neet result - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

NTA का नीट की परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों से इनकार
नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के रिजल्ट में कथित गड़बड़ी के बाद मचे हंगामे और सीबीआई जांच की मांग के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों से इनकार किया है। एनटीए के डीजी सुबोध कुमार सिंह ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले अभ्यर्थियों के परिणाम की दोबारा जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है और उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपेगी
एनटीए ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय ने ग्रेस मार्क्स मामले की जांच के लिए यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन की अगुवाई में एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जो एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। स्टूडेंट्स को ग्रेस अंक देने से नतीजों या क्वालिफाइंग क्राइटेरिया में कोई फर्क नहीं पड़ा है।

सिर्फ छह सेंटर का मामला
सुबोध कुमार सिंह बताया कि यह सिर्फ 1600 स्टूडेंट्स का मसला है, चौबीस लाख से ज्यादा बच्चों ने नीट की परीक्षा दी है, 4750 सेंटर की बजाय सिर्फ छह सेंटर का मामला है। उन्होंने कहा कि कुछ उम्मीदवारों को 718 और 719 अंक मिले और छह उम्मीदवार टॉपर बन गए, जिसकी वजह से सवाल खड़े किए जा रहे हैं, हमने सभी चीजों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करने के बाद रिजल्ट जारी किए।

जरूरत पड़ेगी तो रिजल्ट संशोधित
शिक्षा मंत्रालय ने नीट-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 1,600 से अधिक अभ्यर्थियों के परिणामों की पुन जांच करने के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है। समिति इन 1600 छात्रों को दिए ग्रेस मार्क्स व टाइम लॉस मामले की जांच करेगी, जरूरत पड़ेगी तो इनका रिजल्ट संशोधित किया जा सकता है, इससे नीट रिजल्ट बाद होने वाली एमबीबीएस व बीडीएस समेत विभिन्न मेडिकल कोर्सेज की एडमिशन प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

नहीं हुआ पेपर लीक
डीजी ने कहा कि कुछ जगह गलत पेपर बंट गया था, सिर्फ 1600 बच्चे प्रभावित हुए, इनका पेपर दोबारा ले लिया गया, लेकिन किसी भी स्तर पर पेपर लीक नहीं हुआ था। सोशल मीडिया पर जो पेपर आया, वह पेपर शुरू होने के बाद आया। एनटीए ने संकेत दिए गए हैं कि अगर नीट परीक्षा फिर से आयोजित होती है तो सभी केंद्रों पर नहीं होगी, ये सिर्फ छह सेंटर्स के लिए आयोजित की जाएगी।

मौलिक की प्रेरक कहानी: कैंसर हुआ, 23 कीमोथैरेपी, 31 रेडिएशन फ्रेक्शन के बाद नीट में 715 अंक
जयपुर। जिंदगी में जो कुछ भी हो, मैं हार नहीं मानता... हौसला होना जरूरी है, जीत के लिए सोचेंगे तभी जीतेंगे। सन् 2022 में मेरे जीवन में एक तूफान आया, यह इतना भयानक था, कि शायद जिंदगीभर भूला नहीं सकूंगा। मैं परिवार का सिंगल चाइल्ड हूं। झटका बहुत बड़ा था। सिलसिला यूरीनेशन के समय दर्द से शुरू हुआ। सोनोग्राफी में ट्यूमर और बायोप्सी जांच में कैंसर सामने आया। तब कक्षा 11 में था, इसके बाद जो इलाज का सिलसिला शुरू हुआ तो इस वर्ष अप्रैल में खत्म हुआ। मैं पॉजिटिव था और मुझे आगे बढ़ना था। पहले कैंसर को हराया और फिर परीक्षाएं दी।

यह कहना है स्टूडेंट मौलिक पटेल का, जिसने बीमारी से जूझते हुए बोर्ड और नीट परीक्षा क्रेक की। हाल ही में नीट रिजल्ट में मौलिक ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए। वहीं, महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड में 94.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अब मौलिक कैंसर मरीजों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए आँकोलॉजिस्ट बनना चाहता है। मौलिक का परिवार मुम्बई में घाटकोपर निवासी है।

सरकोमा एक तरह का कैंसर हुआ
मई 2022 में मौलिक के शरीर में बदलाव आने शुरू हो गए। कमजोरी महसूस करने लगा। यूरीनेशन के समय दर्द के अलावा बुखार भी रहने लगा। मैं इन सबको लक्षणों को सामान्य समझ रहा था। हॉस्टल में रहता था तो स्थिति के बारे में रूममेट ने परिजनों को सूचित किया। डॉक्टरों को दिखाया। सोनोग्राफी एवं अन्य जांचों के बाद सामने आया यूरीनेशन ब्लैडर के पास एक ट्यूमर है, जो कि 10 सेंटीमीटर का था। सीटी स्कैन एवं बायोप्सी के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसे सरकोमा है। जो कि एक तरह का कैंसर है। परिवार को झटका लगा। क्योंकि मैं सिंगल चाइल्ड हूं और इतनी कम उम्र में कोई कैसे इतनी भयंकर बीमारी से पीड़ित हो सकता है।

दो बार सर्जरी हुई, 12वीं की परीक्षा नहीं दी
मौलिक ने बताया कि मेरी जून 2022 में सर्जरी हुई थी। मुझे कैंसर का पता था, लेकिन ये नहीं पता था कि इसका ऑपरेशन इतना बड़ा था। डॉक्टरों ने आशंका जताई कि यूरीनेरी ब्लैडर निकालना पड़ सकता है। सिर्फ इसी बात की डर था कि कहीं ऐसा नहीं हो जाए लेकिन, ऑपरेशन में डॉक्टरों ने ब्लैडर नहीं निकाला। इसके बाद कीमोथैरेपी की शुरुआत हुई, जिसमें रोजाना 3-4 घंटे लगते थे। इसी दौरान 12वीं की परीक्षा में प्रैक्टिकल देने का समय आ गया, लेकिन स्थिति सही नहीं थी इसलिए मैंने 12वीं बोर्ड एवं नीट परीक्षा दोनों ही नहीं दी।

NEET में 10वीं रैंक पाने वाले पार्थ ने कहा- संगति अच्छी होगी तो सब अच्छा होगा
ब्यूरो नवज्योति जयपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से मंगलवार देर रात को जारी किए गए नीट के परिणाम में जयपुर के पार्थ खंडेलवाल ने ऑल इंडिया स्तर पर जयपुर शहर का नाम रोशन किया है। खंडेलवाल ने नीट में 715 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक 10 प्राप्त की है। पार्थ का मानना है कि यदि संगति अच्छी है तो आपका सब अच्छा होगा। मुझे अच्छे दोस्त, शिक्षक और फैमिली मिली। बड़ी बहन ज्हानवी खंडेलवाल मुझे इंस्पायर करती है, वो भी कोचिंग स्टूडेंट रह चुकी है और फिलहाल एसएमएस जयपुर से एमबीबीएस कर रही है।
पार्थ ने बताया कि हार्डवर्क और नियमितता ही सफलता की कुंजी है। मैं सुबह 10 बजे कोचिंग जाता था और रात को 10 बजे तक कोचिंग ही रहता था। वहां फैकल्टीज का सपोर्ट बहुत अच्छा मिला।

पढ़ाई घड़ी देखकर नहीं की
खंडेलवाल ने बताया कि पढ़ाई घड़ी देखकर नहीं करता, लगता था कि जो भी टॉपिक को पढ़े हुए टाइम हो गया तो वही पढ़ने लग जाता था। दोस्तों से बात करके रिफ्रेश हो जाता हूं। कभी सब्जेक्ट की बातें तो कभी हंसी मजाक मुझे रिचार्ज कर देते हैं। एनटीएसई स्कॉलर रहा हूं, स्टेज-1 ओवरआल 33 रैंक प्राप्त की। एसटीएसई में रैंक-1 प्राप्त की। बायॅलोजी मेरी स्ट्रॉंग है, इसीलिए नीट देने का मन बनाया। मैं अपनी असफलता से प्रेरित होता हूं। एक एग्जाम में मेरे पर्सेन्टेज कम आई। सबसे लो स्कोर होने के बाद मैंने और अधिक मेहनत करने का संकल्प लिया और इसके बाद कभी स्कोर कम नहीं आने दिया। फिलहाल दिल्ली एम्स से एमबीबीएस करना चाहता हूं। इसके बाद न्यूरो या कार्डियोलॉजी में जाना चाहता हूं।

नीट - एआईआर - 10
पिता - सुधीर खंडेलवाल, ड्रायफ्रूट्स बिजनेस बनीपार्क जयपुर
माता - ऋतु खंडेलवाल, गृहिणी
दसवीं - 95.6 प्रतिशत
12वीं -  90.6 प्रतिशत

ये है कोर्स
नीट-यूजी, स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, विभिन्न चिकित्सा और स्वास्थ्य कार्यक्रमों मे प्रवेश  के लिए योग्यता प्रवेश परीक्षा के रूप में कार्य करती है। इन कार्यक्रमों में बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस), बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस), बैचलर ऑफ आयुर्वेद, मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस), बैचलर ऑफ सिद्ध मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएसएमएस), बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस), बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस), और बीएससी (एच) नर्सिंग पाठ्यक्रम शामिल हैं।

नीट यूजी 2023: आरक्षण मानदंड
अनुसूचित जाति (एससी) - हर पाठ्यक्रम में 15% सीटें
अनुसूचित जनजाति (एसटी) - हर पाठ्यक्रम में 7.5% सीटें।
विकलांग व्यक्ति - जनरल, जनरल-ईडब्ल्यूएस, ओबीसीएनसीएल, एससी और एसटी श्रेणी की सीटों में से प्रत्येक में 5% सीटें

नीट यूजी के नतीजे हुए घोषित, जयपुर के पार्थ खंडेलवाल ने हासिल की ऑल इंडिया स्तर पर 10 वीं रैंक
ब्यूरो नवज्योति जयपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट यूजी 2023) का रिजल्ट मंगलवार देर रात जारी कर दिया है। इसमें तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने  99.99 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है। जयपुर की बनी पार्क निवासी पार्थ खंडेलवाल ऑल इंडिया स्तर पर 10 वीं रैंक हासिल करके देशभर में शहर का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.39 लाख उम्मीदवार सफल हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र से 1.31 लाख और राजस्थान से 1 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल हुए हैं।

11 लाख से अधिक छात्र पास
इस साल 20,38,596 उम्मीदवार नीट परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 11,45,976 उम्मीदवारों ने नीट यूजी रिजल्ट 2023 में क्वालिफाई घोषित किया है। वहीं नीट यूजी परीक्षा के लिए कुल 8037 दिव्यांग श्रेमी के उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 7819 परीक्षा में शामिल हुए और 3508 उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा उत्तीर्ण की है।

श्रेणी के अनुसार क्वालिपायड स्टूडेंट
श्रेणी के अनुसार क्वालिपायड स्टूडेंट की बात करें तो ओबीसी से 525194, एससी से 153674, एसटी से 56381, जनरल से 312405 और ईडब्ल्यूएस वर्ग से 98322 स्टूडेंट पास हुए हैं।

टॉपर्स सूची
रैंक 1: प्रबंजन जे
रैंक 2: बोरा वरुण चक्रवर्ती
रैंक 3: कौस्तव बाउरी
रैंक 4: प्रांजल अग्रवाल
रैंक 5: ध्रुव आडवाणी
रैंक 6: सूर्या सिद्धार्थ एन
रैंक 7: श्रीनिकेत रवि
रैंक 8: स्वयं शक्ति त्रिपाठी
रैंक 9: वरुण एस
रैंक 10: पार्थ खंडेलवाल

पिछले वर्ष की संख्या से 2.57 लाख से अधिक
नीट यूजी के लिए इस वर्ष बड़ी संख्या में पंजीकरण हुआ। परीक्षा में अब तक के सबसे अधिक 20.87 लाख पंजीकरण प्राप्त हुए थे। जो पिछले वर्ष की संख्या से 2.57 लाख से अधिक है। पंजीकृत उम्मीदवारों में 12 लाख महिला उम्मीदवार हैं।

इसकी परीक्षा 7 मई 2023 को हुई थी। देश के 499 शहरों के चार हजार से ज्यादा सेंटर्स पर इसकी परीक्षा कराई गई थी। भारत के अलावा 14 अन्य देशों में भी यह परीक्षा कराई गई थी। मणिपुर में हिंसा के चलते वहां के स्टूडेंट्स के लिए अलग से 6 जून को टेस्ट लिया गया था।
नीट यूजी 2023 अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी।

इस बार कट ऑफ बढ़ा
इस बार कट ऑफ 2022 की तुलना में बढ़ा है। जनरल कैंडिडेट्स के मामले में कट ऑफ 2021 में 138, 2022 में 117 और 2023 में 137 रहा। वहीं एससी, एसटी और ओबीसी स्टूडेंट्स के लिए कट ऑफ 2021 में 108, 2022 में 93, 2023 में 107 रहा था। 2020 में सामान्य उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 147 और आरक्षित श्रेणियों के लिए 113 था। 7 मई और 6 जून दोनों नीट यूजी के लिए ऑन्सर की भी जारी की गई है। कैटेगरीवाइज परिणाम के साथ ही कैटेगरीवाइज कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई।

सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को नीट का परिणाम जारी करने की दी अनुमति
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को नीट का परिणाम जारी करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को 2 छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया गया है। इसके बाद एनटीए अब नीट परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है।

कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ एनटीए की याचिका पर नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने एनटीए को महाराष्ट्र के उन 2 छात्रों के लिए फिर से परीक्षा कराने का आदेश दिया, जिन्हें गलत उत्तर पत्रक वितरित किए गए थे।