ajay - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अपराध की राजधानी बन गई है दिल्ली : अजय माकन ने अपराध से संबंधित आंकड़ो की पेश की सूची, कहा- स्थिति से निपटने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार को मिलकर करना होगा काम
नई दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को विपक्षी दलों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध की निरंतर बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समूचे देश में दिल्ली में अपराध की सबसे अधिक घटनाएं हो रही हैं और यह 'अपराध की राजधानी बन गयी है। कांग्रेस के अजय माकन ने सदन में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा की शुरूआत करते हुए राजधानी दिल्ली में अपराध की घटनाओं से संबंधित आंकड़ो की लंबी सूची पेश करते हुए कहा कि यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर 144 प्रतिशत है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सीधे केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है और हैरानी की बात है कि यहां अपराध से संबंधित 77 हजार मामले दर्ज किये गये हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली में केन्द्र और राज्य सरकार को मिलकर काम करना होगा।

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के कामकाज में विसंगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से इस संगठन में विभिन्न अपराधों के आंकड़ों के साथ साथ आंदोलन और अनशन के आंकड़े भी दर्ज किये जाते थे लेकिन सरकार ने वर्ष 2017 में इसे बंद कर दिया। इसका तर्क यह दिया गया कि इन्हें अपराध की एक श्रेणी में पहले से ही दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि अनशन या आंदोलन कब से अपराध की श्रेणी में आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनशन और आंदोलन से संबंधित जानकारियों पर पर्दा डाला जा रहा है।

माकन ने कहा कि देश में नशे की घटनाएं बहुत तेजी से बढ रही हैं और इनकी संख्या एक लाख 15 हजार के आंकड़े को पार कर गयी हैं। उन्होंने कहा कि ङ्क्षसथेटिक ड्रग्स की मात्रा बहुत तेजी से बढ रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने पंजाब में ड्रोन के माध्यम से ड्रग और विस्फोटक पदार्थों की तस्करी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने सीमा पर बुनियादी ढांचे की निधि के समुचित इस्तेमाल की जरूरत पर बल दिया और कहा कि यह निधि बिना खर्च किये बड़ी संख्या में वापस  की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक चौथाई आवंटन को खर्च नहीं कर पा रही है।

कांग्रेस सदस्य ने कहा कि केन्द्रीय पुलिस बलों के आधुनिकीकरण का पैसा भी पूरा खर्च नहीं किया जा रहा है। अद्र्धसैनिक बलों में एक लाख से अधिक की रिक्तियां भी खेद की बात है। उन्होंने जनगणना के कार्य में हो रही देरी का भी उल्लेख किया जिससे नीतियां और योजना बनाने का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना अगर समय पर नहीं होगी तो बड़ी संख्या में लाभार्थी योजनाओं से वंचित रह जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत पहुंचाने के कोष में बढोतरी के बजाय कमी की गयी है।  भारतीय जनता पार्टी के सुधांशु त्रिवेदी ने पहले दिन अधूरे रहे अपने भाषण को आज फिर से शुरू करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार मणिपुर में संवेदनशीलता, जम्मू कश्मीर में दृढ संकल्प, आंतरिक सुरक्षा पर कठोर ²ष्टिकोण और राज्यों के साथ बेहतर तालमेल के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने किसी राज्य में हस्तक्षेप नहीं किया है बल्कि अनेक राज्यों ने एनआरसी के खिलाफ विधेयक पारित कर गृह मंत्रालय के कामकाज में हस्तक्षेप किया है।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने वास्तव में देश को पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष बना दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान होना चाहिए लेकिन सनातन का अपमान नहीं होना चाहिए। त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके एक नेता ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान बंगलादेश के एक अखबार में लेख लिखा था 'मोदी हेज टू गो। उन्होंने विपक्ष के  अनेक नेताओं के विभिन्न मामलों में जेल जाने के आरोपों पर कहा कि ये नेता भाजपा की सरकार के कार्यकाल में जेल नहीं गये। द्रमुक के परिसीमन प्रक्रिया के विरोध का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जनसंख्या बढने का उल्लेख केवल भौगोलिक  रूप से नहीं अन्य पहलुओं की दृष्टि से भी किया जाना चाहिए।

द्रमुक के एन शनमुगम ने कार्य की लंबी अवधि को देखते हुए पुलिस बलों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष कदम उठाये जाने की मांग की। उन्होंने देश में बढते साइबर अपराध का भी मुद्दा उठाया। सदस्य ने मणिपुर में हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को वहां जाकर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास करना चाहिए था। द्रमुक सदस्य ने परिसीमन प्रकिया का भी विरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के लोकसभा में प्रतिनिधित्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि परिसीमन का कार्य 1971 की जनगणना के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि   भाजपा सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ दूसरे श्रेणी के राज्यों की तरह व्यवहार कर रही है। केन्द्र और राज्यों के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं और राज्यों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

अजय कुमार ने दिए इनोवेशन को आगे बढ़ाने के सुझाव
जयपुर। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में केन्द्र सरकार के पूर्व रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने एमएनआईटी इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर का दौरा किया। इस मौके पर इनक्यूबेशन की एसोसिएट डीन डॉ. मोनिका शर्मा ने डॉ. कुमार को इनक्यूबेटेड स्टार्ट-अप्स के कार्यों के बारे में जानकारी दी।

कुमार ने स्टार्टअप्स को अपने सुझाव दिए, जिनसे वे अपने इनोवेशन को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं। उन्होंने एमआईआईसी में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की सराहना की।

अजय देवगन ने फिल्म भोला के सेट से तस्वीरे की शेयर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने महाशिवरात्रि के मौके पर अपनी आने वाली फिलम भोला के सेट से कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। महाशिवरात्री के अवसर पर अजय देवगन ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह भोलेनाथ पर जल चढ़ाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने भोला की शूटिंग के दौरान अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है।

देवगन ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें पहली तस्वीर में वह धोती पहने हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वह शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए दिख रहे हैं और पुजारी के साथ गंगा आरती करते हुए शिव का आशीर्वाद मांग रहे हैं। उनके पीछे भक्तों की भारी भीड़ भी देखी जा सकती है। दूसरी तस्वीर में वह प्रार्थना करते हुए क्लोजअप में दिख रहे है। फिल्म भोला में अजय देवगन के अलावा तब्बू भी लीड रोल में दिखेगी।

अजय देवगन की आने वाली फिल्म भोला का दूसरा टीजर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म भोला का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया गया है। भोला सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म के निदेशक और निर्माता अजय देवगन ही हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू की मुख्य भूमिका है।

भोला का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म भोला में अजय कैदी, तो वहीं तब्बू पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म भोला तमिल फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है।

अजय माकन की भूमिका की हो जांच : मेघवाल
जयपुर। राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर जारी बवाल के बीच अशोक गहलोत और पायलट गुट के नेताओं में एक-दूसरे पर हमला करना जारी है। विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के धर्मेन्द्र राठौड़ को भाजपा-कांग्रेस का रजिस्टर्ड दलाल बताने के बाद अब आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ और मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने पायलट गुट पर निशाना साधते हुए प्रदेश प्रभारी अजय माकन की भूमिका पर सवालिया निशान किए है। राठौड़ और मेघवाल ने सोलंकी पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया से मिलीभगत का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि एक साल पहले जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का दबदबा होते हुए भी भाजपा का जिला प्रमुख बना।

आरोप लगाया कि गद्दारी करने वाले विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने 2 पार्षद भाजपा को बेचकर कांग्रेस को हराया। सोलंकी और पूनिया की उस समय में मुलाकात का वीडियो भी हमारे पास मौजूद है। मेघवाल ने कहा कि मैंने उस समय जयपुर प्रभारी होते हुए माकन को लिखित रिपोर्ट दी थी। इसके बाद भी माकन ने नोटिस तक नहीं दिया। अब माकन कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक लाइन के प्रस्ताव को पास कराने की कोशिश कर रहे थे। विधायकों को आशंका थी कि बगावत करने वाले सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश की जा रही है और धारीवाल के आवास पर एकत्रित हो गए। इस पूरे प्रकरण में माकन की भूमिका संदेह के घेरे में है, जबकि भाजपा के साथ मिलकर मानेसर जाने वाले इन विधायकों की मिलीभगत पर स्वयं माकन बाड़ेबन्दी के दौरान बोले थे।

उस समय भी माकन ने इन 19 विधायकों को नोटिस तक नहीं दिए और अब विधायक दल की बैठक में शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेन्द्र राठौड़ को नोटिस दिया। कांग्रेस परिवार को मानेसर जाने वाले विधायकों और 102 विधायकों के बारे में सभी कुछ पता है, फिर भी माकन ने पक्षपात किया। मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी कर रहे है, जो 102 विधायकों को स्वीकार नहीं है। हम आलाकमान को यही संदेश देने की कोशिश कर रहे है कि इस प्रकरण में माकन की भूमिका की जांच की जाए और अशोक गहलोत को ही मुख्यमंत्री रखा जाए। अगर जरूरत हो, तो 102 विधायकों में से किसी को भी मुख्यमंत्री बना दिया जाएं। हम पायलट को मुख्यमंत्री स्वीकार नहीं करेंगे।

इक दिन बिक जाएगा माटी के मोल
जयपुर। दो दिन की है जिंदगी हंस कर गुजार दानिश, वरना बहारें गुलशन कहीं नाराज हो ना जाए। हर दिन कुछ नया होता है और कभी ऐसा भी वक्त आता है कि हर दिन एक सा लगता है। ये मन का उलझना है या किस्मत का खेल, किसे पता, लेकिन सात दिनों की ये रवायत न कभी खत्म हुई है और न होगी। पूजा हो या इबादत, जन्मदिन हो या शादी, मौत हो या बरसी, ये दिन जिंदगी और यादों की वो कड़ी है, जिनके बिना जीवन अधूरा है। हम ऐसी ही फिल्मों का जिक्र करेंगे जिनका नाम और कहानी दिनों पर आधारित हैं।

सन-डे : अजय देवगन, आयशा टाकिया की ये कॉमेडी सस्पेंस फिल्म एक मर्डर केस और भूली हुई यादाश्त की कहानी है, जो संडे को स्ट्रेस डे बना देती है ।

वन फाइन मंडे : शेखर सुमन की ये कॉमेडी फिल्म डॉन के शरीफ बनने की कोशिश की कहानी है, जो मंडे को अपने मरते हुए पिता से वादा करता है कि वो सब कुछ लीगल करेगा, लेकिन वो करता कुछ है, होता कुछ है ।

ट्यूजडे और फ्राइडे : जिंदगी बहुत व्यस्त रहती है। यहां प्यार के लिए भी वक्त पहले से तय करना पड़ता है। ये दो दिन जब लव कपल हर सप्ताह मिलते हैं तो इस लव स्टोरी में उनके जीने का नजरिया ही बदल जाता है।

अ-वेडनेसडे : नसीरुदीन, अनुपम खेर की ये फिल्म आम आदमी और आतंकवाद से जुड़े दर्द को बयां करती है कि एक दिन जब आम आदमी की सनकती है, तो वो क्या-क्या कर सकता है।

अ-थर्सडे : यामी गौतम की ये फिल्म एक रेप विक्टम की, उसके ट्रॉमा की कहानी है, जिसमे वो दोषियों को सजा दिलाने के लिए खुद कानून हाथ में ले मासूम बच्चों को होस्टेज बना लेती है और थर्सडे उसका जस्टिस डे बनता है।

ब्लैक फ्राइडे : ये कहानी उस खौफनाक मंजर और दर्द को बयां करती है, जिसे इस दिन अंजाम दिया गया था। मानवता और इंसानियत पर उठा ऐसा सवाल जिसका जवाब किसी के पास नहीं है।

दी-सैटरडे नाइट : ऐसा दिन जहां सब वीकेंड प्लान करते हैं, रिलेक्स रहते हैं। वही अगर इस दिन कुछ ऐसा हो कि सब गड़बड़ हो जाए, शनि की नजर टेढ़ी पड़ जाए, तो फिर सब कुछ उलझ जाता है।

बहरहाल हर दिन कुछ खास होता है और यही खास दिन यादों की किताब को संजोए रखता है और दिनों के यही तजुर्बे जिंदगी जीना सीखाते है।

मोदी सरकार ने चीन से तिरंगे के आयात का लिया निर्णय, 10 करोड़ लोगों के रोजगार पर हमला : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी के इस्तेमाल के लिए लोगों से आह्वान किया था। अब उनकी सरकार ने उसी खादी ग्रामोद्योग से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के स्थान पर चीन में तैयार पॉलिस्टर के झंडे को आयात करने का निर्णय लिया है। देश के करीब दस करोड़ लोगों की रोजी रोटी पर सीधा हमला हुआ है। कांग्रेस के सिक्कम, त्रिपुरा एवं नागालैंड के प्रभारी महासचिव डॉ. अजय कुमार ने कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पॉलिस्टर निर्मित राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण और आयात की अनुमति देने के लिए भारतीय झंडा संहिता में संशोधन करने का निर्णय लिया है। पॉलिस्टर के तिरंगों का निर्माण चीन से कराया जाएगा या चीन से पॉलिस्टर आयात करके देश में तिरंगों का निर्माण कराया जाएगा और इसका फायदा चीन को होगा।

हमारे यहां खादी ग्रामोद्योग तिरंगा बनाता है और इस उद्योग से दस करोड़ से ज्यादा लोगों का काम चलता है। मोदी ने लोगों से खादी उत्पाद खरीदने का आह्वान किया था, लेकिन अब उनकी सरकार मशीन  निर्मित और आयातित पॉलिस्टर निर्मित तिरंगे के आयात की अनुमति देकर देश की भावनाओं तथा खादी ग्रामोद्योग से जुड़े दस लाख लोगों के रोजगार पर हमला कर दिया है। कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के इस निर्णय से हजारों श्रमिकों का रोजगार छीना है। देश के सरकारी उपक्रमों को बेचने में लगी मोदी सरकार ने अब तिरंगे को भी बेचने का फैसला कर दिया है। तिरंगा को आयात करने का फैसला कर मोदी ससरकार ने दस करोड़ से ज्यादा लोगों के रोजगार पर हमला किया है। तिरंगा खादी ग्रामोद्योग संगठन बनाता है और जब तिरंगा चीन से खरीदा जाएगा, तो देश के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों के रोजगार पर सीधा असर पड़ेगा।

नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
टोडारायसिंह। पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ कर अपहरण का प्रयास कर मारपीट कर जेवरात छीनने के मामले में तीन आरोपियो को  गिरफ्तार किया।  पुलिस के अनुसार इलाका थाना टोडारायसिंह के एक गांव में 17 मई को नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ कर अपहरण का प्रयास कर मारपीट कर जेवरात छीनने की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा राकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप गोयल के निर्देशानुसार थानाधिकारी दातार सिंह ने जाप्ते हैड कांस्टेबल लेखराज, कांस्टेबल हरिराम ने पोक्सो एक्ट में आरोपी राजेश पुत्र भंवर लाल जाति जाट उम्र 20 साल निवासी पथराज कलां थाना टोड़ारायसिंह जिला टोंक, अजय पुत्र रामदेव जाति जाट उम्र 20 साल निवासी पन्द्राहेड़ा थाना टोड़ारायसिंह जिला टोंक व  सांवर मल पुत्र बालूराम जाति जाट उम्र 23 साल निवासी सैल सागर थाना पचेवर जिला टोंक को गिरफ्तार किया और उनसे माल बरामद करने के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

चिंतन से निकाला कांग्रेस का मंथन
उदयपुर। तीन दिन के नव संकल्प शिविर में कांग्रेसी नेताओं ने अपनी पार्टी की दशा और दशा पर  गहन-चिंतन मंथन किया। केन्द्र में सरकार बनाने के संकल्प के साथ कई कठोर प्रस्ताव भी पारित किए। इनमें संगठन में हर स्तर पर युवाओं के लिए 50 फीसदी पद आरक्षित, ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक ढांचे में परिवर्तन, एक परिवार को एक ही टिकट देने, एक पद पर केवल पांच साल तक रहने, कार्यकर्ताओं को तवज्जों देने और नकारों को बाहर का रास्ता दिखाना शामिल है। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पारित प्रस्तावों को राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने पढ़कर सुनाया। ये प्रस्ताव शिविर में छह समूहों की ओर से आए सुझावों के आधार पर बने। करीब 15 से ज्यादा प्रस्ताव शिविर में पारित  किए गए।

ये हैं प्रमुख प्रस्ताव
- अगले 90 से 180 दिनों में देशभर में ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर सभी रिक्त नियुक्तियां संपूर्ण कर जवाबदेही तय होगी।
- संगठन को प्रभावी बनाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस के साथ साथ मंडल कांग्रेस कमेटियों का भी गठन।
- कांग्रेस महासचिव संगठन के तहत एआईसीसी से पीसीसी और डीसीसी पदाधिकारियों के कार्य का मूल्यांकन भी हो, इससे बेहतरीन काम वालों को मौका और निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी हो पाए।
- नए लोगों को मौका देने के लिए पांच वर्षों से अधिक कोई भी व्यक्ति एक पद पर न रहे।
- कांग्रेस कार्यसमिति, राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश, जिला, ब्लॉक व मंडल पदाधिकारियों में 50 प्रतिशत पदाधिकारी 50 साल से कम उम्र के हो।
- राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, ब्लॉक व मंडल संगठनों की इकाइयों में सामाजिक वास्तविकता की झलक भी हो, मतलब दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व महिलाओं को न्याय संगत मौका मिले।
- संगठन में एक व्यक्ति- एक पद का सिद्धांत लागू होगा।
- एक परिवार- एक टिकट का नियम भी लागू होगा। किसी परिवार में दूसरा सदस्य पांच साल के संगठनात्मक अनुभव के बाद ही टिकट के लिए पात्र माना जाएगा।
- उत्तर- पूर्व के प्रांतों के लिए गठित की गई नॉर्थ ईस्ट को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष को कांग्रेस कार्य समिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया जाएगा।
- राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों में से कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से एक समूह का गठन होगा, जो समय-समय पर जरूरी व महत्वपूर्ण राजनैतिक विषयों पर निर्णय लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को सुझाव देंगे तथा निर्णयों के क्रियान्वयन में मदद करेंगे।
- प्रांतीय स्तर पर अलग अलग विषयों पर चर्चा करने व निर्णय के लिए एक पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन किया जाएगा।
- एआईसीसी और पीसीसी का सत्र साल में एक बार जरूर आयोजित होगा।
- ब्लॉक व मंडल कमिटियों की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।
- आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हर जिला स्तर पर 9 अगस्त से 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का आयोजन होगा।
संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर तीन नए विभागों का गठन
- पब्लिक इनसाइट डिपार्टमेंट का गठन होगा। इससे अलग-अलग विषयों पर जनता के विचार जानने और नीति निर्धारण के लिए तर्कसंगत फीडबैक कांग्रेस नेतृत्व को मिल पाए।
- राष्ट्रीय ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का गठन होगा, इससे पार्टी की नीतियों, विचारधारा, दृष्टि, सरकार की नीतियों व मौजूदा ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का व्यापक प्रशिक्षण हो पाएगा। केरल स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डवलपमेंट स्टडीज से इस राष्ट्रीय ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की शुरुआत की जा सकती है।
- एआईसीसी स्तर पर इलेक्शन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट का गठन, हर चुनाव की तैयारी प्रभावशाली तरीके से हो व अपेक्षित परिणाम निकलें।

साइबर ठगों से रुपए बचाने में नंबर वन प्रदेश
जयपुर। देश के साइबर ठगों के कब्जे से पीड़ितों की राशि बचाने में प्रदेश नंबर वन पर है। जयपुर कमिश्नरेट की साइबर सेल ने पीड़ितों की सूचना पर 31 मार्च 22 तक एक्शन लेकर 10.50 करोड़ रुपए होल्ड करवाए हैं। 2021-22 में साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930/155260 अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर आयुक्तालय जयपुर में 31131 शिकायतें मिली थीं। इनमें से 29624 शिकायतें पोर्टल पर अपलोड की गई। फ्रॉड की सूचना पर साइबर टीम एमएचए संचालित साइबर पुलिस पोर्टल पर अपलोड कर पीड़ित व्यक्ति को पोर्टल की ओर से भेजे गए लिंक पर अपडेट करने के लिए निर्देशित किया जाता है। इसके बाद संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से फोन, ई-मेल, व्हाट्सअप पर सूचनाओं का आदान-प्रदान कर ठगी गई राशि को बैंक खातों में होल्ड करवाकर बैंक के सभी तथ्यों की जांच के बाद ठगी गई राशि पीड़ित के खाते में वापस ट्रांसफर करवा दी जाती है।

ऐसे करते हैं ठगी
विभिन्न बैंक, वॉलेट, मर्चेंट व यूपीआई के माध्यम से ओटीपी पूछकर ठगों ने धनराशि बैंक खातों में जमा किए थे। ठगों ने ऐनी डेस्क, क्विक सपोर्ट व अन्य रिमोर्ट कंट्रोल एप डाउनलोड करवाकर ठगी करते हैं।
- लॉटरी के लिंक व क्यूआर कोड भेजकर।
- आर्मी मैन बन ओएलएक्स पर सस्ते सामान का झांसा देना।
- जानकार बनकर मेडिकल इमरजेंसी बताकर।
- वीडियो कॉल करके न्यूड वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल करने की धमकी।
- केवाईसी करने के नाम पर।
- बिजली बिल जमा नहीं होने का मैसेज भेजकर उसको अपडेट कराने के बहाने।
- गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर।
- किसान बनकर सस्ते भाव में गेहूं बेचने के बहाने।
- लोन कंपनियों के माध्यम से लोन दिलाने के बहाने।

राशि बचाने में टॉप फाइव राज्य
राज्य                                राशि
राजस्थान                     104934913
तेलंगाना                      103416037
उत्तर प्रदेश                  97131515
दिल्ली                        52299245
गुजरात                      41034663

कम राशि बचाने में टॉप फाइव राज्य
गोवा                            201500
दमन एंड दीव                  58936
मिजोरम                       42000
नागालैंड                      39014
सिक्किम                      4129

इनका कहना है
साइबर ठगों से बचने के लिए तुरंत पुलिस को सूचना दें, जिससे पुलिस उन्हें पकड़ सके और आपकी रुपयों को बचा सके।
- अजय पाल लाम्बा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध, जयपुर

फिल्में बनाना पहले से हो गया है कठिन : अजय
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन का कहना है कि 90 के दशक की तुलना में अब फिल्में बनाना बहुत मुश्किल काम हो गया है। अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रनवे 34 के प्रमोशन कर रहे है। अजय देवगन ने बताया कि 90 के दशक की तुलना में फिल्में बनाना अब पहले से और कठिन हो गया है, क्योंकि नई जनरेशन के लिए अब चीजें बदल गई हैं। फिल्मों का बजट बहुत बढ़ता जा रहा है। आपको हर समय सतर्क रहना पड़ता है कि पैसा और समय न बर्बाद हो। पहले फिल्म बनाने में बहुत मजा आता था। फिल्म चलेगी या नहीं, इसका कोई दबाव नहीं था।

कोई प्रमोशन भी नहीं होता था और कोई सोशल मीडिया नहीं था। इसलिए आपको पता नहीं चलता था कि क्या हो रहा है। लोगों का रिएक्शन क्या आ रहा है। अब क्रिएटर्स पर प्रेशर भी ज्यादा है। देवगन ने कहा कि हर कोई क्रिटिक बन गया है। हमें अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। अब इंडस्ट्री क्वालिटी काम को लेकर सीरियस हो गई है, क्योंकि उनको मालूम है कि अब उनकी ऑडियंस के पास इंटरनेशनल सिनेमा भी है।

जहांगीरपुरी में बुलडोजर पर ब्रेक सियासत का ब्रेकफेल: बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए साजिश के तहत की बुलडोजर की कार्रवाई : माकन
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा कि जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाने के हादसे को धर्म की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि महंगाई तथा बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए साजिश के तहत यह कार्रवाई की गई है। माकन ने कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए आज जहांगीरपुरी का दौरा किया और उन पीड़ितों से मिलने का प्रयास किया जिनके घर अवैध बताकर और बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किए गए थे।

कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ स्थिति का निरीक्षण करने के लिए वह जहांगीरपुरी आये है। उनके साथ गए प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेता भी शामिल है। माकन ने कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में जो कुछ हुआ है। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) की मिलीभगत की परिणिति है। उनका कहना था कि भाजपा ने महंगाई तथा बेरोजगारी से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की साजिश कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली नगर निगम ने जहांगीरपुरी में जो भी कार्रवाई की है। वह कानून का उल्लंघन है।