members - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रश्न का लिखित उत्तर पढ़ने के मुद्दे पर आसान और पक्ष-विपक्ष सदस्यों में बहस : वासुदेव देवनानी ने किया हस्तश्रेप, कहा- लिखित उत्तर नहीं पढ़ने से समय की होगी बचत
जयपुर। विधानसभा में प्रश्न का लिखित उत्तर पढ़ा जाए या नहीं, इस विषय पर 8 मिनट बहस चलती रही। प्रश्नकाल के दौरान लिखित उत्तर को पढ़ने पर बहस इसलिए हुई कि पहले सवाल का लिखित उत्तर मंत्री ने पढ़ा। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने आसान से व्यवस्था देते हुए कहा कि आसान तय कर चुका कि लिखित उत्तर पर अगर प्रश्न का लिखित उत्तर सदस्यों के पास आ गया, उसे लिखित उत्तर को पढ़ने की आवश्यकता नहीं है। लिखित उत्तर पढ़ा जाना चाहिए। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सभी सदस्यों के पास लिखित उत्तर नहीं पहुंचता है। मंत्री का जवाब रिकॉर्ड पर नहीं आता है, ऐसी स्थिति में लिखित उत्तर पढ़ा जाना चाहिए।

देवनानी ने कहा कि लिखित उत्तर सभी सदस्यों के पास पहुंचता है। साथ में ऐसे में लिखित उत्तर नहीं पढ़ने से समय की बचत होगी। इस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी बहस में कूद पड़े और कहा कि लिखित उत्तर पढ़ना जरूरी होना चाहिए। जोगाराम पटेल ने भी सदन के नियमों की किताब दिखाते हुए कहा कि इसमें भी लिखित उत्तर पढ़ने का उल्लेख है। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले भी सदन में आसान से व्यवस्था दी गई है। लिखित उत्तर पढ़ने की कोई जरूरत नहीं दिखती। यह सदन की परंपरा रही है। अगर प्रश्न पूछने वाला सदस्य संतुष्ट है। तो वह सीधे ही पूरक प्रश्न पूछ सकता है।

इस पर सदन में वन मंत्री संजय शर्मा भी बोलते खड़े हुए। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सभी सदस्यों को बिठाया और कहा कि अभी आसन की तरफ से व्यवस्था दी गई है सीधे पूरक प्रश्न पूछना चाहता है। उसे प्रश्न के विषय में लिखित उत्तर पढ़ना जरूरी नहीं। व्यवस्था जो दे दी। वह व्यवस्था बहस का मुद्दा नहीं हो सकती।

रोटरी क्लब जयपुर साउथ के सदस्यों ने किया पौधरोपण
जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर साउथ के सदस्यों ने हिंगोनिया गौशाला में गौ सेवा के पुण्य कार्य में भागीदारी की। सदस्यों ने गायों को रोटी, हरा चार और गुड़ खिलाने के साथ पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम समाज सेवी पंकज ताम्बी द्वारा आयोजित किया गया। क्लब द्वारा जल बचाओ अभियान का शुभारंभ करने के साथ अभियान के कार स्टिकर का विमोचन भी किया गया। रोटरी फॉर वे टेस्ट के प्रचार के लिए भी पोस्टर का विमोचन हुआ। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष अश्वनी चौबीसा, सहायक प्रांतपाल राजेश खत्री, पूर्व अध्यक्ष हर्ष चौधरी, अध्यक्ष मनोनीत आमोद अरोड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मेला समिति ने उड़ाई अपने ही निर्णय की धज्जियां
कोटा। नगर निगम मेला समिति द्वारा लिए गए स्वयं के निर्णय की मेले के पहले ही दिन उद्घाटन में धज्जियां उड़ाई गई। समिति अध्यक्ष समेत कई सदस्यों ने मंच पर कलाकार के साथ फोटो खिचवाए। मेला समिति की अध्यक्ष व कोटा उत्तर की महापौर मंजू मेहरा की अध्यक्षता में गत दिनों हुई मेला समिति की बैठक हुई थी। जिसमें समिति सदस्यों ने निर्णय लिया था कि मेले के दौरान कार्यक्रमों में आने वाले कलाकारों के साथ कोई भी फोटो नहीं खिचवाएगा चाहे पार्षद हो या अधिकारी।  जिससे कलाकार जनता के मनोरंजन के लिए ’यादा समय निकाल सके। हालांकि समिति के सदस्यों द्वारा लिए गए इस निर्णय से समिति के ही सदस्य व कोटा दक्षिण निगम के महापौर राजीव अग्रवाल सहमत भी नहीं थे। समिति के सदस्यों द्वारा कलाकारों के साथ फोटो नहीं खिचवाने के निर्णय को अभी अधिक दिन भी नहीं हुए कि मेला उद्घाटन के दौरान ही सोमवार को उस निर्णय की धज्जियां समिति की अध्यक्ष मंजू मेहरा व सदस्यों ने सबके सामने उड़ाई। मेला उद्घाटन में कार्यक्रम प्रस्तुत करने आए कलाकार गाजी खां व उनके पुत्र सरताज खां के साथ समिति अध्यक्ष समेत अन्य सदस्यों जिनमें उप महापौर सोनू कुरैशी व सदस्य अनिल सुवालका समेत कई सदस्य शामिल है ने मंच पर फोटो खिचवाए। जिसे देखकर कई पार्षदों ने आपत्ती भी जताई। इस बारे में जब नगर निगम कोटा दक्षिण के महापौर व मेला समिति के सदस्य राजीव अग्रवाल से बात की तो उनका कहना है कि समिति के सदस्यों ने जिस बैठक में यह निर्णय लिया था उसमें वे शामिल नहीं थे। लेकिन उसके बाद मेला समिति की जो बैठक हुई थी। उसमें उन्होंने इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि वे समिति के इस निर्णय से सहमत नहीं है। उसके बाद भी मेला उद्घाटन में मेला समिति के सदस्यों द्वारा कलाकार के साथ फोटो खिचवाना पार्षदों का अपमान है।

समिति की बंदरबाट से नाराजगी, मेले से बनाई  दूरी
इधर महापौर व मेला समिति सदस्य राजीव अग्रवाल से जब जानकारी चाही कि वे मेला समिति की बैठकों में शामिल नहीं हो रहे हैं और मेला उद्घाटन में भी शामिल नहीं हुए। इस पर उन्होंने कहा कि वे मेला समिति का अध्यक्ष बनने से नाराज नहीं है। वे बैठकों में शामिल भी हो रहे हैं। सिर्फ एक बैठक में शामिल नहींं हुए थे। उस दिन वे दो अंतिम संस्कारोंÞ में गए हुए थे। पहले किशोरपुरा व बाद में रामपुरा जिसमें उन्हें शाम हो गई थी। वहीं दुर्गा पूजन व उद्घाटन के समय भी वे सुबह गौशाला में पूजा कार्यक्रम में गह थे। उसके बाद अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम में और फिर रात को आरकेपुरम् की रामलीला में गए थे। वहां समय अधिक हो गया था। लेकिन वे मेला उद्घाटन के बाद निगम कार्यालय में हुए भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अग्रवाल ने बताया कि वे मंगलवार को भी गौशाला गए थे। उनकी नाराजगी अध्यक्ष पद को लेकर नहीं है। उनकी नाराजगी समिति के सदस्यों द्वारा बंद कमरों में लिए गए निर्णयों व बंदरबाट से है। जिसमें जब सब कुछ सदस्यों ने ही तय कर लिया तो फिर उनकी क्या जरूरत है। इस कारण से उन्होंने मेले से दूरी बनाई हुई है।

इनका कहना है
मेला समिति ने जनता के हित में निर्णय लिया था। जिससे कलाकार कार्यक्रम को अधिक समय दे सके। उद्घाटन के बाद रामलीला शुरू करवाने के लिए सभी सदस्य मंच पर गए थे। लेकिन उस समय तक कलाकारों के तैयार नहीं होने से उसमें समय लग रहा था। उद्घाटन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कलाकार भी मंच पर ही थे। इस कारण से सभी ने समय का फायदा उठाते हुए फोटो खिचवा लिया था। लेकिन प्रयास किया जा रहा  है कि ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे पार्षदों का सम्मान बना रहे। कलाकारों के साथ अलग से समय लेकर मुलाकात की जा सके। समिति द्वारा किसी भी पार्षद का अपमान करने की कोई भावना नहीं थी।
-मंजू मेहरा, अध्यक्ष मेला समिति

सीतारमण और गोयल सहित 27 सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, कांग्रेस के जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी और भारतीय जनता पार्टी के सुरेन्द्र नागर सहित 57 में से 27 नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। यह सभी सदस्य हाल ही में हुए चुनाव में विजयी हुए थे। सीतारमण, गोयल और नागर उच्च सदन के लिए दोबारा चुने गये है। उनका कार्यकाल हाल ही में समाप्त हुआ था।

शपथ लेने वाले 27 सदस्य 10 राज्यों से चुनकर आये है और उन्हेंने 10 भाषाओं में शपथ ली। इनमें से 12 ने हिन्दी में, चार ने अंग्रेजी में, संस्कृत, कन्नड़, मराठी और ओडिया में दो- दो सांसदों तथा पंजाबी, तमिल और तेलुगु में एक-एक सदस्य ने शपथ ली। शपथ लेने वाले अन्य सदस्यों में डॉ. के लक्ष्मण, डॉ. लक्ष्मीकांत, कल्पना सैनी, सुलताना देव और आर धरमार शामिल है।

जानलेवा कर्ज: एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या
तिरुवनंतपुरम। केरल में तिरुवनंतपुरम के कल्लम्बलम कस्बे में कर्ज से लदे एक परिवार के पांच सदस्यों के खुदकशी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतकों की पहचान मणिकंदन, उनकी पत्नी संध्या, बच्चे अमेया और अजेश और उनकी मां की बहन देवकी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मणिकंदन अपने कमरे में लटके पाये गये, जबकि अन्य ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि परिवार के लोग अत्यंत आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। पंचायत स्वास्थ्य अधिकारियों की आपत्ति तथा अन्य कारणों से पिछले कुछ दिनों से मणिकंदन अपनी दुकान नहीं खोल सके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक तहकीकात कर रही है।

घायल युवक की मौत के बाद भड़के परिजन, किया हिंसा का तांडव
बांदीकुई। थाना इलाके के मोटूका गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए झगडे के पांचवे दिन घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर बुधवार रात मृतक के परिजन, रिश्तेदार व समर्थकों ने हिंसा का तांडव करते हुए हंगामा खडा कर दिया। मृतक के परिजनों सहित अन्य लोगों ने तथाकथित हमलावर परिवार के चार घरो में तोड़फोड़ कर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। घरो में रखे टीवी, फ्रीज, मोपेड, प्लंग व अन्य सभी सामान को कबाड बना दिया और शव को एक दुकान के अंदर रखकर बैठ गए।

आक्रोशित लोगों ने यह बयान जारी कर दिया कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी व मुआवजा देने पर ही दाह संस्कार किया जाएगा। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक उदय सिंह मीना, तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर व बांदीकुई थानाधिकारी नरेश कुमार शर्मा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तथा मृतक के परिजनों से शव का दांह संस्कार करवाने चाहा, लेकिन वे मांग पूरी होने पर ही दाह संस्कार करने पर अड गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी समझाईस के बाद गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वे दाह संस्कार करने के लिए तैयार हो गए। बताया जाता है कि 23 जून को भूमि विवाद को लेकर हुए झगडे में घायल युवक जगदीश सैनी (29) निवासी मोटूका की उपचार के दौरान एसएमएस जयपुर में मौत होने के मामले में पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में ले लिया है। मृतक जगदीश सैनी की मौत के बाद हुई हिंसा पर नजर रखने के लिए गुरुवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ लालचंद कॉयल दिन भर बांदीकुई पुलिस थाने में डेरा डाले रहे।

यह था मामला: जानकारी अनुसार मोटूका गांव में खेत की जुताई को लेकर एक ही कुटुम्ब के चेचरे भाईयो में हथियारों से खूनी संर्घष हो गया था। खूनी संर्घष में जगदीश सैनी के सिर में धारधार हथियारों से हमला कर देने की वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। झगडे में अन्य लोग भी घायल हो गए थे। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय अस्पताल बांदीकुई से जयपुर रैफर कर दिया था।

वीडियो बनाने वाले का जलाया मोबाईल: जानकारी अनुसार तथाकथित हमलावर व उसके भाईयों के घरों में करीब डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने हमला कर दिया, इस दौरान तोड-फोड़कर पट्रोल छिडकर आग लगा रहे थे। उस समय एक युवक घटना का वीडियो बना रहा था। जिस पर तोड़-फोड़ करने वालों की नजर पडी तो उन्होंने उसका मोबाईल आग के हवाले कर।  वहीं हमले के विरोध में इस संबंध में केशंता सैनी पत्नी पांचूराम ने दर्जनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जोहड़ बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी
नवलगढ़। बदराणा जोहड़ बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा सोमवार को भी उपखण्ड कार्यालय परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। समिति के सदस्यों ने बदराना जोहड़ में नियमों के विरुद्ध गलत रास्ते सड़क बनाने पर नवलगढ़ प्रशासन का विरोध नारे बाजी करके किया।

इस दौरान जुबेर खोखर, राजेश पूनिया, ललित कुमावत, विशाल सोलंकी ने क्रमिक अनशन कर धरना दिया। प्रताप पूनिया ने बताया की सभी विभागों के अधिकारी मौन है। जनता मैं आक्रोश पैदा हो रहा है। उपखंड अधिकारी समिति से कोई वार्तालाप नही कर रही है। आने वाले समय में नवलगढ़ प्रशासन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

डॉ सुमन कुलहरी ने कहा की नवलगढ़ प्रशासन की हटधर्मिता कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का काम कर रही है। नवलगढ़ की जनता का सब्र ना लिया जाए। इस दौरान अर्जुन वाल्मीकि, जयप्रकाश शर्मा, मनोज सोनी, हरिसिंह सोलंकी, ओमप्रकाश सैनी, जयराम सिंह, एजाज बेहलीम, मोहन चूड़ीवाल, फूलचंद सैनी, चंद्रशेखर रावल, केसरदेव यादव, श्रीराम डूडी, रतन लाल कुमावत, मनोज सबल, सरजीत झाझड, रामोतार मुरारका, सज्जन सिंह पूनिया, गौतम खंडेलवाल, विनीत कुमावत, तुलसीराम, आशुतोष सुरोलिया, ताराचंद पिलानिया, अब्दुल रौफ, धनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

नव संकल्प शिविर के लिए बनाई गई कमेटियों में 54 सदस्य
उदयपुर। कांग्रेस के नव संकल्प शिविर के लिए बनाई गई 6 कमेटियों में कुल 54 सदस्य है, जिसमें राजस्थान से एकमात्र सचिन पायलट शामिल हैं। कमेटियों में खेती-किसानी प्रस्ताव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इस कमेटी का कन्वीनर बनाया गया है। इस कमेटी में टी एस सिंह देव, शक्ति सिंह गोहिल, नाना पटोले, प्रताप सिंह बाजवा, अरुण यादव,अखिलेश प्रसाद सिंह, गीता कोरा और अजय कुमार लल्लू शामिल हैं। राजनीतिक प्रस्ताव में मल्लिकार्जुन खरगे की चेयरमैनशिप में बनाई गई कमेटी में गुलाम नबी आजाद, अशोक चौहान, उत्तम कुमार रेड्डी, शशि थरूर, शंकर, पवन खेड़ा और रागिनी नायक शामिल है। आर्थिक प्रस्ताव प्रस्ताव में पी चिदंबरम को इस कमेटी का कन्वीनर बनाया गया है। इसमें सिद्धारमैया, आनंद शर्मा, सचिन पायलट, मनीष तिवारी, राजीव अरोड़ा, परिणीति शिंदे, गौरव वल्लभ और सुप्रिया श्रीनाते शामिल है। सोशल एंपावरमेंट प्रस्ताव के तहत सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में बनाई गई कमेटी में मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, कुमारी शैलजा, सुखजिंदर सिंह,नाम टूकि, नारायण भाई, एन्टोनी एके राजू शामिल है। संगठनात्मक प्रस्ताव कमेटी में मुकुल वासनिक को कनविनर बनाया गया है, जिसमें अजय माकन, तारिक अनवर, रमेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अधीर रंजन चौधरी, नेता डिसूजा और मीनाक्षी नटराजन शामिल है। यूथ एंड एंपावरमेंट प्रस्ताव के तहत अमरिंदर सिंह राजा को कमेटी का कन्वीनर बनाया गया है। जिसमें श्रीनिवास बीवी, नीरज कुंदन, कृष्णा गौरा, कृष्णा अल्लावरु, अलका लाम्बा, रोजी ऐमजॉन,अभिषेक दत्त, करिश्मा ठाकुर और संगीता दत्ता शामिल है।

6 कमेटियां इन प्रस्तावों पर करेगी चर्चा
शिविर में आने वाले राजनीतिक प्रस्ताव में राजनीतिक और सामाजिक धु्रवीकरण, सेंटर स्टेट रिलेशन, जम्मू कश्मीर डीलिमिटेशन का मुद्दा है। इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट की पहचान बदलने की कोशिश पर चर्चा होगी। आर्थिक एजेंडा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की तरफ  से रखा जाएगा। जिसमे पब्लिक सेक्टर का निजीकरण, महंगाई, नोटबंदी के बाद इकोनॉमी का गिरावट, जीएसटी, कोविड मिस मैनेजमेंट, राज्यों के जीएसटी बकाया, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों का जिक्र होगा।
सामाजिक और न्याय एजेंडा में सलमान खुर्शीद इस बार सामाजिक न्याय का एजेंडा पेश करेंगे। जिसमे खासतौर से अनुसूचित जाति, महिला, ट्राइबल कानून के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया जाएगा। साथ ही पिछड़े वर्गों को संगठन में उनके प्रतिनिधित्व पर चर्चा होगी। युवा एंपावरमेंट एजेंडा में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजा बरार ने युवाओं को लेकर इस बार कई नए प्रयोग करने की बात कही है। इस बार शिविर में 50 प्रतिशत लोग 50 साल से कम आयु के होंगे। युवा एजेंडा में शिक्षा और रोजगार को सबसे ज्यादा तवज्जो दिया गया है। न्यू एजुकेशन पॉलिसी और इतिहास को दुाारा से लिखने को मोदी सरकार की कोशिश को एजेंडा में रखा गया है। किसान और खेत मजदूर का ग्रुप में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस ग्रुप के कन्वेनर है। वो लगातार किसान संगठन के लोगों से फीडौक लेकर एजेंडा तैयार कर रहे है। इस एजेंडे में खेती किसानी से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। इस बार एमएसपी का मुद्दा, कर्ज माफी का मुद्दा सबसे अहम रहेगा। संगठनात्मक एजेंडा कांग्रेस पार्टी के लिहाज से सासे महत्वपूर्ण एजेंडा होगा। जिसमे भविष्य की दिशा और दशा को लेकर मंथन होगा। इसका एजेंडा मुकुल वासनिक की टीम ने तैयार किया है। संगठन में सुधार, राज्य और जिला स्तर पर बदलाव। इसके साथ ही संगठन के एजेंडे में दिग्विजय सिंह और प्रियंका गांधी के एजिटेशन ग्रुप द्वारा दिए गए सुझावों को भी शामिल किया गया है। इस ग्रुप ने अगले दो साल के लिए रोड मैप तैयार किया है।

नाबालिक बच्ची को बेचने का मामला: बच्ची के परिजनों के लेकर किरोड़ीलाल पहुंचे मंत्री के आवास, कार्रवाई नहीं होने पर धरने की दी चेतावनी
जयपुर। धरना किंग के नाम से विख्यात किरोड़ीलाल मीणा फिर सुर्खियों में आ गए है। दरअसल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा जयपुर की रामनगरिया इलाके से गायब हुई नाबालिक दलित बच्ची के परिजनों को लेकर अस्पताल रोड स्थित महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के घर जा पहुंचे। जहां उन्होंने नाबालिक बच्ची के परिजनों को न्याय दिलाने तक धरना देने की चेतावनी दी, तो मंत्री ममता भूपेश ने परिजनों को और किरोड़ी लाल को आवास में बुलाकर पूरा मामला समझा। इस दौरान मंत्री ने परिजनों को कार्रवाई का विश्वास दिलाया। वहीं किरोड़ी ने कहा कि दलित बच्ची 2 साल पहले के मामले में अभी भी न्याय का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बच्ची को बाल सुधार गृह भेचने की जगह उसे वेश्यावृत्ति के गिरोह के हाथों मैं ही सौंप दिया। ममता भूपेश के पास वह इसके न्याय की मांग को लेकर आए हैं। किरोड़ी ने तल्ख अंदाज में साफ कहा है कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह मंत्री के घर के बाहर ही धरने पर बैठ जाएंगे।

राज्यसभा में 6 सदस्यों ने ली शपथ
नई दिल्ली। राज्यसभा में 6 सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलायी गयी, जिनमें दो असम , एक नागालैंड तथा तीन केरल से निर्वाचित हुए हैं। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही सभापति ने इन सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलायी। असम के पवित्र मारग्रेटा ने बंगला में शपथ ली। इसी राज्य के आर नार्जरी को शपथ दिलायी गयी।

केरल से निर्वाचित मातेर ने अंग्रेजी में शपथ ली। इसके बाद में इसी राज्य के संतोष कुमार और रहीम ने भी शपथ ली। नागालैंड से निर्वाचित एस फान्गनॉन कोन्याक से सबसे अंत में अंग्रेजी में शपथ ली।

बिकने के बाद नाबालिग से लगातार दुष्कर्म, हुई गर्भवती
उदयपुर। जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में सवा लाख रुपए में खरीदी गई नाबालिग लगातार दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। इस किशोरी को चार माह पूर्व दलाल के मार्फत गुजराती युवक ने खरीदा था। पत्नी की तरह रखते हुए दुष्कर्म करता रहा। लगभग दो माह पूर्व जैसे-तैसे नाबालिग भागकर अपने घर पहुंच गई। इस किशोरी के माता-पिता विकलांग होने के साथ बधिर भी हैं। घटना का वीडियो वायरल होने पर फलासिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवा सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया, जहां से नाबालिग को नारी निकेतन भेज दिया। किशोरी की खरीद और उससे शारीरिक शोषण का मामला सामने आने के बाद राज्य बाल आयोग ने प्रसंज्ञान लिया। वहीं बुधवार को आयोग सदस्य डॉ. शैलेंद्र पंड्या फलासिया पहुंचे।

रुपए का लालच और पत्नी बनाकर रखने का आश्वासन
थानाधिकारी प्रभुलाल ने बताया कि थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की ने रिपोर्ट में बताया कि चार माह पहले गरणवास निवासी बहादुर पुत्र रमेश डामोर गुजरात में हिम्मतनगर के कारवाड़ निवासी प्रवीण पुत्र अमृतलाल मकवाना, उसका बहनोई रंजीत सिंह निवासी रोजर व एक अन्य व्यक्ति उसके घर आए। पिता को सवा लाख रुपए का लालच देकर बहादुर ने प्रवीण की पत्नी बनाने के लिए बेच दिया। उसी दिन बहादुर के साथी किशोरी को कारवाड़ ले गए, जहां प्रवीण ने दुष्कर्म किया। लगभग दो माह पूर्व पीड़िता मौका देखकर भागकर निकली और पिता के घर आ पहुंची।

यूं पहुंची पुलिस तक
दो दिन पहले रविवार दोपहर को मुख्य आरोपी प्रवीण व उसके साथी जीप लेकर पीड़ित के घर पहुंचे और उसे जबरन गाड़ी में बिठाकर रवाना हो गए। खोखरा बॉर्डर पर गुजरात पुलिस ने पीड़िता को रोते देख गाड़ी रुकवाई और उससे जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पीड़िता के पिता व परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर ले आए।

फोन के लिए सरकार का पैसा खर्च, स्पीकर ने दिए निर्देश विपक्ष के सदस्य आईफोन वापस लें
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सोमवार को विधानसभा में व्यवस्था देते हुए कहा कि भाजपा विधायकों को निर्देश देता हूँ कि विधानसभा की ओर से जो विधायकों को फोन दिए गए हैं वह सभी विधायक उन्हें वापस ले लें।  इन फोन के लिए सरकार का पैसा खर्च हुआ है।

स्पीकर ने कहा कि अगर आप काम नहीं लेंगे तो उस पैसे का सही इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। स्पीकर ने विपक्ष के सभी विधायकों को दिए फोन लेने के निर्देश दिए। पार्टी के निर्देश पर बीजेपी के 3 विधायकों को छोड़ सभी ने आईफोन वापस लौटा दिए थे। अब आसन से स्पीकर ने  निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा ने सारी जानकारियां और सूचनाएं ऑनलाइन कर दी है। बजट भी डिजिटल कॉपी में ही दिया गया है। यह फोन इसलिए दिया गया, जिससे विधायकों की दक्षता बढ़ सके। विधानसभा से संबंधित सूचनाएं और डिजिटल जानकारियां अपने फोन पर एक्सेस कर सकें। स्पीकर ने कहा - मैं आपसे आग्रह तो नहीं करूंगा। क्योंकि आग्रह तो आप माने या ना माने? इसलिए आसन से स्पीकर ने बीजेपी विधायकों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आप सभी विधायक इन फोन का इस्तेमाल संसदीय कार्य में अपनी दक्षता बढ़ाने के लिए करें। स्पीकर के इस निर्देश का सदन में टेबल बजाकर स्वागत हुआ। विपक्ष के भी कुछ विधायक दिखे टेबल बजाते हुए।