Passenger Arrest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उड़ते विमान में यात्री का हंगामा, इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश
जयपुर। दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में मंगलवार को एक यात्री ने हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान यात्री ने विमान का इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश की। यात्री की इस हरकत से विमान में मौजूद अन्य यात्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यात्री के इमरजेंसी डोर के पास पहुंचने और उसे खोलने का प्रयास करने पर विमान में तैनात क्रू मेंबर ने तत्काल उसे रोक लिया। क्रू मेंबर ने यात्री को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद विमान की उड़ान जारी रही और उसे सुरक्षित जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

जयपुर एयरपोर्ट पर विमान के पहुंचने के बाद संबंधित यात्री को सुरक्षा कर्मियों ने अपने कब्जे में लिया। बाद में यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब यात्री से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मुंबई एयरपोर्ट पर विमान में बम की सूचना से लोगों में दहशत : आरोपी के चिल्लाने से कर्मचारियों में हड़कंप, बम की अफवाह फैलाने वाली महिला गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब उसने विमान में बम होने का शोर कर दहशत फैला दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना 25 मार्च को सुबह करीब 10 बजे इंडिगो की उड़ान 6ई 355 (मुंबई-दिल्ली) के लिए बोर्डिंग के दौरान गेट नंबर 51 पर हुई। सहार पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी शांति कोठारी ने चिल्लाना शुरू कर दिया, "गाजियाबाद की फ्लाइट में मत जाओ, इसमें बम है।" इससे यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

शांत कराने की कोशिशों के बावजूद, कोठारी ने कथित तौर पर उकसाने वाली टिप्पणी करनी जारी रखी, जिसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और हवाई अड्डा सुरक्षा को हस्तक्षेप करना पड़ा। हवाई अड्डा एजेंसियों ने औपचारिक शिकायत दर्ज करने से पहले एक सुरक्षा बैठक की। पुलिस ने कोठारी के खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने, आपराधिक धमकी और सार्वजनिक उपद्रव करने के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उनकी पृष्ठभूमि की पुष्टि की जा रही है, हालांकि इस घटना के कारण बोर्डिंग में कुछ देर के लिए व्यवधान उत्पन्न हुआ।