case of death of five children neuropanel testing of samples - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पांच बच्चों की मौत का मामला : सैंपलों की न्यूरोपैनल जांच, सभी नेगेटिव ; चिकित्सा टीमों का घर-घर सर्वे जारी
उदयपुर। सलूम्बर जिले के लसाड़िया उपखंड क्षेत्र के लालपुरा और घाटा गांवों में पांच बच्चों की मौत के बाद फैली चिंता के बीच स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लगातार जांच में जुटा है। आरएनटी मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम की ओर से किए गए सर्वे और जांच के अनुसार अब तक दिमागी बुखार की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के पीएसएम विभाग के डॉ. चंदन फ तेहपुरिया के नेतृत्व में गठित टीम में शिशु रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ और अन्य चिकित्सक शामिल थे। टीम ने प्रभावित गांवों में घर.घर सर्वे कर मृतक बच्चों के परिजनों से जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि सभी बच्चे अलग.अलग बस्तियों में रहते थे और उनके खाने-पीने का कोई साझा स्रोत नहीं था।

साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों में किसी प्रकार के बुखार या संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए। क्षेत्र में मच्छरों का असामान्य प्रकोप या जलभराव जैसी स्थिति भी नहीं मिली, जिससे किसी सामूहिक संक्रामक बीमारी की आशंका फिलहाल कम मानी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं कही जा सकती, क्योंकि हाल ही में कुछ अन्य बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लसाड़िया सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात बच्चों को सलूम्बर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। क्षेत्र में अस्थायी चिकित्सा शिविर लगाकर लगातार निगरानी और उपचार किया जा रहा है।

एमबी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. एल सुमन के अनुसार मृत बच्चों से जुड़े कुल 15 नमूनों की न्यूरो पैनल जांच कराई गई, जिनमें सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है।