IFL - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला
जयपुर। राजस्थान यूनाइटेड एफसी इंडियन फुटबॉल लीग के अपने चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी एफसी का सामना करेगा। यह मैच विद्याधर नगर स्टेडियम में शाम 4 बजे खेला जाएगा। सीजन के निर्णायक दौर में पहुंच चुकी टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। राजस्थान यूनाइटेड के पास अब केवल दो घरेलू मैच शेष हैं, ऐसे में टीम अपने घरेलू मैदान के लाभ का पूरा उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण अंक जुटाना चाहेगी। टीम की नजर इस मुकाबले में जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर रहेगी। मिजोरम के आइजोल से आने वाली चानमारी एफसी अपनी तेज और अनुशासित खेल शैली के लिए जानी जाती है, जिससे मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है।

तीन अंक हासिल करना टीम का लक्ष्य : कोच

मुकाबले से पहले क्लब के चेयरमैन केके टाक ने कहा कि टीम ने कड़ी मेहनत की है और उन्हें खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पूरा भरोसा है। वहीं, मुख्य कोच विक्रांत शर्मा ने कहा कि टीम पूरी तरह तैयार है और हर मैच में तीन अंक हासिल करना ही उनका लक्ष्य है।

यह रहेंगे मौजूद :

मैच के दौरान कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक रामप्रसाद, जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर कुसुम यादव अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।