big action by jawahar circle police station - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जवाहर सर्किल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी
जयपुर। शहर में बढ़ते अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एमडीएमए बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 47.55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (एमडीएमए) और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा आईपीएस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर विनोद कुमार शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।

टीम द्वारा लगातार निगरानी और सूचना संकलन के दौरान 6 अप्रैल 2026 को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेन्द्र सिंह (22) निवासी आरकेपुरम सीतापुरा, हाल किरायेदार मनोहरपुरा कच्ची बस्ती, जगतपुरा को दस्तयाब किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एमडीएमए बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किराये का मकान लेकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करता था। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में पुलिस थाना जवाहर सर्किल में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/22 व 8/29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।