Northeast Security - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार की हत्या: खरगे-राहुल ने जताया दुख, बोले- दिल्ली बन गई अपराध की राजधानी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में जाने-माने संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की दिल्ली में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुख जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। खरगे ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि विक्रम सिंह की निर्मम हत्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासन में व्याप्त कथित अराजकता की एक और भयावह याद बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में छात्र असुरक्षित हैं, महिलाओं के खिलाफ हर दिन अत्याचार हो रहे हैं और पूर्वोत्तर के लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक भी अत्यधिक असुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की निगरानी में दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े राष्ट्रीय राजधानी में लगातार अपराध के उच्च स्तर को दर्शाते हैं। उन्होंने विक्रम सिंह के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की अक्षमता के कारण मणिपुर के लोग राज्य के भीतर और बाहर, दोनों जगह परेशान हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि संगीतकार विक्रम सिंह अपने घर के बाहर शोर कम करने के लिए कुछ लोगों से बात करने नीचे गए थे, जहां उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि अपने ही घर के बाहर देश की राजधानी में एक पिता की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर के परिवारों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या वे यहां सुरक्षित हैं। कांग्रेस नेता ने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस से सवाल किया है कि खासकर पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ बढ़ती अराजकता को रोकने के लिए वे क्या कर रहे हैं। उन्होंने मामले की त्वरित जांच कर दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने की मांग की और संगीतकार सिंह के परिवार के प्रति संवेदना जताई।

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई : भारी मात्रा में हथियार बरामद; 23 बंकर ध्वस्त, 25 खाली खोखे बरामद
इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने राज्य के कई जिलों में सफल अभियानों की एक श्रृंखला चलाकर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। इसमें उग्रवादी कैडरों को गिरफ्तार किया गया और उनके बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कांगपोकपी जिले में कांगपोकपी थाना के माओहिंग के सामान्य क्षेत्र से एक बड़ी बरामदगी की गई। जब्त की गई वस्तुओं में 12 बोल्ट-एक्शन सिंगल बैरल बंदूकें, मैगजीन के साथ एक एके-47 राइफल, मैगजीन के साथ एक .303 राइफल, मैगजीन के साथ एक स्थानीय रूप से निर्मित पिस्तौल, विभिन्न कैलिबर के नौ जिंदा कारतूस, एक निर्मित तोप (पंपी), चार बोल्ट-एक्शन राइफलें, चार सिंगल बैरल बंदूकें और दो चार्जर के साथ चार बाओफेंग वायरलेस सेट शामिल थे।

सुरक्षा बलों ने चंदेल जिले में एक अलग अभियान में मोलचाम थाना के अंतर्गत मोंबी के पास चकपिकारोंग-मोंबी-जौपी जंक्शन सड़क से हथियार और विस्फोटक बरामद किए। बरामद वस्तुओं में दो मैगजीन के साथ एक एके-47 राइफल, छह सिंगल बैरल राइफलें, तीन देसी मोर्टार (पंपी), डेटोनेटर के साथ एक ग्रेनेड, 7.62 मिमी गोला-बारूद के 35 राउंड और चार्जर के साथ तीन बाओफेंग रेडियो सेट शामिल थे।

इस बीच, तमेंगलोंग जिले में तमेंगलोंग थाना के अंतर्गत काइकाओ क्षेत्र में एक तलाशी अभियान के दौरान मैगजीन के साथ एक देसी 9 मिमी कार्बाइन, मैगजीन के साथ दो देसी 9 मिमी पिस्तौल, दो देसी 12 बोर सिंगल बैरल बंदूकें, दो देसी लाथोड बंदूकें, एक मजल-लोडेड बंदूक और चार 9 मिमी जिंदा कारतूस बरामद किए गए। सुरक्षा बलों ने 5 अप्रैल को बिष्णुपुर और इंफाल पश्चिम जिलों से एक प्रतिबंधित संगठन के दो कैडरों को गिरफ्तार किया। सुरक्षा बलों ने उखरुल जिले में लिटान थाना के अंतर्गत थोयी तांगखुल, जलेनबुंग और शांगकाई क्षेत्रों में अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान कुल 23 बंकर नष्ट किए गए और 25 खाली खोखे बरामद किए गए। एक अलग घटनाक्रम में एक उग्रवादी के भाग जाने के बाद हिंगांग थाना के दो कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।