intelligence - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की साज़िश नाकाम, कर्नाटक में दबोचा संदिग्ध आतंकी
बेंगलुरु। कर्नाटक के दावणगेरे ज़िले में उत्तर प्रदेश के एक 20 वर्षीय युवक की गिरफ़्तारी के साथ ही अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की एक कथित साज़िश को नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर के रहने वाले सुहैल के तौर पर हुई है। उसे हरिहर से गिरफ़्तार किया गया, जहाँ वह कथित तौर पर पिछले 15 दिनों से एक फ़ैक्ट्री में काम कर रहा था। जाँचकर्ताओं का दावा है कि संदिग्ध ने अयोध्या मंदिर को निशाना बनाने की योजनाओं पर चर्चा की थी और उसके मोबाइल फ़ोन से बरामद आपत्तिजनक सामग्री की जाँच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, उसके डिवाइस पर हथियार लिए हुए आरोपी की तस्वीरें, पाकिस्तानी फ़ोन नंबरों से जुड़े संपर्क और राम मंदिर पर हमले का ज़िक्र करने वाली कथित ऑडियो क्लिप मिली हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ रिकॉर्डिंग में मंदिर में धमाका करने के बारे में उर्दू-मिश्रित हिंदी में बातचीत शामिल है। दावणगेरे के पुलिस अधीक्षक एच.टी. शेखर ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि सुहेल के पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से कथित संबंध थे और वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए संदिग्ध आतंकवादियों के संपर्क में था। हरिहर के पास रहने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में मिली जानकारी के आधार पर यह गिरफ़्तारी की गई। पुलिस की एक टीम ने संदिग्ध का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया, जिसके बाद उसे आगे की जांच के लिए तुमकुरु पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि यह गिरफ़्तारी इस महीने की शुरुआत में गिरफ़्तार किए गए दो संदिग्ध आतंकी ऑपरेटिव्स (दावणगेरे में जमीर खान और तुमकुरु में अल्लाह बख्श) से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की गई। हालांकि, कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि अब तक सुहेल के मामले को पहले हुई गिरफ्तारियों से जोड़ने वाला कोई सबूत नहीं मिला है, और जांचकर्ता सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि यह मामला तुमकुरु टेरर मॉड्यूल की जांच जैसा ही लग रहा है, लेकिन किसी भी तरह का ऑपरेशनल कनेक्शन साबित करने के लिए और सबूतों की ज़रूरत है। आरोपी के डिजिटल डिवाइस, बातचीत के रिकॉर्ड और गतिविधियों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि कथित साजिश के दायरे का पता लगाया जा सके और उसके साथियों की पहचान की जा सके। पुलिस उन खुफिया जानकारियों की भी पुष्टि कर रही है जिनके मुताबिक 10 संदिग्ध लोगों का एक समूह कर्नाटक में दाखिल हुआ है। जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था।

जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी : AI के लिए प्रस्तुत किया 'मानव' विजन, सुरक्षा और समावेशिता पर दिया जोर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 देशों के सामने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बारे में भारत के 'मानव' विजन का उल्लेख करते हुए कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास समावेशिता, सुरक्षा और जनहित के मूल सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए। जी-7 देशों के 52 वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस यात्रा पर गये पीएम मोदी ने बुधवार रात फ्रांस के एवियन में "इंश्योरिंग ए सेफ, रैपिड एंड एफिशिएंट रोल आउट ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस" विषय पर आयोजित आउटरीच सत्र को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा कि एआई एक परिवर्तनकारी शक्ति है जिसमें मानव सभ्यता की दिशा को फिर से परिभाषित करने की क्षमता है, लेकिन इसे लोगों को सशक्त बनाने वाला भी होना चाहिए। उन्होंने विस्तार से बताया कि इसी व्यापक सोच के साथ भारत ने हाल ही में एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी की थी। प्रधानमंत्री ने एआई के लिए भारत के 'मानव' विजन को रेखांकित किया, जो इस बात पर जोर देता है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास समावेशिता, सुरक्षा और जनहित के मूल सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा साइबरस्पेस को एक वैश्विक सार्वजनिक संपत्ति के रूप में देखा है और लोकतांत्रिक देशों की ऐसी एआई मॉडल तक पहुंच होनी चाहिए जो उनके महत्वपूर्ण सूचना बुनियादी ढांचे को सुरक्षित कर सकें और उन्हें साइबर खतरों से निपटने में मदद कर सकें। उन्होंने एआई विकास के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण का आह्वान किया, जिसमें सुरक्षा, गति और दक्षता पर एक साथ ध्यान दिया जाए।

इस संबंध में, उन्होंने चार सुझाव दिए: एआई सिस्टम को 'सेफ-बाय-डिजाइन' (निर्माण के स्तर पर ही सुरक्षित) होना चाहिए। एआई के इस्तेमाल के साथ-साथ सामान्य मानक, परीक्षण फ्रेमवर्क और नियामक दिशानिर्देश होने चाहिए। डीपफेक, गलत सूचना और साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए प्रभावी वैश्विक सहयोग होना चाहिए और एक समावेशी दुनिया सुनिश्चित करने के लिए एआई का लाभ 'ग्लोबल साउथ' के देशों तक पहुँचना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन का समापन करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उद्देश्य मानव क्षमता का विस्तार करना, मानवीय विकल्पों को सशक्त बनाना और मानव गरिमा की रक्षा करना होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत इन उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान: मोजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में पूरी तरह शामिल, संघर्ष-विराम पर बन सकती है सहमति
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ ईरान की चल रही बातचीत में पूरी तरह शामिल हैं। ट्रंप ने न्यूयार्क पोस्ट से कहा कि नाजुक संघर्ष-विराम और शांति वार्ता के पूरी तरह से ठप पड़ जाने के बावजूद दोनों नेताओं के बीच काफी अच्छी बन रही है। मोजतबा के बारे में ट्रंप ने कहा, "वह इसमें शामिल हैं, बिल्कुल। हां, मुझे लगता है कि वह उनका बहुत सम्मान करते हैं। मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य नहीं मिला है... अगर आप कहानियों पर विश्वास करें, तो उनके शरीर के कई अंग गायब हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "वे कहते हैं कि वह मंजूरी दे रहे हैं, क्योंकि लंबे समय से ऐसा ही होता आया है। पहले उनके पिता और फिर वह, मुझे लगता है कि यह एक उत्तराधिकार है। लेकिन ऐसा लगता है कि हमारी आपस में काफी अच्छी बन रही है।" ईरानी नेता के साथ संभावित मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा, "हां, मैं उनसे मिलना चाहूंगा। मैं हर किसी से मिलना पसंद करूंगा। मैं उनसे मिलना चाहूंगा और शायद हम किसी न किसी मोड़ पर मिलेंगे, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सब कुछ कैसे आगे बढ़ता है।"

छप्पन वर्षीय मोजतबा अमेरिका-इजराइल के साथ ईरान की युद्ध की शुरुआत के बाद से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। खुफिया रिपोर्टों से हालांकि पता चला है कि अचानक हुए हवाई हमलों में वह बुरी तरह घायल हो गए थे और कथित तौर पर उनका चेहरा भी बिगड़ गया था। इन हमलों में उनके पिता दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और ईरानी नेतृत्व के कई शीर्ष सदस्य मारे गए थे।

सीआईके की बड़ी कार्रवाई, आतंकवाद से जुड़े मामले में कश्मीर घाटी में चलाया तलाशी अभियान
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) शाखा ने बुधवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में घाटी में कई जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि यह तलाशी अभियान कुलगाम, अनंतनाग, श्रीनगर, बांदीपोरा, सोपोर और कुपवाड़ा सहित कई जिलों में चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि ये छापेमारी एजेंसी द्वारा जांच किये जा रहे एक आतंकवाद-संबंधी मामले की चल रही जांच के तहत की गयी है। उन्होंने कहा, “तलाशी अभियान फिलहाल जारी है। मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।” उन्होंने बताया कि ये छापे एजेंसी द्वारा जांच किये जा रहे आतंकवाद से जुड़े एक मामले की चल रही जांच का ही हिस्सा है।

10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद
जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने गणगौरी बाजार स्थित एक दुकान में 10 माह पहले हुई करीब 12 लाख रुपए की नकबजनी में एक नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 4 लाख रुपए समेत वारदात में प्रयुक्त नकब के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपी जयपुर शहर में चोरी और नकबजनी के एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित रहा है। पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राकेश चौहान (40) निवासी आनंद विहार, कानी का फाटक, करणी विहार है। पुलिस के अनुसार आरोपी छह माह पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था और चोरी की रकम से महंगे होटलों में ठहरकर शराब व मौज-मस्ती पर खर्च करता था।

आरोपी दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसता और गल्ले की नकदी व अन्य सामान चुराकर स्कूटी से फरार हो जाता था। ऐसे पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार रात्री गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को डिटेन कर उसकी पहचान राजस्थान पुलिस के राजकॉप ऐप के जरिए की गई। जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ चोरी और नकबजनी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने अगस्त 2025 में गणगौरी बाजार स्थित एक दुकान में हुई करीब 12 लाख रुपए की नकबजनी सहित कई वारदातें करना कबूल किया। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी से अन्य वारदातों और शेष चोरी की रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: सेना प्रमुख बोले- अभी केवल संघर्ष विराम जैसे हालात
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। फिलहाल संघर्ष विराम जैसी स्थिति है। जरूरत पड़ी तो तीनों सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक बेंचमार्क सेट कर दिया है कि भारत किसी भी उकसावे पर कैसे जवाब देता है। आज पास होने वाले अफसर अपने करियर की शुरुआत से ही इस बेंचमार्क को बनाए रखें।

आधुनिक युद्ध पारदर्शी हो गए

सेना प्रमुख ने नए अफसरों को मैसेज देते हुए कहा कि आधुनिक युद्ध पारदर्शी हो गया है। 24 घंटे हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है। ऐसे में सैनिकों की तैनाती, ऑपरेशन और बॉर्डर के पास बसे नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

हमेशा दिमाग से जीती जाती है जंग

सेना प्रमुख ने कहा कि जीत हमेशा दिमाग में होती है। यह जमीन पर नहीं होती। इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर तभी सफल होता है जब पूरा देश एक साथ आए और सूचना देने वाले लोगों पर भरोसा करे। जब युद्ध की गति बहुत तेज हो रही होए तब संसाधनों के दायरे में रहकर मदद की जरूरत पड़ती है, ताकि तेजी से फैसले ले सकें। भविष्य की लड़ाइयां केवल पारंपरिक तरीके से नहीं लड़ी जाएंगी, बल्कि ये कई मोर्चों पर होंगी। इनमें जमीन, आकाश, समुद्र, अंतरिक्ष, साइबर, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक, लोगों के दिमाग और सोच पर असर डालना शामिल होंगे।

वर्दी का नजरिया हमेशा राष्ट्रीय ही रहना चाहिए

जनरल द्विवेदी ने कहा है कि भविष्य के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को ऐसे तेजी से जटिल होते सुरक्षा माहौल में काम करने के लिए तैयार रहना होगा जहां प्रतिस्पर्धा और संघर्ष के बीच का अंतर धुंधला होता जा रहा है। यहां जो कुछ भी शुरू होता है, वह हमेशा आपके साथ रहता है उन्होंने कैडेटों  से कहा कि आज, जब मैं वर्दी वाली जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर आपके सामने खड़ा हूं और अपनी वर्दी उतारने की तैयारी कर रहा हूं, जबकि आप अपनी वर्दी पहनने की तैयारी कर रहे हैं तो मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि यहां जो कुछ भी शुरू होता है, वह हमेशा आपके साथ रहता है।

जापान और फिलीपींस ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया: प्रधानमंत्री ताकाइची सनाए
टोक्यो। जापान और फिलीपींस ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई है। यह जानकारी जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "28 मई को जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची सनाए ने फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुआल्डेज़ मार्कोस जूनियर से शिखर सम्मेलन किया, जो राजकीय अतिथि के रूप में जापान की यात्रा पर हैं। दोनों नेताओं ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया, जो फिलीपींस के लिए अपनी तरह की पहली साझेदारी है। यह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के प्रति उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।"

बयान में यह भी कहा गया है कि दोनों पक्ष गोपनीय सैन्य सूचनाओं की सुरक्षा के लिए एक समझौते पर औपचारिक बातचीत शुरू करने पर सहमत हुए हैं। इसमें यह भी जोड़ा गया है कि जापान और फिलीपींस गश्ती पोतों सहित उपकरणों के हस्तांतरण पर सहयोग में तेजी लाने का इरादा रखते हैं। इसके अतिरिक्त, जापान और फिलीपींस ने कथित तौर पर एशिया में आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने सहित आर्थिक सहयोग को और गहरा करने तथा कृषि, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष, ऊर्जा और मानव संसाधन विकास में सहयोग विकसित करने पर सहमति व्यक्त की।

गाजा में इज़रायल का बड़ा एक्शन, हमास के उप कमांडर हुसैन स्लिम को किया ढ़ेर
यरुशलम। इज़रायल के रक्षा बलों (आईडीएफ) और शिन बेट ने उत्तरी गाज़ा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास की सैन्य शाखा में गाज़ा सिटी ब्रिगेड के उप-कमांडर इमाद हसन हुसैन स्लिम को मार गिराया है। आई़डीएफ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बताया कि आईडीएफ और शिन बेट बलों ने दो दिन पहले (बुधवार को) आतंकवादी इमाद हसन हुसैन स्लिम को निशाना बनाकर मार गिराया था। वह गाज़ा सिटी ब्रिगेड का उप-कमांडर और संगठन की सैन्य शाखा में 'ऑलिव बटालियन' का कमांडर था। हुसैन स्लिम ने सात अक्टूबर 2023 को हुए हमले हमले की कमान संभाली थी।

आईडीएफ के अनुसार इस आतंकवादी ने हाल के वर्षों में और विशेष रूप से पिछले कुछ समय में गाज़ा पट्टी में आईडीएफ के जवानों के खिलाफ कई आतंकवादी साजिशें रची थी। इसलिए इसे एक बड़ा खतरा माना जा रहा था। आईडीएफ ने बताया है कि जिस ठिकाने पर हमला किया गया, वहाँ आतंकवादी संगठन हमास का एक और कमांडर भी मौजूद था। इस हमले के परिणामों की समीक्षा की जा रही है। इस क्षेत्र में दक्षिणी कमान के तहत तैनात आईडीएफ के जवान समझौते के अनुसार तैनात हैं और किसी भी आसन्न खतरे को खत्म करने के लिए अपना अभियान जारी रखेंगे।

अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
वॉशिंगटन। ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई संघर्ष के दौरान देश की युद्ध रणनीति को आकार देने और युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका के साथ राजनयिक बातचीत में शामिल अधिकारियों को निर्देशित करने वाले प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे हैं। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के पहले ही दिन उनके पिता और ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई वरिष्ठ ईरानी सैन्य कमांडर मारे गये थे। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के आकलन के अनुसार, उसी हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मुजतबा कथित तौर पर ईरान की युद्धकालीन रणनीति बनाने, सैन्य अभियानों का निर्देशन करने और अमेरिका से समझौते के राजनयिक प्रयासों का मार्गदर्शन करने में गहराई से लगे हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मुजतबा के चेहरे, हाथ, धड़ और पैर काफी ज्यादा झुलस गये थे। अमेरिकी खुफिया एजेंसी का मानना है कि वह सार्वजनिक नजरों से दूर रहकर स्वस्थ होने के साथ-साथ अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वह किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक संचार से जानबूझकर बच रहे हैं और केवल व्यक्तिगत मुलाकातों या संदेशवाहकों के जरिये हस्तलिखित नोटों से ही संवाद कर रहे हैं। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशक्यान ने इस सप्ताह पुष्टि की कि उन्होंने मुजतबा के साथ ढाई घंटे तक आमने-सामने बैठक की। हमले के बाद नये सर्वोच्च नेता और ईरान के किसी वरिष्ठ अधिकारी के बीच यह पहली सार्वजनिक रूप से पुष्ट मुलाकात थी।

ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय में प्रोटोकॉल प्रमुख मजाहिर हुसैनी ने शुक्रवार को कहा, "खामेनेई अपनी चोटों से उबर रहे हैं और अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।" रिपोर्ट के अनुसार, हुसैनी ने सर्वोच्च नेता की स्थिति को लेकर चिंताओं को कम करने की कोशिश की और कहा कि खामेनेई के पैर और पीठ के निचले हिस्से में मामूली चोटें आयी थीं। उन्होंने यह भी बताया, "छर्रे का एक छोटा-सा टुकड़ा उनके कान के पीछे लगा था, लेकिन घाव अब भर रहे हैं।"

ईरान में एक जनसमूह को संबोधित करते हुए हुसैनी ने कहा, "खुदा का शुक्र है कि वह स्वस्थ हैं। दुश्मन हर तरह की अफवाहें फैला रहा है और झूठे दावे कर रहा है। वे उन्हें देखना और ढूंढ़ना चाहते हैं, लेकिन लोगों को धैर्य रखना चाहिए और जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। सही समय आने पर वह आपसे बात करेंगे।" अमेरिकी विश्लेषक स्वीकार करते हैं कि वे मुजतबा की मौजूदगी की पुष्टि प्रत्यक्ष तौर पर नहीं कर सकते। कुछ विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि ईरान के सत्ता ढांचे के भीतर मौजूद अधिकारी अपने निजी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए उन तक अपनी पहुंच को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं।

आईआरजीसी के वरिष्ठ अधिकारियों और संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ के सहयोग से चलता प्रतीत होता है। गालिबाफ ने ही अमेरिका के साथ परमाणु और युद्धविराम वार्ता के पहले दौर का नेतृत्व किया था। पिछले महीने इस्लामाबाद में हुई वह वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गयी थी और दूसरे दौर की प्रस्तावित बैठक कभी नहीं हो पायी। बाद में ट्रंप ने इस विफलता का कारण ईरान के नेतृत्व के भीतर गहरे आंतरिक मतभेदों को बताया।

अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, अनिश्चितता के बावजूद युद्ध ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को कम जरूर किया है, लेकिन उन्हें पूरी तरह नष्ट नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक, ईरान के लगभग दो-तिहाई मिसाइल लॉन्चर अब भी चालू माने जा रहे हैं। यह आंकड़ा पिछले अनुमानों से कहीं अधिक है। इसका आंशिक कारण वर्तमान में जारी युद्धविराम है, जिसने ईरान को संभलने और उन लॉन्चरों को बाहर निकालने का समय दे दिया है, जो पिछले हमलों के दौरान दब गये थे।

रिपोर्ट के अनुसार, सीआईए के एक आकलन में यह निष्कर्ष भी निकाला गया है कि ईरान भारी आर्थिक संकट का सामना करने से पहले अमेरिका के नेतृत्व वाली वर्तमान नाकेबंदी को अगले चार महीनों तक और झेल सकता है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के शासन ढांचे को 'पूरी तरह से बिखरा' बताया है। वहीं ह्वाइट हाउस ने इस बात पर जोर दिया है कि सैन्य दबाव, आर्थिक अलगाव और आंतरिक कलह ने ईरानी शासन को काफी कमजोर कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इससे भी आगे बढ़कर तर्क दिया है कि ईरान में प्रभावी रूप से सत्ता परिवर्तन हो चुका है और वर्तमान वार्ताकार पहले वालों की तुलना में अधिक 'समझदार' हैं।

इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
तेल अवीव। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि उसकी गोलाबारी में ईरानी अर्धसैनिक बल 'बासिज' के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी मारे गए हैं। आईडीएफ ने सोशल मीडिया पर यह दावा करते हुए कहा कि कल किए गए एक सटीक हमले में सुलेमानी को निशाना बनाया गया।

गौरतलब है कि, गुलामरेजा सुलेमानी पिछले छह वर्षों से बासिज इकाई के कमांडर के रूप में कार्यरत थे। बासिज ईरान की सेना रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के तहत काम करने वाला एक विशाल अर्धसैनिक बल है। इजरायल ने सुलेमानी पर ईरान में नागरिक प्रदर्शनों के दौरान हिंसक दमन, बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां और बल प्रयोग का नेतृत्व करने का आरोप लगाया है।

मिडिल ईस्ट में खलबली: ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को इजरायल ने बनाया निशाना, मौत पर सस्पेंस ?
इजरायल। ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को इजरायली सेना ने निशाना बनाया है। इस बात की पुष्टि इजरायली सेना ने की है, लेकिन अभी तक इस बात के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है कि लारीजानी की मौत हो चुकी है या फिर वो घायल हुए है। फिलहाल, ईरानी सरकार ने लारीजानी की मौत होने या फिर उन पर हमला होने की किसी भी खबर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

इजरायल ने दावा किया कि उसने ईरान के शीर्ष नेता अली लारीजानी को निशाना बनाकर हवाई हमला किया, हालांकि उनकी मौत या हालत स्पष्ट नहीं है। हमले में बासिज कमांडर घोलमरेजा सुलेमानी के मारे जाने की भी बात कही गई। इजरायल ने कई अहम ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया, जबकि ईरान ने जल्द प्रतिक्रिया देने की बात कही है।

अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद से अब तक  राजधानी तेहरान में कम से कम 500 लोग मारे गए हैं और 5,700 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी तेहरान की एम्बुलेंस सेवा के प्रमुख मोहम्मद इस्माइल तवाकोली ने सोमवार दी। तवाकोली के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, अब तक हमारे यहां 5,700 लोग घायल हुए हैं और 503 लोगों की मौत युद्ध से जुड़ी घटनाओं के कारण हुई है।

ईरानी हमलों से बचाव के लिए जार्डन में तैनाती; ईरान को भी मिला इनपुट, चीनी सैटेलाइट्स ने दिखाई अमेरिकी थाड की तैनाती
नई दिल्ली। ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच चीनी कॉमर्शियल सैटेलाइट कंपनी मिजारविजन की तस्वीरों ने बड़ा खुलासा किया है। इनमें जॉर्डन के मुवाफक साल्टी एयर बेस पर अमेरिकी आर्मी की थाड (टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस) मिसाइल डिफेंस सिस्टम की तैनाती साफ दिख रही है। यह बेस अमेरिकी फौजों का मिडिल ईस्ट में सबसे महत्वपूर्ण फॉरवर्ड लोकेशन बनता जा रहा है। ईरान के खिलाफ किसी कार्रवाई से पहले अमेरिका अपनी रक्षा मजबूत करनी करना चाहाता है।

थाड सिस्टम क्या है और क्यों तैनात किया गया?

थाड एक एडवांस एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम है जो ऊंचाई पर आने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराता है। यह वायुमंडल के अंदर और बाहर दोनों जगह काम करता है। अमेरिकी आर्मी के पास सिर्फ 8 थाड बैटरी हैं। इंटरसेप्टर मिसाइलों का स्टॉक बहुत सीमित है।

जॉर्डन में तैनाती का मतलब...

अमेरिकी फौजों की बड़ी संख्या को ईरान के संभावित हमलों से बचाना।

अक्टूबर 2024 से इजरायल में भी कम से कम एक बैटरी तैनात है।

जॉर्डन का बेस ईरान के करीब है, इसलिए यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

चीनी सैटेलाइट्स का रोल और संभावित संकेत

ये तस्वीरें सार्वजनिक होने से पहले यह तैनाती गुप्त थी। अब सवाल उठ रहा है कि क्या चीन जानबूझकर यह जानकारी ईरान तक पहुंचा रहा है? कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चीनी युद्धपोत पर्सियन गल्फ के पास तैनात हैं, जो अपने सेंसर से अमेरिकी गतिविधियों पर नजर रखकर ईरान को इंटेलिजेंस दे सकते हैं। इससे चीन अमेरिका को संदेश दे रहा हो सकता है कि वह ईरान की मदद करेगा, जिससे अमेरिकी हमले की संभावना कम हो। सैटेलाइट टेक्नोलॉजी की वजह से अब जमीनी तैनाती छिपाना मुश्किल हो गया है। इजरायल ने भी ईरान के हमलों के बाद सैटेलाइट जैमिंग की थी ताकि नुकसान का आकलन न हो सके।