US-Iran Ceasefire - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मजबूत : डॉलर 92.67 पर पहुंचा, कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरूवार को 92.67 पर पहुंचा। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 16 पैसे टूटकर 93.06 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। रुपये में आज शुरू से ही तेजी रही। इससे पहले बुधवार को यह 14 पैसे चढ़कर 92.92 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का निचला स्तर रहा। बीच कारोबार में यह 92.45 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया था। अंत में 92.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्ध विराम की घोषणा से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 16 प्रतिशत से अधिक लुढ़ककर 92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। दुनिया की दूसरी प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में अमेरिकी डॉलर सूचकांक भी एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। इससे रुपये को समर्थन मिला। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने आज भी भारतीय पूंजी बाजार से 75 करोड़ डॉलर निकाले जिससे भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम का किया स्वागत : पश्चिम एशिया में स्थाई शांति की जताई उम्मीद, होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खोलने का आग्रह
नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच हुये युद्धविराम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे पश्चिम एशिया में स्थाई शांति स्थापित होगी। विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रम पर बुधवार को एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि भारत पहले से ही इस विवाद के संवाद और कूटनीति से समाधान पर जोर देता रहा है। मंत्रालय ने कहा है, "हम संघर्ष विराम का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी। जैसा कि हम पहले भी लगातार कहते रहे हैं, तनाव में कमी, संवाद और कूटनीति ही संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के लिए आवश्यक हैं। इस संघर्ष ने पहले ही लोगों को अत्यधिक कष्ट पहुँचाया है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा व्यापारिक नेटवर्क को बाधित किया है। हमें उम्मीद है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य के माध्यम से नौवहन की निर्वाध स्वतंत्रता और वैश्विक व्यापार का प्रवाह बना रहेगा।"

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और ईरान ने बुधवार तड़के दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति व्यक्त की है। अमेरिका और इजरायल ने गत 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ हमलों की शुरुआत की थी। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में पश्चिम एशियाई देशों में अमेरिकी ठिकानों और इजरायल पर हमले किए थे। इन हमलों में जान और माल का व्यापक नुकसान हुआ है। ईरान ने इन हमलों के विरोध में और होर्मुज जलडमरूमध्य से आने वाले तेल और गैस टैंकरों के संचालन को बाधित कर दिया था जिससे दुनिया भर में कच्चे तेल एवं गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

अमेरिका-ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति : निर्णायक शांति समझौते की दिशा में अहम कदम, होर्मुज जलडमरुमध्य खुला
वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान युद्ध विराम के लिए सहमत हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका और ईरान एक निर्णायक शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह घोषणा वाशिंगटन समयानुसार 18:32 बजे की जो कि श्री ट्रंप द्वारा तय की गई रात आठ बजे की समय सीमा के अंदर थी।

उन्होंने धमकी दी थी कि अगर ईरान घोषित समयसीमा के भीतर युद्धविराम पर सहमत नहीं होता है तो ईरानी सभ्यता को खत्म कर दिया जाएगा। ईरान के विदेश मेत्री अब्बास अरागची ने भी कहा है कि उनका देश दो सप्ताह के युद्ध विराम पर सहमत हो गया है। इस दौरान होर्मुज जलडमरुमध्य को खोल दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युद्ध विराम पर सहमति पाकिस्तान के मध्य्थता से हुई है और इजरायल भी इसपर सहमत है।

पश्चिम एशिया में युद्ध विराम से 2,600 अंक उछला सेंसेक्स : इन शेयरों में दिखेगा ज़ोरदार एक्शन, रूपया मज़बूत
मुंबई। पश्चिम एशिया में दो सप्ताह के युद्ध विराम पर सहमति बनने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गयी और प्रमुख सूचकांक तीन प्रतिशत से अधिक चढ़े। बीएसई का सेंसेक्स 2,674.05 अंक उछलकर 77,290.63 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 2,657.22 अंक (3.56 प्रतिशत) ऊपर 77,273.80 अंक पर था। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया भी फिलहाल 52 पैसे की मजबूती के साथ 92.54 रुपये प्रति डॉलर पर है। ईरान और अमेरिका के बीच दो सप्ताह के लिए युद्ध विराम पर सहमति बन जाने से निवेश धारणा मजबूत हुई है। अमेरिका ने ईरान पर हमले तत्काल बंद कर दिये हैं। इससे दुनिया भर में शेयर बाजारों में तेजी रही। सोना तीन प्रतिशत उछल गया है जबकि कच्चे तेल में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी है।

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 731.50 अंक की मजबूती के साथ 23,855.15 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 782.75 अंक यानी 3.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,273.80 अंक पर था। आईटी सेक्टर की गिरावट को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में अच्छी लिवाली रही। ऑटो और रियलटी समूहों के सूचकांक पांच प्रतिशत से अधिक चढ़े। बैंकिंग और वित्त सेक्टरों के सूचकांक चार प्रतिशत से अधिक, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद का तीन प्रतिशत से अधिक और धातु, तेल एवं गैस तथा रसायन समूहों के दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं।

सेंसेक्स में विमान सेवा कंपनी इंडिगो का शेयर 10 प्रतिशत के करीब चढ़ा। एलएंडटी, अडानी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस में सात प्रतिशत की तेजी रही। बजाज फिनसर्व तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर छह फीसदी और मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, टाइटन तथा एक्सिस बैंक के पांच प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रहे। टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में फिलहाल गिरावट है।