगलुरु इस समय शानदार फॉर्म में है और चार में से तीन मैच जीत चुकी है। बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी बेहतरीन फॉर्म  में चल रहे हैं।

चेन्नई को खल रही है चाहर की कमी
चेन्नई की सबसे बड़ी परेशानी उसका गेंदबाजी आक्रमण है जो दीपक चाहर के बिना अधूरा दिखाई दे रहा है। चाहर चोटिल होने के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। ओपनर रुतुराज गायकवाड़ भी लगातार खराब दौर से गुजर रहे हैं जबकि कप्तान रवींद्र जडेजा गेंद और बल्ले से वैसा कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं जैसा उन्होंने पिछले सत्रों में दिखाया था। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक पचासे के सिवा अब तक ज्यादा कुछ नहीं कर पाए हैं। चेन्नई यदि इस महत्वपूर्ण मुकाबले में कुछ नहीं कर पाती है तो उसके लिए अपना खिताब बचाना दूर की कौड़ी हो जाएगा।

पश्चिमी जिलों में लू का यलो अलर्ट, अब असर दिखाएगी गर्मी
जयपुर। राज्य में लू ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पूर्वी राजस्थान के अनेक जिलों में लू के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग ने 31 मार्च तक पश्चिमी राजस्थान के सभी जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 38.7 और रात का तापमान 20.6  डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर में रविवार को दिन का तापमान 41.9 डिग्री दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।

इन जिलों में चलेगी लू
28 मार्च को बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर और जालौर, 29 मार्च को बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और जालौर और 30 मार्च को बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और जालौर में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह 31 मार्च को अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झुंझनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, नागौर और पाली में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में आगामी 48 घंटों में 1-2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर सम्भाग में अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हीट वेव तथा पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हीट वेव दर्ज होने की संभावना है।

विद्युत जामवाल के शो इंडियाज अल्टीमेट वॉरियर में नजर आएंगे अक्षय
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार, विद्युत जामवाल के शो इंडियाज अल्टीमेट वॉरियर में अतिथि के तौर पर नजर आएंगे। अक्षय इंडियाज अल्टीमेट वॉरियर में नजर आयेंगे। इंडियाज अल्टीमेट वॉरियर के हालिया प्रोमो वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए विद्युत ने लिखा कि योद्धा वह है, जो शरीर में हर चीज का अनुभव करता है, यह जानते हुए कि यह उनका अनुभव है। शो में अक्षय कुमार को अतिथि के तौर पर शामिल किया।

विद्युत जामवाल ने कहा कि यह उच्च समय है कि रियलिटी शो वास्तविक हो जाएं। मुझे जो काम दिया गया वह था परम योद्धा की खोज करना, कोई ऐसा व्यक्ति जो किसी भी क्षण शरीर के साथ सब कुछ अनुभव करता हो। यह इस शो का मुख्य बिंदु था, जहां हमने सबसे कठिन परिस्थितियों में सेनानियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए रखा, जिस व्यक्ति ने स्वयं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह भारत का अंतिम योद्धा है।

वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन करेंगे पार्टी के असंतुष्ट नेता
कोटा। बूंदी जिले के चंबल नदी के तट पर बसे केशवरायपाटन नगर में आठ मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन और देवदर्शन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत के लिए पार्टी के कथित असंतुष्ट न केवल यहां जुटेंगे, बल्कि शक्ति का भी प्रदर्शन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे के जन्मोत्सव के बहाने शक्ति प्रदर्शन में जुटे इन नेताओं को असंतुष्ट इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि वे अपने लिए नहीं, बल्कि अपनी नेता के लिए यह कर रहे हैं और उनकी स्पष्ट मान्यता है कि भाजपा में केंद्र से लेकर राज्य स्तर तक उनकी सक्षम नेता राजे की उपेक्षा हो रही है। यह नेता-कार्यकर्ता अपने को असंतुष्ट नहीं बल्कि पार्टी के प्रति फरमाबरदार मानते हुए उस नेता को उनका यथोचित स्थान सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिसकी की वे नैसर्गिक रूप से हकदार हैं।झालावाड़ में इस आयोजन की तैयारी के लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय ताऊ की उपस्थिति में हुई हुई एक बैठक में भी यह स्पष्ट कहा गया कि वसुंधरा राजे हाडोती अंचल में पहली बार अपना जन्मदिन मना रही है जो यहां के कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है तो इस अवसर पर उनका यथोचित सम्मान करना सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है।

झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र में आठ मार्च के इस आयोजन के लिए अच्छा-खासा उत्साह है और इसे सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही है और यह सिलसिला पांच मार्च तक निरंतर जारी रहेगा। पार्टी के जिला अध्यक्ष और महामंत्री प्रदीप सहित राजे के नजदीकी माने जाने वाले जन अभाव-अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पाटीदार, झालावाड़ नगर परिषद के सभापति संजय शुक्ला आदि सारी तैयारियों में जुटे हैं। इस संसदीय क्षेत्र में बारां जिले की छबड़ा-छीपाबड़ौद सीट से भाजपा के विधायक प्रताप सिंह सिंघवी तो राजे के कट्टर समर्थक है ही। कोटा में राजे के प्रति निष्ठावान पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, भवानी सिंह,  विद्याशंकर नंदवाना, कोटा नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार मेहता आदि जुटे है, तो इसमें कोई संदेह नहीं कि इस आयोजन को सफल बनाने में वे कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। चूंकि इस अभियान की अगुवाई कर रहे प्रहलाद गुंजल गुर्जर समुदाय के भी नेता है तो कोटा संभाग से ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य क्षेत्रों से भी इस समारोह में गुर्जर समुदाय के लोगों के शिरकत करने के लिए केशवरायपाटन पहुंचने की आशा है।

आमेर महल में फिर शुरू होगा लाइट शो
जयपुर। आमेर महल में पर्यटकों के लिए साउंड एंड लाइट शो फिर से शुरू होगा। महल के अधीक्षक डॉ. पंकज धरेंद्र ने बताया कि केसर क्यारी में साउंड एंड लाइट शो शुरू होगा।

एनजीटी की रोक के बाद आमेर महल में इस गतिविधि को बंद कर दिया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट से पुरातत्व विभाग को स्टे मिलने के बाद इसे फिर शुरू किया जा रहा है।

एक्शन फिल्म तेहरान में जॉन अब्राहम दिखाएंगे एक्शन, गणतंत्र दिवस पर होगी रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम एक्शन थ्रिलर फिल्म तेहरान में काम करते नजर आयेंगे।  ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट किया, पहली बार प्रोड्यूसर दिनेश विजन और जॉन अब्राहम ने हाथ मिलाया है। जॉन अब्राहम एक्शन थ्रिलर फिल्म तेहरान में काम करते नजर आयेंगे।  इस फिल्म को अरुण गोपाल निर्देशित  करेंगे। यह फिल्म गणतंत्र  दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। जॉन अब्राहम की आने वाली अन्य फिल्मों में अटैक और पठान जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में जॉन एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं।

राजस्थान में फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीजिंग पर असमंजस! : राजपूत बनाम गुर्जर जाति द्वंद्व फिल्म के टाइटल में बदलाव के साथ उन्हें अपनी जाति का दिखाने की मांग
जयपुर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर बनी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के नाम के साथ अब उनकी जाति को लेकर राजस्थान के दो महत्वपूर्ण समाज आमने-सामने आ गए हैं। राजपूत समाज जहां पृथ्वीराज चौहान को अपनी जाति का बता रहा है। वहीं अब गुर्जर समाज ने भी पृथ्वीराज को सम्राट गुर्जर बताते हुए फिल्म में भी इस बात को दिखाने की मांग कर दी है। इससे पहले मिहिरभोज और सुहेलदेव की जाति को लेकर भी दो जातियों के बीच विवाद चल रहा है। यश चोपड़ा के बैनर पर बनी रही फिल्म के निर्देशक चन्द्रप्रकाश द्विवेदी है।

पृथ्वीराज राजपूत समाज की अस्मिता के प्रतीक
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना कहते है कि पृथ्वीराज फिल्म के टाइटल को लेकर हमारा विरोध है। वहीं अब गुर्जर समाज उन्हें अपनी जाति का बता रहा है, जबकि सम्राट पृथ्वीराज चौहान राष्ट्र गौरव है। वह राजपूत समाज की अस्मिता के प्रतीक है। मैं खुद पृथ्वीराज चौहान के वंशज परिवार से ताल्लुक रखता हूं। गुर्जर समाज फिल्म से पहले ही इस तरह के दावे कर रहा है इससे पहले ये समाज के लोग कहां पर थे।

पृथ्वीराज को राजपूत दिखाया तो होगा विरोध
गुर्जर नेता हिम्मत सिंह गुर्जर कहते है कि अगर पृथ्वीराज चौहान के लिए राजपूत शब्द बोला गया तो फिल्म का जबरदस्त विरोध किया जाएगा। कर्नल टोड ने गलत इतिहास लिखा है। इतिहास में वर्णन है कि उनके पिता गुर्जर थे। पृथ्वीराज चौहान रासो महाकाव्य 16वीं शताब्दी में लिखा गया था, जो पूरी तरह मिथ्यापूर्ण है। यह महाकाव्य चंदरबरदाई ने प्रिंगल भाषा में लिखा था, जो बाजरा और राजस्थानी भाषाओं का मिश्रण है। गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शासन काल में संस्कृत बोली जाती थी ना कि प्रिंगल भाषा का, जिसका कवि ने प्रयोग किया है। हिम्मत कहते है कि ऐतिहासिक सबूतों के मुताबिक 13वीं शताब्दी से पहले राजपूत कभी अस्तित्व में नहीं थे। वे कहते है कि पृथ्वीराज चौहान के पिता सोमेश्वर गुर्जर जाति से है। इसलिए उनका बेटा खुद गुर्जर होना चाहिए।

गुर्जर प्रतिहार के लिए होता है इस्तेमाल
इतिहासकार आरएस खंगारोत कहते है कि जिस गुर्जर शब्द की बात आज की जा रही है, वह गुर्जर प्रतिहार के लिए इस्तेमाल होता है। चौहान और चहमान से इसे कन्फयूज नहीं करना चाहिए। गुर्जर प्रतिहार की उत्पत्ति 8वीं शताब्दी में मानी जाती है। ये खुद को भगवान राम के भाई लक्ष्मण का वंशज कहते हैं। इसलिए वे अपने आप को सूर्यवंशी बताते हैं। कुछ इतिहासकार इन्हें विदेशी मानते हैं कि ये हूणों के साथ भारत आए और गुर्जर थे, लेकिन भारतीय इतिहासकार ऐसा नहीं मानते हैं।

फिल्म के लिए है बड़ी मुश्किलें
पृथ्वीराज फिल्म की शूटिंग के दौरान ही करणी सेना ने फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए इसकी शूटिंग रूकवा दी थी। इसके बाद पूरी शूटिंग बाहर की गई। अब दोनों ही जातियों में पृथ्वीराज की जाति को लेकर विवाद है। राजपूत समाज को फिल्म के नाम पर भी आपत्ति है। वे इसका नाम बदलकर सम्राट पृथ्वीराज चौहान करने की मांग कर चुके हैं।