bharatpur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को सीएमआर पर बैठक ली। उन्होंने पूर्वी राजस्थान क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि सवाईमाधोपुर में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के साथ ही पालीघाट एवं भरतपुर में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, लोहागढ़ किले के साथ ही नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनाई जाए।

साथ ही उन्होंने ब्रज चौरासी कोस, कैलादेवी झील का बाड़ा, गिरिराजजी परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं विकसित किए जाने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रगतिरत सड़क कार्यों, फ्लाईओवर, ड्रेनेज एवं सीवरेज कार्यों में गति लाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

बड़ा हादसा टला: भरतपुर के डीग पंचायत समिति भवन में छत से मलबा गिरा, कर्मचारी बाल बाल बचे,
भरतपुर। राजस्थान में डीग जिले के कुम्हेर में बुधवार सुबह भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पंचायत समिति में छत की लेंटर के एक बड़े हिस्से का मलबा गिर गया, हालांकि वहां मौजूद कर्मचारी बाल बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत समिति में कर्मचारी अपने कक्षों में कार्य में लीन थे उसी दौरान छत से लेंटर का मलबा गिर गया।

इस पर डरे सहमे कर्मचारियों ने दौड़ भागकर भवन से बाहर आकर राहत की सांस ली। भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पंचायत समिति में कार्यरत कर्मचारियों में इस घटना के बाद आक्रोश है। उनका कहना है कि गत वर्ष 18 अगस्त को भी भवन के एक हिस्से से छत की लेंटर के एक बड़े हिस्से का ढेर सारा मलबा गिर गया था/ उस समय  भी कर्मचारी बालबाल बचे थ।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा और कर्मचारियों के जीवन से खिलवाड किया जा रहा है। और कर्मचारी इस क्षतिग्रस्त भवन में अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर है।

भरतपुर में भीषण हादसा: डम्पर-बस की टक्कर से चालक सहित 1 व्यक्ति घायल, पुलिस जांच शुरू
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर  शनिवार रात टोलप्लाजा के एक होटल पर खड़ी स्लीपर बस को डंपर ने टक्कर मार दी । इससे हालांकि यात्रियों को चोट नहीं आई लेकिन डंपर चालक और खलासी घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब दो बजे जयपुर से आई एक स्लीपर बस एक होटल पर खड़ी थी। यात्री चाय पानी के लिये उतरे हुए थे। बस में कुछ ही यात्री थे। अचानक एक डम्पर ने खड़ी बस को टक्कर मार दी जिसमें डम्पर चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं। इस घटना में कोई बस यात्री घायल नहीं हुआ।

आरक्षण पर प्रदर्शन मामले की जांच की मॉनिटरिंग करें डीएसपी: हाईकोर्ट
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने करीब ढाई साल पहले भरतपुर में सैनी समाज को आरक्षण के मुद्दे पर हो रहे प्रदर्शन को लेकर दर्ज एफआईआर की जांच की मॉनिटरिंग स्थानीय पुलिस उप अधीक्षक को सौंपी है। वहीं अदालत ने जांच अधिकारी को कहा है कि वह प्रकरण की जांच करे और यदि जांच में याचिकाकर्ता दोषी पाए जाए तो उसे नोटिस देकर विधि अनुसार आगे की कार्रवाई करे। जस्टिस अनूप कुमार ने यह आदेश नवल व अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

याचिका में अधिवक्ता वेदप्रकाश सैनी ने अदालत को बताया कि भरतपुर के वैर में 21 अप्रैल, 2023 को सैनी समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। घटना को लेकर पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें याचिकाकर्ता को भी बतौर आरोपी शामिल कर लिया गया। याचिका में कहा गया कि वह छात्र है और मौके पर मौजूद ही नहीं था। पुलिस ने उसे मामले में गलत तरीके से फंसा दिया है।

याचिकाकर्ता ने इस संबंध में जांच अधिकारी को अभ्यावेदन भी दिया, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। याचिका का विरोध करते हुए राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि  घटना को लेकर हुई शिनाख्त परेड से साबित है कि याचिकाकर्ता मौके पर ही मौजूद था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने मामले में जांच अधिकारी को निर्देश देते हुए डीएसपी को प्रकरण की मॉनिटरिंग करने को कहा है।

भरतपुर में चंबल परियोजना की पाइप लाइन डालने के दौरान हादसा : मिट्टी ढहने से चार की मौत, 6 घायल
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के गहनौली थाना क्षेत्र में जंगी के नगला के पास रविवार को चंबल परियोजना की पाइप लाइन डालने के दौरान मिट्‌टी ढहने से एक युवक और 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जंगी के नगला के पास सुबह पाइप लाइन के लिए की गई खुदाई में निकली पीली मिट्‌टी को भरने के लिए 15 महिला पुरूष करीब 10 फुट गहरे गड्‌ढे में उतरे थे। इसी दौरान मिट्‌टी भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। इस पर ग्रामीणों ने तुरंत फावड़ों से खुदाई करके मिट्‌टी में दबे सभी लोगों को निकाल लिया और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल में अनुकूल (22), योगेश कुमारी (25), विनोद देवी (55) और विमला देवी (45) को चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। जबकि घायलों में 4 को उनके परिजन निजी अस्पताल ले गए दिनेश (38) और जयश्री (50) को भर्ती कर लिया गया। 5 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जल संसाधन मंत्री रविवार को भरतपुर और डीग में करेंगे समीक्षा बैठक
जयपुर। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत रविवार को भरतपुर और डीग के दौरे पर रहेंगे। वे 'वंदे गंगा' जल संरक्षण-जन अभियान के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करेंगे। जल संसाधन मंत्री सुबह 11.30 बजे भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद दोपहर 3 बजे डीग पंचायत समिति सभागार में भी अभियान अंतर्गत कार्यों के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इन जिलों में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अभियान की भौतिक प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करेंगे।

Bharatpur रेंज आईजी राहुल प्रकाश का ऑपरेशन ‘एंटी वायरस’
जयपुर। मेवात इलाके से हो रही साइबर ठगी के अपराधियों पर कार्रवाई कर 35 प्रतिशत अपराध में कमी लाने वाली ऑपरेशन ‘एंटी वायरस’ की टीम ने साइबर ठगों पर नए तरीके से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। साइबर ठगों के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस टीमें अपने स्तर पर उनके खिलाफ परिवादी बनकर रिपोर्ट दर्ज करा रही हैं। संभवत: साइबर ठगों पर अंकुश लगाने के लिए भरतपुर समेत प्रदेश में पहले ऐसे मामले हैं, जहां इतनी बड़ी संख्या में साइबर अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। इन रिपोर्ट पर साइबर टीम ने कार्रवाई कर 220 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 33.10 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। साइबर ठगों ने ठगी के रुपयों से 43 वाहन खरीदे थे, जिनमें से 23 चौपहिया और 20 दुपहिया वाहन शामिल हैं।

एक नजर में परिवादी बनी पुलिस की कार्रवाई
ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ खुद परिवादी बनकर 64 एफआईआर दर्ज की हैं। इन एफआईआर पर कार्रवाई कर 220 साइबर अपराधी डिटेन किए गए। इनके कब्जे से 33.10 लाख रुपए नकद जब्त किए गए। इसके अलावा 436 मोबाइल फोन, 181 एटीएम कार्ड, 633 सिम कार्ड, नौ माइक्रो एटीएम, छह स्वाइप मशीन, 23 चौपहिया, 20 दुपहिया वाहन, छह लैपटॉप, एक टैबलेट, छह कम्प्यूटर, 37 पासबुक, 42 चैक और एक कैश काउंटिंग मशीन जब्त की गई। वहीं साइबर ठगों से छह हथियार, आठ कार्टिरेज बरामद की गर्इं।

हजारों आईएमईआई ब्लॉक कराेड़
एंटीवायरस टीम ने साइबर ठगी के लिए उपयोग में ली जाने वाली सिम और आईएमईआई को ब्लॉक कराया है। टीम ने 10308 मोबाइल नम्बर ब्लॉक कराए और 13474 आईएमईआर ब्लॉक की गई हैं। इनके अलावा टीमों की साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

ब्रज होली महोत्सव में दिखेंगे होली के कई रंग और रूप, 19 से 21 मार्च तक भरतपुर, डीग और कामां में होंगे कई कार्यक्रमों के आयोजन
जयपुर। पर्यटन विभाग और भरतपुर जिला प्रशासन की ओर से 19 से 21 मार्च तक ब्रजहोली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ब्रजहोली महोत्सव का आयोजन भरतपुर, डीग और कामां में किया जाएगा। इस महोत्सव में इंडियन आइडियल फेम मुबंई की कलाकार मैथिली शोम व उनके दल द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली मेगा कल्चरल ईंवनिंग मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।

ब्रजहोली मोहत्सव में देशी और विदेशी पर्यटकों को होली के कई रंग, गुलाल होली, कुंज होली, दूध-दही होली,लड्डू होली,फूलों की होली,और लट्ठमार होली के रूप में देखने को मिलेंगे। पर्यटन विभाग और भरतपुर जिला प्रशासन की ओर से ब्रजहोली महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। डीग से ब्रज होली महोत्सव की शुरूआत होगी और समापन इक्कीस मार्च को भरपुर में हेमन्त ब्रजवासी एवं ब्रज के कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ होगा।

क्या-क्या होंगे कार्यक्रम

19 मार्च 2024 - डीग
डीग में मेला मैदान और डीग महल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेला मैदान में खेल-कूद प्रतियोगिता (रस्सा कस्सी, कबड्डी, मटका दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, बोरी दौड़ प्रतियोगिता) व डीग महल में मेंहदी, रंगोली एवं मूंछ प्रतियोगिता, रंगीन फव्वारों का संचालन एवं राजस्थानी लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी वहीं मेगा कल्चर ईवनिंग का आयोजन भी होगा जिसका मुख्य आकर्षण इंडियन आइडियल फेम मैथिली शोम होंगी।

20 मार्च 2024 - कामां
गणेश पूजन, लाल दरवाजा, गुलाल होली- श्री गोकुल चन्द्रमा जी मंदिर, कुन्ज गुलाल होली-श्री मदन मोहन जी मंदिर,दूध दही और लड्डू होली-श्री राधा बल्लभजी मंदिर, शोभायात्रा व लट्ठमार होली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शोभायात्रा श्री गोपीनाथ जी मंदिर से श्री राधा बल्लभजी मंदिर तक  जाएगी। फूलों की होली एवं लट्ठमार होली- श्री राधा बल्लभजी मंदिर,महाआरती एवं दीपदान का आयोजन      विमल कुण्ड, कामां में आयोजित किया जाएगा।  वहीं होरी के रसिया गायन- श्री गोपीनाथ जी मंदिर,भारतीय कला संस्थान, डीग एवं लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां कोट ऊपर, स्टेडियम, कामां में आयोजित होंगी।

21 मार्च - भरतपुर
लोहागढ़ स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता जिसमें (रस्सा कस्सी, कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता) राजकीय संग्राहलय में चित्रकला, मेंहदी, रंगोली एवं नींबू-चम्मच प्रतियोगिता व साफा बांधना एवं मूंछ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में मेगा कल्चर इवनिंग के दौरान हेमन्त ब्रजवासी एवं ब्रज के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होगी।

भरतपुर में धर्म परिवर्तन पर बवाल : देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी ईसा मसीह का गुणगान
भरतपुर। यहां मथुरागेट क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर मौके पर पहुंचे विश्व हिन्दू परिषद और ईसाई मिशनरी के लोगों में विवाद हो गया, जिससे मौके पर लोगों में भगदड़ मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा गेट थाना क्षेत्र के एक होटल में धर्म परिवर्तन की सूचना पर विश्व हिन्दू परिषद के लोग पहुंच गए। इस दौरान  उन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों का आरोप था कि ईसाई मिशनरी के मौके पर मौजूद 15 लोग 300 से ज्यादा हिन्दू धर्म के लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों में छीना झपटी हुई और भगदड़ मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि ईसाई मिशनरी की ओर से एक होटल में धर्म परिवर्तन की कोशिश की जा रही थी और वहां ईसाई धर्म की चंगेजी सभा चल रही थी, जहां एक दर्जन से ज्यादा लोग मौजूद थे जो कह रहे थे कि ईसा मसीह के पास सभी समस्याओं का हल है, ईसाई धर्म अपनाएं आपकी सभी समस्या दूर हो जाएंगी, ब्रह्मा- विष्णु व राम कुछ नहीं हैं। उन्होंने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने वाले लोग हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। जिसकी रिकॉर्डिंग शुरू की गई। जब उनसे कहा गया कि आप हमारे देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी क्यों कर रहे हैं तो उसमें से कुछ महिलाएं खड़ी हुई और रिकॉर्डिंग कर रहे लोगों से फोन छीनने लगे, मारपीट की कोशिश की गई। वहिप जिलाध्यक्ष ने बताया कि धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया को लेकर वहां मौजूद महिलाओं से बात की तो उन्होंने बताया कि ईसाई धर्म के लोगों ने सम्पर्क कर सभा में आने के लिए 500 रुपए प्रति महिला दिए थे। साथ ही महिलाओं से कहा गया कि आप ईसाई धर्म अपना लीजिए, हम आपके बच्चों की शादी में व घर के खर्चो में सहायता करेंगे।

20 से 25 जगहों पर चल रहा धर्मान्तरण : पुलिस ने बताया कि मामले में  सरगना कुंवर सिंह को पकड़ा है, जो उद्योग नगर थाना क्षेत्रांतर्गत गांव तुहिया का रहने वाला है। कुंवर सिंह ने बताया कि भरतपुर में ही 20 से 25 जगह पर धर्मान्तरण चल रहा है, उसे चण्डीगढ़ से बिजेन्द्र सिंह पैसा देकर यह काम करवा रहा था।

जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में शनिवार सुबह चिकसाना थाने के फुलवारा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हुई गोलीबारी होने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में बीच बहस इतनी बढ़ गयी की इस दूसरे पर गोली चलाने लगे और इस बीच गोली एक युवक की छाती में लग गयी गयी। युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक सोनू जाट (19) को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सूरजमल (45) एवं  माता संजू (40) दोनों को गम्भीर हालत में आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने गांव में पहुंच हालात का जायजा लेने के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

भरतपुर के बयाना में युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या
भरतपुर। बयाना में एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इसकी वजह रास्ते को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा है। आरोपी ने बहुत ही बेरहमी से युवक पर ट्रैक्टर चढ़ाया और तड़पा-तड़पाकर मार डाला। युवक को कुचलने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बयाना एसपी को स्थिति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। हत्या के आरोपी सगे भाई को पुलिस ने तत्काल डिटेन किया है। वहीं सदर थाना पुलिस भी पूरे मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला
ये मामला अड्डा गांव का है। जहां बहादुर गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के बीच रास्ते को लेकर विवाद था। दोनों के बीच झगड़ा शुरु हुआ जिसमें अतर सिंह के बेटे निरपत पर बहादुर पक्ष की ओर से एक युवक ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना सदर थाना इलाके के अड्डा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के झगड़े में ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर देने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस झगड़े में ट्रैक्टर से कुचल कर निरपत गुर्जर (30) की आज सुबह हत्या कर दी गई। सदर थाना बयाना तथा पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।  सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस घटना के बाद पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को स्थिति पर कड़ी नजर रखने के दिये निर्देश दिए हैं। उन्होंने हत्या के आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि गांव के बहादुर और अतर सिंह के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

विकास के काम बने जी का जंजाल
न्यूज सर्विस/नवज्योति, बाड़ी। भरतपुर के बाड़ी शहर के कायस्थ पाड़ा पुलिया के पास शनिवार को पेयजल के लिए डाली जा रही पाइप लाइन के बने गड्ढों में रोडवेज की एक बस फंस गई। बस का एक पहिया जैसे ही गड्ढे में घुसा बस असंतुलित हो गई और कई सवारियां बस में से निकल कर सड़क पर भरे पानी में जा गिरी जिनसे उनको चोटें आई हैं। घटना के दौरान सवारियों को पानी मे गिरते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी सवारियों को बस में से उतारा, जो पानी में पूरी तरह भीग गई। घटना के दौरान बस चालक ने गड्ढे में से बस को निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

जानकारी के अनुसार बाड़ी शहर में शहरी जल योजना के तहत पुनर्गठित पेयजल पाइप लाइन योजना का काम चल रहा है। इस काम में लापरवाही की हदें पार हो गई है। पाइप डालने के लिए जो भी सड़क खोदी जा रही है, उसको मौके पर हाथों-हाथ रिपेयर नहीं किया जा रहा। कई जगह तो गड्ढे ही छोड़ दिए हैं। जिससे लोग परेशान हैं और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कायस्थ पाड़ा पुलिया पर भी करीब 15 दिन पहले गड्ढा खोदा गया था। जो हादसे का कारण बना है। शहर की पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत धौलपुर से आने वाली महिला बस यात्री नीलोफर खान का कहना है कि इस गड्ढे से पहले भी हादसे हुए हैं। धौलपुर डिपो की रोडवेज बस गड्ढे में चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रोडवेज की बस खचाखच भरी हुई थी। जो धौलपुर से करौली जा रही थी। इसमें बाड़ी, सरमथुरा, करौली के यात्री सवार थे। अचानक से जब पहिया गड्ढे में गया, तो कई यात्री पानी में गिर गए और चोटिल हो गए।