britain - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त
मॉस्को। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि नयी सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि (न्यू स्टार्ट) की अवधि समाप्त होने के बाद अब रूस इस बात पर बारीकी से नजर रखेगा कि अमेरिका क्या कदम उठाता है। लावरोव ने रूस के राष्ट्रीय टीवी चैनल के एक साक्षात्कार में कहा, किसी भी प्रतिबंध की औपचारिक अनुपस्थिति के बाद अब हम बहुत करीब से देखेंगे कि अमेरिकी पक्ष कैसे कार्य करेगा। साथ ही, हम इस स्थिति को पूरी जिम्मेदारी के साथ संभालेंगे और तनाव बढ़ाने की दिशा में पहल करने वाले पहले पक्ष नहीं बनेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएगा।

विदेश मंत्री ने कहा कि ब्रिटेन और फ्रांस की क्षमताओं को ध्यान में रखे बिना भविष्य में किसी बहुपक्षीय हथियार नियंत्रण समझौते की कल्पना करना कठिन है। इसके आगे विदेश मंत्री लावरोव ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से कहा है कि अब चीनियों के साथ समझौता करना आवश्यक है। चीन ने कई बार अपना रुख स्पष्ट किया है और हम उसका सम्मान करते हैं। लेकिन अगर इस प्रक्रिया का ध्यान इस तरह के त्रिपक्षीय मोड की ओर स्थानांतरित किया जाता है, तो यह केवल मुद्दे के मूल सार को किनारे करने की इच्छा हो सकती है।

भारत-ब्रिटेन के बीच साझेदारी का नया अध्याय
पिछले सप्ताह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अपने देश के व्यापार, शिक्षा, तकनीकी एवं संस्कृति क्षेत्र से जुड़े सवा सौ प्रतिनिधियों के साथ पहली आधारिक यात्रा पर भारत आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई द्विपक्षीय बातचीत में दोनों देशों ने बिना किसी परेशानी के व्यापारिक संबंधों को गहराई देते हुए मजबूत किया है। दूसरे शब्दों में यह समझौता ऐतिहासिक रूप से भी महत्वपूर्ण रहा। कहने को तो स्टार्मर का यह दौरा एक बड़े ह्यव्यापार मिशनह्ण के रूप में माना गया, लेकिन इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा-सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और अनुसंधान के अतिरिक्त रणनीतिक साझेदारी से जुड़े अहम समझौते हुए। जिनसे दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावनाएं भी जाहिर की गई हैं। समझौते की सफलता के दावे के साथ इसे दोनों देशों के संबंधों का एक नया अध्याय भी बताया गया है।

कूटनीतिक परिपक्वता :

यह समझौता ऐसे वक्त किया गया जब दोनों देश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति से परेशान हैं। यह कूटनीतिक परिपक्वता का उदाहरण भी है। समझौते के प्रभाव का असर, अमेरिकी शासन अब पहले से हुए समझौतों की रूपरेखा बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है। यूरोपीय संघ के साथ बातचीत कम तनावपूर्ण और नाटकीय रही है। फिर भी हमें इस सच्चाई को ध्यान में रखना होगा कि वार्ताकारों के सकारात्मक आश्वासन और समझौते की प्रगति में कुछ अंतर होता है। खैर, दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की ओर से जारी संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन को स्वाभाविक साझेदार बताया तो स्टार्मर ने नई दिल्ली के साथ साझेदारी को विकास का लांचपैड बताया। द्विपक्षीय बातचीत दौरान तकनीकी, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष, एआई, विद्युत इंजन और अनुसंधान समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर जो सहमति बनी वह अहम है।

मिसाइलों की आपूर्ति :

ब्रिटेन भारत को थेल्स द्वारा निर्मित हल्की बहुद्देशीय मार्टलेट मिसाइलों की आपूर्ति करेगा। यह वही मिसाइल है, जो रूस के साथ संघर्ष में यूक्रेन को दी जा रही है। इससे भारतीय सेना को मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह अनुबंध 350 मिलियन पौंड का हुआ है। इसके अतिरिक्त 250 मिलियन पौंड के नौसैनिक जहाजों के लिए विद्युत चालित इंजनों पर सहयोग आगे बढ़ाने का समझौते हुआ है। भारत की 64 कंपनियों ने कुल 1.3 अरब का निवेश करने की घोषणा की जिससे ब्रिटेन में लगभग सात हजार नौकरियां सृजित होंगी। ब्रिटेन सरकार का दावा है कि दोनों देशों के बीच निवेश से कुल 10,600 नौकरियां सृजित होंगी। सहयोग की एक पहल में बॉलीवुड का यशराज फिल्मस ग्रुप अपनी तीन फिल्मों को निर्माण ब्रिटेन में करेगा। जिससे वहां के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण खनिज क्रिटिकल मिनरल्स और हरित प्रौद्योगिकी सहयोग गिल्ड गठित करने पर सहमति बनी। ब्रिटेन के दो विश्वविद्यालयों को भारत में नए कैंपस खोलने की अनुमति दी जाएगी, ताकि शैक्षिक और सांस्कृतिक संपर्क बढ़ सके।

समझौते के तहत :

ब्रिटिश कंपनियों को भारत में प्रवेश के अवसर उपलब्ध होंगे। भारतीय कंपनियों को वैश्विक स्रोतों और बाजारों तक पहुंच मिलेगी। व्यापार समझौते के तहत ब्रिटेन से आने वाले सामानों पर भारत औसत टैरिफ 15 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी करेगा। वहीं, भारत से ब्रिटेन निर्यात होने वाले 99 फीसदी उत्पादों पर टैरिफ खत्म करने का प्रस्ताव है। इस समझौते से दोनों देशों के व्यापारियों और उपभोक्ताओं को फायदा होगा। रोजगार के मौके बढ़ेंगे। दोनों देशों के बीच करीब 56 अरब डॉलर का व्यापार है जिसे 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य है। बड़े समझौते बड़े उद्योगों और निवेशकों के लिए अधिक फायदेमंद होते हैं, जबकि छोटे उद्योग, कृषि या कुटीर उद्योगों को लाभ कम मिलता है। समझौते से कर राजस्व की हानि हो सकती है। भारत से ब्रिटेन जाने वाले कर्मचारियों पर राष्ट्रीय बीमा में छूट देने से ब्रिटेन को 200 मिलियन पौंड का सालाना घाटा वहन करना पड़ सकता है। ब्रिटेन के भीतर वीजा और आव्रजन नीति को लेकर संघर्ष हो सकता है।

नई ऊर्जा मिलेगी :

स्टार्मर ने स्पष्ट किया कि इस यात्रा में वीजा मुद्दा नहीं है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि स्टार्मर की यात्रा से भारत-ब्रिटेन संबंधों को एक नई ऊर्जा मिलेगी, खासकर व्यापार और रणनीति क्षेत्रों में। व्यापार समझौते के समय सामाजिक सुरक्षा, कर व्यवस्था, नियम-विधि, विवाद समाधान जैसे पहलुओं को पहली योजना में शामिल करना चाहिए। कुल मिलाकर कीर स्टार्मर की भारत यात्रा दोनों देशों के संबंधों में नई इबारत लिखने की कोशिश है। ऐसे में व्यापार समझौते के क्रियान्वयन प्रक्रिया, रक्षा साझेदारी, निवेश घोषणाएं और रणनीतिक संवाद ने यात्रा को महत्व प्रदान किया है। हालांकि चुनौतियां और सीमाएं स्वाभाविक हैं। मसलन-राजस्व हानि, लाभ-वितरण में असमानताएं, असंतुलन हो सकता है, लेकिन यदि दोनों सरकारें समयबद्ध, पारदर्शी और साझा दृष्टिकोण से काम करे, तो यह यात्रा दीर्घकालिक रूप से दोनों देशों को लाभ पहुंचा सकती है।

द्विपक्षीय समझौते :

यहां बता दें कि बड़े ब्रिटिश दल के आने से डील को जल्द लागू करने में मदद मिलेगी। इस क्रम में संयुक्त समिति गठित करने की घोषणा हुई। ट्रंप की ओर से चीन और बांग्लादेश पर कम टैरिफ लगाने से भारत के टेक्सटाइल एक्सपोर्ट में अगले साल दस फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। ऐसे में ब्रिटेन से की गई डील इस कमी की भरपाई कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कीर स्टार्मर दोनों ही अगर द्विपक्षीय समझौतों को ऐतिहासिक मान रहे हैं, तो इसकी वजह मौजूदा वैश्विक परिस्थितियां हैं। दोनों पर अमेरिका का दबाव है और इन मुलाकातों ने उनको नए विकल्प दिए हैं। जिसका निश्चित तौर पर फायदा वाशिंगटन के साथ बात करते समय होगा।

-महेश चंद्र शर्मा
यह लेखक के अपने विचार हैं।

नरेंद्र मोदी 23 से 26 जुलाई तक ब्रिटेन और मालदीव जाएंगे, दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-26 जुलाई तक ब्रिटेन और मालदीव का दौरा करेंगे। यह यात्रा ब्रिटेन के साथ व्यापार व सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने और हालिया उतार-चढ़ाव के बाद मालदीव के साथ संबंधों को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के न्योते पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन की चौथी यात्रा होगी। इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिनमें व्यापार, सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे विषय शामिल हो सकते हैं।

तीसरी बार जाएंगे माले :

मोदी 25 और 26 जुलाई को मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के न्योते पर एक राजकीय यात्रा पर मालदीव जाएंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव की तीसरी यात्रा होगी। हाल के दिनों में भारत और मालदीव के बीच संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव देखे गए हैं, ऐसे में यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से पटरी पर लाने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मेरा हिंदू धर्म मुझे प्रेरणा देता है... चुनाव से पहले मंदिर पहुंचे पीएम ऋषि सुनक
लंदन। ब्रिटेन में चार जुलाई को आम चुनाव होने वाले हैं। इसमें विपक्षी लेबर पार्टी के जीत की संभावना मानी जा रही है। उससे पहले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ लंदन के एक मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी हिंदू आस्था के बारे में खुलकर बात की और इसे प्रेरणा और आराम का स्रोत बताया। बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे सुनक ने यहां मौजूद श्रद्धालुओं से बात की। उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने धर्म को एक मार्गदर्शक के रूप में बताया।

सुनक ने कहा कि मैं एक हिंदू हूं और आप सभी की तरह मैं भी अपने विश्वास से प्रेरणा और राहत लेता हूं। मुझे भगवद गीता पर संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने पर गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा विश्वास हमें अपना कर्तव्य करना सिखाता है और जब तक कोई इसे ईमानदारी से करता है तब तक परिणाम के बारे में चिंता नहीं करता है। यही है जो मुझे मेरे माता पिता से मिला है और मैं इसी तरह अपना जीवन जीने की कोशिश कर रहा हूं और यही वह चीज है जो मैं अपनी बेटियों को बड़े होने पर देना चाहता हूं। यह धर्म ही है जो सार्वजनिक सेवा के प्रति मेरे दृष्टिकोण में मेरा मार्गदर्शन करता है।

क्रिकेट को लेकर बोले सुनक
सुनक इस दौरान लोगों से भी मिले। एक पुजारी ने सुनक को लेकर कहा कि उन्होंने हिंदू समुदाय में बच्चों के लिए स्तर बढ़ाया है। क्योंकि वह अब सिर्फ डॉक्टर, वकील या अकाउंटेंट नहीं बन रहे। इस पर सुनक ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर मेरे माता-पिता यहां होते और आप उनसे पूछते तो शायद वह आपको बताते कि अगर में डॉक्टर या वकील या अकाउंटेंट बन जाता तो वे इसे ज्यादा पसंद करते। भारत के टी-20 विश्वकप जीतने पर उन्होंने भीड़ से पूछा कि हर कोई क्रिकेट से खुश है? इसपर भीड़ ने तालियों से जवाब दिया।
भारत के साथ काम
करेंगे: लेबर पार्टी
ब्रिटेन में चार जुलाई को होने वाले आम चुनाव में जीत दर्ज करके विपक्षी लेबर पार्टी सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है। उसने कहा कि कि वह अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं में भारत विरोधी भावनाओं का अंत करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार के साथ एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी करने के प्रति प्रतिबद्ध है। पूर्व लेबर नेता जेरेमी कॉर्बिन के नेतृत्व में एक वार्षिक सम्मेलन के दौरान कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप के पक्ष में लाए गए पार्टी के प्रस्ताव को वर्ष 2019 के आम चुनाव में ब्रिटिश भारतीय मतदाताओं का वोट पार्टी को नहीं मिलने के कारण के रूप में देखा गया था।

Britain में आम चुनाव चार जुलाई को : सुनक
लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आगामी चार जुलाई को देश में आम चुनाव कराए जाने की घोषणा की है।  सुनक ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैंने संसद को भंग करने का अनुरोध महामहिम सम्राट से किया। महामहिम ने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। देश में 4 जुलाई को आम चुनाव होंगे।

मुद्रास्फीति गिरी, कंजर्वेटिव पार्टी मान रही सुखद उपलब्धि
प्रधानमंत्री की घोषणा नए आर्थिक आंकड़ों के आने के कुछ घंटों बाद हुई है जिससे पता चलता है कि देश में मुद्रास्फीति तेजी से गिरकर 2.3 प्रतिशत हो गई है, जो लगभग तीन वर्षों में सबसे निचला स्तर पर है। सत्तारुढ़ कंजर्वेटिव पार्टी इसे एक सुखद उपलब्धि मान रही है। सुनक ने कहा कि नवीनतम आंकड़े अर्थव्यवस्था के लिए एक प्रमुख क्षण को चिह्नित करते हैं और उज्जवल भविष्य दिखलाते हैं।

देश कर रहा था इसका इंतजार: स्टार्मर
सुनक की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने कहा कि यह एक ऐसा क्षण है जिसकी देश को आवश्यकता है और वह इसका इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य आपके हाथों में है। एक साथ मिलकर हम अराजकता को रोक सकते हैं, भविष्य सकते हैं और देश का पुनर्निर्माण शुरू कर सकते हैं और अपने देश को बदल सकते हैं।

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल
लंदन। ब्रिटेन में सोमवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल हो गया है, इसके चलते एयर स्पेस को बंद कर दिया गयौ। बताया जा रहा है कि नेटवर्क में खामी की वजह से फ्लाइटों के आवागमन पर भी असर पड़ा है।

एक प्रवक्ता ने कहा कि हम एक तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ट्रैफिक के आवागमन को रोक दिया गया है। इंजीनियर इस टेक्निकल खामी को ढूंढ़ने और उसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं। नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि हम जल्द से जल्द इसे सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

यात्रियों से कहा: 12 घंटे तक रुकना पड़ सकता है
स्कॉटिश एयरलाइन लोगानेयर और ईजीजेट दोनों ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि फ्लाइट्स के आवागमन में देरी हो सकती है। एक यात्री ने कहा कि वह बुडापेस्ट एयरपोर्ट के रनवे पर एक विमान में थीं, लेकिन हमें अभी बताया गया कि यूके का एयर स्पेस बंद है, यहां 12 घंटे तक रुकना पड़ सकता है।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री जॉनसन ने सांसद पद से दिया इस्तीफा
लंदन। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने टोरी सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है। जॉनसन ने एक संसदीय समिति के एक बयान के बाद यह कदम उठाया। उन्हें पार्टीगेट मामले को लेकर संसद से जबरन बाहर किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री ने कॉमन्स (संसद के निचले सदन) विशेषाधिकार समिति की एक रिपोर्ट को पहले ही देख लिया था, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में  कोविड-19 की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन का उल्लंघन कर प्रधानमंत्री आवास में पार्टियां आयोजित करने के मुद्दे पर संसद को भ्रमित करने के मामले में प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। जॉनसन इस  मामले में एक संसदीय समिति की जांच का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कोरोना लॉकडाउन के दौरान डाउनिंग स्ट्रीट पार्टियों का आयोजन कर निचले सदन को गुमराह किया था। जॉनसन ने एक विस्फोटक और लंबे बयान में समिति को कंगारू कोर्ट कहा था। वहीं, समिति ने कहा कि उसने प्रक्रियाओं और जनादेश का पालन किया है। सांसदों की क्रॉस-पार्टी कमेटी (जिनमें से अधिकांश रूढि़वादी हैं) ने कहा कि वह सोमवार को अपनी जांच समाप्त करेगी और अपनी रिपोर्ट तुरंत प्रकाशित करेगी।

बीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार जॉनसन के इस्तीफे के बाद अब उनके सीमांत निर्वाचन क्षेत्र अक्सब्रिज और साउथ रूस्लिप में उपचुनाव होगा। जॉनसन ने शुक्रवार शाम कहा कि उन्होंने जो मसौदा रिपोर्ट देखी थी, वह 'गलतियों और पूर्वाग्रहों से भरी हुई थी। इससे यह स्पष्ट है कि समिति मुझे संसद से बाहर निकालने के लिए मेरे खिलाफ कार्यवाही करने के लिए दृढ़ संकल्प थी।

उन्होंने कहा, ''अभी भी एक भी सबूत पेश नहीं किया है कि मैंने जानबूझकर या लापरवाही से कॉमन्स को गुमराह किया।" उन्होंने जोर देकर कहा, ''मैंने झूठ नहीं बोला।" उन्होंने कहा है कि हतप्रभ और आश्चर्य चकित हूं कि मुझे कैसे बाहर निकाला जा रहा था।

भारत के कोहिनूर को विजय के प्रतीक के तौर पर प्रदर्शित करेगा ब्रिटेन
लंदन। ब्रिटेन ने भारत के विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरे को लेकर घिनौनी चाल चली है। विवादास्पद औपनिवेशिक काल के हीरे कोहिनूर को मई में टावर आफ लंदन में आयोजित सार्वजनिक प्रदर्शनी में विजय के प्रतीक के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। भारत कोहिनूर पर अपना दावा जताता रहा है। ब्रिटेन के महलों का प्रबंधन देखने वाली संस्था हिस्टोरिक रॉयल पैलेसेज (एचआरपी) ने इस सप्ताह कहा था कि प्रदर्शनी में कोहिनूर के इतिहास को भी प्रदर्शित किया जाएगा। दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताज में यह हीरा जड़ा हुआ है, जिसे पहनने से नयी महारानी कैमिला ने इनकार कर दिया था। अब यह ताज टावर आफ लंदन में रखा हुआ है। इस साल छह मई को महाराजा चार्ल्स द्वितीय और उनकी पत्नी कैमिला की ताजपोशी होनी है, जिसमें कैमिला यह ताज नहीं पहनेंगी। एचआरपी ने नयी प्रस्तावित प्रदर्शनी का जिक्र करते हुए कहा, महारानी एलिजाबेथ के ताज में जड़े कोहिनूर के इतिहास को विजय के प्रतीक के रूप में बयां किया जाएगा। इसमें वह इतिहास भी शामिल है, जब यह हीरा मुगल साम्राज्य, ईरान के शाहों, अफगानिस्तान के अमीरों और सिख महाराजाओं के पास हुआ करता था।

जानें कैसे अंग्रेजों तक पहुंचा कोहिनूर
फारसी भाषा में कोहिनूर का अर्थ प्रकाश पर्वत होता है। यह हीरा महाराजा रणजीत सिंह के खजाने में शामिल था, लेकिन महारानी विक्टोरिया को भारत की महारानी बनाए जाने से कुछ वर्ष पहले यह उनके कब्जे में चला गया था। अतीत में ब्रिटेन में हुई ताजपोशियों में यह हीरा आकर्षण का केंद्र रहा है। महाराजा चार्ल्स द्वितीय और उनकी पत्नी कैमिला की ताजपोशी के बाद यह हीरा टावर आॅफ लंदन में आकर्षण का केंद्र बन जाएगा। पिछले दिनों ब्रिटेन की महारानी के इसके पहनने की संभावना थी जिसका भारत के लोगों ने जमकर विरोध किया था। इसके बाद ब्रिटेन की महारानी ने अपने इरादे को त्याग दिया था। यह हीरा भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में गोलकुंडा की खदान में मिला था। उस समय इसका वजन 793 कैरेट था। हालांकि अब यह काफी छोटा हो गया है। ब्रिटेन का दावा है कि उसे पंजाब के राजा दलीप सिंह ने एक संधि के बाद दे दिया था। हकीकत यह है कि उस समय दलीप सिंह की उम्र मात्र 10 साल थी। ब्रिटेन ने उनसे यह हीरा ले लिया था।

ब्रिटेन में चार गुना महंगा टमाटर प्लेट से गायब हुआ पिज्जा
लंदन। दुनिया में कोई भी देश इस समय आर्थिक संकट से खुद को नहीं बचा पा रहा है। पाकिस्तान की कंगाली के बारे में आपने सुना होगा, जहां लोगों के पास रोटी खाने के पैसे भी नहीं हैं। ठीक ऐसा ही कुछ हाल अब ब्रिटेन में देखने को मिल रहा है। ब्रिटेन में सबसे पसंदीदा भोजन में पिज्जा आता है। लेकिन अब इसकी कमी देखने को मिल रही है। ब्रिटेन में पिज्जा क्राइसिस के पीछे का कारण टमाटर है। दरअसल टमाटर की कमी के कारण कई कंपनियों के पास पिज्जा के लिए अनिवार्य टमाटर बेस नहीं है। टमाटर का दाम कुछ ही दिनों में 400 फीसदी से ज्यादा महंगा हो गया है। टमाटर का दाम पांच यूरो से अब सीधे 20 यूरो पहुंच गया है। इसका मतलब है कि बावर्चियों के पास स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए सिर्फ कुछ ही सामग्री बची हैं। ब्रिटेन में इतालवी रसोइयों के संगठन के अध्यक्ष एंजो ओलिवरी ने कहा कि टमाटर की कमी है। रिकोटा चीज और कई सब्जियों को इस्तेमाल कर पिज्जा बेस बनाया जा सकता है। उन्होंने मांग की है कि सरकार टमाटर के दाम पर कैप लगाए।

टमाटर होंगे मेन्यू से बाहर
उत्तरी लंदन के एक इतालवी रेस्टोरेंट के मालिकों ने कहा कि मेन्यू से टमाटर को बाहर कर दिया जाएगा। रेस्टोरेंट चलाने वाले कामेर्लो कानार्वाले ने कहा कि जब भी मैं खाना बनाने के लिए टमाटर की जगह किसी और चीज का इस्तेमाल करता हूं, तो ग्राहकों को पसंद नहीं आता। वह अब भी टमाटर की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर टमाटर के दाम यूं ही बढ़ते रहे तो अगले तीन हफ्तों के लिए टमाटर को मेन्यू से बाहर कर दिया जाएगा। एक अन्य बावर्ची ने कहा कि किसी भी चीज को टमाटर से बदला नहीं जा सकता।

क्यों हो रही टमाटर की कमी
ब्रिटेन में राष्ट्रीय किसान संघ ने कहा कि टमाटर और खीरे जैसी ताजा सब्जियों की कमी हो रही है। यूरोप और उत्तरी अफ्रीका में खराब मौसम के कारण फसल कम हो रही है। एनएफयू के डिप्टी अध्यक्ष टॉम ब्रैडशॉ ने कहा कि आयात पर निर्भरता ने यूके को आज इस हालात पर पहुंचा दिया है। ब्रिटेन के सुपरमार्केट से फल और सब्जियां गायब हो रही है। टमाटर की कमी के चलते लोगों से सब्जियों को स्टॉक न करने की अपील की गई है। अगले कुछ हफ्तों में आपूर्ति सुधरने की उम्मीद है।

भारत में चर्चित ब्रिटेन के सांसद ब्लैकमैन जयपुर में
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। भारत में अपने मोदी समर्थक और बीबीसी की आलोचना वाले बयानों के लिए चर्चित ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन बुधवार को जयपुर दौरे पर रहे। पद्मश्री से सम्मानित ब्लैकमैन ने सुबह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया से उनके निवास पर मुलाकात की। इसके बाद पूनिया और वे आमेर किला देखने गए। वे विधानसभा भी गए। यहां वे भाजपा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित अन्य विधायकों से भी मिले। इसके बाद पूनिया सहित अन्य विधायकों के साथ विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ बैठक की। इस दौरान चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा और कृषि मंत्री लालचंद कटारिया भी मौजूद रहे। ब्लैकमैन ने हाल ही में बीबीसी की पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर बनाई डाक्यूमेंट्री को गलत करार दिया था। कहा था कि इसमें कई बातें बढ़ा चढ़ाकर बताई गई हैं।

इससे पहले वे कश्मीर मुद्दे को लेकर भी उन्होंने ब्रिटेन की संसद और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में भारत का समर्थन कर चर्चा में आए थे। आमेर फोर्ट का भ्रमण किया और उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि फोर्ट की ऐतिहासिक कला और सुंदरता अद्भुत है। पूनिया और आमेर के लोगों ने उनका यहां साफा और माला पहनाकर स्वागत किया।

मोदी की लीडरशिप में भारत की दुनिया में मजबूत हुई साख
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए फिर से पीएम नरेन्द्र मोदी की तारीफ की। कहा कि मोदी के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में बुनियादी विकास कर रहा। पूरी दुनिया में भारत की साख बहुत मजबूत हुई है और भारत-ब्रिटेन के व्यापारिक रिश्ते बहुत मजबूत हुए हैं जो भविष्य में और मजबूत होंगे। दोनों देश एक-दूसरे की मदद से तेजी से प्रगति कर रहे हैं। आमेर फोर्ट के भ्रमण और अनुभव को लेकर कहा कि आमेर, जयपुर और पूरा राजस्थान बहुत ही खूबसूरत स्टेट है। यहां के किले-महल ऐतिहासिक हैं और लोग एवं आतिथ्य सत्कार बहुत ही अच्छा है। राजस्थान में हर क्षेत्र में भविष्य की अपार संभावनाएं हैं।

ब्रिटिश पुलिस को माफी मांगने में लगे 34 साल
लंदन ((एजेंसी))। ब्रिटेन की पुलिस को फुटबॉल के क्षेत्र में देश की सबसे भीषण त्रासदी के लिए अपनी विफलता स्वीकार करने में 34 साल लग गये और उसने इस हादसे में मारे गये लिवरपूल फुटबॉल क्लब (एफसी) के 97 सदस्य के परिजनों से मंगलवार को माफी मांगी।

शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने स्वीकार किया कि वर्ष 1989 के हिल्सबोरो आपदा का मुख्य कारण पुलिस की विफलता थी जिसमें एफसी के 97 लोग मारे गए थे।

एक ऐतिहासिक संयुक्त बयान में, कॉलेज ऑफ पुलिङ्क्षसग और नेशनल पुलिस चीफ्स काउंसिल (एनपीसीसी) के प्रमुखों ने इस हादसे में जान गंवाने वाले के परिजनों के लिए माफीनामा जारी किया है।

रिपोर्ट की प्रस्तावना में मुख्य कांस्टेबल एंडी मार्श, पुलिसिंग कॉलेज के सीईओ और एनपीसीसी के अध्यक्ष मार्टिन हेविट ने कहा कि इस हादसे में पुरुष, महिलाएं और बच्चे समेत 97 लोग मारे गए थे। इसकी वजह पुलिस की विफलता मुख्य कारण थी।

यह घटना साल 1989 की है। लिवरपूल और नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट के बीच एफ ए कप सेमीफ़ाइनल का मैच शुरू ही हुआ था कि भगदड़  मच गई जिसमें 97 लोग मारे गए और लगभग 800 घायल हो गए। शेफ़ील्ड के हिल्सबोरो स्टेडियम में खेल कुछ ही मिनटों के बाद रद्द कर दिया गया था।

इस त्रासदी के बाद से ही लिवरपूल एफसी अपने प्रशंसकों के न्याय के लिए संघर्ष कर रहा था।

मार्श ने कहा कि हमें खेद है पुलिस की विफलता त्रासदी का मुख्य कारण थी। रिपोर्ट में सार्वजनिक निकायों और सरकार से कार्रवाई की सिफारिश की  गयी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हिल्सबोरो परिवारों के दर्द और पीड़ा जैसी घटनाओं को दोहराया नहीं जा सके।

ब्रिटेन में हिमपात के कारण आवासों में रहने को मजबूर है लोग
लंदन। ब्रिटेन में रात को तापमान में -15 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने के कारण आवागमन ठप हो गया है। रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। रिपोर्ट में कहा गया कि तापमान में भारी गिरावट आने से सड़कें, ट्रेनों और उड़ानें स्थगित कर दी गयी हैं। देश के लोग कंपकपाती ठंड में आवासों में रहने को मजबूर हैं। यहां स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने मोटर चालकों को उत्तरी और पूर्वी तटीय क्षेत्रों में लगातार हिमपात के कारण वाहन प्रयोग न करने की चेतावनी दी है। ब्रिटेन के मौसम विज्ञानी मैथ्यू लेहर्ट ने कहा कि इस सप्ताह तक लगातार हिमपात के कारण ठंड की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।