Economic Distress - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयराम रमेश का केंद्र पर निशाना, बोले- देश बेरोजगारी और महंगाई के दोहरी मार से जूझ रहा, चीनी के बाद प्याज की कीमतों को लेकर जताई चिंता
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने सोमवार को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और रोजगार में कमी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि महंगाई और रोजगार संकट के दोहरे दबाव से आम नागरिकों और मध्यम वर्ग की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि देश इस समय बेरोजगारी और महंगाई के दोहरी मार से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से नौकरी कर रहे लोग भी रोजगार गंवा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार के शासन में आज महंगाई आसमान छू रही है। एक तरफ बेरोजगारी है, तो दूसरी तरफ वर्षों से काम कर रहे लोग अपनी नौकरियां गंवा रहे हैं। वहीं, महंगाई का बम लगातार फट रहा है।” कांग्रेस नेता ने प्याज की कीमतों में तेज बढ़ोतरी को लेकर भी चिंता जतायी और कहा कि चीनी की कीमतों में हालिया वृद्धि के बाद प्याज भी आम लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि एक महीने के भीतर प्याज की कीमतों में 76 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि कई राज्यों में थोक कीमतें दोगुनी हो गयी हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार का प्याज का बफर स्टॉक खत्म हो चुका है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “चीनी के बाद अब प्याज भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहा है। दूध, तेल, फल और राशन- सब कुछ आम लोगों के लिए महंगा होता जा रहा है।” महंगाई के घरेलू बजट पर पड़ रहे असर को लेकर केंद्र पर सवाल उठाते हुए रमेश ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।” रमेश ने कहा, “ अच्छे दिन लाने का दावा करने वाली केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोग आखिर कैसे गुजारा करें।” उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है, जब हाल के सप्ताहों में प्याज सहित कई घरेलू आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि को लेकर चिंता जतायी जा रही है। सरकार पहले भी कहती रही है कि उपभोक्ताओं को राहत देने और किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक के प्रबंधन तथा कीमतों को स्थिर रखने के कदम उठाये गये हैं।

राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना : कोविड़ जैसी अव्यवस्था अब एलपीजी संकट में भी, दिहाड़ी श्रमिकों के लिए रसोई गैस पहुंच से बाहर
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि केंद्र के पास रसोई गैस (एलपीजी) संकट से निपटने की कोई नीति नहीं है और इस समय भी वही अवस्था देखने को मिल रही है जो देश के लोगों ने कोविड के समय देखी थी। राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "केंद्र सरकार ने कहा था-एलपीजी संकट को कोविड की तरह हैंडल करेंगे और सच में वही किया। बिल्कुल कोविड के जैसे ही नीति शून्य, घोषणा बड़ी और बोझ गरीबों पर। हर रोज 500-800 की दिहाड़ी कमाने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए रसोई गैस पहुंच से बाहर हो गई है। रात को घर लौटते मज़दूर के पास चूल्हे जलाने तक के पैसे नहीं। नतीजा शहर छोड़ो, गाँव भागो।"

उन्होंने कहा कि जो मज़दूर कपड़ा मिल्स और फैक्टरियों की रीढ़ हैं, आज वही टूट रहे हैं। कपड़ा क्षेत्र पहले से ही गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में है। विनिर्माण क्षेत्र दम तोड़ रहा है। राहुल गांधी ने इस संकट की वजह बताते हुए कहा "और यह संकट आया कहाँ से। कूटनीति की मेज़ पर हुई उस चूक से जिसे सरकार आज तक स्वीकार नहीं करती। जब अहंकार नीति बन जाए तो अर्थव्यवस्था चरमराती है, मज़दूर पलायन करते हैं, उद्योग बर्बाद होते हैं और देश दशकों पीछे धकेल दिया जाता है।"

उन्होंने संकट के समय लोगों को चुप नहीं रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सवाल एक ही है कि हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है। चुप मत रहो। यह सिर्फ़ गरीब का नहीं, हम सबका सवाल है।