buried - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उत्तराखंड में बादल फटने से घरों में घुसा पानी : मलबे में एक लड़की के दबने की रिपोर्ट, वाहन भी दबे
चमोली। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है चमोली जिले के थराली में बादल फटने से बारिश का पानी और मलबा लोगों के घरों, दुकानों और तहसील परिसर में घुस गया। इस अतिवृष्टि से थराली उपजिलाधिकारी के आवास में भी मलबा भर गया। मकान, वाहन, सड़कें टूट गयीं हैं।  जबकि सगवाड़ा गांव में एक घर में मलबा घुसने में एक लड़की के दबने और अन्य एक के लापता होने की रिपोर्ट मिली है। सड़कों के टूटने से राहत कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवाड़ी ने बताया कि सगवाड़ तोक में मलबे में एक युवती के दबने की सूचना आई है वहीं एक अन्य के लापता होने की सूचना सामने आयी है। तिवाड़ी मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो चुके हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार  तहसील थराली अंतर्गत टुनरी गदेरे में पानी बढ़ने के कारण तहसील परिसर एवं चेपड़ो बाजार, कोटद्वीप बाजार एवं कुछ घरों में मलबा एक से दो फुट पानी और मलबा घुस गया और कुछ वाहन मलबे में दबे हैं।

राजस्व उपनिरीक्षक, थराली द्वारा बताया गया है कि ग्राम सगवाडा में एक मकान में बारिश का पानी और मलबा घुसने से एक लड़की की दबने की सूचना है। जिसको निकालने की कार्यवाही चल रही है। खोज बचाव एवं राहत कार्य के लिए तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग, सिविल पुलिस, डीडीआरएफ, फायर सर्विस घटनास्थल पर मौजूद हैं। आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और एसएसबी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूँ और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।

निर्माणाधीन दुकान की छत गिरी, छह लोग दबे
जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में निवारू रोड स्थित प्रताप डेयरी के पास शनिवार दोपहर करीब एक बजे निर्माणाधीन दुकान की दूसरी मंजिल की छत गिर गई। हादसे में दुकान मालिक के बेटे समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दिनेश बैरवा पाड़ली सवाई माधोपुर, प्रदीप यादव बिहार, इन्द्राज बैरवा मालपुरा टोंक, जगमोहन उर्फ  जॉनी झोटवाड़ा के रहने वाले हैं। ये सभी एसएमएस में भर्ती है। यहां दिनेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घायल ओम प्रकाश एवं धनराज का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। थाना प्रभारी घनश्याम सिंह राठौड़ ने बताया कि झोटवाड़ा पुलिया बनाने के लिए दुकानें तोड़ी गई थी। इसके बदले में दुकानदारों को प्रताप डेयरी के पास दुकानें दी गई है। यहां पर मनोज सिंह दुकान बनवा रहे थे। शनिवार को दूसरी मंजिल की छत भरी जा रही थी। तभी छत टूटकर पहली मंजिल पर गिरी। मलबे के वजन से पहली मंजिल वाली छत भी आधी टूटकर नीचे गिर गई। छत भर रहे सभी मजदूर भी नीचे गिरकर घायल हो गए।

ई-रिक्शा से ले जाकर एम्बुलेंस में बिठाया : हादसे की सूचना पर हैड कांस्टेबल मालीराम सबसे पहले पहुंचे थे। मलबे में दबे चार घायलों को पास खड़े ई-रिक्शा में बैठाया। इसके बाद इन्हे लेकर रवाना हो गए। 400 मीटर चलने के बाद सामने से एम्बुलेंस आ गई। बाद में घायलों को उसमें बैठा दिया। ऐसे में इन सभी को अस्पताल में तुरंत उपचार मिल गया।

अभयारण्य क्षेत्र में जमीन में दबा मिला पैंथर का शव
जमवारामगढ़। जमवारामगढ़ वन्य जीव अभयारण्य क्षेत्र में एक टाइगर के साथ ही बड़ी संख्या में पैंथर भी रहते हैं। रायसर रेंज के गांव भीवास में चार दिन पुराना मादा पैंथर जिसकी उम्र लगभग 15 साल बताई जा रही है का शव जमीन में दबा मिलने पर हड़कंप मच गया है। वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिलने के बाद उप वन संरक्षक (वन्यजीव) जयपुर सागर पवार, जमवारामगढ़ रेंजर प्रेम शंकर मीणा और रायसर रेंजर रामकरण मीणा घटनास्थल पर पहुंचे और पैंथर के शव को जमीन से निकलवाकर रायसर रेंज में ले गए। वहां पर डॉ. गणेश मीना, डॉ. कल्याण मीना और चिड़ियाघर के चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पैंथर का पोस्टमार्टम करके उसे जलाया गया। वन अधिकारियों ने फॉरेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। उपवन संरक्षक सागर पवार का कहना है कि मादा पैंथर जमीन में दबी मिली है। उसे बाहर निकालकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जांच की जा रही है।

पेयजल कनेक्शन के लिए खुदाई करते समय मिट्टी धंसने से दबा मजदूर
रतनगढ़। शहर के वार्ड संख्या 17 में पंचायत समिति के पीछे एक उपभोक्ता के यहां पानी का कनेक्शन करने के लिए खुदाई का कार्य करने आया है। एक मजदूर मिट्टी ढह जाने से करीब 12 फि ट नीचे मिट्टी में दब गया।

जैसे ही घटना का पता चला तो मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई तथा अफरा-तफरी मच गई। मजदूर के साथी चीखने-चिल्लाने लगे। मामले के अनुसार वार्ड संख्या 17 में एक व्यक्ति के यहां पानी का कनेक्शन करने के लिए ठेकेदार के मजदूर पहुंचे तथा खुदाई का कार्य शुरू कर दिया। लेकिन पाइप लाइन नहीं मिलने पर मजदूरों ने गहरी खुदाई करनी शुरू कर दी। इसी दौरान मिट्टी धंस गई और मिट्टी के नीचे दौसा जिले के गांव नायड़ा निवासी इंद्रेश (16) दब गया। घटना के बाद साथी मजदूर विष्णु चीखने चिल्लाने लगा तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका भी मौके पर पहुंच गए तथा घटना की सूचना पुलिस व नगरपालिका को दी। नगरपालिका के कर्मचारी पालिका एवं निजी जेसीबी की सहायता से खुदाई का कार्य शुरू कर दिया। लेकिन मिट्टी में दबे मजदूर इंद्रेश का एक घंटे के रेस्क्यू के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा।

नगरपालिका की जेसीबी का ऑपरेटर नहीं मिलने से राधेश्याम बबेरवाल ने अपनी जेसीबी के आपरेटर्स को बुलाकर जेसीबी को ऑपरेट करवाया। जैसे-जैसे मिट्टी की खुदाई की गई, वैसे-वैसे मिट्टी और धंसती गई। करीब डेढ़ घण्टे मशक्कत के बाद इन्द्रेश को निकाल कर एम्बुलेंस के द्वारा राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को चिकित्सलय परिसर में स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन पहुंचने के पश्चात पोस्ट मार्टम होगा।

पत्नी-बच्चों के सामने केदारनाथ में चट्टान तले दबा राजसमंद का मार्बल व्यवसायी
राजसमंद/केलवा। केदारनाथ धाम के दर्शन कर मंगलवार को गौरीकुंड लौट रहे केलवा के एक मार्बल व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची एनडीआरफ और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक केलवा निवासी लवेश उर्फ लेहरीलाल (40) पुत्र नारायणलाल तेली की मौत हो गई। शव को बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से देहरादून लाया गया, जहां से एंबुलेंस की मदद से बुधवार दोपहर बाद शव केलवा पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को केदारनाथ यात्रा पर तीर्थयात्रियों के ऊपर हथिनी गदेरे के पास चट्टान गिर गई, जिसमें केलवा निवासी लवेश नीचे दब गया, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

चट्टान गिरती देख चीखी पत्नी-पलभर में पति ओझल
केदारनाथ दर्शन कर वापस पैदल लौटते वक्त यह हादसा हो गया। केदारनाथ के दर्शन व अरावली की वादियों की खुशी पलभर में मातम में बदल गई। केदारनाथ में स्थानीय प्रशासन द्वारा चट्टान को हटाकर शव को बाहर निकलवाया गया। बताया गया कि केलवा निवासी लवेश उर्फ लेहरीलाल (40) पुत्र नारायणलाल तेली, उसकी 38 वर्षीय पत्नी पुष्पादेवी, 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस,17 वर्षीय बेटी अमिषा व 14 वर्षीय बेटी सुमन 15 जून को केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे। लवेश के साथ केलवा गांव से ही 3 मित्रों के परिवार भी साथ थे, जिसमें जनकपुरी, केलवा निवासी रतनलाल पडियार पुत्र नारायण पडियार, कैलाशनगर, केलवा निवासी नारायणलाल तेली पुत्र लच्छु तेली और कैलाशनगर, केलवा निवासी जगदीश पुत्र भैरूलाल तेली के परिजन थे। 21 जून सुबह केदारनाथ के दर्शन किए, जहां से पैदल वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में पहाड़ी से चट्टान गिर गई। हादसे में उसकी पत्नी पुष्पादेवी के भी पैर फैक्चर हो गया, जबकि हाथ व सिर में भी चोट आई है।

घर पर मच गया कोहराम
केदारनाथ में लवेश की मौत होने की खबर मिलते ही केलवा में घर पर कोहराम मच गया। लवेश का बड़ा पुत्र 22 वर्षीय राहुल साथ में नहीं गया था। मृतक लवेश के परिवार में उसके पिता नारायणलाल तेली व उसकी मां भी है, जिसका रो-रोकर हाल बेहाल है। इधर, घायल पत्नी पुष्पा भी बार-बार बेसुध हो रही है।

दर्शन के बाद किया योग, वीडियो भी बनाए थे
लहरीलाल का केलवा में ही मार्बल का बिजनेस है। लहरीलाल अपने परिवार और ग्रुप के सदस्यों के साथ मंगलवार को केदारनाथ पहुंचे थे। यहां दर्शन के लिए लाइन में खड़े होकर वीडियो भी बनाए। इसमें वह जयकारे लगाते हुए दिख रहे हैं। मंगलवार को योग दिवस के अवसर पर केदारनाथ में कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। हादसे से पहले केदारनाथ में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर परिवार के साथ निकले थे। इसका भी वीडियो बनाया और अपने दोस्तों के साथ शेयर किया था।

सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान हादसा: मिट्टी ढहने से दो मजदूर दबे, एक की मौत, दूसरा घायल
कोटा ।  रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोमवार को सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी    ढहने से दो मजदूर दब गए । जिससे एक मजदूर की मौत हो गई तथा एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया ।  जिसका निजी अस्पताल में उपचार जारी है ।  पुलिस निरीक्षक मुनींद्र कुमार ने बताया रेलवे स्टेशन काला तालाब में यूआईटी के द्वारा सीवरेज लाइन खुदाई का कार्य चल रहा है । इस खुदाई के दौरान मजदूर सीवरेज लाइन की खुदाई कर रहे थे तभी खुदाई करते समय अचानक मिट्टी ढह गई । जिसमें डोलू उम्र 34 साल ग्राम धनपुरा झबुआ मध्य प्रदेश तथा राकेश दब गए ।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू टीम की मदद से दोनों मजदूरों को मिट्टी से बाहर निकालकर निजी अस्पताल लेकर गए । जहां चिकित्सकों ने डोलू को मृत घोषित कर दिया, जबकि राकेश का उपचार जारी है।   मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है ।

फ्री फायर की लत : मोबाइल गेम ने बना दिया चाचा को हत्यारा : 16 वर्षीय चाचा ने कर दी 12 वर्षीय भतीजे की हत्या, जमीन में गाड़ दिया शव
लाडनूं। ऑनलाइन गेम की लत ने रिश्ते में लगने वाले चाचा को अपने ही भतीजे का कातिल बना दिया। तीन पत्ती, ड्रेगन और फ्री फायर गेम की लत के चलते रिश्ते में लगने वाले चाचा ने अपने 12 साल के भतीजे की गला दबाकर हत्या कर उसकी लाश को जमीन में गाड़ दिया। इसके बाद असम में बैठे मृतक के अंकल को फेक इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज कर 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग करने लगा। सोमवार सुबह लाडनूं पुलिस ने आरोपी नाबालिग को डिटेन कर उसकी निशानदेही पर गांव के तालाब किनारे जमीन में गड़े हुए शव व उसका मोबाईल बरामद कर लिया है।

पांच लाख रुपए की मांगी फिरौती
थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमांडो ने बताया कि पांच दिनों पूर्व 8 दिसंबर को धुड़ीला गांव का नाबालिग अपनी मां का मोबाइल लेकर घर से गायब हो गया था। उसके चाचा ने अगले दिन पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसको पबजी और फ्री फायर खेलने की आदत थी। असम में बैठे उसके चाचा को एक इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज आया कि अगर बच्चे को जिंदा देखना चाहते हो तो फोन पे पर  पर 5 लाख रुपए का इंतजाम कर पेमेंट भिजवा दो। परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस थाना लाडनूं को दी।

साईबर एक्सपर्ट की मदद से खुला राज
सीआई राजेन्द्र सिंह कमांडो ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल में आॅनलाइन मोबाइल की लोकेशन धुड़ीला गांव की मिली पुलिस ने सायबर तकनीक से जांच की तो जिस इंस्टाग्राम आईडी से फिरौती मांगी जा रही थी, उसका आईपी एड्रेस लोकेशन उसके गांव की ही आ रही थी। मृतक के मोबाइल में इंटरनेट दूसरे मोबाइल के हॉटस्पॉट से चलाया जा रहा था। पुलिस को मृतक के नाबालिग अंकल पर शक हुआ तो नाबालिग को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने पूरा राज उगल दिया।

राममंदिर निर्माण को राजस्थान देगा रफ्तार
जयपुर। राजस्थान की गहलोत सरकार की राम मंदिर के तेज गति से निर्माण में अहम भागीदारी होने जा रही है। मंदिर के निर्माण में जिन गुलाबी-लाल पत्थरों की कमी से रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट जूझ रही थी, वह अब राजस्थान से दिसम्बर-2021 से भरपूर मात्रा में सप्लाई हो सकेंगे। भरतपुर के बंशी पहाड़पुर इलाके में इन पत्थरों के अथाह भंडार दबे थे, लेकिन वन भूमि होने के कारण खनन मुमकिन नहीं था। गहलोत सरकार ने पिछले दिनों इस जरुरत को समझा और केन्द्रीय वन पर्यावरण व जलवायु मंत्रालय से इस क्षेत्र को वन एरिया से अलग कराने का प्रस्ताव भिजवाया। जिसे 11 जून 2021 को मंजूरी मिल गई। राजस्थान ने 398 हैक्टेयर खनन क्षेत्र विकसित कर लिया है। अब इस क्षेत्र में पहले चरण में 230.64 हैक्टेयर में 39 खनन ब्लॉकों की नीलामी शुरू हो गई है। पहले फेज में 135.94 हैक्टेयर क्षेत्र में 30 ब्लॉक 24 नवम्बर तक और दूसरे फेज में 94.70 हैक्टेयर क्षेत्र के 9 खनन ब्लॉक 3 दिसम्बर तक नीलाम कर दिए जाएंगे। खनन शुरू होते ही पत्थरों की डिमांड राममंदिर के लिए पूरी हो सकेगी।

पहले अवैध खनन था, ना डिमांड पूरी और ना ही राजस्व था
वन क्षेत्र होने से पहले यहां चोरी-छिपे खनन माफिया अवैध खनन करते थे। इसी में से कुछ पत्थर मंदिर के लिए अयोध्या सप्लाई होता था। लेकिन डिमांड के अनुसार आपूर्ति नहीं थी। गहलोत सरकार के संज्ञान में यह आया था तो मंदिर की डिमांड के साथ वैध खनन में बदलने का फैसला किया गया। मंदिर निर्माण को भरपूर पत्थर सप्लाई के साथ राजस्थान सरकार को अब 300 करोड़ की राजस्व प्राप्ति और करीब 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार इससे मिल सकेगा।

राममंदिर निर्माण के लिए सेंड स्टोन डिमांड को देखते हुए सरकार संवेदनशील रही

‘राममंदिर निर्माण के लिए सेंड स्टोन डिमांड को देखते हुए सरकार संवेदनशील रही। सीएम अशोक गहलोत के खुद अथक प्रयास कर बारेठा वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र से बंशी-पहाडपुर को अलग करवाया। जून में वन मंत्रालय से वन भूमि के डायवर्जन की मंजूरी ली। अब खनन ब्लॉक नीलाम हो रहे हैं। सेंड स्टोन मंदिर को पूर्ण मात्रा में उपलब्ध हो सकेंगे।’
-डॉ.सुबोध अग्रवाल, एसीएस, खान विभाग

सीएम धन्यवाद के पात्र
अयोध्या से मंदिर निर्माण में जुटे लोग आए थे। सीएम से मिलकर पत्थरों की आवश्यकता की बात रखी थी। मैं खुद भी सीएम से उनके साथ मिला था। केन्द्र व राज्य सरकार दोनों का इसमें रोल रहा। राज्य सरकार ने प्रस्ताव भेजा और केन्द्रीय वन मंत्रालय ने मंजूरी दी। सीएम का पॉजिटिव रुख रहा। इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं।
- गुलाब चंद कटारिया, नेता प्रतिपक्ष