WHO Report - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बांग्लादेश में ख़सरे का हाहाकार: लगातार बढ़ रहे मामलों ने उड़ाई प्रशासन की नींद, सरकार ने शुरू किया आपात टीकाकरण अभियान
ढाका। बांग्लादेश में खसरे के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे अस्पतालों के बाल रोग वार्डों पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बड़ी संख्या में बच्चे बुखार, सांस लेने में तकलीफ और पूरे शरीर पर चकत्तों जैसे लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आइसोलेशन यूनिट खोले गए हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और मरीजों का बेहतर प्रबंधन किया जा सके।

इस प्रकोप से निपटने के लिए रविवार से खसरा-रूबेला (एमआर) का आपात टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 18 उच्च जोखिम वाले जिलों के 30 उप जिलों और नगरपालिकाओं में चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य 6 महीने से लेकर 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को कवर करना है, चाहे उन्हें पहले टीका लगा हो या नहीं। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 15 मार्च से 4 अप्रैल (सुबह 8 बजे तक) के बीच देशभर में 6,476 संदिग्ध खसरे के मामले दर्ज किए गए। इनमें से 4,628 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 2,654 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

इसी अवधि में कुल 114 मौतें दर्ज की गईं। इनमें से 98 मौतें संदिग्ध खसरे के मामलों में हुईं, जबकि 16 मौतों की पुष्टि खसरे से हुई है। पिछले 24 घंटों में 787 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें 60 मामलों की पुष्टि हुई है और 6 लोगों की मौत दर्ज की गई है।
विभिन्न क्षेत्रों की बात करें तो ढाका डिवीजन में सबसे ज्यादा 2,769 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद राजशाही डिवीजन में1,308, चटगांव डिवीजन में 769, खुलना डिवीजन में 631, बरिशाल डिवीजन में 405, सिलहट डिवीजन में 300, रंगपुर डिवीजन में 167 और मयमनसिंह डिवीजन में 127 मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटों में भी सैकड़ों नए मामले दर्ज किये गये। इनमें ढाका (315), राजशाही (208), चटगांव (114), खुलना (77), बरिशाल (34), रंगपुर (17), सिलहट (19) और मयमनसिंह (4) में मामले सामने आये। विश्व स्वास्थ्य संगठन की 28 मार्च की रिपोर्ट के अनुसार, खसरा बांग्लादेश के 56 जिलों में फैल चुका है। इनमें कॉक्स बाजार, बरगुना, चापाईनवाबगंज, पाबना और नाटोर को उच्च जोखिम वाले जिले के रूप में चिन्हित किया गया है।

इसके अलावा, ढाका नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन, मयमनसिंह सिटी कॉरपोरेशन और बरिशाल सिटी कॉरपोरेशन को संक्रमण के हॉटस्पॉट के रूप में पहचाना गया है। वर्तमान में कॉक्स बाजार में जनसंख्या के अनुपात में सबसे अधिक मरीज दर्ज किए जा रहे हैं। सचिवालय में जारी एक संक्षिप्त बयान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि यह टीकाकरण अभियान राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह (एनआईटीएजी) की सिफारिशों के आधार पर शुरू किया गया है, ताकि तेजी से प्रकोप को नियंत्रित किया जा सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। यह अभियान फिलहाल 30 उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में शुरू किया गया है और इसे धीरे-धीरे पूरे देश में विस्तार दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि 21 मई तक इसे पूरे देश में लागू कर दिया जाए।